*विधायक की नोटशीट पर सीएमओ विजवे की पोस्टिंग बनी मुसीबत* *विधायक ने नगरीय प्रशासन विभाग पर डाला जिम्मेदारी का ठीकरा, विभागीय जांच और आर्थिक अनियमितता के प्रकरणों के बीच पोस्टिंग पर उठे सवाल* सारनी। जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका परिषद सारनी इन दिनों सीएमओ नितिन विजवे की पदस्थापना को लेकर चर्चा में है। विजवे की पोस्टिंग को लेकर स्थानीय विधायक डॉ. योगेश पंडागरे की भूमिका भी राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, सीएमओ नितिन विजवे की पदस्थापना को लेकर विधायक की ओर से नोटशीट भेजे जाने की बात सामने आई थी। इसके बावजूद करीब तीन माह तक पदस्थापना आदेश जारी नहीं हुआ। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष एवं विधायक द्वारा नगरीय प्रशासन मंत्री से मुलाकात किए जाने की चर्चा है। इसके बाद नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से विजवे की सारनी नगर पालिका में पदस्थापना का आदेश जारी किया गया। हालांकि, विजवे के खिलाफ पूर्व में सामने आए विभागीय जांच एवं वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े प्रकरणों को लेकर उनकी पदस्थापना पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जाता है कि इन्हीं मामलों के चलते विभाग स्तर पर उनकी पोस्टिंग को लेकर स्थिति लंबे समय तक स्पष्ट नहीं थी। *विधायक ने कहा—मेरे हस्ताक्षर से नहीं हुई पोस्टिंग* मामले में विधायक डॉ. योगेश पंडागरे ने सीएमओ विजवे का बचाव करते हुए कहा है कि उनके हस्ताक्षर से विजवे की पोस्टिंग नहीं हुई है। विधायक के इस बयान के बाद नोटशीट और पदस्थापना प्रक्रिया को लेकर सवाल और गहरा गए हैं। अब चर्चा इस बात को लेकर है कि यदि विधायक की नोटशीट नहीं थी तो विजवे की सारनी में पदस्थापना का आधार क्या था और विभाग ने किन परिस्थितियों में आदेश जारी किया। *आर्थिक अनियमितता के प्रकरण का भी उल्लेख* बताया जाता है कि आर्थिक अपराध अनुसंधान से जुड़े मामले में नितिन विजवे के खिलाफ मुलताई नगर पालिका में 9 मार्च 2021 से 1 अगस्त 2023 की अवधि के दौरान वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित प्रकरण दर्ज किया गया था। इसी प्रकार 9 अक्टूबर 2025 को विभागीय आरोप पत्र जारी किए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इन जांचों और कार्रवाई को विजवे द्वारा उच्च न्यायालय, जबलपुर में चुनौती दिए जाने की जानकारी है। संबंधित मामलों में अंतिम न्यायिक निर्णय अभी सामने नहीं आया है। ऐसे में आरोपों को न्यायालय के अंतिम निर्णय से पहले सिद्ध तथ्य के रूप में नहीं माना जा सकता। बहरहाल, विभागीय जांच और न्यायालय में लंबित मामलों के बीच सीएमओ नितिन विजवे की सारनी नगर पालिका में पदस्थापना ने प्रशासनिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि नगरीय प्रशासन विभाग इस पदस्थापना को लेकर क्या स्पष्टीकरण देता है और विधायक की कथित नोटशीट की वास्तविक भूमिका क्या रही।

- पाइपलाइन बिछी, नल भी लगे, फिर भी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण आठनेर के दहीपानी में नल-जल योजना बनी शोपीस, कुएं से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण; टैंकर से जलापूर्ति की मांग आठनेर जनपद पंचायत आठनेर के अंतर्गत ग्राम पंचायत अंबाड़ा के आश्रित ग्राम दहीपानी में पेयजल समस्या ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई गई है, लेकिन इसके बावजूद नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। नलों तक पानी नहीं पहुंचने के कारण योजना ग्रामीणों के लिए महज पाइपलाइन और नलों तक सीमित होकर रह गई है। पेयजल की समस्या के चलते ग्रामीणों को रोजाना पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। गांव में पर्याप्त और सुचारू जलस्रोत उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को दूर स्थित कुओं एवं अन्य खुले जलस्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीण रस्सी और डिब्बे के सहारे कुओं से पानी खींचकर उसे घरों तक पहुंचा रहे हैं। मोटरसाइकिल और साइकिल से ढोना पड़ रहा पानी पेयजल संकट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ग्रामीणों को पानी के बर्तन मोटरसाइकिल और साइकिल पर रखकर घरों तक ले जाने पड़ रहे हैं। महिलाओं और बच्चों के साथ ग्रामीणों को भी प्रतिदिन पानी की व्यवस्था करने के लिए काफी समय और मेहनत खर्च करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए उन्हें इस तरह परेशान होना पड़ रहा है, जबकि गांव में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन पहले से बिछाई जा चुकी है। यदि योजना की जलापूर्ति व्यवस्था को