Shuru
Apke Nagar Ki App…
जाति धर्म के ऊपर कोई भाषण नहीं होना चाहिए जाति धर्म के ऊपर विरोध करने वाले व्यक्ति बहुत बड़े राजनीतिक नहीं होते जो जाति धर्म के ऊपर भाषण करें उसको जल्दी से जल्दी बदल दिया जाए
Rajan sahani
जाति धर्म के ऊपर कोई भाषण नहीं होना चाहिए जाति धर्म के ऊपर विरोध करने वाले व्यक्ति बहुत बड़े राजनीतिक नहीं होते जो जाति धर्म के ऊपर भाषण करें उसको जल्दी से जल्दी बदल दिया जाए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भूगर्भ जल दिवस पर चहनिया से जागरूकता रथ रवाना, जल संरक्षण का दिया संदेश जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली "चंदौली के चहनिया विकास खंड में भूगर्भ जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लगातार गिरता भूगर्भ जल स्तर गंभीर चिंता का विषय है और वर्षा जल संचयन व जल का विवेकपूर्ण उपयोग समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह जागरूकता रथ क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर लोगों को जल संरक्षण और जल स्रोतों के संवर्धन के प्रति जागरूक करेगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया।"1
- गंगा के किनारे अदलपुरा में सदियों पुराना शीतला माता मंदिर, बीमारियां भी मांगती हैं आशीर्वाद आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट मिर्ज़ापुर, चुनार। गंगा की शीतल लहरों के किनारे, चुनार से लगभग 10 किमी दूर अदलपुरा गांव में एक ऐसी शक्ति विराजमान है जहां दर्द भी दवा मांगने आता है, और आंसू भी आशीर्वाद बनकर लौटते है। बड़ी शीतला माता मंदिर एक ऐसा पावन धाम, जिसकी स्थापना की तारीख इतिहास के पन्नों में नहीं, बल्कि करोड़ों भक्तों की श्रद्धा में दर्ज है। अनादि काल से चली आ रही आस्था कहते हैं ये मंदिर सदियों पुराना है। विद्वान इसे मध्यकाल से भी पहले का मानते हैं। लोक मान्यता है कि यहां माता की प्रतिमा स्वयंभू रूप में प्रकट हुई थी। उसी दिन से पूजा शुरू हुई और धीरे-धीरे ये आस्था का महातीर्थ बन गया। इस धाम की सबसे अनोखी विशेषता यहां निषाद/मल्लाह समुदाय के लोग पीढ़ियों से माता की सेवा करते आ रहे हैं। गंगा पुत्रों के हाथों से हुई पूजा में एक अलग ही अपनापन और पवित्रता है। जहां बीमारी भी माथा टेकती है शीतला माता को संतानों की रक्षक कहा जाता है। मान्यता है कि चेचक, खसरा और फोड़े- फुंसी जैसी बीमारियों में माता बासी भोग से तुरंत कृपा करती हैं। इसीलिए यहां गर्म भोग वर्जित है। भक्त माता को पूड़ी-हलवा, लापसी और बाटी-चोखा का शीतल प्रसाद चढ़ाते हैं। मन्नत पूरी होने पर लोग गंगा किनारे भंडारा करते हैं और नीम के पेड़ पर मौली बांधकर आभार जताते हैं। दर्शन का समय और खास दिन समय प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक आरती: सुबह-शाम की विशेष आरती मन को असीम शांति देती है।मंगलवार: आस्था का मेला लगता है। वाराणसी मिर्जापुर से हजारों श्रद्धालु आते हैं नवरात्रिः चैत्र और अश्विन नवरात्रि में 9 दिन मंदिर 24 घंटे खुला रहता है। पूरा घाट लाखों दीपों से जगमगाता है शांति से दर्शन के लिए बुधवार से शुक्रवार, सुबह 6 से 8 बजे के बीच जाएं। कैसे पहुंचे, वाराणसी कैंट से मात्र 28 किमी, 50 मिनट मार्ग लहरतारा, DLW,SH-74 अदलपुरा रास्ते में विंध्याचल की तरह सजा बाजार मिलता है, जहां से चुनरी, नारियल और कलावा ले सकते हैं। यहां दवा नहीं, दुआ काम करती है। यहां प्रसाद नहीं, ममता मिलती है। एक बार दिल से लिखिए "जय शीतला माता" माता सभी की झोली भरती है।1
- दुर्गा पूजा पंडाल की दीवार देर रात गिराने का आरोप, ग्रामीणों में रोष1
- देहरादून में एक पार्क में दो महिलाएं बैठकर शराब पी रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उनका वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। वीडियो बनते देख दोनों महिलाओं ने वहां से निकल जाना ही उचित समझा।1
- चतुभुजपुर सकलडीहा रेलवे स्टेशन स्थित बाबा डांगरिया सरकार आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़1
- छात्रों के दिल्ली आंदोलन में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने दिया बड़ा बयान1
- गुरु पूर्णिमा पर टांडाकला क्षेत्र भक्ति में सराबोर, आश्रमों और मंदिरों में अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चंदौली के टांडाकला क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सरौली स्थित श्री लक्ष्मी नारायण विष्णु धाम आश्रम में 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस पाठ आयोजित हुआ, जहां मानस कलाकारों ने भक्तिमय प्रस्तुति दी। पूर्णाहूति, हवन और महापूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं टांडाकला के श्री राम जानकी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन हुआ। सेमरीपर सोनबरसा स्थित श्री हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ, महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।1
