Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jagtapal Yadav g
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मैहर।बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष धर्मेश घई रोमी भैया एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति मुन्ना की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मेश घई रोमी भैया ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े एवं अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। आज बड़ी संख्या में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का कांग्रेस से जुड़ना संगठन को और अधिक मजबूत करेगा। ब्लॉक अध्यक्ष रमेश प्रजापति मुन्ना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और उन्हें संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से राहुल चौधरी, वसंत वर्मन, शनि वर्मा, अजय चौधरी, कंचेरी लाल चौधरी, अंकित सोनी, सुजीत खटीक, छोटेलाल चौधरी, सुखलाल, अजीत चौधरी, बलराम चौधरी, मुकेश बर्मन, रवि बर्मन, रही चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी एवं साजन शामिल हैं। कांग्रेस में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नव-प्रवेशी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।1
- सतना - रामपुर बाघेलान तहसील क्षेत्र के चोरहटा गांव की आराजी क्रमांक 1434 एवं 1436 मे महान ट्रांसमिशन लिमिटेड कंपनी के सरहंगो द्वारा किसानों को डरा धमकाकर कर गड़वाए जा रहे टावर , हरे भरे लहलहाते खेत में चलवाई जा रही जेसीबी मशीन , ग्रामीणो एवं अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों में नाराजगी , कलेक्टर से हुई शिकायत।3
- Post by Jagtapal Yadav g1
- *जनपद उचेहरा: इटमा धनेह मार्ग पर 'लीपापोती', घटिया निर्माण से राहगीरों की जान खतरे में* उचेहरा। जनपद पंचायत उचेहरा के अंतर्गत इटमा कला ग्राम पंचायत धनेह तहसील में विकास कार्यों की पोल खुलती नजर आ रही है। इतमा से धनेह को जोड़ने वाला लगभग 2 किलोमीटर का मुख्य मार्ग भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। निर्माण कार्य के नाम पर की गई खानापूर्ति ने ग्रामीणों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। निर्माण के नाम पर सिर्फ औपचारिकता स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सड़क की मरम्मत के नाम पर महज 'लीपापोती' की गई है। सड़क पर न तो सही तरीके से डामर डाला गया है और न ही गड्ढों को व्यवस्थित ढंग से भरा गया है। हालत यह है कि मरम्मत के नाम पर बिछाई गई गिट्टियां अब उखड़कर सड़क पर फैल रही हैं, जिससे दुपहिया वाहन चालकों के फिसलने और चोटिल होने का खतरा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है। प्रशासन से सुधार की गुहार वीडियो के माध्यम से अपनी व्यथा सुनाते हुए एक राहगीर ने कहा, "ठेकेदार ने इस तरह काम किया है कि रोड और भी बेकार हो गई है। जगह-जगह गड्ढे जस के तस बने हुए हैं। हम शासन-प्रशासन से मांग करते हैं कि इस सड़क की गुणवत्ता की जांच की जाए और इसका दोबारा सही तरीके से निर्माण कराया जाए।" मुख्य समस्याएं: घटिया डामरीकरण: सड़क पर डामर की मात्रा बेहद कम है, जिससे सड़क टिक नहीं पा रही। बढ़ती दुर्घटनाएं: उखड़ी हुई गिट्टियों और आधे-अधूरे भरे गड्ढों के कारण आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। जनता में रोष: स्थानीय निवासी अब इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दे रहे हैं।1
- अंधेर नगरी चौपट राजा* एक पीड़ित दर्द से आधे घंटे से तड़प रहा है. लेकिन उचेहरा अस्पताल में न कोई ड्यूटी डॉक्टर मौजूद है ना कोई मेडिकल स्टाफ। जबकि स्टाफ और ड्यूटी डॉक्टर को मौजूद रहना चाहिए अस्पताल में।पीड़ित के परिजन अस्पताल में डॉक्टर की तलाश में दर दर भटक रहे हैं पीड़ित दर्द से तडप रहा है3
- Post by Abhishek Pandey1
- *पन्ना पुलिस द्वारा उड़ीसा राज्य से अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) की तस्करी कर पन्ना लाने वाले आरोपियों पर लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही।* *पवई एवं देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में बिक्री हेतु मादक पदार्थ (गाँजा) लिये पाये जाने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।* *आरोपियों के कब्जे से करीब 17 किलो 720 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती करीब 03 लाख 50 हजार रूपये का जप्त* *पन्ना पुलिस द्वारा विगत 02 माह मे अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के मामले मे कुल 07 प्रकरण कायम कर 15 आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 01 क्विंटल गांजा कीमती करीब 15 लाख रुपये का जप्त किया गया है।* दिनांक: 04 फरवरी 2025 स्थान: पन्ना, मध्यप्रदेश पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वन्दना चौहान के मार्गदर्शन में मे थाना प्रभारी पवई एवं देवेन्दनगर के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) लिये पाये जाने पर 05 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा पन्ना जिले के जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, विक्रय, उत्पादन एवं भण्डारण में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशो के पालन मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मे मुखविर तंत्र सक्रिय कर अवैध मादक पदार्थ मे संलिप्त व्यक्तियो पर कार्य़वाहियां की जा रही है। *थाना पवई द्वारा की गई कार्य़वाही-* थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील अहिरवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 02 संदिग्ध व्यक्ति पवई बायपास पर नये अस्पताल के पास अपने बोरियों मे जिसमे उड़िया भाषा मे कुछ लिखा हुआ है उसमे स्टील के पाइप लिये हुए है जिसमे अवैध मादक पदार्थ गांजा लिये होने की प्रबल संभावना है थाना प्रभारी पवई द्वारा मुखबिर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन एवं एस.