ठीक कर दिया जाए तो ग्रामीणों की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ स्थायी समाधान ग्रामीणों के मुताबिक पेयजल समस्या को लेकर पंचायत स्तर से लेकर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों तक कई बार जानकारी दी गई है। इसके बावजूद पाइपलाइन में पानी नहीं आने की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या केवल गर्मी के दिनों तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य दिनों में भी उन्हें पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में स्थापित नल-जल योजना की तकनीकी जांच कराकर पाइपलाइन, जलस्रोत, मोटर एवं पंपिंग व्यवस्था की स्थिति स्पष्ट की जाए और जो भी कमी है, उसे तत्काल दूर किया जाए। जब तक योजना शुरू नहीं, टैंकर से मिले पानी ग्रामीणों ने मांग की है कि नल-जल योजना को तत्काल चालू कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही जब तक पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं होती, तब तक प्रशासन द्वारा टैंकरों के माध्यम से दहीपानी में पेयजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को दूर-दराज के कुओं से पानी ढोने के लिए मजबूर न होना पड़े। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके का निरीक्षण कर जलसंकट का स्थायी समाधान करेगा और नल-जल योजना का लाभ वास्तव में ग्रामीणों तक पहुंचाएगा।3
- भव्य महा आरती: इटारसी के इच्छापूर्ति गणेश मंदिर में पहुंचे खेल मंत्री विश्वास सारंग और सांसद-विधायक | Itarsi News इटारसी के आठवीं लाइन स्थित प्रसिद्ध इच्छापूर्ति गणेश मंदिर में कल एक भव्य महा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस धार्मिक अनुष्ठान में मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, नर्मदापुरम-नरसिंहपुर सांसद दर्शन सिंह चौधरी, स्थानीय विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा और नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरसे विशेष रूप से शामिल हुए। अतिथियों ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। देखें पूरी खबर और महा आरती के अलौकिक दृश्य! वीडियो को लाइक और शेयर जरूर करें। 3. हैशटैग (Hashtags) #Itarsi #ItarsiNews #IchhapurtiGaneshMandir #MadhyaPradesh #MPNews #Narmadapuram #VishwasSarang #SitaSharanSharma #GaneshAarti #LocalNews #ItarsiUpdate भव्य महा आरती: इटारसी के इच्छापूर्ति गणेश मंदिर में पहुंचे खेल मंत्री विश्वास सारंग और सांसद-विधायक | Itarsi News इटारसी के आठवीं लाइन स्थित प्रसिद्ध इच्छापूर्ति गणेश मंदिर में कल एक भव्य महा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस धार्मिक अनुष्ठान में मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, नर्मदापुरम-नरसिंहपुर सांसद दर्शन सिंह चौधरी, स्थानीय विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा और नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरसे विशेष रूप से शामिल हुए। अतिथियों ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। देखें पूरी खबर और महा आरती के अलौकिक दृश्य! वीडियो को लाइक और शेयर जरूर करें। 3. हैशटैग (Hashtags) #Itarsi #ItarsiNews #IchhapurtiGaneshMandir #MadhyaPradesh #MPNews #Narmadapuram #VishwasSarang #SitaSharanSharma #GaneshAarti #LocalNews #ItarsiUpdate1
- सेवा संकल्प अभियान ,PM मोदी जी के जन्मदिन पर सेवा का संकल्प छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत हम सभी कल हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 76वां जन्मदिन मनायेंगे! 🎉 सांसद विवेक बंटी साहू जी की अपील - 17 सितंबर से शुरू हो रहे 'सेवा संकल्प अभियान' से जुड़ें! ✅ आमजन से जुड़े सेवा कार्यों में सहभागिता करें ✅ स्वच्छता, रक्तदान, वृक्षारोपण जैसे सेवा कार्य ✅ छिंदवाड़ा / पांढुर्णा को सेवा से सजाएं आइए, जन्मदिन को उत्सव नहीं, सेवा पर्व के रूप में मनाएं!1
- भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा... आयुर्वेद को उसका उचित सम्मान और विस्तार दिलाने की मांग अब तेज होती दिखाई दे रही है। छिंदवाड़ा में आयुर्वेद चिकित्सकों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर आयुर्वेद के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार की मांग उठाई है। छिंदवाड़ा में आयुर्वेद को लेकर चिकित्सकों की आवाज अब शासन तक पहुंची है। विश्व आयुर्वेद परिषद, मध्यप्रदेश की ओर से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के जरिए आयुर्वेद को भारत की मूल चिकित्सा पद्धति बताते हुए इसके संरक्षण और विस्तार की मांग की गई है। परिषद ने कहा कि बदलते दौर में आयुर्वेद को आधुनिक जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के साथ-साथ इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। वहीं आयुर्वेद चिकित्सकों को बेहतर अवसर देने, चिकित्सा व्यवस्था में आयुर्वेद की भूमिका को मजबूत करने और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के विकास के लिए आवश्यक पहल करने की मांग भी ज्ञापन में रखी गई है।4
