logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दहेज उत्पीड़न का आरोप: महिला ने पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट का लगाया आरोप दहेज उत्पीड़न का आरोप: महिला ने पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट का लगाया आरोप सिकंदरा। थाना क्षेत्र के औढ़ेरी गांव की एक महिला ने पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पीड़िता ने थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के मुताबिक औढ़ेरी गांव निवासी शिवांगी पत्नी विष्णु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पहले विष्णु से हुई थी और उसकी एक पुत्री भी है। आरोप है कि पति विष्णु, ससुर रामबाबू और सास पिंकी अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए अक्सर मारपीट करते हैं। पीड़िता का आरोप है कि शनिवार को भी ससुरालीजनों ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, जिससे उसके शरीर पर चोटें आई हैं। महिला ने यह भी बताया कि वह पहले भी इस संबंध में शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद वैधानिक कार्रवाई की

2 hrs ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

दहेज उत्पीड़न का आरोप: महिला ने पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट का लगाया आरोप दहेज उत्पीड़न का आरोप: महिला ने पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट का लगाया आरोप सिकंदरा। थाना क्षेत्र के औढ़ेरी गांव की एक महिला ने पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पीड़िता ने थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के मुताबिक औढ़ेरी गांव निवासी शिवांगी पत्नी विष्णु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पहले विष्णु से हुई थी और उसकी एक पुत्री भी है। आरोप है कि पति विष्णु, ससुर रामबाबू और सास पिंकी अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए अक्सर मारपीट करते हैं। पीड़िता का आरोप है कि शनिवार को भी ससुरालीजनों ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, जिससे उसके शरीर पर चोटें आई हैं। महिला ने यह भी बताया कि वह पहले भी इस संबंध में शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद वैधानिक कार्रवाई की

