logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना समाधान दिवस में राजस्व कर्मियों की गैरमौजूदगी, फरियादियों को हुई परेशानी अखण्डनगर, सुल्तानपुर। स्थानीय थाना अखण्डनगर परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग के निरीक्षक अपराध, राहुल नगर चौकी प्रभारी कन्हैया कुमार पाण्डेय, बेलवाई चौकी प्रभारी सुखदेव यादव, एसएसआई संतोष कुमार राय, उपनिरीक्षक हैदर अली, देवेंद्र प्रताप सिंह परिहार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं, राजस्व विभाग के निरीक्षक और लेखपाल शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायत केंद्रों पर फार्मर रजिस्ट्री (किसान पंजीकरण) का कार्य कराने में व्यस्त रहे। इसके चलते राजस्व विभाग के संबंधित कर्मचारी थाना समाधान दिवस में उपस्थित नहीं हो सके। राजस्व से संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए आवेदन देना पड़ा। संबंधित अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण मौके पर समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका और कई फरियादियों को निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ा। इससे समाधान दिवस की प्रभावशीलता पर भी सवाल उठे।

5 hrs ago
user_Amarjeet Panday
Amarjeet Panday
Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

थाना समाधान दिवस में राजस्व कर्मियों की गैरमौजूदगी, फरियादियों को हुई परेशानी अखण्डनगर, सुल्तानपुर। स्थानीय थाना अखण्डनगर परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग के निरीक्षक अपराध, राहुल नगर चौकी प्रभारी कन्हैया कुमार पाण्डेय, बेलवाई चौकी प्रभारी सुखदेव यादव, एसएसआई संतोष कुमार राय, उपनिरीक्षक हैदर अली, देवेंद्र प्रताप सिंह परिहार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं, राजस्व विभाग के निरीक्षक और लेखपाल शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायत केंद्रों पर फार्मर रजिस्ट्री (किसान पंजीकरण) का कार्य कराने में व्यस्त रहे। इसके चलते राजस्व विभाग के संबंधित कर्मचारी थाना समाधान दिवस में उपस्थित नहीं हो सके। राजस्व से संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए आवेदन देना पड़ा। संबंधित अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण मौके पर समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका और कई फरियादियों को निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ा। इससे समाधान दिवस की प्रभावशीलता पर भी सवाल उठे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • जिंदगी से लड़ रहे प्रेम, मदद को आगे आया सेवार्थम* *डॉ. आशीष तिवारी ने दिए 51 हजार रुपये, परिवार के लिए राशन की भी कराई व्यवस्था* *जिंदगी से लड़ रहे प्रेम, मदद को आगे आया सेवार्थम* *डॉ. आशीष तिवारी ने दिए 51 हजार रुपये, परिवार के लिए राशन की भी कराई व्यवस्था* लंभुआ/सुलतानपुर। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रेम कुमार निषाद उम्र लगभग 33 वर्ष जौनपुर के शेखर क्रांति हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। सिर में गंभीर चोट के बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक प्रेम वेंटिलेटर पर हैं।रामगढ़ निषाद बस्ती निवासी प्रेम कुमार निषाद पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य बताए जा रहे हैं। वह ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे के बाद इलाज का भारी खर्च परिवार के लिए मुश्किल बन गया है। जानकारी मिलने पर सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए तत्काल पहल की। फाउंडेशन की टीम ने रामगढ़ पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और बाद में जौनपुर अस्पताल पहुंचकर प्रेम के स्वास्थ्य की जानकारी ली।डॉ. आशीष तिवारी ने प्रेम के इलाज के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को देखते हुए खाद्य सामग्री और राशन की भी व्यवस्था कराई। उन्होंने परिजनों को आगे भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।प्रेम के इलाज में आर्थिक मदद जुटाने के लिए डॉ. तिवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से सहयोग की अपील की। इसके बाद कई लोग मदद के लिए आगे आए और सहायता राशि प्रेम के खाते में भेजी जा रही है।गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती प्रेम के लिए परिवार, सेवार्थम फाउंडेशन और समाज के लोगों का सहयोग उम्मीद की किरण बना हुआ है। फाउंडेशन ने सक्षम लोगों से अपनी सामर्थ्य के अनुसार पीड़ित परिवार की मदद करने की अपील की है।
    1
    जिंदगी से लड़ रहे प्रेम, मदद को आगे आया सेवार्थम*

*डॉ. आशीष तिवारी ने दिए 51 हजार रुपये, परिवार के लिए राशन की भी कराई व्यवस्था*
*जिंदगी से लड़ रहे प्रेम, मदद को आगे आया सेवार्थम*
*डॉ. आशीष तिवारी ने दिए 51 हजार रुपये, परिवार के लिए राशन की भी कराई व्यवस्था*