- Petrol Pump Me Jump trick Indian petrol pump lokhartalai me jump trick se lutmar jaha petrol bharbane par riding 0 start hona chahie ta vaha 9 se start ho raha hai aap video me dhek sakte ho1
- छिंदवाड़ा: क्षेत्र में दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने निकाला जुलूस* *छिंदवाड़ा।* शहर में दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने आरोपी को कोतवाली से जुलूस के रूप में न्यायालय तक ले जाकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों के साथ विवाद और मारपीट की घटनाओं में शामिल रहता था। मामले में जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि ये 2-4-6 दोस्त हैं जो आए दिन विवाद करते हैं, जिससे लोग काफी परेशान थे। कुछ दिन पहले इसकी FIR दर्ज की गई थी, जिसके बाद आज उसे गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। छिंदवाड़ा: क्षेत्र में दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने निकाला जुलूस* *छिंदवाड़ा।* शहर में दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने आरोपी को कोतवाली से जुलूस के रूप में न्यायालय तक ले जाकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों के साथ विवाद और मारपीट की घटनाओं में शामिल रहता था। मामले में जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि ये 2-4-6 दोस्त हैं जो आए दिन विवाद करते हैं, जिससे लोग काफी परेशान थे। कुछ दिन पहले इसकी FIR दर्ज की गई थी, जिसके बाद आज उसे गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई महुआ लहान किया नष्ट्र अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई महुआ लहान किया नष्ट्र मुलताई थाना अंतर्गत मासोद पुलिस चौकी क्षेत्र में मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र की सीमा से लगे ग्रामों में पुलिस की अवैध शराब पर की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप मच गया,बताया जा रहा हैं कि मुलताई एसडीओपी एस. के. सिंह एवं थाना प्रभारी विकास पटेल के मार्गदर्शन में मासोद पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश कुमरे के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में महुआ लहान नष्ट्र कर अवैध शराब कारोबारियों की कमर तोड़ दी। उपरोक्त कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया,जानकारी अनुसार अवैध शराब पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेंगी।1
- छिंदवाड़ा में स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। समूहों ने समय पर भुगतान और खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता सहित कई मांगें उठाई हैं। महिला स्व सहायता समूह महासंघ और रसोइया संघ से जुड़ी महिलाओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि सांझा योजना के तहत बच्चों को नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराने में समूह लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें भुगतान में तीन से चार माह तक की देरी का सामना करना पड़ रहा है। समूहों ने हर माह निर्धारित समय पर भुगतान करने और वर्तमान में मिल रहे खाद्यान्न एवं राशि को बढ़ाकर वास्तविक आवश्यकता के अनुसार 100 प्रतिशत उपलब्ध कराने की मांग की है। महिलाओं का कहना है कि समय पर भुगतान नहीं मिलने से उन्हें कर्ज लेकर योजना का संचालन करना पड़ रहा है।4
- khabar शहर के,,,हिंदी दिवस पर हुई चर्च,,, मुखेड़ बचाओ आंदोलन धरना में रखी मांग शहर और जिले के प्रमुख खबरें में कांग्रेस सेवा दल ने बनाया हिंदी दिवस हुई परी चर्चा मुखेड़ बचाओ आंदोलन धरना में रखी मांग जिले का ही रहने दे हिस्सा मुखेड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आंदोलन कर अपनी महत्वपूर्ण मांगों का सोपा ज्ञापन छोटा तालाब कुंड की हुई साफ सफाई नगर पालिका निगम द्वारा इस तरह की तैयारी कर ली गई है कुंदन की साफ सफाई के अलावा सुरक्षा व्यवस्था कभी रुकता इंतजाम किए गए नगर निगम के हेल्थ ऑफिसर अनिल मालवीय ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से छोटा तालाब तथा फुलेरा विसर्जन को लेकर अलग से कुंड बनाए गए ।।। जगह जगह विराजे गणपति जी1