logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मात-पिता की सेवा, अनुसाशन और कर्तव्यनिष्ठा ही व्यक्ति को महान बनाती है : नत्थू लाल शर्मा झंडपुर ग्राम में यज्ञ के साथ मनाई भगवान परशुराम जयंती बदायूं : अलापुर रोड स्थित झंडपुर गांव में भगवान परशुराम की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ धूमधाम से मनाई गई। ग्राम में भक्ति और आध्यात्म का वातावरण छाया रहा। बड़ी संख्या में साधु-संतों, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। यज्ञ को लोककल्याण, सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना के साथ विशेष आहुतियां समर्पित की गईं। गायत्री परिवार के नत्थूलाल शर्मा एवं वरिष्ठ परिजन सुखपाल शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। वेदमंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पंडित प्रमोद कुमार शर्मा, पंडित अमरीश शांडिल्य, ऋषिदेव शर्मा, नित्य ओम शर्मा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ कराया। पंडित योग दत्त शर्मा ने पूजन किया। मुख्य यजमान के रुप में पंडित संजीव शर्मा और ललितेश्वर दत्त शर्मा सपत्नीक रहे। राज किशोर भारद्वाज ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन माता-पिता के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति है। उन्होंने अपने जीवन में माता-पिता की आज्ञा को सर्वोपरि रखा, जिससे यह शिक्षा मिलती है कि माता-पिता की सेवा और सम्मान ही सबसे बड़ा धर्म है। पंडित नत्थू लाल शर्मा ने कहा कि आज्ञाकारिता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा ही व्यक्ति को महान बनाते हैं। भगवान परशुराम का चरित्र हमें सिखाता है कि गुरुजनों, माता-पिता और समाज के प्रति सम्मान रखते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन और उनके आदर्श प्रेरणादाई हैं। उन्होंने धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। वे अन्याय, अत्याचार और अधर्म के विरुद्ध संघर्ष के प्रतीक हैं, जिनका जीवन हमें साहस और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण किया गया। पूरे गांव में जय परशुराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम से समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर केपी शर्मा पुष्पेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, शैलेंद्र मिश्रा, हरिशंकर शर्मा, संतोष शर्मा, मनोज शर्मा, योगेश्वर शर्मा, विकास शर्मा, मोहनलाल शर्मा, ओमवीर शर्मा, राजेंद्र यादव, प्रमोद यादव, देवेंद्र सागर, राजीव शर्मा, शेषमणि शर्मा, श्रीपाल शर्मा, मोनू शर्मा, राजकुमार शर्मा, अंकित शर्मा, गयादीन शर्मा, रोहित शर्मा, अनिल शर्मा, सुधीर शर्मा, रामू शर्मा, राजीव, रवि, शनि आदि मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_राजेश कुमार वर्मा
राजेश कुमार वर्मा
बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
50439d39-308e-4c77-9c1a-720b389897cb

मात-पिता की सेवा, अनुसाशन और कर्तव्यनिष्ठा ही व्यक्ति को महान बनाती है : नत्थू लाल शर्मा झंडपुर ग्राम में यज्ञ के साथ मनाई भगवान परशुराम जयंती बदायूं : अलापुर रोड स्थित झंडपुर गांव में भगवान परशुराम की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ धूमधाम से मनाई गई। ग्राम में भक्ति और आध्यात्म का वातावरण छाया रहा। बड़ी संख्या में साधु-संतों, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। यज्ञ को लोककल्याण, सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना के साथ विशेष आहुतियां समर्पित की गईं। गायत्री परिवार के नत्थूलाल शर्मा एवं वरिष्ठ परिजन सुखपाल शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। वेदमंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पंडित प्रमोद कुमार शर्मा, पंडित अमरीश शांडिल्य, ऋषिदेव शर्मा, नित्य ओम शर्मा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ कराया। पंडित योग दत्त शर्मा ने पूजन किया। मुख्य यजमान के रुप में पंडित संजीव शर्मा और ललितेश्वर दत्त शर्मा सपत्नीक रहे। राज किशोर भारद्वाज ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन माता-पिता के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति है। उन्होंने अपने जीवन में माता-पिता की आज्ञा को सर्वोपरि रखा, जिससे यह शिक्षा मिलती है कि माता-पिता की सेवा और सम्मान ही सबसे बड़ा धर्म है। पंडित नत्थू लाल शर्मा ने कहा कि आज्ञाकारिता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा ही व्यक्ति को महान बनाते हैं। भगवान परशुराम का चरित्र हमें सिखाता है कि गुरुजनों, माता-पिता और समाज के प्रति सम्मान रखते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन और उनके आदर्श प्रेरणादाई हैं। उन्होंने धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। वे अन्याय, अत्याचार और अधर्म के विरुद्ध संघर्ष के प्रतीक हैं, जिनका जीवन हमें साहस और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण किया गया। पूरे गांव में जय परशुराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम से समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर केपी शर्मा पुष्पेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, शैलेंद्र मिश्रा, हरिशंकर शर्मा, संतोष शर्मा, मनोज शर्मा, योगेश्वर शर्मा, विकास शर्मा, मोहनलाल शर्मा, ओमवीर शर्मा, राजेंद्र यादव, प्रमोद यादव, देवेंद्र सागर, राजीव शर्मा, शेषमणि शर्मा, श्रीपाल शर्मा, मोनू शर्मा, राजकुमार शर्मा, अंकित शर्मा, गयादीन शर्मा, रोहित शर्मा, अनिल शर्मा, सुधीर शर्मा, रामू शर्मा, राजीव, रवि, शनि आदि मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • gram kailee post kunwargaon budaun ye hamare gaon ka sarkari nal hai jiske liye pani nikalne ke liye nali nahi bani hai or hamare gaon ka pradhan bhi nahi sunta hamari kripa karke hamare sarkari nal ki nali ban bane ki kripa kare aapki mahan kripa hogi my name vipin kumar prajapati
    1
    gram kailee post kunwargaon budaun 
ye hamare gaon ka sarkari nal hai jiske liye pani nikalne ke liye nali nahi bani hai or hamare gaon ka pradhan bhi nahi sunta hamari 
kripa karke hamare sarkari nal ki nali ban bane ki kripa kare 
aapki mahan kripa hogi 
my name vipin kumar prajapati
    user_Vipin kumar prajapati
    Vipin kumar prajapati
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • फरसा-डंडा लहराने पर कार्रवाई की चेतावनी खबर: मेरठ में परशुराम जयंती के मौके पर निकाली जा रही शौर्य यात्रा के दौरान हथियार लहराने पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी एसपी सुचिता सिंह ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग फरसा और डंडे लहरा रहे हैं, उनकी फोटोग्राफी की जा रही है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को तुरंत सभी डंडे नीचे कराने के निर्देश दिए और कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि त्योहार और जुलूस शांति और मर्यादा के साथ ही मनाए जाएं, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    फरसा-डंडा लहराने पर कार्रवाई की चेतावनी
खबर:
मेरठ में परशुराम जयंती के मौके पर निकाली जा रही शौर्य यात्रा के दौरान हथियार लहराने पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी एसपी सुचिता सिंह ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग फरसा और डंडे लहरा रहे हैं, उनकी फोटोग्राफी की जा रही है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को तुरंत सभी डंडे नीचे कराने के निर्देश दिए और कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि त्योहार और जुलूस शांति और मर्यादा के साथ ही मनाए जाएं, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बदायूं की पुलिस ने आगरा से सकुशल बरामद किया अगवा किया गया एक साल का मासूम, पांच गिरफ्तार बदायूं। जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र से दो दिन पहले एक मैरिज हाल से चोरी किया गया बच्चा पुलिस ने आगरा जनपद से सकुशल बरामद कर लिया है इस मामले में एक नर्स समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बच्चें को किसी निसंतान दंपति को 70 हजार में बेंचने की योजना थी जिसके लिए 20 हजार रुपया आरोपियों को मिल चुका था। बदायूं पुलिस ने इस्लामनगर के मैरिज हाल से शादी समारोह के दौरान कमरे में सो रहा एक बच्चें को अज्ञात युवती चोरी कर अपने साथ ले गई थी। बच्चा चोरी की जानकारी जब मां और उसके परिजनों को मिली तब कोहराम मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चा और बच्चा चोर महिला की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंच कर आगरा से बच्चा सकुशल बरामद कर लिया और आरोपियों को बंदी बना कर जेल भेज दिया गया। यह जानकारी एसएसपी अंकिता शर्मा ने दी।
    1
    बदायूं की पुलिस ने आगरा से सकुशल बरामद किया अगवा किया गया एक साल का मासूम, पांच गिरफ्तार
बदायूं। जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र से दो दिन पहले एक मैरिज हाल से चोरी किया गया बच्चा पुलिस ने आगरा जनपद से सकुशल बरामद कर लिया है इस मामले में एक नर्स समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बच्चें को किसी निसंतान दंपति को 70 हजार में बेंचने की योजना थी जिसके लिए 20 हजार रुपया आरोपियों को मिल चुका था। 
बदायूं पुलिस ने इस्लामनगर के मैरिज हाल से शादी समारोह के दौरान कमरे में सो रहा एक बच्चें को अज्ञात युवती चोरी कर अपने साथ ले गई थी। बच्चा चोरी की जानकारी जब मां और उसके परिजनों को मिली तब कोहराम मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चा और बच्चा चोर महिला की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंच कर आगरा से बच्चा सकुशल बरामद कर लिया और आरोपियों को बंदी बना कर जेल भेज दिया गया। यह जानकारी एसएसपी अंकिता शर्मा ने दी।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बदायूं बदायूं मुरादाबाद हाईवे थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव भगवतीपुर के निकट रविवार शाम के समय शादी समारोह से घर वापस लौट रहे वाइक सवार दम्पति को अज्ञात वाहन ने कुचला मौके पर पति पत्नी की मौत खास वात यह समय पर फोन करने पर नही पहुंची एम्बुलेंस काफी देर रोड पर पड़े रहे पति पत्नी मजबूरन में पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली मंगवा कर दोनों को ट्रैक्टर ट्राली में लादकर अस्पताल पहुंचाया
    1
    बदायूं
बदायूं मुरादाबाद हाईवे थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव भगवतीपुर के निकट रविवार शाम के समय शादी समारोह से घर वापस लौट रहे वाइक सवार दम्पति को अज्ञात वाहन ने कुचला मौके पर पति पत्नी की मौत खास 
वात यह समय पर फोन करने पर नही पहुंची एम्बुलेंस 
काफी देर रोड पर पड़े रहे पति पत्नी
मजबूरन में पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली मंगवा कर दोनों को ट्रैक्टर ट्राली में लादकर अस्पताल पहुंचाया
    user_Budaun talks Digital Media
    Budaun talks Digital Media
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by पत्रकार संजीव कुमार राणा
    4
    Post by पत्रकार संजीव कुमार राणा
    user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
    पत्रकार संजीव कुमार राणा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by JOURNALIST REETESH PRATAP
    1
    Post by JOURNALIST REETESH PRATAP
    user_JOURNALIST REETESH PRATAP
    JOURNALIST REETESH PRATAP
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • एंकर :- बदायूं जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक प्राइवेट अस्पताल में तैनात नर्स ने शादी समारोह से एक मासूम बच्चे का अपहरण कर उसे आगरा में एक दंपति को बेच दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। वीओ 1:-आपको बता दें कि इस्लामनगर क्षेत्र से एक बच्चा चोरी करने का मामला सामने आया है, जहां एक नर्स ने शादी समारोह की भीड़ का फायदा उठाकर एक बच्चे को चुरा लिया। इसके बाद आरोपी नर्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर बच्चे को आगरा के एक दंपति को बेच दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। वीओ 2:- इस्लामनगर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए महज 72 घंटे के अंदर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। वीओ 3:- पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई पर डीआईजी ने टीम को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इस कार्रवाई की पूरे जिले में सराहना की जा रही है। वीओ 4:- फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।
    2
    एंकर :- बदायूं जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक प्राइवेट अस्पताल में तैनात नर्स ने शादी समारोह से एक मासूम बच्चे का अपहरण कर उसे आगरा में एक दंपति को बेच दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
वीओ 1:-आपको बता दें कि  इस्लामनगर क्षेत्र से एक बच्चा चोरी करने का मामला सामने आया है, जहां एक नर्स ने शादी समारोह की भीड़ का फायदा उठाकर एक बच्चे को चुरा लिया। इसके बाद आरोपी नर्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर बच्चे को आगरा के एक दंपति को बेच दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