लंभुआ/सुलतानपुर। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रेम कुमार निषाद उम्र लगभग 33 वर्ष जौनपुर के शेखर क्रांति हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। सिर में गंभीर चोट के बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक प्रेम वेंटिलेटर पर हैं।रामगढ़ निषाद बस्ती निवासी प्रेम कुमार निषाद पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य बताए जा रहे हैं। वह ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे के बाद इलाज का भारी खर्च परिवार के लिए मुश्किल बन गया है।
जानकारी मिलने पर सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए तत्काल पहल की। फाउंडेशन की टीम ने रामगढ़ पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और बाद में जौनपुर अस्पताल पहुंचकर प्रेम के स्वास्थ्य की जानकारी ली।डॉ. आशीष तिवारी ने प्रेम के इलाज के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को देखते हुए खाद्य सामग्री और राशन की भी व्यवस्था कराई। उन्होंने परिजनों को आगे भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।प्रेम के इलाज में आर्थिक मदद जुटाने के लिए डॉ. तिवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से सहयोग की अपील की। इसके बाद कई लोग मदद के लिए आगे आए और सहायता राशि प्रेम के खाते में भेजी जा रही है।गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती प्रेम के लिए परिवार, सेवार्थम फाउंडेशन और समाज के लोगों का सहयोग उम्मीद की किरण बना हुआ है। फाउंडेशन ने सक्षम लोगों से अपनी सामर्थ्य के अनुसार पीड़ित परिवार की मदद करने की अपील की है।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • आगामी त्योहारों एवं श्रीकृष्ण जी की बरही मेला के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने सूरापुर थानाक्षेत्र कादीपुर में किया पैदल गश्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* सुलतानपुर । आगामी त्योहारों एवं थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत सूरापुर में दिनांक 15/16.09.2026 को आयोजित होने वाले कृष्ण जी की बरही मेला को सकुशल शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 12.09.2026 को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा सूरापुर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया पुलिस अधीक्षक द्वारा मेला क्षेत्र एवं आसपास के प्रमुख स्थानों का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं पुलिस प्रबन्धन का निरीक्षण किया गया इस दौरान मेला आयोजन से जुड़े सम्बन्धित व्यक्तियों एवं स्थानीय लोगों से वार्ता कर आयोजन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को जाना गया पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी पेट्रोलिंग, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क निगरानी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाए साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक पुलिस प्रबन्ध एवं वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मेले एवं आगामी त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा सभी अधिकारी/कर्मचारी पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यकतानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए इस दौरान क्षेत्राधिकारी कादीपुर प्रभारी निरीक्षक थाना कादीपुर चौकी प्रभारी सूरापुर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    2
    आगामी त्योहारों एवं श्रीकृष्ण जी की बरही मेला के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने सूरापुर थानाक्षेत्र कादीपुर में किया पैदल गश्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* 
सुलतानपुर । आगामी त्योहारों एवं थाना कादीपुर क्षेत्रान्तर्गत सूरापुर में दिनांक 15/16.09.2026 को आयोजित होने वाले कृष्ण जी की बरही मेला को सकुशल शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 12.09.2026 को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा सूरापुर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया पुलिस अधीक्षक द्वारा मेला क्षेत्र एवं आसपास के प्रमुख स्थानों का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं पुलिस प्रबन्धन का निरीक्षण किया गया इस दौरान मेला आयोजन से जुड़े सम्बन्धित व्यक्तियों एवं स्थानीय लोगों से वार्ता कर आयोजन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को जाना गया पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी पेट्रोलिंग, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क निगरानी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाए साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक पुलिस प्रबन्ध एवं वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मेले एवं आगामी त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा सभी अधिकारी/कर्मचारी पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यकतानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए इस दौरान क्षेत्राधिकारी कादीपुर प्रभारी निरीक्षक थाना कादीपुर चौकी प्रभारी सूरापुर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    user_सुजीत कुमार
