परौंख में ‘गांव चलो’ अभियान के मंच पर बिगड़ी सेहत, भाजपा जिला मंत्री विनोद नायक का हृदयघात से निधन; जिले में शोक की लहर परौंख में ‘गांव चलो’ अभियान के मंच पर बिगड़ी सेहत, भाजपा जिला मंत्री विनोद नायक का हृदयघात से निधन; जिले में शोक की लहर भाजपा के नवनियुक्त जिला मंत्री विनोद नायक का रविवार को गांव चलो अभियान के दौरान अचानक हृदयघात से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई। सिकंदरा निवासी विनोद नायक डेरापुर तहसील के परौंख गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे मंच से संबोधन के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे गिर पड़े। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत डेरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां मौजूद डाक्टर वरून द्विवेदी नें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान उन्हें कानपुर लेकर पहुंचीं, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अध्यक्ष ने इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि विनोद नायक एक समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनके निधन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया

- सिकंदरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास सूर्या ढाबा के सामने शनिवार की देर रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान ताकिर उर्फ भूरा (45 वर्ष) निवासी भोगनीपुर के रूप में हुई है, जो मैजिक वाहन चला रहा था। जानकारी के मुताबिक, पुखराया के अहरौली निवासी रहीश के पुत्र शहबाज की बारात मैजिक वाहन से इटावा जा रही थी। रास्ते में बाराती चाय-नाश्ते के लिए सूर्या ढाबा के सामने रुके थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने खड़ी मैजिक गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक भूरा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बेकाबू कंटेनर ने दो अन्य कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।4
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टप्पेवान गांव में अज्ञात कार की चपेट में आकर दो वर्षीय मासूम की मौत,परिजनों में मचा कोहराम मंगलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर टप्पेवान गांव में अज्ञात कार की चपेट में आकर करीब 2 वर्षीय मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार शाम करीब 6 बजे तब हुई, जब मासूम जाह्नवी (2 वर्ष) पुत्री विक्रांत सिंह घर के बाहर खेल रही थी। तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक मासूम के बाबा रामवीर सिंह ने घटना की फौती थाने में दर्ज कराई। सूचना मिलते ही मंगलपुर प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार दुबे व झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। मासूम के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने घटना के बावत पूछताछ शुरू की। मासूम की मौत से बाबा रामवीर सिंह, पिता विक्रांत, मां सुधा रो-रोकर बेहाल हो गए। मृतका की दो बहनें मानवी, पायल व छोटा भाई कृष्णा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलपुर प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क हादसे में बच्ची की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।1
- इटावा- गरीब रथ एक्सप्रेस में प्रसव पीड़ा से हड़कंप, भरथना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन,टीटी की सूझबूझ से महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया,सीएचसी भरथना में सुरक्षित डिलीवरी, महिला ने बेटी को दिया जन्म…!!1
- आज माननीय अध्यक्ष नगर पालिका परिषद औरैया SBM 2.0 योजना के अंतर्गत STP(10mld) वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायिका श्रीमती गुड़िया कठेरिया जी के साथ मौजूद रहे।। जल है तो कल है !!3
- *आग फैलते ही आसपास के किसानों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।* *आग की लपटें भदोरियन पुरवा से लेकर दलफपुर तक फैल गईं।* *प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लगभग 200 से 300 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।* *स्थानीय लोग और किसान आग पर काबू पाने में जुटे रहे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया।* *मौके पर एसडीएम बिधूना गरिमा सोना, सीओ पुनीत मिश्रा और बेला थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।*4
- औरैया -खेत में खड़ी गेंहू की फसल में लगी भीषण आग, स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में जुटे। खेत में लगी आग देख आस-पास के किसानों में मचा हड़कंप। बताया जा रहा है कि आग से तकरीबन 200 बीघा गेंहू की फसल जलकर हुई खाक। खेत में खड़ी गेंहू की फसल में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र के कैंथवा मोड़ के पास पुर्वा भदौरिया का मामला।1
- सिकंदरा क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह के निर्देशन में शनिवार देर शाम करीब 8:30 बजे गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने किया। पुलिस टीम ने सूर्या ओवरब्रिज के नीचे चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट, ओवरलोड, रॉयल्टी न होने तथा नंबर छिपाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान करीब 20 वाहनों के चालान किए गए। चेकिंग अभियान में एसएसआई तबारक अहमद, एसआई मेवालाल यादव, रसधान चौकी प्रभारी रजनीश वर्मा, एसआई उमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।1
- इटावा- बीए का पेपर देने जा रहे दो छात्रों को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, एक गंभीर घायल,बकेवर अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर, दूसरा छात्र बाल-बाल बचा,हर्राजपुर के पास हादसे से परिजनों में मचा हड़कंप…!!1
- औरैया। नगर की बहुचर्चित और अनोखी “महामूर्ख” परंपरा एक बार फिर पूरे उत्साह और उल्लास के साथ निभाई गई।1