logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नकली और मिलावटी के संदेह पर नामचीन ब्रांड अमूल सरस और कृष्णा के 27 टीन सीज *नकली और मिलावटी के संदेह पर नामचीन ब्रांड अमूल सरस और कृष्णा के 27 टीन सीज शिकायत के आधार पर डेयरी एवं किराना की दुकानों पर कार्यवाही जांच के लिए सैंपल* पाली जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान जारी है। सीएमएचओ डाॅ विकास मारवाल के निर्देशानुसार संपर्क पोर्टल पर शिकायत अनुसार शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी पर स्थित भुवाल माता डेयरी एंड जनरल स्टोर से घी का नमूना तथा दूसरी शिकायत भीखाजी नगर कोसलाव शिव शक्ति किराना स्टोर से नकली घी के संदेह पर कृष्णा घी, सरस घी, अमूल घी के 4 नमूने लिए 27 टीन को विक्रय नहीं करने की हिदायत दी। खाद्य विभाग की टीम ने भारत सरकार द्वारा प्राप्त शिकायत पर खिवाड़ा में विधाता सुपर मार्केट पर कार्यवाही कर सरस से मिलते जुलते चार ब्रांड घी के सैंपल लिए। सभी नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया । खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चन्द शर्मा ने बताया कि सावों विवाह और धार्मिक कार्यकर्मों की सीजन को देखते हुए आम जन के स्वास्थ्य के साथ मिलावट कर खिलवाड़ करने वाले मिलावट खोरों के खिलाफ विभाग सख्त कार्यवाही कर रहा है। शर्मा ने बताया कि मंगलवार को खिंवाड़ा में विभाग की टीम ने श्री श्याम सरस, धेनु सरस, गो अमृत सहित अनेक ब्रांड के घी के सैंपल जाच के लिए लिया। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि सैंपल में मिलावट या गुणवत्ता से समझौता पाया गया, तो दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि वे स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

6 hrs ago
user_Khushveer singh
Khushveer singh
पाली, पाली, राजस्थान•
6 hrs ago

नकली और मिलावटी के संदेह पर नामचीन ब्रांड अमूल सरस और कृष्णा के 27 टीन सीज *नकली और मिलावटी के संदेह पर नामचीन ब्रांड अमूल सरस और कृष्णा के 27 टीन सीज शिकायत के आधार पर डेयरी एवं किराना की दुकानों पर कार्यवाही जांच के लिए सैंपल* पाली जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान जारी है। सीएमएचओ डाॅ विकास मारवाल के निर्देशानुसार संपर्क पोर्टल पर शिकायत अनुसार शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी पर स्थित भुवाल माता डेयरी एंड जनरल स्टोर से घी का नमूना तथा दूसरी शिकायत भीखाजी नगर कोसलाव शिव शक्ति किराना स्टोर से नकली घी के संदेह पर कृष्णा घी, सरस घी, अमूल घी के 4 नमूने लिए 27 टीन को विक्रय नहीं करने की हिदायत दी। खाद्य विभाग की टीम ने भारत सरकार द्वारा प्राप्त शिकायत पर खिवाड़ा में विधाता सुपर मार्केट पर कार्यवाही कर सरस से मिलते

जुलते चार ब्रांड घी के सैंपल लिए। सभी नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया । खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चन्द शर्मा ने बताया कि सावों विवाह और धार्मिक कार्यकर्मों की सीजन को देखते हुए आम जन के स्वास्थ्य के साथ मिलावट कर खिलवाड़ करने वाले मिलावट खोरों के खिलाफ विभाग सख्त कार्यवाही कर रहा है। शर्मा ने बताया कि मंगलवार को खिंवाड़ा में विभाग की टीम ने श्री श्याम सरस, धेनु सरस, गो अमृत सहित अनेक ब्रांड के घी के सैंपल जाच के लिए लिया। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि सैंपल में मिलावट या गुणवत्ता से समझौता पाया गया, तो दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि वे स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • पाली, मनीष राठौड़। भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर पाली जिला मुख्यालय स्थित अम्बेडकर सर्किल पर मंगलवार को श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद पी.पी. चौधरी एवं जिला कलेक्टर द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) ओम प्रभा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा सहित जनप्रतिनिधि सुनील भण्डारी, त्रिलोक चौधरी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। *संविधान शपथ कार्यक्रम आयोजित* जयंती के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर द्वारा बाबा साहेब के फोटो पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। जिसमें उन्होंने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने तथा संविधान के प्रति निष्ठा रखने का संकल्प लिया। इस पहल का उद्देश्य आमजन में संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
