UP: प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए बदला गया स्कूलों का समय, खुलने और बंद होने के टाइम में होगा ये बदलाव प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से बच्चों को राहत दिलाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे पढ़ाई होगी। अभी स्कूलों का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कहा है कि प्रदेश में गर्मी व हीटवेव को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेंगे। विद्यालयों में पढ़ाई 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। जबकि विद्यालयों में प्रार्थना सभा, योगाभ्यास सुबह 7.30 से 7.40 बजे तक होगा। उन्होंने कहा है कि मध्यावकाश सुबह 10 से 10.15 बजे तक होगा। वहीं शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में सुबह 7.30 से दोपहर 1.30 बजे तक रहेंगे। इस दौरान वे शैक्षणिक, प्रशासकीय व अन्य कार्यों को पूरा करेंगे। निदेशक ने कहा है कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए प्रबंध समिति आवश्यक निर्णय लेने को अधिकृत होगी। बता दें कि प्रदेश में तेजी से बढ़ रही गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठन लगातार विद्यालयों का समय बदलने की मांग कर रहे थे। वहीं कुछ जिलों में विद्यालय का समय बदला भी था।
UP: प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए बदला गया स्कूलों का समय, खुलने और बंद होने के टाइम में होगा ये बदलाव प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से बच्चों को राहत दिलाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे पढ़ाई होगी। अभी स्कूलों का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कहा है कि प्रदेश में गर्मी व हीटवेव को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेंगे। विद्यालयों में पढ़ाई 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। जबकि विद्यालयों में प्रार्थना सभा, योगाभ्यास सुबह 7.30 से 7.40 बजे तक होगा। उन्होंने कहा है कि मध्यावकाश सुबह 10 से 10.15 बजे तक होगा। वहीं शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में सुबह 7.30 से दोपहर 1.30 बजे तक रहेंगे। इस दौरान वे शैक्षणिक, प्रशासकीय व अन्य कार्यों को पूरा करेंगे। निदेशक ने कहा है कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए प्रबंध समिति आवश्यक निर्णय लेने को अधिकृत होगी। बता दें कि प्रदेश में तेजी से बढ़ रही गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठन लगातार विद्यालयों का समय बदलने की मांग कर रहे थे। वहीं कुछ जिलों में विद्यालय का समय बदला भी था।
- UP: प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए बदला गया स्कूलों का समय, खुलने और बंद होने के टाइम में होगा ये बदलाव प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से बच्चों को राहत दिलाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे पढ़ाई होगी। अभी स्कूलों का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कहा है कि प्रदेश में गर्मी व हीटवेव को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेंगे। विद्यालयों में पढ़ाई 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। जबकि विद्यालयों में प्रार्थना सभा, योगाभ्यास सुबह 7.30 से 7.40 बजे तक होगा। उन्होंने कहा है कि मध्यावकाश सुबह 10 से 10.15 बजे तक होगा। वहीं शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में सुबह 7.30 से दोपहर 1.30 बजे तक रहेंगे। इस दौरान वे शैक्षणिक, प्रशासकीय व अन्य कार्यों को पूरा करेंगे। निदेशक ने कहा है कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए प्रबंध समिति आवश्यक निर्णय लेने को अधिकृत होगी। बता दें कि प्रदेश में तेजी से बढ़ रही गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठन लगातार विद्यालयों का समय बदलने की मांग कर रहे थे। वहीं कुछ जिलों में विद्यालय का समय बदला भी था।1
- हिंदू मुस्लिम करने से क्या होता है किसी के होठों पर मुस्कुराहट लाकर दिखाओ तो जाने1
