मुंडखर-पपलाह-मोहड़ा सड़क का कार्य सही दिशा में न होने पर ग्रामीणों में रोष करीब 50 लोगों का प्रतिनिधिमंडल मिला पीडब्ल्यूडी एसडीओ से, पांच दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी घुमारवीं,8 सितंबर (राकेश): मुंडखर-खुंगन,पपलाह-मोहड़ा सड़क का कार्य शुरू होने के बावजूद स्थानीय लोगों की मांग के अनुसार कार्य न होने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उसी समस्या को लेकर सोमवार को गांव के करीब 50 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग भराड़ी के कार्यालय पहुंचा और एसडीओ पंकज चंदेल के समक्ष अपनी समस्या रखी। ग्रामीणों का कहना है कि जब इस समस्या को लेकर पंजाब केसरी समाचार पत्र में खबर प्रकाशित हुई, तो उसके बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क का कार्य शुरू तो कर दिया, लेकिन कार्य उस दिशा में लगाया गया है, जहां से स्थानीय लोगों की मांग नहीं थी। ग्रामीणों ने कहा कि जिस क्षेत्र में विभाग द्वारा सड़क का कार्य किया जा रहा है, वहां रहने वाले लोगों को भी सड़क सुविधा की आवश्यकता है, लेकिन उनकी मांग भी अपनी जगह बनी हुई है और उन्हें अब तक सड़क सुविधा नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की कि सड़क का कार्य स्थानीय लोगों की मांग और जरूरत के अनुसार करवाया जाए, ताकि लंबे समय से सड़क सुविधा का इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिल सके। उस दौरान लोक निर्माण विभाग भराड़ी के एसडीओ पंकज चंदेल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही मौके पर पहुंचकर सड़क के कार्य का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि जिस ठेकेदार को कार्य सौंपा गया है, उसे जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे। यदि ठेकेदार निर्धारित समय में कार्य शुरू नहीं करता है तो टेंडर किसी अन्य ठेकेदार को आवंटित करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। ठेकेदार को कार्य शुरू करने के लिए समय दिया गया है। वहीं, ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पांच दिन के भीतर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करने की दिशा में कदम नहीं उठाते हैं, तो ग्रामीण आगामी रणनीति तैयार करने के लिए मजबूर होंगे।
मुंडखर-पपलाह-मोहड़ा सड़क का कार्य सही दिशा में न होने पर ग्रामीणों में रोष करीब 50 लोगों का प्रतिनिधिमंडल मिला पीडब्ल्यूडी एसडीओ से, पांच दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी घुमारवीं,8 सितंबर (राकेश): मुंडखर-खुंगन,पपलाह-मोहड़ा सड़क का कार्य शुरू होने के बावजूद स्थानीय लोगों की मांग के अनुसार कार्य न होने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उसी समस्या को लेकर सोमवार को गांव के करीब 50 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग भराड़ी के कार्यालय पहुंचा और एसडीओ पंकज चंदेल के समक्ष अपनी समस्या रखी।
ग्रामीणों का कहना है कि जब इस समस्या को लेकर पंजाब केसरी समाचार पत्र में खबर प्रकाशित हुई, तो उसके बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क का कार्य शुरू तो कर दिया, लेकिन कार्य उस दिशा में लगाया गया है, जहां से स्थानीय लोगों की मांग नहीं थी। ग्रामीणों ने कहा कि जिस क्षेत्र में विभाग द्वारा सड़क का कार्य किया जा रहा है, वहां रहने वाले लोगों को भी सड़क सुविधा की आवश्यकता है, लेकिन उनकी मांग भी अपनी जगह बनी हुई है और उन्हें
अब तक सड़क सुविधा नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की कि सड़क का कार्य स्थानीय लोगों की मांग और जरूरत के अनुसार करवाया जाए, ताकि लंबे समय से सड़क सुविधा का इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिल सके। उस दौरान लोक निर्माण विभाग भराड़ी के एसडीओ पंकज चंदेल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही मौके पर पहुंचकर सड़क के कार्य का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि जिस ठेकेदार को कार्य सौंपा गया है, उसे जल्द से जल्द कार्य
शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे। यदि ठेकेदार निर्धारित समय में कार्य शुरू नहीं करता है तो टेंडर किसी अन्य ठेकेदार को आवंटित करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। ठेकेदार को कार्य शुरू करने के लिए समय दिया गया है। वहीं, ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पांच दिन के भीतर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करने की दिशा में कदम नहीं उठाते हैं, तो ग्रामीण आगामी रणनीति तैयार करने के लिए मजबूर होंगे।
