बीकानेर में महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने बीकानेर में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बीजेपी पर भ्रम फैलाने और असंवैधानिक प्रक्रिया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के पक्ष में रही है और राजीव गांधी के समय से ही इसके प्रयास शुरू हुए थे। पूनिया ने दावा किया कि महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन के जरिए सत्ता में बने रहने की कोशिश की जा रही थी, जिसे विपक्ष ने विफल कर दिया। इससे पहले बीजेपी विधायक सिद्धि कुमारी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रख चुकी हैं। दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के चलते प्रदेश में राजनीतिक माहौल गर्म है और आने वाले समय में इस मुद्दे पर टकराव बढ़ने के संकेत हैं।
बीकानेर में महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने बीकानेर में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बीजेपी पर भ्रम फैलाने और असंवैधानिक प्रक्रिया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के पक्ष में रही है और राजीव गांधी के समय से ही इसके प्रयास शुरू हुए थे। पूनिया ने दावा किया कि महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन के जरिए सत्ता में बने रहने की कोशिश की जा रही थी, जिसे विपक्ष ने विफल कर दिया। इससे पहले बीजेपी विधायक सिद्धि कुमारी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रख चुकी हैं। दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के चलते प्रदेश में राजनीतिक माहौल गर्म है और आने वाले समय में इस मुद्दे पर टकराव बढ़ने के संकेत हैं।
- गोरखपुर में एक व्यक्ति पर दो नाबालिग बच्चियों के साथ अनुचित हरकत करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 8 बजे आरोपी ने 7 साल की बच्ची और उसकी 4 साल की भतीजी को बहाने से अपने कमरे में बुलाया था। एक बच्ची के रोते हुए घर पहुंचने पर परिजनों को घटना की जानकारी मिली। जब परिजन दूसरी बच्ची को ढूंढने पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।1
- सबसे पहले ,पंचर की वजह से बारात 2 घंटे लेट फिर डीजे वाले ने टाइम पर बुकिंग का हवाला देकर म्यूजिक बंद उसके बाद ,बारातियों का पारा हाई, डीजे वाले की कुटाई अंत में ,पुलिस + डीजे वाला मिलकर बारातियों पर लाठीचार्ज मतलब जिस बारात में नाच-गाना होना था, वहाँ पुलिस-डीजे का जुगलबंदी वाला लाठी डांस हो गया। DJ वाले भैया भी सोच रहे होंगे - "बुकिंग तो दूसरी जगह थी, पर एक्शन यहीं मिल गया।" इसे कहते हैं कर्मा का रीमिक्स वर्जन पहले तुम बजाओ, फिर तुम्हें बजाया जाए। तुम्हारे यहाँ की बारातों में हमेशा इतना ड्रामा होता है क्या?1
- #pbm #bikanerpolice सफाई अभियान PBM HOSPITAL #bikaner1
- कोलायत में पहली बार बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, 13 अधिवक्ताओं ने किया मतदान बुधवार को कोलायत उपखंड मुख्यालय पर पहली बार बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस ऐतिहासिक चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे दिन मतदान प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से जारी रही। जानकारी देते हुए रामनिवास ने बताया कि कोलायत क्षेत्र में कुल 15 अधिवक्ताओं को मतदान का अधिकार प्राप्त था, जिनमें से 13 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहली बार आयोजित इस चुनाव में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाया। मतदान प्रक्रिया के दौरान पूरी व्यवस्था शांतिपूर्ण रही और किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। चुनाव संपन्न होने के बाद संबंधित प्रक्रिया को नियमानुसार आगे बढ़ाया गया। कोलायत में पहली बार हुए इस बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में संतोष और उत्साह का माहौल देखा गया, वहीं इसे न्यायिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।1
- मादक पदार्थों के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ लगातार जारी है।1
- नागौर,,नागौर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर जनता का ध्यान भटकाने को लेकर प्रेस वार्ता की गई प्रेस वार्ता में प्रेस वार्ता प्रभारी सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर बीजेपी लगातार झूठ ओर भ्रम फैलाने का काम कर रही हे लेकिन जनता सब समझ रही हे कांग्रेस पार्टी ने कभी महिला आरक्षण का विरोध नहीं किया बल्कि लोकसभा में जो संविधान संशोधन बिल पास नहीं हो सका वह महिला आरक्षण से बढ़कर परीसीमन से जुड़ा हुआ था और आरोप लगाया की केंद्र सरकार महिलाओं के मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाना चाहती हे, जबकि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को विभिन्न पदों पर प्रतिनिधित्व दिया हे नागौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा ने कहा कि बीजेपी साजिश के तहत संविधान को तोड़कर असंवैधानिक प्रक्रिया लेकर आई लेकिन विपक्ष के सभी दलों ने स्पष्ट कहा हम महिला आरक्षण बिल के विरोध में नहीं हैं लेकिन जिस तरह महिला आरक्षण बिल के बहाने आप परीसीमन चाह रहे वो हम नहीं होने देंगे और कहा कि बीजेपी द्वारा महिला आरक्षण बिल के नाम पर देश को गुमराह किया जा रहा हे ओर कहा कि सरकार जनगणना जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक कार्यों में भी गंभीरता नहीं दिखा रही हे जिससे महिलाओ में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही हैं इस दौरान पूर्व मंत्री मंजुदेवी मेघवाल, पीसीसी सचिव रामनिवास ग्वाला,पूर्व प्रधान सुनिता सांगवा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सोलंकी, पुनाराम मेघवाल, दिलफराज खान, प्रवीण सोलंकी, भानूप्रकाश सैनी, प्रेमलता,जयश्री,शिवदयाल, रामदेव,इक़बाल,रामप्रकाश,शफीक, सोनू रामावत सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता उपस्थित रहे3
- लड़ाई होगी डब्बा #viral#comedy@laxman comedian1
- लखीमपुर खीरी लखीमपुर खीरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मुंडन कार्यक्रम के लिए मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई, जिससे मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु बहराइच के कारीकोट मंदिर जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई, जिससे चीख-पुकार मच गई और खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया।घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।1