    सुजीत कुमार
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अमेठी में महिला से मोबाइल लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कादूनाला पार्क में महिला से मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गया वीवो मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर को कादूनाला पार्क में घूमने आई महिला से आरोपी ने धक्का देकर और डराकर मोबाइल लूट लिया था और जंगल की ओर भाग गया था। पकड़े जाने के डर से उसने मोबाइल का सिम निकालकर जंगल में फेंक दिया था। 12 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने लखनऊ-सुलतानपुर हाईवे स्थित अयोध्या ढाबे के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान त्रिभुवन प्रजापति (36) पुत्र मन्साराम प्रजापति, निवासी पिण्डारा महराज, थाना मुसाफिरखाना, अमेठी के रूप में हुई। मामले में थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक में मु0अ0सं0 140/26, धारा 309(4), 352, 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मुसाफिरखाना थाने में मारपीट व धमकी तथा भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।
    1
    अमेठी में महिला से मोबाइल लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कादूनाला पार्क में महिला से मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गया वीवो मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर को कादूनाला पार्क में घूमने आई महिला से आरोपी ने धक्का देकर और डराकर मोबाइल लूट लिया था और जंगल की ओर भाग गया था। पकड़े जाने के डर से उसने मोबाइल का सिम निकालकर जंगल में फेंक दिया था।
12 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने लखनऊ-सुलतानपुर हाईवे स्थित अयोध्या ढाबे के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान त्रिभुवन प्रजापति (36) पुत्र मन्साराम प्रजापति, निवासी पिण्डारा महराज, थाना मुसाफिरखाना, अमेठी के रूप में हुई।
मामले में थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक में मु0अ0सं0 140/26, धारा 309(4), 352, 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मुसाफिरखाना थाने में मारपीट व धमकी तथा भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सरवणन टी., अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान चलाने के लिए किया मीटिंग बनाई रूप रेखा अमेठी भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज जनपद अमेठी के सभी मंडलों में मंडल प्रभारियों ने मंडल टीम एवं शक्ति केंद्र संयोजकों,बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में आग्रह किया गया कि सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाते हुए जन-जन तक इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि प्रधानमंत्री जी द्वारा 25 वर्षों में किए गए सेवा, सुशासन एवं राष्ट्रहित के कार्यों की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच सके। सेवा ही संकल्प, जनसेवा ही लक्ष्य।नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया इसी क्रम में भाजपा मंडल संग्रामपुर में मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन किया गया, मंडल प्रभारी संतोष दूबे और पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव जी ने पूरे आयोजन की विस्तृत जानकारी प्रदान की मंडल टीम के साथ , शक्तिकेंद्र संयोजक, शक्तिकेंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे, प्रधान गुजीपुर मंडल मंत्री अरविंद पांडेय , मंत्री अतुल तिवारी, मंत्री विजय मिश्र, पवन गुप्ता, महामंत्री आलोक, प्रवीण यादव, शक्तिकेंद्र संयोजक राम चंद्र मिश्र, कमलेश तिवारी, कुंज बिहारी, विवेकानंद, उमा शंकर शुक्ल, धनवंत सिंह, रवि प्रकाश, आशीष सिंह, बूथ अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, अरुण शुक्ल, बूथ अध्यक्ष साबितोश, विकास, अशोक, बृजेश, रवि भूषण व अनेको गणमान्य जन उपस्थित रहे,
    3
    भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान चलाने के लिए किया मीटिंग बनाई रूप रेखा 
अमेठी
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज जनपद अमेठी के सभी मंडलों में मंडल प्रभारियों ने मंडल टीम एवं शक्ति केंद्र संयोजकों,बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में आग्रह किया गया कि सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाते हुए जन-जन तक इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि प्रधानमंत्री जी द्वारा 25 वर्षों में किए गए सेवा, सुशासन एवं राष्ट्रहित के कार्यों की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच सके। सेवा ही संकल्प, जनसेवा ही लक्ष्य।नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया
इसी क्रम में भाजपा मंडल संग्रामपुर में मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन किया गया, मंडल प्रभारी संतोष दूबे और पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव जी ने पूरे आयोजन की विस्तृत जानकारी प्रदान की
मंडल टीम के साथ , शक्तिकेंद्र संयोजक, शक्तिकेंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे, प्रधान गुजीपुर मंडल मंत्री अरविंद पांडेय , मंत्री अतुल तिवारी, मंत्री विजय मिश्र, पवन गुप्ता, महामंत्री आलोक, प्रवीण यादव, शक्तिकेंद्र संयोजक राम चंद्र मिश्र, कमलेश तिवारी, कुंज बिहारी, विवेकानंद, उमा शंकर शुक्ल, धनवंत सिंह, रवि प्रकाश, आशीष सिंह, बूथ अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, अरुण शुक्ल, बूथ अध्यक्ष साबितोश, विकास, अशोक, बृजेश, रवि भूषण व अनेको गणमान्य जन उपस्थित रहे,
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कादूनाला पार्क में महिला से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार कादूनाला पार्क में महिला से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार अमेठी में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने कादूनाला पार्क में महिला से मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गया वीवो मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, 8 सितंबर को कादूनाला पार्क में घूम रही महिला को धक्का देकर और डराकर आरोपी मोबाइल लूटकर जंगल की ओर भाग गया था। पकड़े जाने के डर से उसने मोबाइल से सिम निकालकर जंगल में फेंक दिया था। 12 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लखनऊ-सुलतानपुर हाईवे स्थित अयोध्या ढाबे के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान त्रिभुवन प्रजापति (36) पुत्र मन्साराम प्रजापति निवासी पिण्डारा महराज, थाना मुसाफिरखाना के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 140/26 में धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है।
    1
    कादूनाला पार्क में महिला से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
कादूनाला पार्क में महिला से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
अमेठी में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने कादूनाला पार्क में महिला से मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गया वीवो मोबाइल फोन बरामद किया।
पुलिस के मुताबिक, 8 सितंबर को कादूनाला पार्क में घूम रही महिला को धक्का देकर और डराकर आरोपी मोबाइल लूटकर जंगल की ओर भाग गया था। पकड़े जाने के डर से उसने मोबाइल से सिम निकालकर जंगल में फेंक दिया था। 12 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लखनऊ-सुलतानपुर हाईवे स्थित अयोध्या ढाबे के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान त्रिभुवन प्रजापति (36) पुत्र मन्साराम प्रजापति निवासी पिण्डारा महराज, थाना मुसाफिरखाना के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 140/26 में धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 4 दिन पहले महिला से मोबाइल लूटकर भागा चोर गिरफ्तार, लूटा हुआ मोबाइल बरामद  अमेठी की भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने एक महिला का मोबाइल लूटकर भागे अभियुक्त को लूटे हुए मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है.  पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त नरमे बताया कि मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के कादूनाला पार्क में घूमने आयी लड़की को धक्का देकर उसका मोबाइल लूटकर जंगल की तरफ भाग निकला था. पकड़े जाने के डर से सिम निकाल कर जंगल में फेंक दिया था. मुखबिर की सूचना के आधार पर लखनऊ सुलतानपुर हाइवे पर अयोध्या ढ़ाबे के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ लिया गया. तलाशी में उसके पास महिला से लूटा हुआ वीवो कम्पनी का मोबाइल बरामद किया गया. पूछने पर उसने अपना नाम त्रिभुवन प्रजापति पुत्र मन्साराम प्रजापति नि0 ग्राम पिण्डारा महराज थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी बताया. गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में सुसंगत धारा की बढ़ोत्तरी करते हुए थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
    2
    4 दिन पहले महिला से मोबाइल लूटकर भागा चोर गिरफ्तार, लूटा हुआ मोबाइल बरामद 

अमेठी की भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने एक महिला का मोबाइल लूटकर भागे अभियुक्त को लूटे हुए मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है. 
पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त नरमे बताया कि मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के कादूनाला पार्क में घूमने आयी लड़की को धक्का देकर उसका मोबाइल लूटकर जंगल की तरफ भाग निकला था. पकड़े जाने के डर से सिम निकाल कर जंगल में फेंक दिया था.
मुखबिर की सूचना के आधार पर लखनऊ सुलतानपुर हाइवे पर अयोध्या ढ़ाबे के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ लिया गया. तलाशी में उसके पास महिला से लूटा हुआ वीवो कम्पनी का मोबाइल बरामद किया गया.
पूछने पर उसने अपना नाम त्रिभुवन प्रजापति पुत्र मन्साराम प्रजापति नि0 ग्राम पिण्डारा महराज थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी बताया. गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में सुसंगत धारा की बढ़ोत्तरी करते हुए थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Coresspondent NATION ONE NEWS
    Coresspondent NATION ONE NEWS
    Paint Shop अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • युवती से अभद्रता का विरोध करने पर घर में घुसकर हमला, पांच घायल जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात युवती से कथित अभद्रता का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे की हालत में पहुंचे युवकों ने पहले घर के बाहर मौजूद युवती का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर विवाद बढ़ गया और कुछ लोग धारदार हथियार व कटवासी लेकर घर पर पहुंच गए। हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। रात में अमित हरिजन और सावन नशे की हालत में पीड़ित के घर के बाहर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद युवती के साथ अभद्रता करने का प्रयास किया गया। युवती के शोर मचाने पर परिवार के लोगों ने विरोध किया। इसी दौरान दूसरे पक्ष के महिला समेत अन्य लोग कथित तौर पर धारदार हथियार और कटवासी लेकर मौके पर पहुंचे और घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में 6 लोग के घायल होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने मौके की जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से कटवासी भी बरामद किए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में जयसिंहपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक नफीस खान ने बताया कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर घायलों का मेडिकल कराया गया है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    युवती से अभद्रता का विरोध करने पर घर में घुसकर हमला, पांच घायल
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात युवती से कथित अभद्रता का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे की हालत में पहुंचे युवकों ने पहले घर के बाहर मौजूद युवती का हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर विवाद बढ़ गया और कुछ लोग धारदार हथियार व कटवासी लेकर घर पर पहुंच गए। हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। रात में अमित हरिजन और सावन नशे की हालत में पीड़ित के घर के बाहर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद युवती के साथ अभद्रता करने का प्रयास किया गया। युवती के शोर मचाने पर परिवार के लोगों ने विरोध किया। इसी दौरान दूसरे पक्ष के महिला समेत अन्य लोग कथित तौर पर धारदार हथियार और कटवासी लेकर मौके पर पहुंचे और घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट में 6 लोग के घायल होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने मौके की जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से कटवासी भी बरामद किए।