logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झींझक स्टेशन के पाज़ राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर अधेड़ की मौत । स्टेशन के पास रविवार की शाम करीब सवा आठ बजे एक दर्दनाक हादसे में सैलून संचालक की डाउन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से परिजन बेहाल हो गये जीआरपी ने कार्यवाई शुरू की है। शैलेश उर्फ गुड्डू सविता (50) पुत्र रामचन्द्र निवासी विश्व बैंक, बर्रा कानपुर, शुक्रवार को थाना रसूलाबाद क्षेत्र के अपने पैतृक गांव छोटी नार आए हुए थे। रविवार को वह वापस कानपुर जाने के लिए झींझक स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे पटरी पार करते समय डाउन की राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

10 hrs ago
user_कुमार पंकज
कुमार पंकज
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
48929a66-fac4-4d83-800a-349378efbc47

झींझक स्टेशन के पाज़ राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर अधेड़ की मौत । स्टेशन के पास रविवार की शाम करीब सवा आठ बजे एक दर्दनाक हादसे में सैलून संचालक की डाउन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से परिजन बेहाल हो गये जीआरपी ने कार्यवाई शुरू की है। शैलेश उर्फ गुड्डू सविता (50) पुत्र रामचन्द्र निवासी विश्व बैंक, बर्रा कानपुर, शुक्रवार को थाना रसूलाबाद क्षेत्र के अपने पैतृक गांव छोटी नार आए हुए थे। रविवार को वह वापस कानपुर जाने के लिए झींझक स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे पटरी पार करते समय डाउन की राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झींझक स्टेशन के पाज़ राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर अधेड़ की मौत । स्टेशन के पास रविवार की शाम करीब सवा आठ बजे एक दर्दनाक हादसे में सैलून संचालक की डाउन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से परिजन बेहाल हो गये जीआरपी ने कार्यवाई शुरू की है। शैलेश उर्फ गुड्डू सविता (50) पुत्र रामचन्द्र निवासी विश्व बैंक, बर्रा कानपुर, शुक्रवार को थाना रसूलाबाद क्षेत्र के अपने पैतृक गांव छोटी नार आए हुए थे। रविवार को वह वापस कानपुर जाने के लिए झींझक स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे पटरी पार करते समय डाउन की राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
    2
    झींझक स्टेशन के पाज़ राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर अधेड़ की मौत ।
स्टेशन के पास रविवार की शाम करीब सवा आठ बजे एक दर्दनाक हादसे में सैलून संचालक की डाउन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से परिजन बेहाल हो गये जीआरपी ने कार्यवाई शुरू की है।
शैलेश उर्फ गुड्डू सविता (50) पुत्र रामचन्द्र निवासी विश्व बैंक, बर्रा कानपुर, शुक्रवार को थाना रसूलाबाद क्षेत्र के अपने पैतृक गांव छोटी नार आए हुए थे। रविवार को वह वापस कानपुर जाने के लिए झींझक स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे पटरी पार करते समय डाउन की राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासीकलां गांव में अम्बेडकर पार्क में अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। पार्क में चूल्हा, लकड़ी, गोबर के उपले और कमरे में पूर्ण रूप से कब्जा किया गया है। जब कुछ लोगों ने कहा कि वे अंबेडकर जयंती मनाएंगे, तो झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो गई। डेरापुर इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि समस्या का समाधान कराया जाएगा और पुलिस गांव पहुंच रही है इस मामले में प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह से बचें और पुलिस को सूचित करें।
    1
    कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासीकलां गांव में अम्बेडकर पार्क में अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। पार्क में चूल्हा, लकड़ी, गोबर के उपले और कमरे में पूर्ण रूप से कब्जा किया गया है। जब कुछ लोगों ने कहा कि वे अंबेडकर जयंती मनाएंगे, तो झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो गई। डेरापुर इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि समस्या का समाधान कराया जाएगा और पुलिस गांव पहुंच रही है  इस मामले में प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह से बचें और पुलिस को सूचित करें।