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद दिनांक – 10.04.2026 ₹15,000 के इनामी लुटेरे को शिवली पुलिस ने किया गिरफ्तार कानपुर देहात के थाना शिवली पुलिस ने लूट की घटना में वांछित चल रहे ₹15,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। घटना का विवरण : बताया गया कि 9 जनवरी 2025 को वादी राजकुमार उर्फ राजू, निवासी ग्राम बलुवापुर, अपनी भाऊपुर स्थित न्यू मानसी ज्वैलर्स की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम भीखर के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार 3-4 अज्ञात बदमाशों ने उनके पास मौजूद बैग लूट लिया। बैग में करीब 10 ग्राम सोना, साढ़े पांच सौ ग्राम चांदी और ₹25,000 नकद थे। इस मामले में 16 फरवरी 2025 को थाना शिवली में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान कई अभियुक्तों के नाम सामने आए, जिनमें से दो को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय भेज चुकी है। इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी : मुख्य आरोपी अरमान उर्फ अम्मू फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹15,000 का इनाम घोषित किया गया था। थाना शिवली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 9 अप्रैल 2026 की रात लगभग 10:20 बजे मैथा नहर पुल के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त : अरमान उर्फ अम्मू (उम्र 20 वर्ष) निवासी – ग्राम समरथपुर, थाना कोतवाली औरैया, जनपद औरैया आपराधिक इतिहास : अभियुक्त पर पहले से ही गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें थाना सिकंदरा व थाना शिवली के मामले शामिल हैं। पुलिस टीम : प्रभारी निरीक्षक – अमरेन्द्र बहादुर सिंह उपनिरीक्षक – सोमवीर सिंह कांस्टेबल – मनीष कुमार पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के तहत न्यायालय में पेश किया है।
    2
    खबर कानपुर देहात
पत्रकार इकबाल अहमद
दिनांक – 10.04.2026
₹15,000 के इनामी लुटेरे को शिवली पुलिस ने किया गिरफ्तार
कानपुर देहात के थाना शिवली पुलिस ने लूट की घटना में वांछित चल रहे ₹15,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
घटना का विवरण :
बताया गया कि 9 जनवरी 2025 को वादी राजकुमार उर्फ राजू, निवासी ग्राम बलुवापुर, अपनी भाऊपुर स्थित न्यू मानसी ज्वैलर्स की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम भीखर के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार 3-4 अज्ञात बदमाशों ने उनके पास मौजूद बैग लूट लिया। बैग में करीब 10 ग्राम सोना, साढ़े पांच सौ ग्राम चांदी और ₹25,000 नकद थे।
इस मामले में 16 फरवरी 2025 को थाना शिवली में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान कई अभियुक्तों के नाम सामने आए, जिनमें से दो को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय भेज चुकी है।
इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी :
मुख्य आरोपी अरमान उर्फ अम्मू फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹15,000 का इनाम घोषित किया गया था।
थाना शिवली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 9 अप्रैल 2026 की रात लगभग 10:20 बजे मैथा नहर पुल के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त :
अरमान उर्फ अम्मू (उम्र 20 वर्ष)
निवासी – ग्राम समरथपुर, थाना कोतवाली औरैया, जनपद औरैया
आपराधिक इतिहास :
अभियुक्त पर पहले से ही गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें थाना सिकंदरा व थाना शिवली के मामले शामिल हैं।
पुलिस टीम :
प्रभारी निरीक्षक – अमरेन्द्र बहादुर सिंह
उपनिरीक्षक – सोमवीर सिंह
कांस्टेबल – मनीष कुमार
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के तहत न्यायालय में पेश किया है।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by दिलीप कुमार
    1
    Post by दिलीप कुमार
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    12 min ago
  • औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती द्वारा पुलिस मुख्यालय ककोर में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने को लिए आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु दंगा/ बलवा नियंत्रण मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया , क्षेत्राधिकारी नगर व अजीतमल, मुख्य अग्निशमन अधि0 औरैया व प्रतिसार निरीक्षक तथा समस्त थाना प्रभारी व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।
    4
    औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती द्वारा पुलिस मुख्यालय ककोर में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने को लिए आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु दंगा/ बलवा नियंत्रण मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया , क्षेत्राधिकारी नगर व अजीतमल, मुख्य अग्निशमन अधि0 औरैया व प्रतिसार निरीक्षक तथा समस्त थाना प्रभारी व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया में जेई लाइनमैन को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा, फफूंद थाना क्षेत्र के किशनपुर का मामला
    1
    औरैया में जेई लाइनमैन को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा, फफूंद थाना क्षेत्र के किशनपुर का मामला
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मंगलपुर मे संचालित भारत गैस एजेंसी घनी आवादी के बीच मे संचालित है अगर कोई हादसा होता है, तो क्या एजेंसी संचालक जिम्मेदारी लेगा, और इस एजेंसी मे कभी भी किसी उपभोक्ता को समय पर गैस नहीं मिलती, क्योंकि संचालक खुद गैस को गैस्ट हॉउस, व होटलों मे ब्लैक करता है
    1
    मंगलपुर मे संचालित भारत गैस एजेंसी घनी आवादी के बीच मे संचालित है अगर कोई हादसा होता है, तो क्या एजेंसी संचालक जिम्मेदारी लेगा, और इस एजेंसी मे कभी भी किसी उपभोक्ता को समय पर गैस नहीं मिलती, क्योंकि संचालक खुद गैस को गैस्ट हॉउस, व होटलों मे ब्लैक करता है
    user_Chhunna khan
    Chhunna khan
    Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धीरजपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। ग्राम निवासी सरोज पत्नी रमेश चंद्र सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और घायल महिला को उपचार के लिए औरैया के 50 सैया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए चिचोली रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि चिचोली में इलाज के दौरान शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे सरोज ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही बाइक सवार की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    1
    सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धीरजपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई।  ग्राम निवासी सरोज पत्नी रमेश चंद्र सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और घायल महिला को उपचार के लिए औरैया के 50 सैया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए चिचोली रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि चिचोली में इलाज के दौरान शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे सरोज ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही बाइक सवार की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • डेरापुर थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी गईं समस्याएं, एक का मौके पर निस्तारण शनिवार सुबह 10 बजे थाना डेरापुर परिसर में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान कुल 3 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 2 मामले राजस्व विभाग तथा 1 मामला पुलिस विभाग से संबंधित था। इनमें से एक राजस्व संबंधी प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे फरियादी को तत्काल राहत मिली और प्रशासनिक व्यवस्था पर विश्वास मजबूत हुआ। इस अवसर पर नायब तहसीलदार राकेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा, थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने शेष प्रकरणों के शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    1
    डेरापुर थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी गईं समस्याएं, एक का मौके पर निस्तारण
शनिवार सुबह 10 बजे थाना डेरापुर परिसर में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान कुल 3 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 2 मामले राजस्व विभाग तथा 1 मामला पुलिस विभाग से संबंधित था। इनमें से एक राजस्व संबंधी प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे फरियादी को तत्काल राहत मिली और प्रशासनिक व्यवस्था पर विश्वास मजबूत हुआ।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार राकेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा, थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने शेष प्रकरणों के शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by दिलीप कुमार
    3
    Post by दिलीप कुमार
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    13 min ago
  • औरैया। शनिवार को श्री गोपाल वाटिका आश्रम, औरैया में श्री गहोई सेवा समिति द्वारा स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर व श्री पोरवाल सभा, औरैया के निर्विरोध अध्यक्ष "औरैया रत्न" आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट का भव्य अभिनंदन किया गया, जिसके अंतर्गत आयोजन में मौजूद समाज के लोगों द्वारा मिष्ठान खिलाकर व माल्यार्पण करते हुए जोरदार स्वागत कर उपहार भेंट किया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से गहोई वैश्य सेवा समिति के अध्यक्ष व गंगा जमुना क्षेत्रीय सभा के उपाध्यक्ष समाजसेवी विष्णु गहोई, श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रांतीय संरक्षक समाजसेवी ओंकार पोरवाल, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक (आयुष विभाग) से शशि राज सेठ, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, औरैया के नगर महामंत्री अमित गहोई, यूनियन बैंक व बैंक ऑफ़ इंडिया के बीमा प्रबंधक विजय सक्सेना, मुकेश पोरवाल इंश्योरेंस एडवाइजर आदि लगभग आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।*
    3
    औरैया। शनिवार को श्री गोपाल वाटिका आश्रम, औरैया में श्री गहोई सेवा समिति द्वारा स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर व श्री पोरवाल सभा, औरैया के निर्विरोध अध्यक्ष "औरैया रत्न" आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट का भव्य अभिनंदन किया गया, जिसके अंतर्गत आयोजन में मौजूद समाज के लोगों द्वारा मिष्ठान खिलाकर व माल्यार्पण करते हुए जोरदार स्वागत कर उपहार भेंट किया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से गहोई वैश्य सेवा समिति के अध्यक्ष व गंगा जमुना क्षेत्रीय सभा के उपाध्यक्ष समाजसेवी विष्णु गहोई, श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रांतीय संरक्षक समाजसेवी ओंकार पोरवाल, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक (आयुष विभाग) से शशि राज सेठ, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, औरैया के नगर महामंत्री अमित गहोई, यूनियन बैंक व बैंक ऑफ़ इंडिया के बीमा प्रबंधक विजय सक्सेना, मुकेश पोरवाल इंश्योरेंस एडवाइजर आदि लगभग आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।*
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.