- मुंडखर-पपलाह-मोहड़ा सड़क का कार्य सही दिशा में न होने पर ग्रामीणों में रोष करीब 50 लोगों का प्रतिनिधिमंडल मिला पीडब्ल्यूडी एसडीओ से, पांच दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी घुमारवीं,8 सितंबर (राकेश): मुंडखर-खुंगन,पपलाह-मोहड़ा सड़क का कार्य शुरू होने के बावजूद स्थानीय लोगों की मांग के अनुसार कार्य न होने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उसी समस्या को लेकर सोमवार को गांव के करीब 50 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग भराड़ी के कार्यालय पहुंचा और एसडीओ पंकज चंदेल के समक्ष अपनी समस्या रखी। ग्रामीणों का कहना है कि जब इस समस्या को लेकर पंजाब केसरी समाचार पत्र में खबर प्रकाशित हुई, तो उसके बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क का कार्य शुरू तो कर दिया, लेकिन कार्य उस दिशा में लगाया गया है, जहां से स्थानीय लोगों की मांग नहीं थी। ग्रामीणों ने कहा कि जिस क्षेत्र में विभाग द्वारा सड़क का कार्य किया जा रहा है, वहां रहने वाले लोगों को भी सड़क सुविधा की आवश्यकता है, लेकिन उनकी मांग भी अपनी जगह बनी हुई है और उन्हें अब तक सड़क सुविधा नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की कि सड़क का कार्य स्थानीय लोगों की मांग और जरूरत के अनुसार करवाया जाए, ताकि लंबे समय से सड़क सुविधा का इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिल सके। उस दौरान लोक निर्माण विभाग भराड़ी के एसडीओ पंकज चंदेल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही मौके पर पहुंचकर सड़क के कार्य का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि जिस ठेकेदार को कार्य सौंपा गया है, उसे जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे। यदि ठेकेदार निर्धारित समय में कार्य शुरू नहीं करता है तो टेंडर किसी अन्य ठेकेदार को आवंटित करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। ठेकेदार को कार्य शुरू करने के लिए समय दिया गया है। वहीं, ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पांच दिन के भीतर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करने की दिशा में कदम नहीं उठाते हैं, तो ग्रामीण आगामी रणनीति तैयार करने के लिए मजबूर होंगे।4
- बिलासपुर के सुपर स्टार सतीश कुमार ने फिर मचाया धमाल, ‘नैना नशीले’ रिलीज होते ही हुआ वायरल, लाखों लोगों ने देखा गाना 🎶🔥 #SatishKumar #NainaNasheele #Bilaspur #HimachalPradesh #HimachaliStar #NewSong #ViralSong #HimachaliMusic #TrendingSong #BilaspurNews #HimachalNews #ViralNews #NainaNasheeleSong1
- #DknewsNalagarh🚨 चम्बा मेडिकल कॉलेज में बच्चे की मौत पर गंभीर सवाल! इलाज के अभाव में एक बच्चे की मृत्यु की खबर ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। आखिर मरीजों को समय पर इलाज क्यों नहीं मिल पा रहा? क्या ऐसी घटनाओं से सरकार कोई सबक लेगी? विपक्ष ने सुक्खू सरकार पर स्वास्थ्य व्यवस्था में नाकामी और जवाबदेही से बचने के आरोप लगाए हैं। वहीं, नेशनल हेल्थ मिशन और केंद्र सरकार से मिलने वाली धनराशि के उपयोग को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। इलाज में लापरवाही के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने पर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से प्रदेश की जनता जवाबदेही और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद करती है। 📢 आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं। 📺 DK News Nalagarh #ChambaMedicalCollege #Chamba #HimachalPradesh #HimachalNews #SukhuGovernment #SukhvinderSinghSukhu #HealthSystem #HealthcareCrisis #MedicalNegligence #ChildDeath #GovernmentAccountability #HealthCareReform #HimachalPolitics #HimachalGovernment #NHM #NationalHealthMission #PublicHealth #DKNewsNalagarh #DKNews #चंबामेडिकलकॉलेज #चंबा #हिमाचलप्रदेश #सुक्खूसरकार #स्वास्थ्यव्यवस्था #इलाजमेंलापरवाही #सरकारीजवाबदेही #हिमाचलसमाचार #जनताकीआवाज #जनहित #DknewsNalagarh🚨 चम्बा मेडिकल कॉलेज में बच्चे की मौत पर गंभीर सवाल! इलाज के अभाव में एक बच्चे की मृत्यु की खबर ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। आखिर मरीजों को समय पर इलाज क्यों नहीं मिल पा रहा? क्या ऐसी घटनाओं से सरकार कोई सबक लेगी? विपक्ष ने सुक्खू सरकार पर स्वास्थ्य व्यवस्था में नाकामी और जवाबदेही से बचने के आरोप लगाए हैं। वहीं, नेशनल हेल्थ मिशन और केंद्र सरकार से मिलने वाली धनराशि के उपयोग को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। इलाज में लापरवाही के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने पर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से प्रदेश की जनता जवाबदेही और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद करती है। 📢 आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं। 📺 DK News Nalagarh #ChambaMedicalCollege #Chamba #HimachalPradesh #HimachalNews #SukhuGovernment #SukhvinderSinghSukhu #HealthSystem #HealthcareCrisis #MedicalNegligence #ChildDeath #GovernmentAccountability #HealthCareReform #HimachalPolitics #HimachalGovernment #NHM #NationalHealthMission #PublicHealth #DKNewsNalagarh #DKNews #चंबामेडिकलकॉलेज #चंबा #हिमाचलप्रदेश #सुक्खूसरकार #स्वास्थ्यव्यवस्था #इलाजमेंलापरवाही #सरकारीजवाबदेही #हिमाचलसमाचार #जनताकीआवाज #जनहित1