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में जयसिंहपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक नफीस खान ने बताया कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर घायलों का मेडिकल कराया गया है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बेटे ने पिता की याद में गढ़ दी अमर निशानी, मूर्ति अनावरण बना क्षेत्र में चर्चा का विषय इंद्रसेन दुबे की पहल को महंत बृज मोहन दास ने बताया ‘पुत्र धर्म’ की मिसाल, बोले—एक पिता की स्मृति से निकला सर्व समाज के लिए संदेश* *राजेश बाबा जनसंदेश टाइम्स संवाददाता कुड़वार सुल्तानपुर* कुड़वार। पिता की यादें अक्सर तस्वीरों और स्मृतियों तक सिमट जाती हैं, लेकिन *भंडरा परशुरामपुर के मझारी पश्चिम* में एक बेटे ने अपने पिता की स्मृति को ऐसी पहचान देने का प्रयास किया, जो वर्षों तक लोगों की आंखों के सामने रहेगी। *शुक्रवार शाम स्वर्गीय कपिल देव दुबे की मूर्ति का अनावरण* इसी भाव और श्रद्धा के साथ किया गया। *आयोजन उनके पुत्र एवं पत्रकार इंद्रसेन दुबे की पहल पर हुआ*, जिसने पूरे क्षेत्र में चर्चा बटोरी। *अयोध्या से पहुंचे महंत बृज मोहन दास ने मूर्ति का अनावरण किया*। कार्यक्रम में उन्होंने इंद्रसेन दुबे के प्रयास की जमकर सराहना की। महंत ने कहा कि *पिता की स्मृति में ऐसा कार्य करना केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि पुत्र धर्म निभाने का एक अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इंद्रसेन दुबे ने अपने पिता की स्मृति को सम्मान देने के साथ-साथ सर्व समाज के सामने एक ऐसा संदेश रखा है, जिसमें संस्कार, सम्मान और अपने पूर्वजों के प्रति कर्तव्य की भावना दिखाई देती है।* मूर्ति अनावरण के दौरान माहौल *श्रद्धा और भावुकता* से भरा रहा। उपस्थित लोगों ने *स्वर्गीय कपिल देव दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और सामाजिक जुड़ाव को याद किया।* लोगों के बीच इस बात की चर्चा रही कि आज के दौर में जहां पुरानी पीढ़ी की स्मृतियां धीरे-धीरे धुंधली पड़ जाती हैं, वहीं इंद्रसेन दुबे ने अपने पिता की याद को सार्वजनिक स्मृति से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया है। कार्यक्रम के दौरान महंत बृज मोहन दास ने विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की और अपनी राय रखी। *इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित पूर्व प्रमुख यशभद्र सिंह ‘मोनू’, जय प्रभु शैक्षिक संस्थान के प्रबंधक प्रखर सिंह, पूर्व प्रमुख कुड़वार वीरभद्र सिंह बबलू ,भाजपा नेता विकास शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार शिवेंद्र अमिताभ पांडे, नयन बहादुर सिंह समेत वरिष्ठ समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी व कुड़वार थाना की पुलिस प्रशासन उप निरीक्षक दिनेश यादव सचिन ढाका समेत दर्जनों सिपाही मौजूद रहे* । *‘मूर्ति नहीं, पिता की यादों को सम्मान देने की पहल’* *स्वर्गीय कपिल देव दुबे की मूर्ति की स्थापना को लोग केवल एक अनावरण कार्यक्रम के रूप में नहीं, बल्कि एक बेटे की अपने पिता के प्रति श्रद्धा और जिम्मेदारी से जोड़कर देख रहे हैं।* इंद्रसेन दुबे की इस पहल ने यह संदेश भी दिया कि माता-पिता की स्मृतियों को सम्मान देना आने वाली पीढ़ियों को संस्कारों से जोड़ने का माध्यम बन सकता है। कार्यक्रम के बाद क्षेत्र में सबसे अधिक चर्चा इसी बात की रही कि इंद्रसेन दुबे ने पिता की स्मृति को सिर्फ याद नहीं किया, बल्कि उसे एक ऐसी पहचान देने का प्रयास किया है, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी देख सकें और अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान की सीख ले सकें। *कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का सम्मानित स्वजनों का जन् प्रतिनिधियों का और क्षेत्र वासियों का पत्रकार इंद्रसेन दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया*
    1
    बेटे ने पिता की याद में गढ़ दी अमर निशानी, मूर्ति अनावरण बना क्षेत्र में चर्चा का विषय
इंद्रसेन दुबे की पहल को महंत बृज मोहन दास ने बताया ‘पुत्र धर्म’ की मिसाल, बोले—एक पिता की स्मृति से निकला सर्व समाज के लिए संदेश*
*राजेश बाबा जनसंदेश टाइम्स  संवाददाता कुड़वार सुल्तानपुर*
कुड़वार। पिता की यादें अक्सर तस्वीरों और स्मृतियों तक सिमट जाती हैं, लेकिन *भंडरा परशुरामपुर के मझारी पश्चिम* में एक बेटे ने अपने पिता की स्मृति को ऐसी पहचान देने का प्रयास किया, जो वर्षों तक लोगों की आंखों के सामने रहेगी। *शुक्रवार शाम स्वर्गीय कपिल देव दुबे की मूर्ति का अनावरण* इसी भाव और श्रद्धा के साथ किया गया। *आयोजन उनके पुत्र एवं पत्रकार इंद्रसेन दुबे की पहल पर हुआ*, जिसने पूरे क्षेत्र में चर्चा बटोरी।
