logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंडोखर धाम में भक्ति और हास्य का अनोखा संगम, ‘हप्पू सिंह’ ने बांधा समां दतिया। जिले के प्रसिद्ध पंडोखर धाम में बुधवार रात भक्ति और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस विशेष अवसर पर टीवी जगत के चर्चित हास्य कलाकार योगेश त्रिपाठी उर्फ हप्पू सिंह धाम पहुंचे। धाम पहुंचकर उन्होंने पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और आध्यात्मिक चर्चा में भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जैसे ही योगेश त्रिपाठी मंच पर पहुंचे, पूरा परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा। उन्होंने अपनी खास कॉमिक टाइमिंग और अंदाज से ऐसा माहौल बनाया कि श्रद्धालु ठहाके लगाने पर मजबूर हो गए। भक्ति के बीच हास्य का यह संगम लोगों के लिए यादगार बन गया। कार्यक्रम के दौरान जहां एक ओर श्रद्धालु आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हुए, वहीं दूसरी ओर हास्य के रंग में रंगकर सभी ने भरपूर आनंद उठाया। पंडोखर धाम में आयोजित यह आयोजन लंबे समय तक लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहेगा।

2 hrs ago
user_P Goyal
P Goyal
दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

पंडोखर धाम में भक्ति और हास्य का अनोखा संगम, ‘हप्पू सिंह’ ने बांधा समां दतिया। जिले के प्रसिद्ध पंडोखर धाम में बुधवार रात भक्ति और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस विशेष अवसर पर टीवी जगत के चर्चित हास्य कलाकार योगेश त्रिपाठी उर्फ हप्पू सिंह धाम पहुंचे। धाम पहुंचकर उन्होंने पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और आध्यात्मिक चर्चा में भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जैसे ही योगेश त्रिपाठी मंच पर पहुंचे, पूरा परिसर

तालियों और जयकारों से गूंज उठा। उन्होंने अपनी खास कॉमिक टाइमिंग और अंदाज से ऐसा माहौल बनाया कि श्रद्धालु ठहाके लगाने पर मजबूर हो गए। भक्ति के बीच हास्य का यह संगम लोगों के लिए यादगार बन गया। कार्यक्रम के दौरान जहां एक ओर श्रद्धालु आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हुए, वहीं दूसरी ओर हास्य के रंग में रंगकर सभी ने भरपूर आनंद उठाया। पंडोखर धाम में आयोजित यह आयोजन लंबे समय तक लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहेगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया। जिले के डगरई टोल नाका को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रशासन के समक्ष नागरिकों को टोल टैक्स से मुक्त किए जाने की मांग उठाई गई। इस संबंध में पार्टी पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि डगरई टोल नाका के आगे चिरूला थाना, परिवहन कार्यालय सहित दतिया जिले के कई ग्राम स्थित हैं, जहां नागरिकों को दैनिक आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन करना पड़ता है।अशोक दांगी ने कहा कि टोल नाका संचालक एवं कर्मचारी दतिया के स्थानीय नागरिकों से टोल टैक्स के नाम पर अवैध वसूली करते हैं तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता है, जो नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने इसे नागरिकों के आवागमन के संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन बताया।पार्टी ने मांग की है कि दतिया जिले के निवासियों को, विशेष रूप से आधार कार्ड एवं एमपी-32 वाहन नंबर के आधार पर, जिले की सीमा के भीतर आवागमन के दौरान टोल टैक्स से मुक्त किया जाए।कांग्रेस ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इस मांग पर कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी जनहित में गांधीवादी तरीके से क्रमिक सत्याग्रह आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक राधे लाल बघेल, पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अवधेश नायक, प्रदेश प्रवक्ता अंविका शर्मा, संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर, सी एल बौद्ध, बी के जाटव, अनिल राज श्रीवास्तव, पंचायत राज,संगठन के जिलाध्यक्ष मुकेश यादव सरपंच सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण कुशवाहा स्वामी शरण कुशवाहा सुरेश अहिरवार सरपंच