- विकास कार्यों में तेजी लाने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने पर दिया जोर पंचायत समिति बंगाणा की विकास कार्यों को लेकर प्रथम बैठक आयोजित बंगाणा, 8 सितंबर: पंचायत समिति बंगाणा की नवगठित पंचायत समिति की विकास कार्यों को लेकर प्रथम बैठक आज खंड विकास कार्यालय बंगाणा के सभागार में पंचायत समिति अध्यक्ष सुषमा देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत समिति क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्रभावी एवं गति के साथ आगे बढ़ाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिए गए। बैठक के दौरान पंचायत समिति क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों, विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पंचायत समिति से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विकास संबंधी आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं को बैठक में रखा। इस दौरान विकास कार्यों की प्राथमिकताएं निर्धारित करने, योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया। पंचायत समिति अध्यक्ष सुषमा देवी ने कहा कि पंचायत समिति क्षेत्र का समग्र, संतुलित एवं समान विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति के सभी सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के आपसी समन्वय से विकास कार्यों को नई गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति के सभी निर्वाचित सदस्य क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मिलकर कार्य करेंगे तथा पंचायत समिति क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। बैठक में पंचायत समिति उपाध्यक्ष विकास शर्मा, जिला परिषद सदस्य योगराज योगी, चंचल बाला एवं अनीता देवी, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, खंड विकास अधिकारी के.एल. वर्मा, पंचायत निरीक्षक मनजीत सिंह, एससीबीपीओ राजेश राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा पंचायत समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।1
- घुमारवीं में BJP का आर-पार का ऐलान! थाने के बाहर क्रमिक अनशन, राजेंद्र गर्ग की आमरण अनशन की चेतावनी घुमारवीं में BJP का आर-पार का ऐलान! थाने के बाहर क्रमिक अनशन, राजेंद्र गर्ग की आमरण अनशन की चेतावनी1
- पंचायतें विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका: जतिन लाल, जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई बैठक नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था, विकास योजनाओं और कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी देने के उद्देश्य से क्षमता निर्माण एवं बुनियादी प्रशिक्षण कार्यशाला के पहले चरण की शुरुआत हुई। मंगलवार को जिला परिषद हॉल ऊना में आयोजित कार्यशाला में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में विकास खंड अंब की 19 ग्राम पंचायतों के 143 नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें 19 प्रधान, 19 उपप्रधान और 105 वार्ड सदस्य शामिल रहे। जिले के सभी विकास खंडों के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला हैं और ग्रामीण विकास में उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने प्रतिनिधियों से पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए स्पष्ट विकास कार्ययोजना तैयार करने तथा स्थानीय जरूरतों के आधार पर योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने का आह्वान किया। उन्होंने पंचायतों में स्थानीय स्तर पर राजस्व बढ़ाने के प्रयास करने और ग्राम सभाओं में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने युवाओं को पंचायत विकास प्रक्रिया से जोड़ने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, बीडीओ ओमपाल डोगरा सहित पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- “खुलेआम बदमाशी… बेखौफ हमलावर… और कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल! “खुलेआम बदमाशी… बेखौफ हमलावर… और कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल! मैं इस वक्त कालका के गांधी चौक की तस्वीरें कैमरे पर दिखाई दे रही ये तस्वीरें उस खौफनाक वारदात की गंभीरता खुद बयां कर रही हैं। यहां एक युवक को कथित तौर पर घेरकर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। जिस तरह सार्वजनिक जगह पर इस वारदात को अंजाम दिया गया, उसने आसपास मौजूद लोगों में भी दहशत पैदा कर दी। गांधी चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में अगर इस तरह सरेआम हमला हो जाए, तो सबसे बड़ा सवाल यही है— आखिर बदमाशों के हौसले इतने बुलंद कैसे हुए? क्या उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं? अब सवाल सिर्फ इस वारदात का नहीं है… सवाल आम लोगों की सुरक्षा का भी है। लोगों की नजर अब पुलिस की कार्रवाई पर है। देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से जांच आगे बढ़ाती है, जनता अब इंतजार कर रही है कि पुलिस कब तक आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज पाएगी यह देख देखना अब आगे बड़ा दिलचस्प होगा, सड़क पर दबंगई… हाथों में हथियार… और सार्वजनिक जगह पर हमला—ये तस्वीरें कई सवाल खड़े करती हैं। गांधी चौक जैसे व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि कानून का डर आखिर कहां है? फिलहाल अब जानता की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। पंचकुला कुलदीप सैनी,, पुलिस जांच के बाद ही इस वारदात से जुड़े तमाम तथ्यों की तस्वीर साफ हो पाएगी।,1
- बेवजह पीट दिए मनोज बोले मेरे कोई लेना देना नहीं, कानून हाथ में न ले रमन कुमार उपप्रधान ग्राम पंचायत बुधान1