logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ट्रेनों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे सख्त*

2 hrs ago
user_Masood Javed Qadri
Masood Javed Qadri
खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

ट्रेनों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे सख्त*

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by MPN MADHYA PRADESH
    1
    Post by MPN MADHYA PRADESH
    user_MPN MADHYA PRADESH
    MPN MADHYA PRADESH
    Media company खंडवा नगर, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ट्रेनों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे सख्त*
    1
    ट्रेनों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे सख्त*
    user_Masood Javed Qadri
    Masood Javed Qadri
    खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सनावद पुलिस ने चुने घरों में ताले चटका कर चोरी करने वाले शातिर चोरों किया पर्दाफाश गिरफ्तार आरोपियों पर प्रदेश के कई थानों में दर्ज है आपराधिक प्रकरण *सनावद पुलिस ने सुने घरों में ताले चटका कर चोरी करने वाले शातिर गिरोह का किया पर्दाफाश** • • *पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जप्त किए चोरी गए सोने के आभूषण* • *पूछताछ में आरोपियों ने सनावद व कसरावद क्षेत्र में की गई चोरी की घटना को भी किया स्वीकार* सनावद :- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर थाना सनावद पर सुने घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करने में सफलता हासिल की है । फरियादी निवासी स्टाफ क्वाटर नवोदय विद्यालय जुनापानी ने थाना सनावद पर सूचना दी थी कि, विगत दिनों में किन्ही अज्ञात आरोपियों के द्वारा उनके नवोदय विद्यालय परिसर स्थित स्टाफ क्वाटर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने के आभूषण चुरा कर ले गए है । फरियादी की सूचना पर थाना सनावद पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 43/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस का अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । सुने घरों में हुई उक्त चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सनावद उनि. धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर चोरी की घटना के खुलासे करने के लिए निर्देशित किया गया । प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया व आने जाने वाले सभी संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए व मुखबिरों को भी सक्रिय चोरी से जुडी जानकारी एकत्रित करने हेतु लगाया गया । परिणामस्वरूप विवेचना के दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली कि उक्त चोरी में अलिराजपुर व धार जिले के रहने वाले शातिर आरोपियों की संलिप्तता हो सकती है । प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कडी दर कडी जोडते हुए आरोपी की जानकारी एकत्रित की गई एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरोह के कुल 05 आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर बारीकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त चोरी को अंजाम देना स्वीकार किया साथ ही सनावद व कसरावद क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटना को भी अंजाम देना स्वीकार किया गया । पुलिस टीम के द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी सोमला, रामसिंह, महेश उर्फ नानका एवं अजय को पूर्व में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा चुका है एवं प्रकरण में फरार आरोपी शंकर पिता भांगडा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने के आभूषण कीमती लगभग 21,50,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त किया गया है । गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक रिकार्ड भी प्रदेश के अन्य थानों में दर्ज है उक्त की गई कार्यवाही में एसडीओपी बड़वाह मुकेश इजारदार के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी सनावद उनि. धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में उनि सुरेन्द्रसिंह पंवार, प्र.आर.559 विनोद, प्र.आर.746 राजेश, प्र.आर. 533 राजेन्द्र चौहान, प्र.आर. 940 रविन्द्र चौहान, सहित संपूर्ण स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।
    4
    सनावद पुलिस ने चुने घरों में ताले चटका कर चोरी करने वाले शातिर चोरों किया पर्दाफाश 
 गिरफ्तार आरोपियों पर प्रदेश के कई थानों में दर्ज है आपराधिक प्रकरण 