    4
    पाली, मनीष राठौड़। भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर पाली जिला मुख्यालय स्थित अम्बेडकर सर्किल पर मंगलवार को श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद पी.पी. चौधरी एवं जिला कलेक्टर द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) ओम प्रभा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा सहित जनप्रतिनिधि सुनील भण्डारी, त्रिलोक चौधरी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
*संविधान शपथ कार्यक्रम आयोजित*
जयंती के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर द्वारा बाबा साहेब के फोटो पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। जिसमें उन्होंने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने तथा संविधान के प्रति निष्ठा रखने का संकल्प लिया। इस पहल का उद्देश्य आमजन में संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • डा साहब भीमराव अमभेडक जन्मदिन मनाया गया
    5
    डा साहब भीमराव अमभेडक जन्मदिन मनाया गया
    user_धनराज दाधीच
    धनराज दाधीच
    Taxi Driver जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Jodhpur news
    4
    Post by Jodhpur news
    user_Jodhpur news
    Jodhpur news
    Photographer जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • खुडाला-फालना में बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर रामदेव मंदिर, खुडाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके बाद शहर में एक भव्य'अंबेडकर सम्मान वाहन रैली'और शोभायात्रा निकाली गई। सामाजिक संगठनों और युवा समूहों की भागीदारी के साथ यह रैली खुडाला स्थित रामदेव मंदिर से शुरू हुई। इसमें शामिल लोग गाजे-बाजे के साथ हाथों में अंबेडकर के ध्वज और राष्ट्रीय ध्वज लिए 'अंबेडकर जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे।
    1
    खुडाला-फालना में बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर रामदेव मंदिर, खुडाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके बाद शहर में एक भव्य'अंबेडकर सम्मान वाहन रैली'और शोभायात्रा निकाली गई।
सामाजिक संगठनों और युवा समूहों की भागीदारी के साथ यह रैली खुडाला स्थित रामदेव मंदिर से शुरू हुई। इसमें शामिल लोग गाजे-बाजे के साथ हाथों में अंबेडकर के ध्वज और राष्ट्रीय ध्वज लिए 'अंबेडकर जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी मेघड़दा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती | जय भीम युवा मंडल का आयोजन मेघड़दा। ग्राम मेघड़दा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती जय भीम युवा मंडल मेघड़दा के संयुक्त तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी मूलसिंह गहलोत ने बाबा साहेब के जीवन एवं उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के महत्व को भी समझाया। इस अवसर पर अध्यक्ष दीनाराम जाटोलिया, उपाध्यक्ष डूंगर राम दामेर, कोषाध्यक्ष जयपाल तंवर सहित लाबूराम जाटोलिया, मांगीलाल जाटोलिया, पुकाराम दामेर, जगदीश भाई तंवर, लोकेश धर्माराम तंवर, संदीप भांदावत, ललित, राकेश, दिलीप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गांव के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली और पूरे क्षेत्र में जय भीम के जयघोष गूंजते रहे।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
मेघड़दा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती | जय भीम युवा मंडल का आयोजन 
