logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डेरापुर थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी गईं समस्याएं, एक का मौके पर निस्तारण डेरापुर थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी गईं समस्याएं, एक का मौके पर निस्तारण शनिवार सुबह 10 बजे थाना डेरापुर परिसर में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान कुल 3 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 2 मामले राजस्व विभाग तथा 1 मामला पुलिस विभाग से संबंधित था। इनमें से एक राजस्व संबंधी प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे फरियादी को तत्काल राहत मिली और प्रशासनिक व्यवस्था पर विश्वास मजबूत हुआ। इस अवसर पर नायब तहसीलदार राकेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा, थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने शेष प्रकरणों के शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

4 hrs ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

डेरापुर थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी गईं समस्याएं, एक का मौके पर निस्तारण डेरापुर थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी गईं समस्याएं, एक का मौके पर निस्तारण शनिवार सुबह 10 बजे थाना डेरापुर परिसर में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान कुल 3 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 2 मामले राजस्व विभाग तथा 1 मामला पुलिस विभाग से संबंधित था। इनमें से एक राजस्व संबंधी प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे फरियादी को तत्काल राहत मिली और प्रशासनिक व्यवस्था पर विश्वास मजबूत हुआ। इस अवसर पर नायब तहसीलदार राकेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा, थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने शेष प्रकरणों के शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिकंदरा क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह के निर्देशन में शनिवार देर शाम करीब 8:30 बजे गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने किया। पुलिस टीम ने सूर्या ओवरब्रिज के नीचे चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट, ओवरलोड, रॉयल्टी न होने तथा नंबर छिपाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान करीब 20 वाहनों के चालान किए गए। चेकिंग अभियान में एसएसआई तबारक अहमद, एसआई मेवालाल यादव, रसधान चौकी प्रभारी रजनीश वर्मा, एसआई उमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
    1
    सिकंदरा क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह के निर्देशन में शनिवार देर शाम करीब 8:30 बजे गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने किया। पुलिस टीम ने सूर्या ओवरब्रिज के नीचे चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट, ओवरलोड, रॉयल्टी न होने तथा नंबर छिपाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।
इस दौरान करीब 20 वाहनों के चालान किए गए। चेकिंग अभियान में एसएसआई तबारक अहमद, एसआई मेवालाल यादव, रसधान चौकी प्रभारी रजनीश वर्मा, एसआई उमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टप्पेवान गांव में अज्ञात कार की चपेट में आकर दो वर्षीय मासूम की मौत,परिजनों में मचा कोहराम मंगलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टप्पेवान गांव में अज्ञात कार की चपेट में आकर करीब 2 वर्षीय मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे तब हुई, जब मासूम जाह्नवी (2 वर्ष) पुत्री विक्रांत सिंह घर के बाहर खेल रही थी। तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक मासूम के बाबा रामवीर सिंह ने घटना की फौती थाने में दर्ज कराई। सूचना मिलते ही मंगलपुर प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार दुबे व झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। मासूम के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने घटना के बावत पूछताछ शुरू की। मासूम की मौत से बाबा रामवीर सिंह, पिता विक्रांत, मां सुधा रो-रोकर बेहाल हो गए। मृतका की दो बहनें मानवी, पायल व छोटा भाई कृष्णा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलपुर प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क हादसे में बच्ची की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टप्पेवान गांव में अज्ञात कार की चपेट में आकर दो वर्षीय मासूम की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
मंगलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टप्पेवान गांव में अज्ञात कार की चपेट में आकर करीब 2 वर्षीय मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे तब हुई, जब मासूम जाह्नवी (2 वर्ष) पुत्री विक्रांत सिंह घर के बाहर खेल रही थी। तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