*सनावद पुलिस ने सुने घरों में ताले चटका कर चोरी करने वाले शातिर गिरोह का किया पर्दाफाश** 
•	 
•	 *पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जप्त किए चोरी गए सोने के आभूषण* 
•	 *पूछताछ में आरोपियों ने सनावद व कसरावद क्षेत्र में की गई चोरी की घटना को भी किया स्वीकार*
सनावद :- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर  थाना सनावद पर सुने घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करने में सफलता हासिल की है । 
फरियादी निवासी स्टाफ क्वाटर नवोदय विद्यालय जुनापानी ने थाना सनावद पर सूचना दी थी कि, विगत दिनों में किन्ही अज्ञात आरोपियों के द्वारा उनके नवोदय विद्यालय परिसर स्थित स्टाफ क्वाटर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने के आभूषण चुरा कर ले गए है । फरियादी की सूचना पर थाना सनावद पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 43/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस का अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
सुने घरों में हुई उक्त चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए  थाना प्रभारी सनावद उनि. धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर चोरी की घटना के खुलासे करने के लिए निर्देशित किया गया ।
प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया व आने जाने वाले सभी संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए व मुखबिरों को भी सक्रिय चोरी से जुडी जानकारी एकत्रित करने हेतु लगाया गया । परिणामस्वरूप विवेचना के दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली कि उक्त चोरी में अलिराजपुर व धार जिले के रहने वाले शातिर आरोपियों की संलिप्तता हो सकती है । 
प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कडी दर कडी जोडते हुए आरोपी की जानकारी एकत्रित की गई एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरोह के कुल 05 आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर बारीकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त चोरी को अंजाम देना स्वीकार किया साथ ही सनावद व कसरावद क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटना को भी अंजाम देना स्वीकार किया गया । पुलिस टीम के द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी सोमला, रामसिंह, महेश उर्फ नानका एवं अजय को पूर्व में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा चुका है एवं प्रकरण में फरार आरोपी शंकर पिता भांगडा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने के आभूषण कीमती लगभग 21,50,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त किया गया है । 
गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक रिकार्ड भी प्रदेश के अन्य थानों में दर्ज है
उक्त की गई कार्यवाही में एसडीओपी बड़वाह  मुकेश इजारदार के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी सनावद उनि. धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में उनि सुरेन्द्रसिंह पंवार,  प्र.आर.559 विनोद, प्र.आर.746 राजेश,  प्र.आर. 533 राजेन्द्र चौहान,  प्र.आर. 940  रविन्द्र चौहान,  सहित संपूर्ण स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।
    user_निमाड़ कि धड़कन समाचार
    निमाड़ कि धड़कन समाचार
    Sanawad, Khargone•
    2 hrs ago
  • दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। बुधवार को खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मूंदी और पुनासा क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए मिठाई, पनीर, मावा सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम गोले ने बताया कि दीपावली के दौरान मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावट पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिले में नमूना लेने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मूंदी एवं पुनासा क्षेत्र की दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्र किए गए हैं।
    1
    दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। बुधवार को खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मूंदी और पुनासा क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए मिठाई, पनीर, मावा सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम गोले ने बताया कि दीपावली के दौरान मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावट पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिले में नमूना लेने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मूंदी एवं पुनासा क्षेत्र की दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्र किए गए हैं।
    user_Shahrukh mansuri333
    Shahrukh mansuri333
    पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बड़वाह:करवा चौथ पर मिट्टी व शक्कर के अलग अलग करवे व छलनीयो से सजा बाजार, सुहागिन महिलाओ की भीड़ से बाजार मे बनी रौनक,,
    1
    बड़वाह:करवा चौथ पर मिट्टी व शक्कर के अलग अलग करवे व छलनीयो से सजा बाजार, सुहागिन महिलाओ की भीड़ से बाजार मे बनी रौनक,,
    user_Govind sharma
    Govind sharma
    रिपोर्टर बड़वाह, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 300 साल पुराने श्मशान और समाधि स्थल पर कब्जा। *दबंगों के हौसले बुलंद, कब्रों के पास तान दी पक्की दुकान।* कसरावद न्यूज़। कसरावद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां आस्था और परंपराओं को ताक पर रखकर मुर्दों की जमीनों पर भी कब्जे शुरू हो गए है। ​कसरावद तहसील क्षेत्र के ग्राम डेडगांव और उटावद के नाथ समाज पर अब एक बड़ा संकट आन पड़ा है। समाज का दावा है कि उनका यह श्मशान और समाधि स्थल करीब 300 साल पुराना है। यानी बाप-दादाओं के वक्त से उनके अपनों को यहीं दफनाया और समाधियां दी जाती रही हैं।​लेकिन इन सबके बीच रवीन्द्र पंवार पिता रामचंद्र पंवार, नामक शख्स की दबंगई देखिए। उसने इस पवित्र और प्राचीन श्मशान भूमि के साथ-साथ सरकारी नहर की जमीन पर भी कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। मौके पर 4 कॉलम गाड़कर धड़ल्ले से पक्की दुकान का निर्माण किया जा रहा है। ​करीब 8-9 साल पहले बेड़ा नदी - डेडगांव पुल का निर्माण हुआ था, जिसकी वजह से नाथ समाज की श्मशान भूमि दो हिस्सों में बंट गई। बस, फिर क्या था। दबंगों की नजर इस खाली पड़ी और बंटी हुई जमीन पर पड़ गई और उन्होंने सरकारी नहर व श्मशान के बीच की इसमती जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया। प्रशासन सोया, दबंग ने की दादागिरी। ​जब समाज के लोगों को इस अवैध कब्जे का पता चला, तो उन्होंने पहले कसरावद तहसीलदार को आवेदन दिया, लेकिन फाइलें दबी रहीं और कोई कार्रवाई नहीं हुई।​हद तो तब हो गई जब समाज के लोग खुद आरोपी को समझाने पहुंचे, तो उसने कानून का डर दिखाने के बजाय समाज के लोगों के साथ दादागिरी और अभद्र व्यवहार किया। अब आर-पार की लड़ाई। ​न्याय की उम्मीद में अब नाथ समाज ने 27 अक्टूबर 2026 को कसरावद एसडीएम कार्यालय में हुंकार भरी है और एक कड़ा आवेदन सौंपकर मांग की है। ​श्मशान समाधि स्थल पर बन रही अवैध पक्की दुकान को तत्काल ध्वस्त किया जाए।सरकारी नहर और श्मशान की जमीन को दबंगों के चंगुल से मुक्त कराया जाए। विजन न्यूज के लिए कसरावद से जाहिद अजमेरी, की रिपोर्ट मो. नं..9174051432 ​आपकी इस पर क्या राय है। क्या आस्था के केंद्रों और श्मशानों तक को भी नहीं छोड़ेंगे ये भू-माफिया। कमेंट बॉक्स में अपनी आवाज जरूर उठाएं और इस पोस्ट लाइक और शेयर करें ताकि प्रशासन की नींद खुले। ​#KhargoneNews #Kasrawad #NathSamaj #MadhyaPradesh #CrimeNews #LandGrab #MPNews #SocialJustice
    1
    300 साल पुराने श्मशान और समाधि स्थल पर कब्जा।

*दबंगों के हौसले बुलंद, कब्रों के पास तान दी पक्की दुकान।*

कसरावद न्यूज़। कसरावद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां आस्था और परंपराओं को ताक पर रखकर मुर्दों की जमीनों पर भी कब्जे शुरू हो गए है। ​कसरावद तहसील क्षेत्र के ग्राम डेडगांव और उटावद के नाथ समाज पर अब एक बड़ा संकट आन पड़ा है। समाज का दावा है कि उनका यह श्मशान और समाधि स्थल करीब 300 साल पुराना है। यानी बाप-दादाओं के वक्त से उनके अपनों को यहीं दफनाया और समाधियां दी जाती रही हैं।​लेकिन इन सबके बीच रवीन्द्र पंवार पिता रामचंद्र पंवार, नामक शख्स की दबंगई देखिए। उसने इस पवित्र और प्राचीन श्मशान भूमि के साथ-साथ सरकारी नहर की जमीन पर भी कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। मौके पर 4 कॉलम गाड़कर धड़ल्ले से पक्की दुकान का निर्माण किया जा रहा है। ​करीब 8-9 साल पहले बेड़ा नदी - डेडगांव पुल का निर्माण हुआ था, जिसकी वजह से नाथ समाज की श्मशान भूमि दो हिस्सों में बंट गई। बस, फिर क्या था। दबंगों की नजर इस खाली पड़ी और बंटी हुई जमीन पर पड़ गई और उन्होंने सरकारी नहर व श्मशान के बीच की इसमती जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया। प्रशासन सोया, दबंग ने की दादागिरी। ​जब समाज के लोगों को इस अवैध कब्जे का पता चला, तो उन्होंने पहले कसरावद तहसीलदार को आवेदन दिया, लेकिन फाइलें दबी रहीं और कोई कार्रवाई नहीं हुई।