Shuru
Apke Nagar Ki App…
युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज:सासनी कोतवाली क्षेत्र में, पुलिस जांच में जुटी सासनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, सासनी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया है कि दरकोली गांव, थाना सासनी, जिला हाथरस का एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों द्वारा थाने में तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है।
Journalists Sasni
युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज:सासनी कोतवाली क्षेत्र में, पुलिस जांच में जुटी सासनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, सासनी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया है कि दरकोली गांव, थाना सासनी, जिला हाथरस का एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों द्वारा थाने में तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सासनी के बरसै गांव में मारपीट और गाली-गलौज, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज सासनी के बरसै गांव में मारपीट और गाली-गलौज, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज सासनी (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बरसै गांव में मारपीट और गाली-गलौज का एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। घटना के संबंध में प्रार्थीनी बेबी देवी पत्नी स्वर्गीय जुगेन्द्र सिंह ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक प्रार्थीनी की पुत्री ज्योति कुमार और इच्छा कुमारी के साथ वंस व यश पुत्रगण रणवीर सिंह ने गाली-गलौज करते हुए ईंट से मारपीट की, जिससे इच्छा के पैर में चोट आ गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर गुहार लगाई है कि इस मामले में उचित सुनवाई की जाए। शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच एसआई महेश पाल सिंह को सौंप दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- जुमलों की चमक में धूमिल होती फरियादी की लाचार आंखें! उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सामने आई यह तस्वीर सत्ता के उन बड़े-बड़े दावों और वादों की पोल खोलने के लिए काफी है, जो मंचों से बड़ी-बड़ी डींगें हांकने के लिए गढ़े जाते हैं। एक तरफ जहां जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे पर विकास और सुशासन के दावे किए जा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ एक बेबस महिला न्याय और अपनी फरियाद की गुहार लेकर सिस्टम के पहरेदारों के बीच भटकती नजर आई। मामला जगतपुर थाने का है। दर्दनाक हकीकत: -सूबे के मुखिया के हाई-प्रोफाइल दौरे और सुरक्षा के भारी-भरकम इंतजामों के बीच एक दुखी महिला की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचना तो दूर, उससे मिलने की उम्मीद तक को बेरहमी से कुचल दिया गया। -मंचों से चाहे जितने भी लोकलुभावन जुमले फेंके जाएं, लेकिन जमीन पर सच यह है कि आम जनता की तकलीफें सुनने वाला कोई नहीं है। -जब एक पीड़ित महिला को पुलिस और प्रशासन के घेरे के बीच दर-दर भटकना पड़े, तो यह साफ हो जाता है कि जनता की समस्याओं के समाधान के दावे केवल कागजी और खोखले हैं। सवाल यह है कि अगर जनता के राजा ही अपनी ही प्रजा के आंसुओं से मुंह फेर लें, तो इस ‘रामराज्य’ में न्याय की उम्मीद आखिर किससे की जाए? जुमलों की चमक में धूमिल होती फरियादी की लाचार आंखें! उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सामने आई यह तस्वीर सत्ता के उन बड़े-बड़े दावों और वादों की पोल खोलने के लिए काफी है, जो मंचों से बड़ी-बड़ी डींगें हांकने के लिए गढ़े जाते हैं। एक तरफ जहां जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे पर विकास और सुशासन के दावे किए जा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ एक बेबस महिला न्याय और अपनी फरियाद की गुहार लेकर सिस्टम के पहरेदारों के बीच भटकती नजर आई। मामला जगतपुर थाने का है। दर्दनाक हकीकत: -सूबे के मुखिया के हाई-प्रोफाइल दौरे और सुरक्षा के भारी-भरकम इंतजामों के बीच एक दुखी महिला की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचना तो दूर, उससे मिलने की उम्मीद तक को बेरहमी से कुचल दिया गया। -मंचों से चाहे जितने भी लोकलुभावन जुमले फेंके जाएं, लेकिन जमीन पर सच यह है कि आम जनता की तकलीफें सुनने वाला कोई नहीं है। -जब एक पीड़ित महिला को पुलिस और प्रशासन के घेरे के बीच दर-दर भटकना पड़े, तो यह साफ हो जाता है कि जनता की समस्याओं के समाधान के दावे केवल कागजी और खोखले हैं। सवाल यह है कि अगर जनता के राजा ही अपनी ही प्रजा के आंसुओं से मुंह फेर लें, तो इस ‘रामराज्य’ में न्याय की उम्मीद आखिर किससे की जाए?1