डी.ओ.पी. पवई भावना दांगी के मार्गदर्शन पर तत्काल थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान पवई बायपास कटनी मार्ग रवाना किया गया। जहां पहुंचकर देखा 02 व्यक्ति अपने साथ बोरियों मे स्टील के पाइप लिये कही जाने के इंताजर मे खडे थे जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूँछताछ पर संदेहियो ने अपना-अपना नाम पता पुलिस टीम को बताया गया। पुलिस टीम द्वारा संदेही व्यक्तियो की बोरियो की तलाशी लिये जाने पर बोरियों मे रखे स्टील के पाइपो को खुलवाकर देखा जिसमे अवैध मादक पदार्थ सूखा गांजा कुल वजनी 8 किलो अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती करीब 01 लाख 60 हजार रुपये का पाया गया । पुलिस टीम द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना पवई में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजा उड़ीसा से सस्ते दामों में पन्ना एवं आसपास के जिलो मे विक्रय हेतु लाया गया था। नाम पता आरोपी- 1. रामगोपाल पटेल पिता जगन पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी झमटुली थाना बमीठा जिला छतरपुर 2. महेन्द्र पटेल पिता काशीराम पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी पठारी थाना बिजावर जिला छतरपुर *थाना देवेन्द्रनगर द्वारा की गई कार्य़वाही-* थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि. संतोष यादव को मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि तीन युवक पन्ना जाने वाली बस के इंतजार में सतना बस स्टैण्ड क्षेत्र में खड़े हैं, जिनके पास बैग एवं थैला है तथा उनमें अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है। जिस पर पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन एवं एस.डी.ओ.पी पन्ना एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन मे पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर के बताए अनुसार पन्ना-सतना मुख्य मार्ग स्थित सुन्दरा तिराहा पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध बस वाहन को रोककर तीनों संदेहियों को बस से उतारकर तलाशी ली गई। तलाशी मे आरोपियों के कब्जे से कुल 09 किलो 720 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख 90 हजार रुपये है। आरोपियों के पास गांजा रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज नहीं पाए गए। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा उड़ीसा राज्य से सस्ते दाम मे लाकर पन्ना एवं आसपास के जिलो में विक्रय हेतु लाना स्वीकार किया। उक्त कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से थाना देवेन्द्रनगर में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। *नाम पता आरोपी -* 01. ब्रजेश निषाद पिता अंगद निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी सेमरी पोस्ट बम्हौरी थाना धाता जिला फतेहपुर (उ.प्र.) 02. पवन पटेल पिता शोभन पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पुतरयान थाना बमीठा जिला छतरपुर (म.प्र.) 03. भुमन पटेल पिता छिददी पटेल उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम पुतरयान थाना बमीठा जिला छतरपुर (म.प्र.) *जप्त सामग्री* – उक्त दोनो प्रकरण मे आरोरियों के कब्जे से करीब 17 किलो 720 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) कीमती करीब 03 लाख 50 हजार रूपये का जप्त किया गया है। *तरीका-ए-वारदात :* जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि आरोपीगण मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने के लिए अत्यंत शातिर तरीकों का उपयोग कर रहे थे। आरोपियों द्वारा गांजे को खाने के डिब्बों, झाड़ू हैंडल, स्टील के पाइप, प्लास्टिक के तसले, बैग, जूते, पानी की बोतलों एवं टिफिन बॉक्स के भीतर कम्प्रेस कर भर दिया जाता था, जिससे बाहरी रूप से किसी भी प्रकार का संदेह उत्पन्न न हो। इस प्रकार गांजे को सामान्य घरेलू उपयोग की वस्तुओं में छिपाकर परिवहन (परिवहन/पारिवहन) किया जाता था, ताकि पुलिस अथवा आम नागरिकों की निगाह से बचा जा सके और आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक तस्करी की जा सके। *पन्ना पुलिस द्वारा विगत 02 माह मे अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के मामले मे कुल 07 प्रकरण कायम कर 15 आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 01 क्विंटल गांजा(95 किलो 676 ग्राम) कीमती करीब 15 लाख रुपये का जप्त किया गया है।* *सराहनीय योगदान* – उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरी. सुशील अहिरवार, थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर संतोष यादव, चौकी प्रभारी ककरहटी सोनम शर्मा, उनि. सरिता तिवारी, सउनि आनन्द मोहन मिश्रा, प्र0आर0 धीरेन्द्र सिहं, राजीव मिश्रा, हरिराम वर्मां, सतेन्द्र बागरी, नागेद्र मांझी, आर0 रोहित, भूरी, सुशील कोल, भागीरथ ,प्रेम प्रजापती, प्रेम अहिरवार, अंकित एवं पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना का सराहनीय योगदान रहा।1
- खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़ चैनल चित्रकूट में इस समय इतना क्राइम चित्रकूट में बढ़ गया है दिन दहाड़े वृद्धा महिला से टप्पेबाजी, वृद्धा महिला के कानों के टप्स उतार ले गए टप्पेबाज, 50 हजार कीमत के बताये जा रहे हैं आभूषण, चित्रकूट थाना क्षेत्र के लोधन टिकुरा मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय लीलावती पत्नी मेवालाल से हुई टप्पेबाजी, राम घाट से रिश्तेदार बनकर मध्य प्रदेश के इलाहाबाद बैंक के पास संतोषी अखाड़ा के पास लेकर आया फिर मुंह बंद महिला से कर ली जेवर की छिनौती जेवर लेकर फरार टप्पेबाज ,सूचना पर मौके पर चित्रकूट थाना प्रभारी समेत पुलिस बल पहुंचा जांच की शुरू,1