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सिकंदरा थाना क्षेत्र के घसमऊ गांव में शनिवार देर रात घर में घुसकर महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला घायल हो गई, जिसे परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार घसमऊ गांव निवासी नीरज प्रभा पत्नी भगवान स्वरूप ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे सहजपुर निवासी सोहित, अंकित समेत चार अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और उनके पुत्र आनंद कुमार के साथ मारपीट करने लगे। बेटे को बचाने पहुंची महिला के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार को करीब 6बजे बताया कि मामले की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सिकंदरा थाना क्षेत्र के घसमऊ गांव में शनिवार देर रात घर में घुसकर महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला घायल हो गई, जिसे परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार घसमऊ गांव निवासी नीरज प्रभा पत्नी भगवान स्वरूप ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे सहजपुर निवासी सोहित, अंकित समेत चार अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और उनके पुत्र आनंद कुमार के साथ मारपीट करने लगे। बेटे को बचाने पहुंची महिला के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई।
घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।
सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार को करीब 6बजे बताया कि मामले की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • परौंख में ‘गांव चलो’ अभियान के मंच पर बिगड़ी सेहत, भाजपा जिला मंत्री विनोद नायक का हृदयघात से निधन; जिले में शोक की लहर भाजपा के नवनियुक्त जिला मंत्री विनोद नायक का रविवार को गांव चलो अभियान के दौरान अचानक हृदयघात से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई। सिकंदरा निवासी विनोद नायक डेरापुर तहसील के परौंख गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे मंच से संबोधन के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे गिर पड़े। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत डेरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां मौजूद डाक्टर वरून द्विवेदी नें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान उन्हें कानपुर लेकर पहुंचीं, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अध्यक्ष ने इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि विनोद नायक एक समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनके निधन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया
    1
    परौंख में ‘गांव चलो’ अभियान के मंच पर बिगड़ी सेहत, भाजपा जिला मंत्री विनोद नायक का हृदयघात से निधन; जिले में शोक की लहर
भाजपा के नवनियुक्त जिला मंत्री विनोद नायक का रविवार को गांव चलो अभियान के दौरान अचानक हृदयघात से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई।
सिकंदरा निवासी विनोद नायक डेरापुर तहसील के परौंख गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे मंच से संबोधन के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे गिर पड़े। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत डेरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां मौजूद डाक्टर वरून द्विवेदी नें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान उन्हें कानपुर लेकर पहुंचीं, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अध्यक्ष ने इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि विनोद नायक एक समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनके निधन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कानपुर देहात से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है... सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या होटल के सामने भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। मृतक की पहचान ताकिर उर्फ भूरा (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो भोगनीपुर का निवासी था। बताया जा रहा है कि यह हादसा सिकंदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत महमूदपुर गांव के पास सूर्या ढाबा के सामने हुआ। जानकारी के मुताबिक, पुखराया के अहरौली निवासी रहीश के पुत्र शहबाज की बारात मैजिक वाहन से इटावा जा रही थी। रास्ते में बारातियों ने चाय-नाश्ते के लिए सूर्या ढाबा के सामने गाड़ी रोकी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने मैजिक वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक चालक भूरा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कंटेनर ने टक्कर के बाद दो अन्य कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया। घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची
    4
    कानपुर देहात से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है...
सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या होटल के सामने भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है।
मृतक की पहचान ताकिर उर्फ भूरा (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो भोगनीपुर का निवासी था।
बताया जा रहा है कि यह हादसा सिकंदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत महमूदपुर गांव के पास सूर्या ढाबा के सामने हुआ।
जानकारी के मुताबिक, पुखराया के अहरौली निवासी रहीश के पुत्र शहबाज की बारात मैजिक वाहन से इटावा जा रही थी। रास्ते में बारातियों ने चाय-नाश्ते के लिए सूर्या ढाबा के सामने गाड़ी रोकी।
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने मैजिक वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक चालक भूरा की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कंटेनर ने टक्कर के बाद दो अन्य कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया।
घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सिकंदरा क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह के निर्देशन में शनिवार देर शाम करीब 8:30 बजे गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने किया। पुलिस टीम ने सूर्या ओवरब्रिज के नीचे चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट, ओवरलोड, रॉयल्टी न होने तथा नंबर छिपाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान करीब 20 वाहनों के चालान किए गए। चेकिंग अभियान में एसएसआई तबारक अहमद, एसआई मेवालाल यादव, रसधान चौकी प्रभारी रजनीश वर्मा, एसआई उमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
    4
    सिकंदरा क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह के निर्देशन में शनिवार देर शाम करीब 8:30 बजे गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने किया। पुलिस टीम ने सूर्या ओवरब्रिज के नीचे चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट, ओवरलोड, रॉयल्टी न होने तथा नंबर छिपाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।
इस दौरान करीब 20 वाहनों के चालान किए गए। चेकिंग अभियान में एसएसआई तबारक अहमद, एसआई मेवालाल यादव, रसधान चौकी प्रभारी रजनीश वर्मा, एसआई उमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में बड़ी चोरी की वारदात, गढ़िया ओवर ब्रिज के पास खड़ी ट्रक बनी निशाना। चालक गाड़ी खड़ी कर घर गया, पीछे से चोरों ने मौके का उठाया फायदा। ट्रक का ताला तोड़कर डीजल टैंक से पार किया करीब 600 लीटर डीजल। सुबह मौके पर पहुंचने पर ड्राइवर के उड़े होश, डीजल पूरी तरह गायब मिला। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल। सूचना पर पहुंची पुलिस, मामले की जांच में जुटी।
    2
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में बड़ी चोरी की वारदात, गढ़िया ओवर ब्रिज के पास खड़ी ट्रक बनी निशाना।
चालक गाड़ी खड़ी कर घर गया, पीछे से चोरों ने मौके का उठाया फायदा।
ट्रक का ताला तोड़कर डीजल टैंक से पार किया करीब 600 लीटर डीजल।
सुबह मौके पर पहुंचने पर ड्राइवर के उड़े होश, डीजल पूरी तरह गायब मिला।
लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल।
सूचना पर पहुंची पुलिस, मामले की जांच में जुटी।
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • हिन्दू परंपराओं का केंद्र है अयोध्या: चम्पतराय* ---आईएमए कानपुर के डॉक्टरों को बताया जन्मभूमि विवाद का इतिहास ---उत्सुकता से सबने सुनी सूक्ष्म कानूनी पहलुओं की गाथा अयोध्या, आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) कानपुर के 50 सदस्यीय डॉक्टरों के दल को संबोधित करते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय ने कहा कि अयोध्या अति प्राचीन नगर होने के साथ मोक्षदायिनी भी है। राम से जुड़ाव के अलावा बहुत कम लोग ही जानते हैं कि यह नगर अधिकांश हिन्दू परंपराओं के प्रणेताओं का केंद्र रहा है। होटल क्रिनॉस्कों के सभागार में डॉक्टरों को दल को चम्पत राय ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि का वास्तविक विवाद क्या था, समाज के अप्रचारित सूक्ष्म तथ्यों को जान डॉक्टरों का दल कौतूहल भरी जिज्ञासा से शांतचित्त हो एक-एक शब्द सुनता रहा। महासचिव ने कहा कि यह सामान्य 1450 वर्ग मीटर भूमि के टुकड़े का विवाद नहीं था। यह हमारे स्वाभिमान और गौरव की लड़ाई थी। 