Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश में 7 मई 2026 को सड़कें जाम होंगी, कांग्रेस ने इसका ऐलान किया है। यह घोषणा किसानों के मुद्दों को लेकर की गई है, जिससे राज्यभर में बड़े प्रदर्शन की संभावना है।
Hindi Varta News
मध्य प्रदेश में 7 मई 2026 को सड़कें जाम होंगी, कांग्रेस ने इसका ऐलान किया है। यह घोषणा किसानों के मुद्दों को लेकर की गई है, जिससे राज्यभर में बड़े प्रदर्शन की संभावना है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जनगणना टीम को परेशान करने वालों पर प्रशासन सख्त, दतिया में SDM ने संभाला मोर्चा दतिया। जिले में जनगणना एवं सर्वे कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शिकायत मिलते ही एसडीएम मौके पर पहुंचे और पुलिस बल के साथ स्थिति का जायजा लेकर सर्वे कार्य को दोबारा सुचारु रूप से शुरू कराया। जानकारी के अनुसार जनगणना टीम को सर्वे के दौरान कुछ लोगों द्वारा परेशान किए जाने और सहयोग नहीं करने की शिकायत प्रशासन तक पहुंची थी। मामला सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित लोगों को सख्त चेतावनी दी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनगणना और सर्वे कार्य शासन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसमें बाधा डालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर टीम को सुरक्षा उपलब्ध कराई, जिसके बाद सर्वे कार्य शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराया गया। एसडीएम ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना टीम को सही जानकारी दें और प्रशासनिक कार्य में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी के साथ अभद्रता या कार्य में बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के बाद जनगणना टीम ने राहत की सांस ली और सर्वे कार्य फिर से गति पकड़ सका। जिले में अब संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 7 मई से शुरू हो रही 10वीं और 12वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। यह परीक्षाएं उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण हैं जो पहली बार में सफल नहीं हो पाए या अपने अंक सुधारना चाहते हैं।1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चुनाव नतीजों को लेकर एक अहम बयान दिया है। उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है और आगे की रणनीति को लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं।1
- मध्य प्रदेश में 7 मई 2026 को सड़कें जाम होंगी, कांग्रेस ने इसका ऐलान किया है। यह घोषणा किसानों के मुद्दों को लेकर की गई है, जिससे राज्यभर में बड़े प्रदर्शन की संभावना है।1
- दतिया के जुझारपुर गाँव में एक कुएं से महिला का शव बरामद हुआ है। इस घटना से पूरे गाँव में दहशत और रहस्य का माहौल है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।1
- सजा काट चुके युवक के साथ मुस्लिम जेल सहायिका ने हिंदू रीति रिवाज से की शादी जेल के भीतर चारदीवारी की कानून व्यवस्था संभालने वाली मुस्लिम समाज की सहायक जेल अधीक्षक ने सजा काट चुके युवक से रचाई शादी हिन्दू रीति- रिवाज से हुई शादी की रस्में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कन्या दान किया केंद्रीय जेल सतना में पदस्थ मुस्लिम महिला सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा खातून निवासी रीवा ने हिंदू युवक धर्मेंद्र सिंह निवासी चंदला से जो पूर्व में एक हत्या के मामले आजीवन की सजा काट रहा था उससे प्रेम विवाह कर समाज के सामने भाईचारे और इंसानियत की नई मिसाल पेश की है।। देखें खबर1
- दतिया में जनगणना कार्य में बाधा डालने की शिकायत को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। नगर पालिका चार्ज क्षेत्र के एचएलवी क्रमांक-0138 में प्रगणक को असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान किए जाने की सूचना मिलने पर एसडीएम लोकेंद्र सरल गुरुवार सुबह खुद मौके पर पहुंचे और अपनी निगरानी में जनगणना कार्य कराया। बुधवार को आयोजित जनगणना समीक्षा बैठक के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रगणक कल्पना गोस्वामी ने एसडीएम को बताया था कि क्षेत्र में कुछ लोग लगातार जनगणना कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। शिकायत मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एसडीएम लोकेंद्र सरल संबंधित क्षेत्र में पहुंचे। उनके साथ नगर पालिका चार्ज क्षेत्र के जनगणना प्रभारी जितेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। एसडीएम ने पुलिस को क्षेत्र में नियमित गश्त करने के निर्देश दिए, ताकि प्रगणकों को सुरक्षित माहौल मिल सके और जनगणना कार्य प्रभावित न हो। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के बाद क्षेत्र में जनगणना कार्य सुचारु रूप से संपन्न कराया गया।1
- गोंदन थाने में हिस्ट्रीशीटरों की ‘पाठशाला’, नए एसपी ने दी अपराध छोड़ने की नसीहत दतिया। जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन अब नया अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में गोंदन थाना परिसर में हिस्ट्रीशीटरों और निगरानी बदमाशों की विशेष “पाठशाला” लगाई गई, जहां उन्हें अपराध की दुनिया छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की समझाइश दी गई। कार्यक्रम में जिले के नए पुलिस अधीक्षक ने खुद हिस्ट्रीशीटरों से संवाद किया और साफ शब्दों में कहा कि अपराध का रास्ता अंततः जेल और बर्बादी की ओर ले जाता है। उन्होंने सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाने में आयोजित इस बैठक में पुलिस अधिकारियों ने बदमाशों को कानून का पालन करने, रोजगार से जुड़ने और सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने की सलाह दी। साथ ही यह भी कहा गया कि पुलिस अब हर हिस्ट्रीशीटर की गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगी। बैठक के दौरान कई बदमाशों ने अपराध से दूर रहने और शांतिपूर्ण जीवन जीने का भरोसा भी दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी समझाते हुए युवाओं को गलत रास्ते पर न जाने की अपील की। पुलिस प्रशासन की इस पहल को जिले में अपराध नियंत्रण की नई रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में अन्य थानों में भी इस तरह की “पाठशाला” आयोजित की जा सकती है, ताकि अपराधियों को सुधार की राह पर लाया जा सके।1
- आज दिनांक 07.05.2026 को थाना नवाबाद पुलिस द्वारा मा० न्यायालय के आदेश. दीपनारायण की संपत्ति को कुर्क किया गया आज दिनांक 07.05.2026 को थाना नवाबाद पुलिस द्वारा मा० न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अभियुक्त दीपनारायण उर्फ दीपक द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति, जो उसके सहयोगियों/बेनामी व्यक्तियों के नाम पर थी, को जब्त करते हुए कुल 03 स्थानों - करगुवां जी, पनगुआ एवं भगवन्तपुरा में स्थित कुल 24,28,37,200/- (चौबीस करोड़ अट्ठाइस लाख सैंतीस हजार दो सौ रुपये) मूल्य की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया। इस संबंध में spcityjhansi की वीडियो बाइट-1