- मथुरा जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस पद के उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई1
- तीन बकरियों को चोरी कर ले गए चोर, पुलिस चोरों की जांच में जुटी हाथरस जनपद के थाना मुरशहन क्षेत्र के गांव जटोई में अज्ञात चोरों ने तीन बकरियों की चोरी करके घटना को नजम डे दिया. यह घटना 24 तारीख की रात्रि की बटाई जा रही है. पीड़ित रामेश्वर पशुओं की वनी में ही बकरियों के पास सो रहे थे तभी अज्ञात चोर चार पहिया वाहन में आये और बकरियों को चोरी कर ले गए. पीड़ित ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर निरीक्षण किया पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है.3
- हाथरस सिकंदराराऊ में सड़क हादसा, ऑटो सवार व्यक्ति की मौत हाथरस। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात गांव टीकरी के पास हुए सड़क हादसे में ऑटो सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला ऑटो चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान भटीकरा गांव निवासी पप्पू पुत्र प्रकाशी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार पप्पू नोएडा में परिवार के साथ रहकर सिलाई का काम करता था। वह अपने बीमार रिश्तेदार से मिलने गांव मानिकपुर जा रहा था। बताया गया कि टीकरी के पास पप्पू ऑटो के किनारे बैठा हुआ था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आए दूसरे ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में ऑटो में सवार अन्य यात्री सुरक्षित बच गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फरार ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।1
- स्टेडियम निर्माण को लेकर गरमाया मामला, विधायक राजकुमार सहयोगी के बयान और युवाओं की मांगों के बीच क्या है पूरा मामला1
- हाथरस के 23 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, कलेक्ट्रेट में लाइव देखा CM का कार्यक्रम - खिले नवचयनितों के चेहरे हाथरस। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मा० जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, मा० जिलाध्यक्ष अपना दल रवि सारस्वत, जिलाधिकारी अतुल वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पी०एन० दीक्षित की उपस्थिति रही। प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा के अंतर्गत कृषि निदेशक, कृषि विभाग, उ०प्र० के नियंत्रणाधीन पद हेतु आयोग द्वारा दिनांक 23.06.2026 को घोषित परिणाम के अंतर्गत कुल 3446 पदों पर चयन हुआ। इनमें से 1600 चयनित अभ्यर्थियों को इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में मा० मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित कर शुभारंभ किया गया। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर मा० जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बिना भेदभाव के योग्यता के आधार पर नियुक्तियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्राविधिक सहायक के रूप में आप सभी को ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के बीच जाकर कृषि की नवीन तकनीकों, उन्नत पद्धतियों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देनी होगी। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनपद के 23 नवनियुक्त तकनीकी सहायकों को बधाई देते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना केवल सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि वर्षों की तपस्या और परिश्रम का परिणाम है। कृषि विभाग सीधे देश की अर्थव्यवस्था और किसान से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि में ड्रोन तकनीक, मिट्टी की जांच, फसल के अनुरूप उर्वरक की सलाह तथा किसान और मंडी के बीच समन्वय जैसी व्यवस्थाओं का उपयोग बढ़ रहा है। युवा तकनीकी सहायक नई तकनीकों को सीखकर किसानों के हित में प्रभावी उपयोग करें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नवनियुक्त सहायकों की न्याय पंचायतवार तैनाती तथा आवश्यक प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।2
- सासनी: बाथरूम में पैर फिसलने से व्यक्ति सिर में चोट लगने से गंभीर घायल, परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती सासनी: बाथरूम में पैर फिसलने से व्यक्ति सिर में चोट लगने से गंभीर घायल, परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती कोतवाली सासनी क्षेत्र के कस्बा सासनी के मोहल्ला विष्णुपुरी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बाथरूम में पैर फिसल कर गिरने से बॉबी पुत्र राम मूर्ति के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और वे आनन-फानन में घायल व्यक्ति को निजी वाहन से सासनी लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन एम्बुलेंस के जरिए उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।1