सिकंदरा में पुलिस का सख्त चेकिंग अभियान, बिना नंबर प्लेट, ओवरलोड व नियम तोड़ने वाले 20 वाहनों के चालान, चालकों में मचा हड़कंप सिकंदरा क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह के निर्देशन में शनिवार देर शाम करीब 8:30 बजे गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने किया। पुलिस टीम ने सूर्या ओवरब्रिज के नीचे चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट, ओवरलोड, रॉयल्टी न होने तथा नंबर छिपाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान करीब 20 वाहनों के चालान किए गए। चेकिंग अभियान में एसएसआई तबारक अहमद, एसआई मेवालाल यादव, रसधान चौकी प्रभारी रजनीश वर्मा, एसआई उमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

- डेरापुर CHC में मिशन शक्ति टीम का जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं बालिकाओं को सुरक्षा और साइबर सतर्कता का दिया संदेश डेरापुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार दोपहर 2 बजे थाना डेरापुर की सशक्तीकरण टीम ने सीएचसी में महिलाओं व बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। महिला कांस्टेबल उषा यादव ने सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1098, 108, 102, 101 व 1930 की जानकारी दी। कार्यक्रम में मानव तस्करी, बाल शोषण, बाल श्रम, बाल विवाह रोकथाम तथा ‘गुड टच–बैड टच’ पर भी जागरूक किया गया और महिलाओं-बालिकाओं को सतर्क रहकर तुरंत मदद लेने की अपील की गई।1
- Post by दिलीप कुमार1
- *पुलिस मुख्यालय ककोर में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने को लिए आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु दंगा/ बलवा नियंत्रण मॉक ड्रिल के अभ्यास के संबंध मे पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट1
- पुलिस मुख्यालय ककोर में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने को लिए आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु दंगा/ बलवा नियंत्रण मॉक ड्रिल के अभ्यास किया गया। इसके संबंध मे पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जानकारी सांझा की गई।3
- औरैया में जेई लाइनमैन को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा, फफूंद थाना क्षेत्र के किशनपुर का मामला1
- मंगलपुर मे संचालित भारत गैस एजेंसी घनी आवादी के बीच मे संचालित है अगर कोई हादसा होता है, तो क्या एजेंसी संचालक जिम्मेदारी लेगा, और इस एजेंसी मे कभी भी किसी उपभोक्ता को समय पर गैस नहीं मिलती, क्योंकि संचालक खुद गैस को गैस्ट हॉउस, व होटलों मे ब्लैक करता है1
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के औढ़ेरी गांव की एक महिला ने अपने पति और ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार औढ़ेरी गांव निवासी शिवांगी पत्नी विष्णु ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व विष्णु के साथ हुई थी और उसके एक पुत्री भी है। आरोप है कि पति विष्णु, ससुर रामबाबू और सास पिंकी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं। पीड़िता का कहना है कि शनिवार को भी ससुरालीजनों ने दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, जिससे उसे चोटें आई हैं। महिला ने यह भी बताया कि वह पहले भी इस मामले में शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल महिला ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- दहेज उत्पीड़न का आरोप: महिला ने पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट का लगाया आरोप सिकंदरा। थाना क्षेत्र के औढ़ेरी गांव की एक महिला ने पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पीड़िता ने थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के मुताबिक औढ़ेरी गांव निवासी शिवांगी पत्नी विष्णु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पहले विष्णु से हुई थी और उसकी एक पुत्री भी है। आरोप है कि पति विष्णु, ससुर रामबाबू और सास पिंकी अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए अक्सर मारपीट करते हैं। पीड़िता का आरोप है कि शनिवार को भी ससुरालीजनों ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, जिससे उसके शरीर पर चोटें आई हैं। महिला ने यह भी बताया कि वह पहले भी इस संबंध में शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद वैधानिक कार्रवाई की1
- Post by दिलीप कुमार3