1935 तक हुए संघर्षों के बाद 1949 से न्यायालय में कानूनी प्रक्रिया की लड़ाई छिड़ गई। हिन्दू समाज का कहना था कि एक विदेशी आक्रांता के कहने पर हमारे स्वाभिमान को चोट पहुंचाने के लिए मंदिर जन्म स्थान ध्वस्त कर तीन गुंबदों का ढांचा खड़ा किया गया। मुस्लिम पक्ष का दावा था कि बाबर ने अपनी सेना को नमाज पढ़ने के लिए बंजर भूमि पर तीन गुंबदों वाली मस्जिद का निर्माण कराया। न्यायालय ने यही तलाशा कि 1528 में वहां कुछ था या नहीं। वहीं से हिन्दू समाज की जीत का मार्ग प्रशस्त हुआ क्योंकि हम सही थे। उन्होंने बताया कि यहां अधिकांश मंदिर राम के हैं। अन्य परंपराओं में गुरुनानक देव, गौतम बुद्ध, जैन परंपरा के तीर्थंकरों की यह धरती है। लगभग सवा घंटे के व्याख्यान में डॉक्टरों का दल हतप्रभ हो नई जानकारियां मानस पटल पर संजोता रहा। बीती सायंकाल इसके पूर्व डॉक्टरों के दल ने श्रीराम जन्मभूमि सहित हनुमानगढ़ी, दशरथ महल, कनक भवन आदि मंदिरों के दर्शन किए व मां सरयू की आरती में शामिल हुआ। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. वीसी रस्तोगी ने किया। मुख्य रूप से डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. वीएस शर्मा, डॉ. संजीव कक्कड़, डॉ. ओपी पाठक, डॉ. श्रुति भूटानी, डॉ. आलोक गहलौत, डॉ. एके गुप्ता, डॉ. सुशांत लूथरा, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. कुणाल सहाय, आदि मौजूद रहे। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने महासचिव का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन आईएमए सचिव डॉ. शालिनी मोहन ने किया।
    1
    हिन्दू  परंपराओं का केंद्र है अयोध्या: चम्पतराय*
---आईएमए कानपुर के डॉक्टरों को बताया जन्मभूमि विवाद का इतिहास
---उत्सुकता से सबने सुनी सूक्ष्म कानूनी पहलुओं की गाथा
अयोध्या, आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) कानपुर के 50 सदस्यीय डॉक्टरों के दल को संबोधित करते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय ने कहा कि अयोध्या अति प्राचीन नगर होने के साथ मोक्षदायिनी भी है। राम से जुड़ाव के अलावा बहुत कम लोग ही जानते हैं कि यह नगर अधिकांश हिन्दू परंपराओं के प्रणेताओं का केंद्र रहा है। 
होटल क्रिनॉस्कों के सभागार में डॉक्टरों को दल को चम्पत राय ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि का वास्तविक विवाद क्या था, समाज के अप्रचारित सूक्ष्म तथ्यों को जान डॉक्टरों का दल कौतूहल भरी जिज्ञासा से शांतचित्त हो एक-एक शब्द सुनता रहा। महासचिव ने कहा कि यह सामान्य 1450 वर्ग मीटर भूमि के टुकड़े का विवाद नहीं था। यह हमारे स्वाभिमान और गौरव की लड़ाई थी। 1935 तक हुए संघर्षों के बाद 1949 से न्यायालय में कानूनी प्रक्रिया की लड़ाई छिड़ गई। हिन्दू समाज का कहना था कि एक विदेशी आक्रांता के कहने पर हमारे स्वाभिमान  को चोट पहुंचाने के लिए मंदिर जन्म स्थान ध्वस्त कर तीन गुंबदों का ढांचा खड़ा किया गया। मुस्लिम पक्ष का दावा था कि बाबर ने अपनी सेना को नमाज पढ़ने के लिए बंजर भूमि पर तीन गुंबदों वाली मस्जिद का निर्माण कराया। न्यायालय ने यही तलाशा कि 1528 में वहां कुछ था या नहीं। वहीं से हिन्दू समाज की जीत का मार्ग प्रशस्त हुआ क्योंकि हम सही थे। उन्होंने बताया कि यहां अधिकांश मंदिर राम के हैं। अन्य परंपराओं में गुरुनानक देव, गौतम बुद्ध, जैन परंपरा के तीर्थंकरों की यह धरती है। लगभग सवा घंटे के व्याख्यान में डॉक्टरों का दल हतप्रभ हो नई जानकारियां मानस पटल पर संजोता रहा। बीती सायंकाल इसके पूर्व डॉक्टरों के दल ने श्रीराम जन्मभूमि सहित हनुमानगढ़ी, दशरथ महल, कनक भवन आदि मंदिरों के दर्शन किए व मां सरयू की आरती में शामिल हुआ। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. वीसी रस्तोगी ने किया। मुख्य रूप से डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. वीएस शर्मा, डॉ. संजीव कक्कड़, डॉ. ओपी पाठक, डॉ. श्रुति भूटानी, डॉ. आलोक गहलौत, डॉ. एके गुप्ता, डॉ. सुशांत लूथरा, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. कुणाल सहाय, आदि मौजूद रहे। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने महासचिव का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन आईएमए सचिव डॉ. शालिनी मोहन ने किया।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.