Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री पण्डोखर सरकार धाम में सांस्कृतिक मंच पर सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार हप्पू सिंह उर्फ दरोगा जी प्रस्तुति देते। हुए
AD SINGH DHAKAD
श्री पण्डोखर सरकार धाम में सांस्कृतिक मंच पर सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार हप्पू सिंह उर्फ दरोगा जी प्रस्तुति देते। हुए
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सरसई थाना क्षेत्र के धमना गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसको लेकर सरसई पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही पुलिस ने गुरुवार सुबह 11:00 बजे शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार धमना निवासी मृतका महिला भूरी पत्नी रवि कुशवाहा उम्र 29 वर्ष बुधवार दोपहर को खाना खाने के बाद कमरे में चली गई। जब वह शाम के साढ़े 04 बजे तक बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने गेट तोड़कर अंदर गए तो महिला कमरे में छत के कुंदे से दुपट्टे के फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने तत्काल सरसई पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर सबको पीएम के लिए भांडेर अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है की महिला के तीन बच्चे हैं और महिला दिमाग से कमजोर थी उसने यह कदम क्यों उठाया है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है पुलिस मामले की जांच कर रही है1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनारा रोड पर एक बाइक चालक अज्ञात कारणों के चलते गिरकर घायल हो गया। घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जब घायल युवक को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार जारी है। घायल की पहचान चंदन अहिरवार (35 वर्ष) निवासी रामनगर, दतिया के रूप में हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा किसी वाहन से टक्कर के कारण हुआ या वह स्वयं अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था और उसे घटना की स्पष्ट जानकारी भी नहीं है। ऐसे में दुर्घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है, जिसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- दतिया। मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के जन्मदिन के अवसर पर दतिया शहर पूरी तरह जश्न के रंग में नजर आया। शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और मार्गों पर बड़े-बड़े होर्डिंग और बैनर लगाए गए, जिनसे पूरा शहर सजा दिखाई दिया। सुबह से ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर केक काटकर डॉ. मिश्रा का जन्मदिन मनाया गया और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह एकत्रित होकर मिठाइयां बांटीं और एक-दूसरे को बधाई दी। कई स्थानों पर सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें जरूरतमंदों को फल और भोजन वितरित किया गया। समर्थकों का कहना है कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसके चलते जनता में उनके प्रति विशेष सम्मान और स्नेह है। जन्मदिन के इस अवसर पर पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल रहा और दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।1
- Post by Mohammad Irshad3
- परिवार जनों का आरोप, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्रिस्तान में दफनाने से पूर्व लिया कब्जे में। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। झांसी के स्पा सेंटर से जुड़ा है मामला।1
- Post by Bablu Ramaiya1
- भांडेर क्षेत्र के प्रसिद्ध पंडोखर धाम में आयोजित 30वें श्रीराम महायज्ञ एवं पंडोखर महोत्सव के तहत भजन संध्या कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पंडोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक मुकेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस भजन संध्या में सुप्रसिद्ध गायिका शहनाज़ अख्तर की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। जैसे ही उन्होंने अपना लोकप्रिय भजन “माथे इनके बिंदिया शोभे” प्रस्तुत किया, पंडाल में मौजूद श्रद्धालु झूम उठे और माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार रात 10 बजे हुई, जो देर रात तक जारी रहा। भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जहां पुलिस बल तैनात रहा। गौरतलब है कि यह महोत्सव 30 अप्रैल तक निरंतर चलेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।1