Shuru
Apke Nagar Ki App…
खड़ेर से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सैकड़ों शिवभक्त हुए शामिल विदिशा जिले के शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम खड़ेर से बाबा विश्वनाथ धाम, देवपुर सिरोंज तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों शिवभक्तों ने कांवड़ लेकर भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग पर "हर-हर महादेव" के उद्घोष से भक्तिमय माहौल बना रहा। पिछले चार वर्षों से लगातार आयोजित हो रही इस यात्रा में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
सौरभ जैन
खड़ेर से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, सैकड़ों शिवभक्त हुए शामिल विदिशा जिले के शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम खड़ेर से बाबा विश्वनाथ धाम, देवपुर सिरोंज तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों शिवभक्तों ने कांवड़ लेकर भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग पर "हर-हर महादेव" के उद्घोष से भक्तिमय माहौल बना रहा। पिछले चार वर्षों से लगातार आयोजित हो रही इस यात्रा में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने क्या कहा पूरी खबर अवश्य देखे1
- भोपाल में बदहाल सड़कों के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन गड्ढों में लगाए 'बेशर्म' के पौधे1
- *योग से ऊर्जा, समीक्षा से मजबूती—'प्रत्येक रविवार–थाना परिवार' पहल के तहत जिलेभर में हुआ व्यापक आयोजन* विदिशा पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के नेतृत्व में रविवार, 02 अगस्त 2026 को जिले के समस्त थाना, चौकी एवं पुलिस कार्यालयों में "प्रत्येक रविवार–थाना परिवार" थीम के अंतर्गत योग, ध्यान, थाना निरीक्षण, अपराध समीक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हार्टफुलनेस योग एवं ध्यान सत्र से हुआ, जिसमें जिलेभर के अधिकारी एवं कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। योग, प्राणायाम, रिलेक्सेशन एवं सामूहिक ध्यान के साथ "ध्यान का अभ्यास" पुस्तक का वाचन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने नियमित योग एवं ध्यान को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश देते हुए मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच, तनावमुक्त कार्यशैली एवं बेहतर कार्यकुशलता पर विशेष बल दिया। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी ने थाना सिविल लाइन का निरीक्षण कर अपराधों, लंबित प्रकरणों, कानून-व्यवस्था एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह ने थाना गुलाबगंज, एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे ने थाना मुरवास, एसडीओपी कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह ने थाना कुरवाई तथा एसडीओपी सिरोंज श्रीमती सोनू डाबर ने थाना मुगलसराय में थाना स्टाफ की गणना लेने के उपरांत हार्टफुलनेस ध्यान सत्र में सहभागिता की। इसके पश्चात विवेचकगण की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित कर अपराध, मर्ग एवं चालान प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान 40 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हेल्थ प्रोफाइल तैयार करने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण, कार्यालयीन व्यवस्थाओं को अद्यतन रखने तथा आमजन को त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। "प्रत्येक रविवार–थाना परिवार" पहल पुलिस बल के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, अनुशासन, कार्यक्षमता, आपसी समन्वय एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी प्रयास है, जो बेहतर कार्य संस्कृति के साथ-साथ आमजन के प्रति पुलिस की संवेदनशील एवं उत्तरदायी कार्यप्रणाली को भी सुदृढ़ कर रहा है।4
- बाके बिहारी यादव समाज भोपाल द्वारा बैठक का आयोजन भोपाल में किया गया बाके बिहारी यादव समाज भोपाल द्वारा बैठक का आयोजन नीलबड़ में रखा गया। पूरी खबर अवश्य देखे4
- *ए एम न्यूज़ एक्सप्रेस से रिपोर्टर फैसल खान* ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल वार्ड नंबर 41ऐशबाग स्टेडियम जवाहर कॉलोनी के पास बाग फरहत अफजा जर्जर रोड को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता मोहम्मद शहावर मोहम्मद आसिफ द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया1