उझानी में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पर सम्पन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान, ब्राहम्ण समाज ने हवन में दी पूर्णाहूति उझानी,(बदायूं)। नगर में ब्राहमण समाज ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया। समाज के नर नारियों ने भगवान परशुराम की आस्था के साथ पूजा अर्चना की और आयोजित हवन में पूर्णाहूतियां देकर सबके कल्याण की प्रार्थनाएं यज्ञ देवता से की। धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर भगवान परशुराम की आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण हुआ। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव मनाने के लिए ब्राहम्मण समाज के लोग बिहारी जी मंदिर परिसर में एकत्र हुए। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर आयोजित यज्ञ में मौजूद नर नारियों ने वैदिक मंत्रौंच्चारण के बीच आहूतियां देकर सर्व समाज के कल्याण की प्रार्थनाएं भगवान परशुराम और यज्ञ देवता से की। धार्मिक अनुष्ठानों के समापन पर भगवान परशुराम की आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण हुआ। इस अवसर पर श्री ब्राहम्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष और सहकारी क्रय विक्रय के चेयरमैन पंडित किशन शर्मा ने सामाजिक एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि भगवान परशुराम ने समाज के प्रत्येक वर्ग को अपना आशीर्वाद दिया। श्री शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम की शोभायात्रा आगामी 23 फरवरी को भव्यता के साथ निकाली जाएगी और इसके उपरांत ब्राहम्मण सम्मेलन का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर ब्राहम्ण सभा के अध्यक्ष कृपाराम शर्मा, मोहित राज शर्मा, प्रवीण शर्मा, ज्ञानेश्वर शर्मा, गोपी बल्लभ शर्मा, संजीव शर्मा, रोहित शर्मा, राहुल दुबे, राहुल शंखधार, आकाश शर्मा समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

- बदायूं की पुलिस ने आगरा से सकुशल बरामद किया अगवा किया गया एक साल का मासूम, पांच गिरफ्तार बदायूं। जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र से दो दिन पहले एक मैरिज हाल से चोरी किया गया बच्चा पुलिस ने आगरा जनपद से सकुशल बरामद कर लिया है इस मामले में एक नर्स समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बच्चें को किसी निसंतान दंपति को 70 हजार में बेंचने की योजना थी जिसके लिए 20 हजार रुपया आरोपियों को मिल चुका था। बदायूं पुलिस ने इस्लामनगर के मैरिज हाल से शादी समारोह के दौरान कमरे में सो रहा एक बच्चें को अज्ञात युवती चोरी कर अपने साथ ले गई थी। बच्चा चोरी की जानकारी जब मां और उसके परिजनों को मिली तब कोहराम मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चा और बच्चा चोर महिला की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंच कर आगरा से बच्चा सकुशल बरामद कर लिया और आरोपियों को बंदी बना कर जेल भेज दिया गया। यह जानकारी एसएसपी अंकिता शर्मा ने दी।1
- बदायूं बदायूं मुरादाबाद हाईवे थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव भगवतीपुर के निकट रविवार शाम के समय शादी समारोह से घर वापस लौट रहे वाइक सवार दम्पति को अज्ञात वाहन ने कुचला मौके पर पति पत्नी की मौत खास वात यह समय पर फोन करने पर नही पहुंची एम्बुलेंस काफी देर रोड पर पड़े रहे पति पत्नी मजबूरन में पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली मंगवा कर दोनों को ट्रैक्टर ट्राली में लादकर अस्पताल पहुंचाया1
- Post by पत्रकार संजीव कुमार राणा4
- Post by JOURNALIST REETESH PRATAP1
- इस्लामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: 1 वर्षीय मासूम सकुशल बरामद, 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार बदायूं। थाना इस्लामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी समारोह से अपहृत 1 वर्षीय मासूम बच्चे को मात्र 2 दिनों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने 5 अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिससे क्षेत्र में राहत और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। घटना के अनुसार, एक शादी समारोह के दौरान अज्ञात बदमाशों ने मौके का फायदा उठाकर मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया था। सूचना मिलते ही इस्लामनगर पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से अपहरणकर्ताओं की लोकेशन का पता लगाया और दबिश देकर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। साथ ही इस जघन्य वारदात में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने इस सफलता पर पुलिस टीम की सराहना की। उन्होंने बताया कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। एसएसपी ने यह भी कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। इस सफल ऑपरेशन से क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना हो रही है और लोगों ने राहत की सांस ली है।1
