घसमऊ गांव में घर में घुसकर महिला व बेटे से मारपीट, घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी सिकंदरा थाना क्षेत्र के घसमऊ गांव में शनिवार देर रात घर में घुसकर महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला घायल हो गई, जिसे परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार घसमऊ गांव निवासी नीरज प्रभा पत्नी भगवान स्वरूप ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे सहजपुर निवासी सोहित, अंकित समेत चार अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और उनके पुत्र आनंद कुमार के साथ मारपीट करने लगे। बेटे को बचाने पहुंची महिला के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार को करीब 6बजे बताया कि मामले की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
घसमऊ गांव में घर में घुसकर महिला व बेटे से मारपीट, घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी सिकंदरा थाना क्षेत्र के घसमऊ गांव में शनिवार देर रात घर में घुसकर महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला घायल हो गई, जिसे परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार घसमऊ गांव निवासी नीरज प्रभा पत्नी भगवान स्वरूप ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे सहजपुर निवासी सोहित, अंकित समेत चार अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और उनके पुत्र आनंद कुमार के साथ मारपीट करने लगे। बेटे को बचाने पहुंची महिला के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार को करीब 6बजे बताया कि मामले की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के घसमऊ गांव में शनिवार देर रात घर में घुसकर महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला घायल हो गई, जिसे परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार घसमऊ गांव निवासी नीरज प्रभा पत्नी भगवान स्वरूप ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे सहजपुर निवासी सोहित, अंकित समेत चार अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और उनके पुत्र आनंद कुमार के साथ मारपीट करने लगे। बेटे को बचाने पहुंची महिला के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार को करीब 6बजे बताया कि मामले की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- परौंख में ‘गांव चलो’ अभियान के मंच पर बिगड़ी सेहत, भाजपा जिला मंत्री विनोद नायक का हृदयघात से निधन; जिले में शोक की लहर भाजपा के नवनियुक्त जिला मंत्री विनोद नायक का रविवार को गांव चलो अभियान के दौरान अचानक हृदयघात से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई। सिकंदरा निवासी विनोद नायक डेरापुर तहसील के परौंख गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे मंच से संबोधन के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे गिर पड़े। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत डेरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां मौजूद डाक्टर वरून द्विवेदी नें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान उन्हें कानपुर लेकर पहुंचीं, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अध्यक्ष ने इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि विनोद नायक एक समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनके निधन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया1
- कानपुर देहात से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है... सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या होटल के सामने भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। मृतक की पहचान ताकिर उर्फ भूरा (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो भोगनीपुर का निवासी था। बताया जा रहा है कि यह हादसा सिकंदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत महमूदपुर गांव के पास सूर्या ढाबा के सामने हुआ। जानकारी के मुताबिक, पुखराया के अहरौली निवासी रहीश के पुत्र शहबाज की बारात मैजिक वाहन से इटावा जा रही थी। रास्ते में बारातियों ने चाय-नाश्ते के लिए सूर्या ढाबा के सामने गाड़ी रोकी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने मैजिक वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक चालक भूरा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कंटेनर ने टक्कर के बाद दो अन्य कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया। घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची4
- सिकंदरा क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह के निर्देशन में शनिवार देर शाम करीब 8:30 बजे गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने किया। पुलिस टीम ने सूर्या ओवरब्रिज के नीचे चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट, ओवरलोड, रॉयल्टी न होने तथा नंबर छिपाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान करीब 20 वाहनों के चालान किए गए। चेकिंग अभियान में एसएसआई तबारक अहमद, एसआई मेवालाल यादव, रसधान चौकी प्रभारी रजनीश वर्मा, एसआई उमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।4
- बारातियों की गाड़ियों में कंटेनर ने मारी, टक्कर एक की मौत तो कई घायल, सभी घायलों को पुलिस ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया कई को रेफर कर दिया घायलों का उपचार जारी।1
- औरैया में अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती: 5 वाहन सीज, 28 चालान, 7 लाख 85 हजार 500 रुपये जुर्माना।1
- जिलाधिकारी औरैया के निर्देश पर देवकली चौकी, जालौन चौराहा से रिलायंस पेट्रोल पम्प व औरैया-इटावा मार्ग पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। एसडीएम सदर अजय आनन्द वर्मा व सीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस, खनन, एआरटीओ और जीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए 5 वाहनों को सीज किया और 28 वाहनों का चालान किया। इस दौरान कुल ₹7,85,500 का जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौरान एक डंपर चालक टीम को देखकर भागने लगा, जिसे करीब 2 किलोमीटर पीछा कर पकड़ लिया गया। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।4
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास सूर्या ढाबा के सामने शनिवार की देर रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान ताकिर उर्फ भूरा (45 वर्ष) निवासी भोगनीपुर के रूप में हुई है, जो मैजिक वाहन चला रहा था। जानकारी के मुताबिक, पुखराया के अहरौली निवासी रहीश के पुत्र शहबाज की बारात मैजिक वाहन से इटावा जा रही थी। रास्ते में बाराती चाय-नाश्ते के लिए सूर्या ढाबा के सामने रुके थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने खड़ी मैजिक गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक भूरा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बेकाबू कंटेनर ने दो अन्य कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।1