रामू गुर्जर लक्ष्मीनारायण कुशवाहा रामकुमार मोंगिया बासुदेव सरपंच रामदास उत्साही माखनलाल बाबूजी सेवादल अध्यक्ष मोहन कुशवाहा मंजू गौतम अध्यक्षअल्पसंख्यक मुईन कुरैशी पुष्पराज राजपूत उमर फारूक एसी विभाग के जिलाध्यक्ष स्वदेश अहिरवार धर्मेंद्र परमार कामगार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमरीश बाल्मीकि रामकुमार पचौरी पवन वेडर प्रिंस बाल्मीकि सद्दाम खान काले खां मनोज अहिरवार मानस दुवे श्याम सुंदर झां बाबा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    दतिया। जिले के डगरई टोल नाका को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रशासन के समक्ष नागरिकों को टोल टैक्स से मुक्त किए जाने की मांग उठाई गई। इस संबंध में पार्टी पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि डगरई टोल नाका के आगे चिरूला थाना, परिवहन कार्यालय सहित दतिया जिले के कई ग्राम स्थित हैं, जहां नागरिकों को दैनिक आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन करना पड़ता है।अशोक दांगी ने कहा कि टोल नाका संचालक एवं कर्मचारी दतिया के स्थानीय नागरिकों से टोल टैक्स के नाम पर अवैध वसूली करते हैं तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता है, जो नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने इसे नागरिकों के आवागमन के संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन बताया।पार्टी ने मांग की है कि दतिया जिले के निवासियों को, विशेष रूप से आधार कार्ड एवं एमपी-32 वाहन नंबर के आधार पर, जिले की सीमा के भीतर आवागमन के दौरान टोल टैक्स से मुक्त किया जाए।कांग्रेस ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इस मांग पर कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी जनहित में गांधीवादी तरीके से क्रमिक सत्याग्रह आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक राधे लाल बघेल, पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अवधेश नायक, प्रदेश प्रवक्ता अंविका शर्मा, संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर, सी एल बौद्ध, बी के जाटव, अनिल राज श्रीवास्तव, पंचायत राज,संगठन के जिलाध्यक्ष मुकेश यादव सरपंच सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण कुशवाहा स्वामी शरण कुशवाहा सुरेश अहिरवार सरपंच रामू गुर्जर लक्ष्मीनारायण कुशवाहा रामकुमार मोंगिया बासुदेव सरपंच रामदास उत्साही  माखनलाल बाबूजी सेवादल अध्यक्ष मोहन कुशवाहा मंजू गौतम अध्यक्षअल्पसंख्यक मुईन कुरैशी पुष्पराज राजपूत उमर फारूक एसी विभाग के जिलाध्यक्ष स्वदेश अहिरवार धर्मेंद्र परमार कामगार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमरीश बाल्मीकि रामकुमार पचौरी पवन वेडर प्रिंस बाल्मीकि सद्दाम खान काले खां मनोज अहिरवार मानस दुवे श्याम सुंदर झां बाबा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    41 min ago
  • सेवड़ा विधायक को मिला आजीब तरीके से आशीर्वाद बाबा का आशीर्वाद लेने पहुँचे सेवड़ा के भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल को बाबा ने मारे मुक्के, पहनाई गई माला फेंकी l दतिया जिले के ग्राम बेरछा श्रीमद् भागवत कथा में एक ऐसी विचित्र घटना हो गई जिसकी पूरे जिले में चर्चा है l बेरछा ग्राम में भगवत कथा चल रही है l कथा में भिंड के एक प्रसिद्ध संत आए हुए थे उनका आशीर्वाद लेने गई सेवडा के भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल पहुँचे l संत सीताराम महाराज को माला पहना कर आशीर्वाद लेने झुके तो संत ने आशीर्वाद देने के बजाए सेवडा विधायक प्रदीप अग्रवाल को मुक्का मारे और अपने से अलग कर दिया साथ ही उनके द्वारा पहनाई माला को फेंक दिया l वीडियो 4 दिन पुराना है लेकिन वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है l बताया जाता है कि बाबा सीताराम इसी तरह से अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं आए दिन बाबा की ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है l सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल आशीर्वाद देने के बजाए गुस्से में भगाने के वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है l
    1
