Shuru
Apke Nagar Ki App…
डेरापुर CHC में मिशन शक्ति टीम का जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं बालिकाओं को सुरक्षा और साइबर सतर्कता का दिया संदेश डेरापुर CHC में मिशन शक्ति टीम का जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं बालिकाओं को सुरक्षा और साइबर सतर्कता का दिया संदेश डेरापुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार दोपहर 2 बजे थाना डेरापुर की सशक्तीकरण टीम ने सीएचसी में महिलाओं व बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। महिला कांस्टेबल उषा यादव ने सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1098, 108, 102, 101 व 1930 की जानकारी दी। कार्यक्रम में मानव तस्करी, बाल शोषण, बाल श्रम, बाल विवाह रोकथाम तथा ‘गुड टच–बैड टच’ पर भी जागरूक किया गया और महिलाओं-बालिकाओं को सतर्क रहकर तुरंत मदद लेने की अपील की गई।
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
डेरापुर CHC में मिशन शक्ति टीम का जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं बालिकाओं को सुरक्षा और साइबर सतर्कता का दिया संदेश डेरापुर CHC में मिशन शक्ति टीम का जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं बालिकाओं को सुरक्षा और साइबर सतर्कता का दिया संदेश डेरापुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार दोपहर 2 बजे थाना डेरापुर की सशक्तीकरण टीम ने सीएचसी में महिलाओं व बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। महिला कांस्टेबल उषा यादव ने सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1098, 108, 102, 101 व 1930 की जानकारी दी। कार्यक्रम में मानव तस्करी, बाल शोषण, बाल श्रम, बाल विवाह रोकथाम तथा ‘गुड टच–बैड टच’ पर भी जागरूक किया गया और महिलाओं-बालिकाओं को सतर्क रहकर तुरंत मदद लेने की अपील की गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- डेरापुर CHC में मिशन शक्ति टीम का जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं बालिकाओं को सुरक्षा और साइबर सतर्कता का दिया संदेश डेरापुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार दोपहर 2 बजे थाना डेरापुर की सशक्तीकरण टीम ने सीएचसी में महिलाओं व बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। महिला कांस्टेबल उषा यादव ने सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1098, 108, 102, 101 व 1930 की जानकारी दी। कार्यक्रम में मानव तस्करी, बाल शोषण, बाल श्रम, बाल विवाह रोकथाम तथा ‘गुड टच–बैड टच’ पर भी जागरूक किया गया और महिलाओं-बालिकाओं को सतर्क रहकर तुरंत मदद लेने की अपील की गई।1
- Post by दिलीप कुमार1
- पुलिस मुख्यालय ककोर में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने को लिए आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु दंगा/ बलवा नियंत्रण मॉक ड्रिल के अभ्यास किया गया। इसके संबंध मे पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जानकारी सांझा की गई।3
- औरैया में जेई लाइनमैन को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा, फफूंद थाना क्षेत्र के किशनपुर का मामला1
- मंगलपुर मे संचालित भारत गैस एजेंसी घनी आवादी के बीच मे संचालित है अगर कोई हादसा होता है, तो क्या एजेंसी संचालक जिम्मेदारी लेगा, और इस एजेंसी मे कभी भी किसी उपभोक्ता को समय पर गैस नहीं मिलती, क्योंकि संचालक खुद गैस को गैस्ट हॉउस, व होटलों मे ब्लैक करता है1
- सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धीरजपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। ग्राम निवासी सरोज पत्नी रमेश चंद्र सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और घायल महिला को उपचार के लिए औरैया के 50 सैया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए चिचोली रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि चिचोली में इलाज के दौरान शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे सरोज ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही बाइक सवार की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के औढ़ेरी गांव की एक महिला ने अपने पति और ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार औढ़ेरी गांव निवासी शिवांगी पत्नी विष्णु ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व विष्णु के साथ हुई थी और उसके एक पुत्री भी है। आरोप है कि पति विष्णु, ससुर रामबाबू और सास पिंकी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं। पीड़िता का कहना है कि शनिवार को भी ससुरालीजनों ने दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, जिससे उसे चोटें आई हैं। महिला ने यह भी बताया कि वह पहले भी इस मामले में शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल महिला ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- दहेज उत्पीड़न का आरोप: महिला ने पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट का लगाया आरोप सिकंदरा। थाना क्षेत्र के औढ़ेरी गांव की एक महिला ने पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पीड़िता ने थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के मुताबिक औढ़ेरी गांव निवासी शिवांगी पत्नी विष्णु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पहले विष्णु से हुई थी और उसकी एक पुत्री भी है। आरोप है कि पति विष्णु, ससुर रामबाबू और सास पिंकी अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए अक्सर मारपीट करते हैं। पीड़िता का आरोप है कि शनिवार को भी ससुरालीजनों ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, जिससे उसके शरीर पर चोटें आई हैं। महिला ने यह भी बताया कि वह पहले भी इस संबंध में शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद वैधानिक कार्रवाई की1
- Post by दिलीप कुमार3