आज पाली में अधिवक्ताओं का महाकुंभ, प्रदेशभर के वकील होंगे एकजुट पाली में आज से अधिवक्ताओं का महाकुंभ, राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस की तैयारियां पूर्ण पाली। ऑल राजस्थान एडवोकेट फेडरेशन द्वारा आयोजित होने वाली दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवक्ता कॉन्फ्रेंस को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अभिभाषक मंडल अध्यक्ष पी.एम. जोशी एवं सचिव मुकुल सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दिनांक 14 मार्च 2026 से पाली-जाडन स्थित प्रसिद्ध ओम आश्रम में प्रदेशभर के अधिवक्ताओं का महाकुंभ आयोजित होगा, जिसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अधिवक्ता एक मंच पर एकजुट होंगे। अध्यक्ष पी.एम जोशी ने बताया कि इस राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस में अधिवक्ता वर्ग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन किया जाएगा तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों को सशक्त बनाने और न्यायिक व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका को और मजबूत करने पर विशेष चर्चा होगी। कॉन्फ्रेंस के अंतर्गत राजस्थान भर के अधिवक्ता संगठनों के प्रतिनिधियों की एक विशेष सेमिनार भी आयोजित की जाएगी, जिसमें अधिवक्ता हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इनमें प्रत्येक जिले से बार काउंसिल सदस्य का निर्वाचन, जिला स्तर के अधिवक्ताओं को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में ऐलीवेशन, अधिवक्ता वेलफेयर राशि में पारदर्शिता के साथ बढ़ोतरी तथा युवा अधिवक्ताओं के लिए वेलफेयर फंड से स्टाइपेंड प्रदान करने जैसे विषय शामिल रहेंगे। इसके अतिरिक्त टार्गेटेड केसेज प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के निराकरण, अधिकरणों व लोक अदालतों में प्रैक्टिसरत अधिवक्ताओं को सामाजिक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त करने, प्रत्येक जिला मुख्यालय पर बार काउंसिल की शाखा खोलने तथा न्यायिक आदेशों एवं अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। सचिव मुकुल सोनी ने बताया कि कॉन्फ्रेंस के लिए अधिवक्ताओं का ऑनलाइन पंजीकरण भी किया गया है तथा प्रदेशभर से अधिवक्ता उत्साहपूर्वक अपना पंजीकरण करवाया गया हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वागत, आवास, भोजन, पंजीकरण सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। अभिभाषक मंडल पदाधिकारी व सदस्य अधिवक्ता ऐतिहासिक अधिवक्ता महाकुंभ की तैयारी पूर्ण कर ली गई। तैयारी को लेकर अधिवक्ता पी.एम जोशी, मुकुल सोनी,जब्बरसिंह सिंह, सुमेर सिंह, कमलेश दवेरा, योगेन्द्र ओझा, कुन्दन चौहान, विक्रम सिंह, सद्दाम काजी, प्रवीण साहू, सुरेश राजपुरोहित, मुकेश आर्य, दीपक सोनी, अल्ताफ हुसैन, अर्जुन राठौड़, उमेश सांखला, हिमाशुं, गौरव, धीरेन्द्र सिंह मनिहारी, नवरतन चौहान, प्रियंका जोशी, कुसुमलता पंवार, मोनिका, डिम्पल, मोनिका पुरी सहित अधिवक्ता उत्साहपूर्वक तैयारी पूर्ण की।

- @राजस्थान1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- *नकली और मिलावटी के संदेह पर नामचीन ब्रांड अमूल सरस और कृष्णा के 27 टीन सीज शिकायत के आधार पर डेयरी एवं किराना की दुकानों पर कार्यवाही जांच के लिए सैंपल* पाली जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान जारी है। सीएमएचओ डाॅ विकास मारवाल के निर्देशानुसार संपर्क पोर्टल पर शिकायत अनुसार शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी पर स्थित भुवाल माता डेयरी एंड जनरल स्टोर से घी का नमूना तथा दूसरी शिकायत भीखाजी नगर कोसलाव शिव शक्ति किराना स्टोर से नकली घी के संदेह पर कृष्णा घी, सरस घी, अमूल घी के 4 नमूने लिए 27 टीन को विक्रय नहीं करने की हिदायत दी। खाद्य विभाग की टीम ने भारत सरकार द्वारा प्राप्त शिकायत पर खिवाड़ा में विधाता सुपर मार्केट पर कार्यवाही कर सरस से मिलते जुलते चार ब्रांड घी के सैंपल लिए। सभी नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया । खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चन्द शर्मा ने बताया कि सावों विवाह और धार्मिक कार्यकर्मों की सीजन को देखते हुए आम जन के स्वास्थ्य के साथ मिलावट कर खिलवाड़ करने वाले मिलावट खोरों के खिलाफ विभाग सख्त कार्यवाही कर रहा है। शर्मा ने बताया कि मंगलवार को खिंवाड़ा में विभाग की टीम ने श्री श्याम सरस, धेनु सरस, गो अमृत सहित अनेक ब्रांड के घी के सैंपल जाच के लिए लिया। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि सैंपल में मिलावट या गुणवत्ता से समझौता पाया गया, तो दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि वे स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।2
- Post by Praveen singh od4
- पाली,मनीष राठौड़। भारतीय संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य पर पाली जिला कांग्रेस कमेटी एवं पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम सूरजपोल स्थित अम्बेडकर सर्किल पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, जिसके तत्पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय में बाबा साहब की तस्वीर पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस मुख्यालय पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की संवैधानिक दृष्टि और वर्तमान परिदृश्य में लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थिति विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में कांग्रेस नेताओं, शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण और शिक्षा के प्रति उनके क्रांतिकारी विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाडा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की असली शक्ति उसके संविधान में निहित है। संविधान की शक्ति जनता की एकता, अधिकारों और न्याय से सशक्त होती है। बाबा साहब की दूरदर्शी सोच और अथक परिश्रम से ही हमें समानता, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र पर आधारित संविधान प्राप्त हुआ है। शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई और शिक्षाविद एन. के. राजा सहित मुख्य वक्ताओं ने बाबा साहेब के दिखाए रास्तों पर चलते हुए संविधान की रक्षा हेतु सदैव संघर्षरत रहने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर पूर्व महिला आयोग सदस्य सुमित्रा जैन, मदनसिंह जागरवाल, भेरूसिंह सोनाणा, जोगाराम सोलंकी, आनंद सोलंकी, मेहबूब टी, प्रकाश सांखला, जीवराज बोराणा, प्रकाश चौधरी, भँवर राव, सुनील बैरवा, रतन उदेश, मण्डल अध्यक्षगण शकील अहमद नागोरी, चेलाराम रारबड़ा, भेराराम गुर्जर, राजू सोलंकी, दिनेश दवे, ताराचन्द टांक, डॉ रमेश चावला, प्रकाश चौहान, निर्मल तेजी, जीवराज चौहान, सज्जन बी राज, गोरधन प्रजापत, संतोखसिख बाजवा, राजेंद्र घावरी, लक्ष्मण कच्छवाह, मांगूसिंह दुदावत, रतन चन्देल, जुगराज चौहान, श्याम बागोरिया, ताराचन्द चन्दनानी, रफीक चौहान, आमीन अली रंगरेज, असगर कुरैशी, विक्रम चंदानी, फकीर मोहम्मद सिंधी, मांगीलाल सोलंकी, संजय परमार, मूलचंद संकलेचा, चन्द्रकांत मारू, साबिर अशरफी, सहाबुद्दीन बागवान, राजेंद्र मेघवाल, रमेश चौधरी, राजेन्द्र शर्मा, वजाराम गरवलिया, धनराज चौहान, नारायण लाल नाडोल, निमेश चांवरिया, एडवोकेट तरुण मेहता, रमेशचंद राठौड़, जितेंद्रसिंह चुंडावत, धनराज आर्य, मुकेश देवासी, मनोहरसिंह जवाली, जसाराम मेघवाल, दुर्गाराम नायक, नारायण लाल उप प्रधान, इब्राहिम शाह, अनिलसिंह राजपुरोहित सहित कई कांग्रेस जन मौजूद थे।3
- आज बाबा साहब डा भीमराव अभेडकर जी का जनमदिन मनाया गया जोधपुर मे बिजेऐस 18 नम्बर गली मे नयु जोधाणा ओटो रिकशा समिति जोधपुर कार्यलय मे जन्मदिन मनाया गया डा भीम साहब अभेडकर जयन्ती धुमधाम से मनाई गई1
- Post by Jodhpur news4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1