    सेवड़ा विधायक को मिला आजीब तरीके से आशीर्वाद 
बाबा का आशीर्वाद लेने पहुँचे सेवड़ा के भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल को बाबा ने मारे मुक्के,
पहनाई गई माला फेंकी l
दतिया जिले के ग्राम बेरछा श्रीमद् भागवत कथा में एक ऐसी विचित्र घटना हो गई जिसकी पूरे जिले में चर्चा है l बेरछा ग्राम में भगवत कथा चल रही है l कथा में भिंड के एक प्रसिद्ध संत आए हुए थे उनका आशीर्वाद लेने गई सेवडा के भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल पहुँचे l संत सीताराम महाराज को माला पहना कर आशीर्वाद लेने झुके तो संत ने आशीर्वाद देने के बजाए सेवडा विधायक प्रदीप अग्रवाल को  मुक्का मारे और अपने से अलग कर दिया साथ ही उनके द्वारा पहनाई माला को फेंक दिया l वीडियो 4 दिन पुराना है लेकिन वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है l
बताया जाता है कि बाबा सीताराम इसी तरह से अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं आए दिन बाबा की ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है l सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल आशीर्वाद देने के बजाए गुस्से में भगाने के वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है l
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *दतिया परिवहन चेक पोस्ट पर 15 दिवसीय चालानी करवाई वर्ष 2025 - 26 में तुलनात्मक रही*
    1
    *दतिया परिवहन चेक पोस्ट पर 15 दिवसीय चालानी करवाई वर्ष 2025 - 26 में तुलनात्मक रही*
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by AD SINGH DHAKAD
    1
    Post by AD SINGH DHAKAD
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनारा रोड पर एक बाइक चालक अज्ञात कारणों के चलते गिरकर घायल हो गया। घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जब घायल युवक को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार जारी है। घायल की पहचान चंदन अहिरवार (35 वर्ष) निवासी रामनगर, दतिया के रूप में हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा किसी वाहन से टक्कर के कारण हुआ या वह स्वयं अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था और उसे घटना की स्पष्ट जानकारी भी नहीं है। ऐसे में दुर्घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है, जिसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनारा रोड पर एक बाइक चालक अज्ञात कारणों के चलते गिरकर घायल हो गया। घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जब घायल युवक को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार जारी है।
घायल की पहचान चंदन अहिरवार (35 वर्ष) निवासी रामनगर, दतिया के रूप में हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा किसी वाहन से टक्कर के कारण हुआ या वह स्वयं अनियंत्रित होकर गिर पड़ा।
बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था और उसे घटना की स्पष्ट जानकारी भी नहीं है। ऐसे में दुर्घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है, जिसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Jitendra
    Jitendra
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आज दिनांक-16/04/2026 को थाना बबीना जिला झांसी के एन्टीरोमियो टीम/ मिशन शक्ति टीम द्वारा चेकिंग के दौरान भ्रमण हेतु थाना बबीना के कम्पोजिट संविलियन विद्यालय ग्राम रसीना थाना बबीना जिला झांसी मे मिशन शक्ति अभियान किया गया जिसमे मौजूद विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती आशा खरे व सहायक अध्यापक श्री राजू वर्मा, श्री जगदीश कुमार ,श्रीमती नेहा सिह, श्रीमती अलका जैन, श्रीमती रेखा यादव, श्रीमती रूची सिह व स्कूल के बालक /बालिकाए भी मौजूद रहे व स्कूल के आस-पास से गुजरने वाले रास्ते मे चेकिग की गई है बालक /बालिकाए द्वारा बताया गाय कि आस-पास कोई भी समस्या नही होती है चेकिंग मे एन्टीरोमियो/मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक सुश्री मनु चौधरी उपनिरीक्षक श्री प्रशान्त यादव महिला आरक्षी अंजली मौजूद रही ।
    3