​हद तो तब हो गई जब समाज के लोग खुद आरोपी को समझाने पहुंचे, तो उसने कानून का डर दिखाने के बजाय समाज के लोगों के साथ दादागिरी और अभद्र व्यवहार किया। अब आर-पार की लड़ाई। ​न्याय की उम्मीद में अब नाथ समाज ने 27 अक्टूबर 2026 को कसरावद एसडीएम कार्यालय में हुंकार भरी है और एक कड़ा आवेदन सौंपकर मांग की है।  ​श्मशान समाधि स्थल पर बन रही अवैध पक्की दुकान को तत्काल ध्वस्त किया जाए।सरकारी नहर और श्मशान की जमीन को दबंगों के चंगुल से मुक्त कराया जाए।
विजन न्यूज के लिए कसरावद से जाहिद अजमेरी,  की रिपोर्ट मो. नं..9174051432
​आपकी इस पर क्या राय है। क्या आस्था के केंद्रों और श्मशानों तक को भी नहीं छोड़ेंगे ये भू-माफिया। कमेंट बॉक्स में अपनी आवाज जरूर उठाएं और इस पोस्ट लाइक और शेयर करें ताकि प्रशासन की नींद खुले।
​#KhargoneNews #Kasrawad #NathSamaj #MadhyaPradesh #CrimeNews #LandGrab #MPNews #SocialJustice
    user_Ajmeri news kasrawd Jahid ajme
    Ajmeri news kasrawd Jahid ajme
    Khargone, Madhya Pradesh•
    21 hrs ago
  • टिमरनी में अवैध पटाखों के भंडारण पर पुलिस की कार्रवाई, करीब 2 लाख के पटाखे जब्त रिहायशी मकान में बिना लाइसेंस रखा था आतिशबाजी का सामान, 35 वर्षीय मकान मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज टिमरनी हरदा जिले के टिमरनी में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने वार्ड क्रमांक 12 स्थित गांधी मोहल्ला में एक दो मंजिला मकान की तलाशी लेकर करीब 2 लाख रुपये कीमत के आतिशबाजी के पटाखे जब्त किए हैं। मामले में मकान मालिक नीरज अग्रवाल (35) के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 12 निवासी नीरज अग्रवाल अपने मकान में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से आतिशबाजी के पटाखे रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच और तलाशी की कार्रवाई की। इस दौरान मकान की दोनों मंजिलों पर पटाखे रखे मिले। पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर आतिशबाजी का सामान जब्त किया। पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित लाइसेंस के बारे में पूछताछ करने पर संबंधित व्यक्ति लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन तथा टिमरनी थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश गौड़ के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में पुलिस टीम के साथ महिला पुलिसकर्मी एवं राजस्व विभाग की टीम भी शामिल रही। पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना जारी है।
    4
    टिमरनी में अवैध पटाखों के भंडारण पर पुलिस की कार्रवाई, करीब 2 लाख के पटाखे जब्त
रिहायशी मकान में बिना लाइसेंस रखा था आतिशबाजी का सामान, 35 वर्षीय मकान मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
टिमरनी हरदा जिले के टिमरनी में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने वार्ड क्रमांक 12 स्थित गांधी मोहल्ला में एक दो मंजिला मकान की तलाशी लेकर करीब 2 लाख रुपये कीमत के आतिशबाजी के पटाखे जब्त किए हैं। मामले में मकान मालिक नीरज अग्रवाल (35) के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 12 निवासी नीरज अग्रवाल अपने मकान में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से आतिशबाजी के पटाखे रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच और तलाशी की कार्रवाई की। इस दौरान मकान की दोनों मंजिलों पर पटाखे रखे मिले।
पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर आतिशबाजी का सामान जब्त किया। पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित लाइसेंस के बारे में पूछताछ करने पर संबंधित व्यक्ति लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन तथा टिमरनी थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश गौड़ के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में पुलिस टीम के साथ महिला पुलिसकर्मी एवं राजस्व विभाग की टीम भी शामिल रही।
पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना जारी है।
    user_Ramkishan Thakre
    Ramkishan Thakre