- एंकर :- बदायूं जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक प्राइवेट अस्पताल में तैनात नर्स ने शादी समारोह से एक मासूम बच्चे का अपहरण कर उसे आगरा में एक दंपति को बेच दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। वीओ 1:-आपको बता दें कि इस्लामनगर क्षेत्र से एक बच्चा चोरी करने का मामला सामने आया है, जहां एक नर्स ने शादी समारोह की भीड़ का फायदा उठाकर एक बच्चे को चुरा लिया। इसके बाद आरोपी नर्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर बच्चे को आगरा के एक दंपति को बेच दिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। वीओ 2:- इस्लामनगर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए महज 72 घंटे के अंदर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। वीओ 3:- पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई पर डीआईजी ने टीम को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इस कार्रवाई की पूरे जिले में सराहना की जा रही है। वीओ 4:- फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।2
- बदायूं न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा पिता ने 10 वर्षीय बेटे की हत्या कर फांसी का रूप देने की कोशिश, गिरफ्तार बदायूं जनपद के सहसवान थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने ही 10 वर्षीय पुत्र की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को पीआरवी 8805 पर ग्राम तिगरा निवासी विजय सिंह पुत्र सौदान सिंह ने सूचना दी थी कि उसके पुत्र विशाल उर्फ गोपाल का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला है, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लटकाया गया है। सूचना पर पहुंची थाना सहसवान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के तीन दिन बाद 17 अप्रैल को मृतक के मामा राजेश पुत्र श्यामवीर सिंह निवासी ग्राम मलिकपुर थाना उझानी ने अपने भांजे की हत्या का आरोप लगाते हुए विजय सिंह के खिलाफ तहरीर दी। इस पर थाना सहसवान में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच की गई। मुखबिर की सूचना पर 19 अप्रैल को सहसवान-नाधा रोड से आरोपी विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने पुत्र को बहाने से खेत पर ले गया और रस्सी से गला घोंटकर पेड़ पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या प्रतीत हो। घटना के बाद वह घर लौट आया और बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर खुद ही पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।1
- उझानी में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पर सम्पन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान, ब्राहम्ण समाज ने हवन में दी पूर्णाहूति उझानी,(बदायूं)। नगर में ब्राहमण समाज ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया। समाज के नर नारियों ने भगवान परशुराम की आस्था के साथ पूजा अर्चना की और आयोजित हवन में पूर्णाहूतियां देकर सबके कल्याण की प्रार्थनाएं यज्ञ देवता से की। धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर भगवान परशुराम की आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण हुआ। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव मनाने के लिए ब्राहम्मण समाज के लोग बिहारी जी मंदिर परिसर में एकत्र हुए। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर आयोजित यज्ञ में मौजूद नर नारियों ने वैदिक मंत्रौंच्चारण के बीच आहूतियां देकर सर्व समाज के कल्याण की प्रार्थनाएं भगवान परशुराम और यज्ञ देवता से की। धार्मिक अनुष्ठानों के समापन पर भगवान परशुराम की आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण हुआ। इस अवसर पर श्री ब्राहम्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष और सहकारी क्रय विक्रय के चेयरमैन पंडित किशन शर्मा ने सामाजिक एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि भगवान परशुराम ने समाज के प्रत्येक वर्ग को अपना आशीर्वाद दिया। श्री शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम की शोभायात्रा आगामी 23 फरवरी को भव्यता के साथ निकाली जाएगी और इसके उपरांत ब्राहम्मण सम्मेलन का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर ब्राहम्ण सभा के अध्यक्ष कृपाराम शर्मा, मोहित राज शर्मा, प्रवीण शर्मा, ज्ञानेश्वर शर्मा, गोपी बल्लभ शर्मा, संजीव शर्मा, रोहित शर्मा, राहुल दुबे, राहुल शंखधार, आकाश शर्मा समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।1