मृतक मासूम के बाबा रामवीर सिंह ने घटना की फौती थाने में दर्ज कराई। सूचना मिलते ही मंगलपुर प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार दुबे व झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। मासूम के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने घटना के बावत पूछताछ शुरू की।
मासूम की मौत से बाबा रामवीर सिंह, पिता विक्रांत, मां सुधा रो-रोकर बेहाल हो गए। मृतका की दो बहनें मानवी, पायल व छोटा भाई कृष्णा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलपुर प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क हादसे में बच्ची की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सिकंदरा थाना क्षेत्र के औढ़ेरी गांव की एक महिला ने अपने पति और ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार औढ़ेरी गांव निवासी शिवांगी पत्नी विष्णु ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व विष्णु के साथ हुई थी और उसके एक पुत्री भी है। आरोप है कि पति विष्णु, ससुर रामबाबू और सास पिंकी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं। पीड़िता का कहना है कि शनिवार को भी ससुरालीजनों ने दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, जिससे उसे चोटें आई हैं। महिला ने यह भी बताया कि वह पहले भी इस मामले में शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल महिला ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    3
    सिकंदरा थाना क्षेत्र के औढ़ेरी गांव की एक महिला ने अपने पति और ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार औढ़ेरी गांव निवासी शिवांगी पत्नी विष्णु ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व विष्णु के साथ हुई थी और उसके एक पुत्री भी है। आरोप है कि पति विष्णु, ससुर रामबाबू और सास पिंकी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं।
पीड़िता का कहना है कि शनिवार को भी ससुरालीजनों ने दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी, जिससे उसे चोटें आई हैं। महिला ने यह भी बताया कि वह पहले भी इस मामले में शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
फिलहाल महिला ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by दिलीप कुमार
    4
    Post by दिलीप कुमार
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • *पुलिस मुख्यालय में शांति एवं कानून व्यवस्था,मॉकड्रिल, पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट*
    1
    *पुलिस मुख्यालय में शांति एवं कानून व्यवस्था,मॉकड्रिल, पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • yuvao me jordari ke sath jai bheem baba saheb ambedkar ji sambidhan ke nirmata ke janmdin ke uplaksh me taiyariya dekhi ja rhi hai jai bheem namo buddhay 💙💙🙏🙏🙏💙💙💙🙏💙🙏💙🙏💙🙏💙
    1
    yuvao me jordari ke sath jai bheem baba saheb ambedkar ji sambidhan ke nirmata ke janmdin ke uplaksh me taiyariya dekhi ja rhi hai jai bheem namo buddhay 💙💙🙏🙏🙏💙💙💙🙏💙🙏💙🙏💙🙏💙
    user_ABS TRAILER ENTERPRISE AURAIYA
    ABS TRAILER ENTERPRISE AURAIYA
    Mechanic औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *पुलिस मुख्यालय ककोर में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने को लिए आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु दंगा/ बलवा नियंत्रण मॉक ड्रिल के अभ्यास के संबंध मे पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट
    1
    *पुलिस मुख्यालय ककोर में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने को लिए आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु दंगा/ बलवा नियंत्रण मॉक ड्रिल के अभ्यास के संबंध मे पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सिकंदरा कस्बे के कानपुर-औरैया नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बिरहाना ओवरब्रिज के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। फरीदाबाद से बनारस की ओर नमकीन लादकर जा रहा एक कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे में कंटेनर चालक चंद्रवीर, निवासी बड़ेरा गांव जनपद मैनपुरी को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और नेशनल हाईवे कर्मियों को सूचित किया। पुलिस और हाईवे टीम ने संयुक्त रूप से राहत कार्य चलाते हुए कंटेनर में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
    1
    सिकंदरा कस्बे के कानपुर-औरैया नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बिरहाना ओवरब्रिज के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। फरीदाबाद से बनारस की ओर नमकीन लादकर जा रहा एक कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई।
हादसे में कंटेनर चालक चंद्रवीर, निवासी बड़ेरा गांव जनपद मैनपुरी को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और नेशनल हाईवे कर्मियों को सूचित किया। पुलिस और हाईवे टीम ने संयुक्त रूप से राहत कार्य चलाते हुए कंटेनर में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
घायल चालक को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.