राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। वीओ: पुणे में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को यह सम्मान प्रदान किया। यह पुरस्कार उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने, आतंकवाद के विरुद्ध प्रभावी रणनीतियाँ तैयार करने, खुफिया तंत्र को मजबूत बनाने तथा राष्ट्रहित में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया है। अजीत डोभाल को देश के सबसे अनुभवी और रणनीतिक सुरक्षा विशेषज्ञों में से एक माना जाता है। उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण अभियानों और रणनीतिक निर्णयों ने भारत की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया है।
राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। वीओ: पुणे में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल को यह सम्मान प्रदान किया। यह पुरस्कार उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने, आतंकवाद के विरुद्ध प्रभावी रणनीतियाँ तैयार करने, खुफिया तंत्र को मजबूत बनाने तथा राष्ट्रहित में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया है। अजीत डोभाल को देश के सबसे अनुभवी और रणनीतिक सुरक्षा विशेषज्ञों में से एक माना जाता है। उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण अभियानों और रणनीतिक निर्णयों ने भारत की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया है।
- बाबा बैद्यनाथ से राष्ट्र की उन्नति, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, समाज में सुख-शांति तथा विश्व कल्याण की कामना करते हुए सभी के लिए मंगलमय जीवन का आशीर्वाद मांगा गया- डा मनीष पंकज मिश्रा गया जी।पावन श्रावण मास के तृतीय दिन देवों की नगरी देवघर स्थित विश्वविख्यात बाबा बैद्यनाथ धाम में पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चना किया गया है। एबं बाबा बैद्यनाथ के चरणों में श्रद्धापूर्वक शीश नवाकर देश, प्रदेश एवं समाज के सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की तथा भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखने का आशीर्वाद प्राप्त किया है। पूजा अर्चना के बाद भाजपा के बरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम की महिमा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां जलाभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त होना भगवान शिव की विशेष कृपा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की गई है कि वे देशवासियों को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि एवं निरंतर प्रगति का आशीर्वाद प्रदान करें। साथ ही समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना सदैव बना रहे बाबा बैद्यनाथ से राष्ट्र की उन्नति, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, समाज में सुख-शांति तथा विश्व कल्याण की कामना करते हुए सभी के लिए मंगलमय जीवन का आशीर्वाद मांगा गया। अभिषेक करने वालों में प्रमोद कुमार मंटू कुमार बबलू गुप्ता1
- राजकीय पोलीटेक्निक कौलैज जहानाबाद में नवप्रवेशित छात्रों के लिए student induction programme का हुआ आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निक जहानाबाद में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के छात्र प्रेरणा कार्यक्रम (SIP-2018)* के दिशा-निर्देशों एवं राज्य प्रावैधिक शिक्षा पर्षद, बिहार, पटना के निर्देशानुसार प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ईन्डक्शन कार्यक्रम का प्रथम दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन एवं उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन सत्र एवं संस्थान परिचय के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को संस्थान की कार्यप्रणाली, विभिन्न विभागों तथा उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी गई। इसके उपरांत विद्यार्थियों को कैंपस भ्रमण कराया गया, जिससे वे प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कार्यशालाओं एवं अन्य सुविधाओं से अवगत हुए।दोपहर के सत्र में **सार्वभौमिक मानवीय मूल्य विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण के महत्व से परिचित कराया गया। इसके बाद **परीक्षा प्रणाली, व्यावसायिक नैतिकता एवं छात्र आचार संहिता** पर विस्तृत जानकारी दी गई तथा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य राकेश रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा की सफल यात्रा का प्रथम चरण है। यह कार्यक्रम उन्हें संस्थान के शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं व्यावसायिक दायित्वों से परिचित कर उनके सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखता है।"*कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। प्रथम दिवस के सभी सत्र विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुए।1
- नरहट समाचार :- प्रखण्ड सभा कक्ष में बीसीओ सह बीईओ निशांत प्रियदर्शी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नरहट :- प्रखण्ड सभा कक्ष में शनिवार को बीसीओ सह बीईओ निशांत प्रियदर्शी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, अंचल अधिकारी पूजा शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।1
- बेटी ने जीता सोना, मां और बहन की आंखों में छलकी खुशीयां बेटी ने जीता सोना, मां और बहन की आंखों में छलकी खुशी हरियाणा के रोहतक में भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार के घर उस वक्त खुशी का माहौल छा गया, जब उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में महिला 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया प्रीति की शानदार जीत के बाद घर पर मौजूद उनकी मां और बहन ने भावुक होकर जश्न मनाया। चेहरे पर गर्व, आंखों में खुशी और बेटी की कामयाबी का सुकून साफ नजर आया रिंग में बेटी के मुक्कों ने भारत को सोना दिलाया, तो घर में मां और बहन की खुशी ने इस जीत को और भी खास बना दिया1
- जहानाबाद - नगर परिषद क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर वार्ड संख्या-8 में पिछले 15 दिनों से नल-जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति बंद रहने से लोगों का आक्रोश शनिवार को फूट पड़ा। पेयजल संकट से जूझ रहे स्थानीय निवासियों ने जहानाबाद-काको मुख्य मार्ग को निजामुद्दीनपुर के पास जाम कर नगर प्रशासन और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण कुछ समय तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निवासी बैकुंठ यादव ने बताया कि पिछले 15 दिनों से नल-जल योजना का पानी नहीं आने के कारण वार्ड के लोगों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीने के पानी के लिए लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जबकि घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कई परिवार निजी साधनों से पानी खरीदने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लगातार अनदेखी से परेशान लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि नल-जल योजना की खराबी को अविलंब दूर कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उनका कहना था कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा तथा नगर परिषद कार्यालय का घेराव भी किया जा सकता है। सड़क जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र जलापूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। हालांकि स्थानीय लोगों ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।1
- सावन में राजगीर की सुन्दरता दोगुनी हो जाती है! जैसे स्वर्ग हो हमरा राजगीर! सावन में राजगीर की सुन्दरता दोगुनी हो जाती है! जैसे स्वर्ग हो हमरा राजगीर!1
- बरवाडीह से कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में1