*अयोध्या से पहुंचे महंत बृज मोहन दास ने मूर्ति का अनावरण किया*। कार्यक्रम में उन्होंने इंद्रसेन दुबे के प्रयास की जमकर सराहना की। महंत ने कहा कि *पिता की स्मृति में ऐसा कार्य करना केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि पुत्र धर्म निभाने का एक अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इंद्रसेन दुबे ने अपने पिता की स्मृति को सम्मान देने के साथ-साथ सर्व समाज के सामने एक ऐसा संदेश रखा है, जिसमें संस्कार, सम्मान और अपने पूर्वजों के प्रति कर्तव्य की भावना दिखाई देती है।*
मूर्ति अनावरण के दौरान माहौल *श्रद्धा और भावुकता* से भरा रहा। 
उपस्थित लोगों ने *स्वर्गीय कपिल देव दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और सामाजिक जुड़ाव को याद किया।*
लोगों के बीच इस बात की चर्चा रही कि आज के दौर में जहां पुरानी पीढ़ी की स्मृतियां धीरे-धीरे धुंधली पड़ जाती हैं, वहीं इंद्रसेन दुबे ने अपने पिता की याद को सार्वजनिक स्मृति से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया है।
कार्यक्रम के दौरान महंत बृज मोहन दास ने विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की और अपनी राय रखी। 
*इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित पूर्व प्रमुख यशभद्र सिंह ‘मोनू’, जय प्रभु शैक्षिक संस्थान के प्रबंधक प्रखर सिंह, पूर्व प्रमुख कुड़वार वीरभद्र सिंह बबलू ,भाजपा नेता विकास शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार शिवेंद्र अमिताभ पांडे, नयन बहादुर सिंह समेत  वरिष्ठ समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी व कुड़वार थाना  की पुलिस प्रशासन उप निरीक्षक दिनेश यादव सचिन ढाका समेत दर्जनों सिपाही मौजूद रहे* ।
*‘मूर्ति नहीं, पिता की यादों को सम्मान देने की पहल’*
*स्वर्गीय कपिल देव दुबे की मूर्ति की स्थापना को लोग केवल एक अनावरण कार्यक्रम के रूप में नहीं, बल्कि एक बेटे की अपने पिता के प्रति श्रद्धा और जिम्मेदारी से जोड़कर देख रहे हैं।*
इंद्रसेन दुबे की इस पहल ने यह संदेश भी दिया कि माता-पिता की स्मृतियों को सम्मान देना आने वाली पीढ़ियों को संस्कारों से जोड़ने का माध्यम बन सकता है।
कार्यक्रम के बाद क्षेत्र में सबसे अधिक चर्चा इसी बात की रही कि इंद्रसेन दुबे ने पिता की स्मृति को सिर्फ याद नहीं किया, बल्कि उसे एक ऐसी पहचान देने का प्रयास किया है, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी देख सकें और अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान की सीख ले सकें।
*कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का सम्मानित स्वजनों का जन् प्रतिनिधियों का और क्षेत्र वासियों का पत्रकार इंद्रसेन दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया*
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत* अयोध्या: बारुन बाजार में राइस मिल के सामने डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा आज दोपहर बाद हुआ। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल भिजवाए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान भाईपुर निवासी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 28 साल है। बताते हैं कि बीते मार्च में ही इस युवक की शादी हुई थी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने👇🏾
    1
    डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत*
अयोध्या:
बारुन बाजार में राइस मिल के
सामने डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा आज दोपहर बाद हुआ। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल भिजवाए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान भाईपुर निवासी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 28 साल है। बताते हैं कि बीते मार्च में ही इस युवक की शादी हुई थी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने👇🏾
    user_सुजीत कुमार
    सुजीत कुमार
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.