    आज दिनांक-16/04/2026 को थाना बबीना जिला झांसी के एन्टीरोमियो टीम/ मिशन शक्ति टीम द्वारा चेकिंग के दौरान भ्रमण हेतु थाना बबीना के कम्पोजिट संविलियन विद्यालय ग्राम रसीना थाना बबीना जिला झांसी मे मिशन शक्ति अभियान किया गया जिसमे मौजूद विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती आशा खरे व सहायक अध्यापक श्री राजू वर्मा, श्री जगदीश कुमार ,श्रीमती नेहा सिह, श्रीमती अलका जैन, श्रीमती रेखा यादव, श्रीमती रूची सिह व स्कूल के बालक /बालिकाए भी मौजूद रहे व स्कूल के आस-पास से गुजरने वाले रास्ते मे चेकिग की गई है बालक /बालिकाए द्वारा बताया गाय कि आस-पास कोई भी समस्या नही होती है चेकिंग मे एन्टीरोमियो/मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक सुश्री मनु चौधरी उपनिरीक्षक श्री प्रशान्त यादव महिला आरक्षी अंजली मौजूद रही ।
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मणिपुर की युवती की झांसी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार जनों का आरोप, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्रिस्तान में दफनाने से पूर्व लिया कब्जे में। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। झांसी के स्पा सेंटर से जुड़ा है मामला।
    1
    मणिपुर की युवती की झांसी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार जनों का आरोप, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्रिस्तान में दफनाने से पूर्व लिया कब्जे में। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। झांसी के स्पा सेंटर से जुड़ा है मामला।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दतिया, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का जिला मुख्यालय पर सम्मान किया गया। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड और मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कलेक्टर ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और अभिभावकों के साथ भी इस उपलब्धि की खुशी साझा की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक एवं शिक्षक भी उपस्थित रहे। कलेक्टर वानखड़े ने छात्र-छात्राओं, उनके माता-पिता और शिक्षकों से संवाद कर सफलता के पीछे किए गए प्रयासों और सहयोग की जानकारी ली। साथ ही विद्यार्थियों से उनके लक्ष्य, रुचि और हॉबी के बारे में चर्चा करते हुए उन्हें आगे भी निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि इस वर्ष जिले का समग्र परीक्षा परिणाम अपेक्षाकृत कम रहा है, लेकिन यह गर्व की बात है कि कई टॉपर शासकीय विद्यालयों से हैं। शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से ही बच्चे इस मुकाम तक पहुंचे हैं। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षय कुमार तेम्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी सुनील शुक्ला भी उपस्थित रहे। अंत में सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
    1
    दतिया,  माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का जिला मुख्यालय पर सम्मान किया गया। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक  सूरज वर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड और मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कलेक्टर ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और अभिभावकों के साथ भी इस उपलब्धि की खुशी साझा की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक एवं शिक्षक भी उपस्थित रहे। कलेक्टर वानखड़े ने छात्र-छात्राओं, उनके माता-पिता और शिक्षकों से संवाद कर सफलता के पीछे किए गए प्रयासों और सहयोग की जानकारी ली। साथ ही विद्यार्थियों से उनके लक्ष्य, रुचि और हॉबी के बारे में चर्चा करते हुए उन्हें आगे भी निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर ने कहा कि इस वर्ष जिले का समग्र परीक्षा परिणाम अपेक्षाकृत कम रहा है, लेकिन यह गर्व की बात है कि कई टॉपर शासकीय विद्यालयों से हैं। शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से ही बच्चे इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षय कुमार तेम्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी  सुनील शुक्ला भी उपस्थित रहे। अंत में सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.