- संभल में मक्का के खेत में गई महिला पर हमला,सास-बहू गंभीर घायल। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजकर कराया मैडिकल। सम्भल। थाना बबराला क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब मक्का के खेत पर गई एक महिला पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में महिला और उसकी सास गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को थाने ले जाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार,ग्राम जमालपुर डांडा निवासी रिंकी (23) पत्नी राहुल सुबह करीब 7 बजे अपने मक्का के खेत पर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान खेत पड़ोसी गांव के दो व्यक्तियों ने उस पर अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया,जिससे वह घायल हो गई। रिंकी की चीख-पुकार सुनकर उसकी सास मीना (42) पत्नी ऋषिपाल बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने का प्रयास किया,लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। मारपीट में सास-बहू दोनों को गंभीर चोटें आईं।घटना की सूचना मिलते ही परिजन खेत पर पहुंचे और दोनों घायलों को लेकर थाना बबराला पहुंचे,जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल भेजकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।1
- जनपद संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र में बाइक चालक को बचाने के प्रयास में कार पेड़ से टकराई, कार चालक की जलकर हुई दर्दनाक मौत। जनपद संभल की चंदौसी तहसील क्षेत्र के बनियाठेर थाना क्षेत्र में ग्राम आटा के पास आज शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें बाइक चालक को बचाने के प्रयास में कार बाइक से टकराकर पेड़ में जा घुसी जिससे उसमें आग लग गई हादसा देखकर वहां पर मौजूद लोग कार सवार लोगों को बचाने के लिए दौड़े इस दौरान उन लोगों ने तीन लोगों को तो कार से निकाल लिया लेकिन चालक उसी में फंसा रह गया इस दौरान कार गोला बन गई जिससे कार चालक की उसमें जलकर दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही बनियाठेर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया जिसके लिए अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां लगाई गई। इस विषय में जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि बनियाठेर थाना क्षेत्र में गांव आटा के पास चंदौसी बबराला रोड पर एक कार के जलने की सूचना प्राप्त हुई तत्काल ही पुलिस मौके पर पहुंची जानकारी प्राप्त हुई कि एक कार सामने से आती हुई बाइक को बचाने के प्रयास में वो एक पेड़ से टकरा गई जिसमें तत्काल ही आग लग गई पुलिस द्वारा ग्रामीणों की मदद से कार में सवार तीन व्यक्तियों को झुलसने से बचाया गया और उनको निकाल कर तत्काल ही अस्पताल भेजा गया जो घायल है एक कार सवार व्यक्ति उसमें बुरी तरह से झुलस गया जिसमें उसकी तत्काल ही मृत्यु हो गई और बाइक सवार व्यक्ति की भी दुर्घटना में मृत्यु हो गई घायलों से जानकारी करने पर पता चला कि यह बदायूं जनपद के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव अल्लापुर के निवासी हैं यह यहां पर एक बर्थडे पार्टी में आए हुए थे इसके उपरांत बाकी जानकारी की जा रही है की बाइक सवार कहां का निवासी है तथा साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं।2
- मुरादाबाद के बिलारी श्री गोविंद महाविद्यालय तेवर खास के 25 वें स्थापना दिवस पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया1
- अमरोहा जिला न्यायालय में बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर मतदान जारी है, जहां अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। VO- अमरोहा के जिला न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन चुनाव के तहत अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग चल रही है। इस चुनाव में 1000 से ज्यादा अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए न्यायालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन पूरी मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है। इस बार चुनाव में युवा अधिवक्ताओं की भागीदारी भी बढ़ी है, जिससे चुनाव और भी अहम हो गया है। कई अधिवक्ताओं ने दावा किया है कि वे जाति-धर्म से ऊपर उठकर योग्य उम्मीदवार को वोट दे रहे हैं। वहीं, बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम कल यानी बुधवार को घोषित किए जाएंगे, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। बाइट: नासिर फारूक एडवोकेट1
- Post by Aaina24news@gmail.com (Niraj Bhatnagar)1
- अमरोहा नगर में सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कल्याणपुर मोहल्ले स्थित ‘अर्श टेक्सटाइल ट्रेडर्स’ के कॉटन गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गोदाम में रखा लाखों रुपये का कॉटन आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया। आग की ऊंची लपटों और धुएं के गुबार ने आसपास के लोगों को घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को ही इसकी वजह माना जा रहा है। यह घटना इलाके में देर रात तक चर्चा का विषय बनी रही।1