मेघड़दा। ग्राम मेघड़दा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती जय भीम युवा मंडल मेघड़दा के संयुक्त तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी मूलसिंह गहलोत ने बाबा साहेब के जीवन एवं उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के महत्व को भी समझाया।
इस अवसर पर अध्यक्ष दीनाराम जाटोलिया, उपाध्यक्ष डूंगर राम दामेर, कोषाध्यक्ष जयपाल तंवर सहित लाबूराम जाटोलिया, मांगीलाल जाटोलिया, पुकाराम दामेर, जगदीश भाई तंवर, लोकेश धर्माराम तंवर, संदीप भांदावत, ललित, राकेश, दिलीप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में गांव के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली और पूरे क्षेत्र में जय भीम के जयघोष गूंजते रहे।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • अम्बेडकर जयंती बूटीवास मे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई l
    1
    अम्बेडकर जयंती बूटीवास मे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई l
    user_Jairam Singaria
    Jairam Singaria
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • पाली,मनीष राठौड़। जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के कराड़ी गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या कर गहने लूटने के मामले में दो आरोपियों को बेंगलुरु से डिटेन किया है। वारदात में ज्वेलरी के लिए महिला के दोनों पैर काट दिए गए थे। Sp मोनिका सैन ने बताया कि मामले में दो सगे भाई भरत भाई पुत्र जालाभाई ( 22) साल जो कबाडी की दुकान पर मजदुरी करता है। आरोपी आश्रमशाला, प्रान्तीज नाननपुर, साबरकांठा जिला गुजरात हाल जोगणी मॉ मन्दिर के पास, संतोषी नगर, अहमदाबाद (गुजरात) मूल निवासी बिठोडा कलां पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन जिला पाली का रहने वाला है। साथ ही मामले में राजू भाई पुत्र जालाभाई (25) पैशा मिट्टी के बर्तन की दुकान मैसुर रोड़ बिदडी बैंगलूर कर्नाटका मूल निवासी बिठोडा कलां पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन जिला पाली को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद बेैंगलोर चले गए थे। जहां से उन्हें वहां से पकड़ कर लाई। दोनों सगे भाई है। जिन्होंने गहने लूटने के लिए वृद्धा की हत्या की। पहले बैर चुगने के बहाने बातों में उलझाया और मौका देख कूट से कई वार कर हत्या कर दी।
    4
    पाली,मनीष राठौड़। जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के कराड़ी गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या कर गहने लूटने के मामले में दो आरोपियों को बेंगलुरु से डिटेन किया है। वारदात में ज्वेलरी के लिए महिला के दोनों पैर काट दिए गए थे।
Sp मोनिका सैन ने बताया कि मामले में दो सगे भाई भरत भाई पुत्र जालाभाई ( 22) साल जो कबाडी की दुकान पर मजदुरी करता है। आरोपी आश्रमशाला, प्रान्तीज नाननपुर, साबरकांठा जिला गुजरात हाल जोगणी मॉ मन्दिर के पास, संतोषी नगर, अहमदाबाद (गुजरात) मूल निवासी बिठोडा कलां पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन जिला पाली का रहने वाला है। साथ ही मामले में राजू भाई पुत्र जालाभाई (25) पैशा मिट्टी के बर्तन की दुकान मैसुर रोड़ बिदडी बैंगलूर कर्नाटका मूल निवासी बिठोडा कलां पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन जिला पाली को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद बेैंगलोर चले गए थे। जहां से उन्हें वहां से पकड़ कर लाई। दोनों सगे भाई है। जिन्होंने गहने लूटने के लिए वृद्धा की हत्या की। पहले बैर चुगने के बहाने बातों में उलझाया और मौका देख कूट से कई वार कर हत्या कर दी।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • आज डा साहब भिमराव अमभेडकर जी जन्मदिन मनाया गया
    1
    आज डा साहब भिमराव अमभेडकर जी जन्मदिन मनाया गया
    user_धनराज दाधीच
    धनराज दाधीच
    Taxi Driver जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.