वीओ 2:- इस्लामनगर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए महज 72 घंटे के अंदर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
वीओ 3:- पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई पर डीआईजी ने टीम को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इस कार्रवाई की पूरे जिले में सराहना की जा रही है।
वीओ 4:- फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।
    user_Journalist
    Journalist
    Journalist बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • उझानी में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पर सम्पन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान, ब्राहम्ण समाज ने हवन में दी पूर्णाहूति उझानी,(बदायूं)। नगर में ब्राहमण समाज ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया। समाज के नर नारियों ने भगवान परशुराम की आस्था के साथ पूजा अर्चना की और आयोजित हवन में पूर्णाहूतियां देकर सबके कल्याण की प्रार्थनाएं यज्ञ देवता से की। धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर भगवान परशुराम की आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण हुआ। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव मनाने के लिए ब्राहम्मण समाज के लोग बिहारी जी मंदिर परिसर में एकत्र हुए। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर आयोजित यज्ञ में मौजूद नर नारियों ने वैदिक मंत्रौंच्चारण के बीच आहूतियां देकर सर्व समाज के कल्याण की प्रार्थनाएं भगवान परशुराम और यज्ञ देवता से की। धार्मिक अनुष्ठानों के समापन पर भगवान परशुराम की आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण हुआ। इस अवसर पर श्री ब्राहम्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष और सहकारी क्रय विक्रय के चेयरमैन पंडित किशन शर्मा ने सामाजिक एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि भगवान परशुराम ने समाज के प्रत्येक वर्ग को अपना आशीर्वाद दिया। श्री शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम की शोभायात्रा आगामी 23 फरवरी को भव्यता के साथ निकाली जाएगी और इसके उपरांत ब्राहम्मण सम्मेलन का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर ब्राहम्ण सभा के अध्यक्ष कृपाराम शर्मा, मोहित राज शर्मा, प्रवीण शर्मा, ज्ञानेश्वर शर्मा, गोपी बल्लभ शर्मा, संजीव शर्मा, रोहित शर्मा, राहुल दुबे, राहुल शंखधार, आकाश शर्मा समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
    1
    उझानी में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पर सम्पन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान, ब्राहम्ण समाज ने हवन में दी पूर्णाहूति
उझानी,(बदायूं)। नगर में ब्राहमण समाज ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया। समाज के नर नारियों ने भगवान परशुराम की आस्था के साथ पूजा अर्चना की और आयोजित हवन में पूर्णाहूतियां देकर सबके कल्याण की प्रार्थनाएं यज्ञ देवता से की। धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर भगवान परशुराम की आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण हुआ। 
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव मनाने के लिए ब्राहम्मण समाज के लोग बिहारी जी मंदिर परिसर में एकत्र हुए। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर आयोजित यज्ञ में मौजूद नर नारियों ने वैदिक मंत्रौंच्चारण के बीच आहूतियां देकर सर्व समाज के कल्याण की प्रार्थनाएं भगवान परशुराम और यज्ञ देवता से की। धार्मिक अनुष्ठानों के समापन पर भगवान परशुराम की आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण हुआ। 
इस अवसर पर श्री ब्राहम्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष और सहकारी क्रय विक्रय के चेयरमैन पंडित किशन शर्मा ने सामाजिक एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि भगवान परशुराम ने समाज के प्रत्येक वर्ग को अपना आशीर्वाद दिया। श्री शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम की शोभायात्रा आगामी 23 फरवरी को भव्यता के साथ निकाली जाएगी और इसके उपरांत ब्राहम्मण सम्मेलन का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर ब्राहम्ण सभा के अध्यक्ष कृपाराम शर्मा, मोहित राज शर्मा, प्रवीण शर्मा, ज्ञानेश्वर शर्मा, गोपी बल्लभ शर्मा, संजीव शर्मा, रोहित शर्मा, राहुल दुबे, राहुल शंखधार, आकाश शर्मा समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.