- गंगा की गोद में बसी है एक ऐसी मां जिसके दरबार में बीमारी भी हार मान लेती है अदलपुरा बड़ी शीतला माता धाम आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट मिर्ज़ापुर,चुनार।गंगा की शीतल लहरों के किनारे,चुनार से लगभग 10 किमी दूर अदलपुरा गांव में एक ऐसी शक्ति विराजमान है जहां दर्द भी दवा मांगने आता है,और आंसू भी आशीर्वाद बनकर लौटते है।बड़ी शीतला माता मंदिर एक ऐसा पावन धाम,जिसकी स्थापना की तारीख इतिहास के पन्नों में नहीं,बल्कि करोड़ों भक्तों की श्रद्धा में दर्ज है।अनादि काल से चली आ रही आस्था कहते हैं ये मंदिर सदियों पुराना है।विद्वान इसे मध्यकाल से भी पहले का मानते हैं।लोक मान्यता है कि यहां माता की प्रतिमा स्वयंभू रूप में प्रकट हुई थी। उसी दिन से पूजा शुरू हुई और धीरे-धीरे ये आस्था का महातीर्थ बन गया।इस धाम की सबसे अनोखी विशेषता यहां निषाद/मल्लाह समुदाय के लोग पीढ़ियों से माता की सेवा करते आ रहे हैं।गंगा पुत्रों के हाथों से हुई पूजा में एक अलग ही अपनापन और पवित्रता है।जहां बीमारी भी माथा टेकती है शीतला माता को संतानों की रक्षक कहा जाता है।मान्यता है कि चेचक,खसरा और फोड़े-फुंसी जैसी बीमारियों में माता बासी भोग से तुरंत कृपा करती हैं।इसीलिए यहां गर्म भोग वर्जित है।भक्त माता को पूड़ी-हलवा,लापसी और बाटी-चोखा का शीतल प्रसाद चढ़ाते हैं।मन्नत पूरी होने पर लोग गंगा किनारे भंडारा करते हैं और नीम के पेड़ पर मौली बांधकर आभार जताते हैं।दर्शन का समय और खास दिन समय प्रातः06:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक आरती:सुबह-शाम की विशेष आरती मन को असीम शांति देती है मंगलवार:आस्था का मेला लगता है वाराणसी मिर्जापुर से हजारों श्रद्धालु आते हैं नवरात्रि:चैत्र और अश्विन नवरात्रि में 9 दिन मंदिर 24 घंटे खुला रहता है। पूरा घाट लाखों दीपों से जगमगाता है शांति से दर्शन के लिए बुधवार से शुक्रवार, सुबह 6 से 8 बजे के बीच जाएं।कैसे पहुंचे,वाराणसी कैंट से मात्र 28 किमी,50 मिनट मार्ग लहरतारा,DLW,SH-74अदलपुरा रास्ते में विंध्याचल की तरह सजा बाजार मिलता है,जहां से चुनरी,नारियल और कलावा ले सकते हैं।यहां दवा नहीं,दुआ काम करती है।यहां प्रसाद नहीं,ममता मिलती है।एक बार दिल से लिखिए "जय शीतला माता"माता सभी की झोली भरती है1
- वाराणसी में फर्जी मैरेज ब्यूरो का भंडाफोड़, 10 महिलाएं गिरफ्तार आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान Cy-Vazra के तहत साइबर क्राइम सेल की प्रतिबिंब टीम और थाना कैंट की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक-28.07.2026 मोहित अग्रवाल पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देशन में तथा नीतू काद्यान पुलिस उपायुक्त अपराध व नृपेन्द्र अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन / साईबर नोडल के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध व सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने विद्यावासिनी नगर कॉलोनी, अर्दली बाजार,थाना कैंट में मैरेज ब्यूरो के नाम पर चल रहे फर्जी महिला कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया। कैसे करते थे ठगी अखबारों में शादी के लिए आकर्षक विज्ञापन देते थे नाम, आयु, जाति, सैलरी का कूट रचित विवरण डालकर अपना मोबाइल नंबर देते थे। कॉल करने पर खुद को Shubhmatrimonial का प्रतिनिधि बताते थे। Lifetime Subscription / आजीवन सदस्यता के नाम पर रजिस्ट्रेशन शुल्क और अन्य पैसे जमा कराते थे। पैसे लेने के बाद न तो लड़का-लड़की का संपर्क कराते थे, न पैसा वापस करते थे और नंबर ब्लॉक कर देते थे। गिरफ्तारी और बरामदगी संचालिका सहित कुल 10 महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ साइबर सेल में 10 शिकायतें दर्ज हैं। मुकदमा थाना कैंट में मु0अ0सं0 377/2026 धारा 3(5),319(2),318(4),336 (3),340(2) बीएनएस में दर्ज किया गया है। गिरफ्तार 10 महिलाएं-सभी का काल्पनिक नाम, 1. माला देवी-गोकुलपुर, फुलपुर-40 वर्ष, 2. सुनीता यादव-गणपति नगर, पहड़िया-26 वर्ष, 3. सुनिधि श्रीवास्तव-कुन्दन नगर, इन्द्रपुर 22 वर्ष, 4. सादिया परवीन-छोटी मस्जिद, सदर बाजार-27 वर्ष, 5. नाजिस खान-गिलट बाजार-40 वर्ष, 6. महिमा सिंह-बजरंग नगर - 30 वर्ष, 7. नाजिया फातिमा-वीडीए कॉलोनी, शिवपुर-27 वर्ष, 8. नेहा श्रीवास्तव-अशोक विहार-26 वर्ष, 9. रूमा खान-अहिराना गली, नदेसर-31 वर्ष 10. अर्चना शर्मा-हुकुलगंज-38 वर्ष, की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की गई।1