    Farmer हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सुरेश कपाले को पांढुर्णा जिला कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने पर भव्य स्वागत, डॉ. शबाना यास्मीन खान के नेतृत्व में हुआ सम्मान* आप देख रहे हैं ANT आल इंडिया न्यूज नेटवर्क और मैं हूं एंकर हर्षिता।छिंदवाड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कपाले को पांढुर्णा जिला कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर मंगलवार को राजीव भवन स्थित कांग्रेस सेवादल कार्यालय में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महिला कांग्रेस सेवादल की जिला अध्यक्ष डॉ. शबाना यास्मीन खान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर, माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सुरेश कपाले को नई जिम्मेदारी की बधाई दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेश कपाले की नियुक्ति मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देश पर की गई है। इस नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके संगठनात्मक अनुभव से पांढुर्णा जिले में पार्टी की गतिविधियों को गति मिलेगी और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। समारोह में कांग्रेस सेवादल के प्रभारी राकेश मरकाम को मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल का प्रदेश सचिव तथा गज्जू इंदौरकर को जिला सचिव नियुक्त किए जाने पर भी बधाई दी गई। तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती, जनसेवा और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। सुरेश कपाले ने सम्मान के लिए महिला कांग्रेस सेवादल की जिला अध्यक्ष डॉ. शबाना यास्मीन खान सहित सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी के सहयोग से कांग्रेस की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम में पंचम अमरोदे, कमलेश सातपुते, कमलेश जैन, सिंधु यादव, निशा गोहिया, वीणा जैन, महजबीन खान, प्रेमलता उईके, ममता ठाकुर, रूपवती उईके, सलिका सरेआम सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ANT आल इंडिया न्यूज नेटवर्क एडिटर इन चीफ मसूद जावेद क़ादरी की रिपोर्ट। चैनल को सब्सक्राइब, लाइक, शेयर और कमेंट ज़रूर कीजिए। अपना ख्याल रखें। आदाब, नमस्ते।
    1
    सुरेश कपाले को पांढुर्णा जिला कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने पर भव्य स्वागत, डॉ. शबाना यास्मीन खान के नेतृत्व में हुआ सम्मान*
आप देख रहे हैं ANT आल इंडिया न्यूज नेटवर्क और मैं हूं एंकर हर्षिता।छिंदवाड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कपाले को पांढुर्णा जिला कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर मंगलवार को राजीव भवन स्थित कांग्रेस सेवादल कार्यालय में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महिला कांग्रेस सेवादल की जिला अध्यक्ष डॉ. शबाना यास्मीन खान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर, माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सुरेश कपाले को नई जिम्मेदारी की बधाई दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेश कपाले की नियुक्ति मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देश पर की गई है। इस नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके संगठनात्मक अनुभव से पांढुर्णा जिले में पार्टी की गतिविधियों को गति मिलेगी और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
समारोह में कांग्रेस सेवादल के प्रभारी राकेश मरकाम को मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल का प्रदेश सचिव तथा गज्जू इंदौरकर को जिला सचिव नियुक्त किए जाने पर भी बधाई दी गई। तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती, जनसेवा और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
सुरेश कपाले ने सम्मान के लिए महिला कांग्रेस सेवादल की जिला अध्यक्ष डॉ. शबाना यास्मीन खान सहित सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी के सहयोग से कांग्रेस की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात कही।
कार्यक्रम में पंचम अमरोदे, कमलेश सातपुते, कमलेश जैन, सिंधु यादव, निशा गोहिया, वीणा जैन, महजबीन खान, प्रेमलता उईके, ममता ठाकुर, रूपवती उईके, सलिका सरेआम सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ANT आल इंडिया न्यूज नेटवर्क एडिटर इन चीफ मसूद जावेद क़ादरी की रिपोर्ट।
चैनल को सब्सक्राइब, लाइक, शेयर और कमेंट ज़रूर कीजिए। अपना ख्याल रखें। आदाब, नमस्ते।
    user_Masood Javed Qadri
    Masood Javed Qadri
    खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.