Shuru
Apke Nagar Ki App…
अंबेडकर पार्क में अवैध कब्जा: पुलिस ने शुरू की जांच कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासीकलां गांव में अम्बेडकर पार्क में अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। पार्क में चूल्हा, लकड़ी, गोबर के उपले और कमरे में पूर्ण रूप से कब्जा किया गया है। जब कुछ लोगों ने कहा कि वे अंबेडकर जयंती मनाएंगे, तो झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो गई। डेरापुर इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि समस्या का समाधान कराया जाएगा और पुलिस गांव पहुंच रही है इस मामले में प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह से बचें और पुलिस को सूचित करें।
Journalist Sagar Bhartiy
अंबेडकर पार्क में अवैध कब्जा: पुलिस ने शुरू की जांच कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासीकलां गांव में अम्बेडकर पार्क में अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। पार्क में चूल्हा, लकड़ी, गोबर के उपले और कमरे में पूर्ण रूप से कब्जा किया गया है। जब कुछ लोगों ने कहा कि वे अंबेडकर जयंती मनाएंगे, तो झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो गई। डेरापुर इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि समस्या का समाधान कराया जाएगा और पुलिस गांव पहुंच रही है इस मामले में प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह से बचें और पुलिस को सूचित करें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- संदिग्ध आग से 11 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख 🔥 सिकंदरा तहसील के संदलपुर ब्लॉक अंतर्गत कौरु मोहम्मदपुर गांव निवासी किसान अनिरुद्ध सिंह की गेहूं की खड़ी फसल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे करीब 11 बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। वहीं सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक किसान की पूरी फसल नष्ट हो चुकी थी।1
- कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासीकलां गांव में अम्बेडकर पार्क में अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। पार्क में चूल्हा, लकड़ी, गोबर के उपले और कमरे में पूर्ण रूप से कब्जा किया गया है। जब कुछ लोगों ने कहा कि वे अंबेडकर जयंती मनाएंगे, तो झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो गई। डेरापुर इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि समस्या का समाधान कराया जाएगा और पुलिस गांव पहुंच रही है इस मामले में प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह से बचें और पुलिस को सूचित करें।1
- मंगलपुर मे संचालित भारत गैस एजेंसी घनी आवादी के बीच मे संचालित है अगर कोई हादसा होता है, तो क्या एजेंसी संचालक जिम्मेदारी लेगा, और इस एजेंसी मे कभी भी किसी उपभोक्ता को समय पर गैस नहीं मिलती, क्योंकि संचालक खुद गैस को गैस्ट हॉउस, व होटलों मे ब्लैक करता है1
- कानपुर देहात से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है... सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या होटल के सामने भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। मृतक की पहचान ताकिर उर्फ भूरा (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो भोगनीपुर का निवासी था। बताया जा रहा है कि यह हादसा सिकंदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत महमूदपुर गांव के पास सूर्या ढाबा के सामने हुआ। जानकारी के मुताबिक, पुखराया के अहरौली निवासी रहीश के पुत्र शहबाज की बारात मैजिक वाहन से इटावा जा रही थी। रास्ते में बारातियों ने चाय-नाश्ते के लिए सूर्या ढाबा के सामने गाड़ी रोकी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने मैजिक वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक चालक भूरा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कंटेनर ने टक्कर के बाद दो अन्य कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया। घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची4
- सिकंदरा क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह के निर्देशन में शनिवार देर शाम करीब 8:30 बजे गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने किया। पुलिस टीम ने सूर्या ओवरब्रिज के नीचे चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट, ओवरलोड, रॉयल्टी न होने तथा नंबर छिपाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान करीब 20 वाहनों के चालान किए गए। चेकिंग अभियान में एसएसआई तबारक अहमद, एसआई मेवालाल यादव, रसधान चौकी प्रभारी रजनीश वर्मा, एसआई उमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।4
- बारातियों की गाड़ियों में कंटेनर ने मारी, टक्कर एक की मौत तो कई घायल, सभी घायलों को पुलिस ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया कई को रेफर कर दिया घायलों का उपचार जारी।1
- सिकंदरा क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह के निर्देशन में शनिवार देर शाम करीब 8:30 बजे गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने किया। पुलिस टीम ने सूर्या ओवरब्रिज के नीचे चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट, ओवरलोड, रॉयल्टी न होने तथा नंबर छिपाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान करीब 20 वाहनों के चालान किए गए। चेकिंग अभियान में एसएसआई तबारक अहमद, एसआई मेवालाल यादव, रसधान चौकी प्रभारी रजनीश वर्मा, एसआई उमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।1
- मंगलपुर में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से 2 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम संवाद सहयोगी, झींझक। थाना मंगलपुर क्षेत्र के रामपुर टप्पेबान गांव में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। गांव निवासी विक्रांत सिंह की 2 वर्षीय पुत्री जांहवी उर्फ लाडो घर के पास खेल रही थी, तभी अचानक एक कार की टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका के बाबा रामवीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मंगलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।2