Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोरखपुर में दो बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी फरार गोरखपुर में एक व्यक्ति पर दो नाबालिग बच्चियों के साथ अनुचित हरकत करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 8 बजे आरोपी ने 7 साल की बच्ची और उसकी 4 साल की भतीजी को बहाने से अपने कमरे में बुलाया था। एक बच्ची के रोते हुए घर पहुंचने पर परिजनों को घटना की जानकारी मिली। जब परिजन दूसरी बच्ची को ढूंढने पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
आईरा समाचार बीकानेर
गोरखपुर में दो बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी फरार गोरखपुर में एक व्यक्ति पर दो नाबालिग बच्चियों के साथ अनुचित हरकत करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 8 बजे आरोपी ने 7 साल की बच्ची और उसकी 4 साल की भतीजी को बहाने से अपने कमरे में बुलाया था। एक बच्ची के रोते हुए घर पहुंचने पर परिजनों को घटना की जानकारी मिली। जब परिजन दूसरी बच्ची को ढूंढने पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बीकानेर में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बीजेपी पर भ्रम फैलाने और असंवैधानिक प्रक्रिया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के पक्ष में रही है और राजीव गांधी के समय से ही इसके प्रयास शुरू हुए थे। पूनिया ने दावा किया कि महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन के जरिए सत्ता में बने रहने की कोशिश की जा रही थी, जिसे विपक्ष ने विफल कर दिया। इससे पहले बीजेपी विधायक सिद्धि कुमारी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रख चुकी हैं। दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के चलते प्रदेश में राजनीतिक माहौल गर्म है और आने वाले समय में इस मुद्दे पर टकराव बढ़ने के संकेत हैं।1
- आरोपी के खेत में बनी ढाणी में से उक्त अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त चूरा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया नागौर/ मेड़ता रोड(प्रदीप कुमार डागा)रोशन मीना जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर एवं रामकरणसिंह मलिण्डा वृत्ताधिकारी, वृत्त मेडतासिटी के निकटतम सुपरविजन में दयानन्द शर्मा थानाधिकारी पुलिस थाना मेडतारोड मय टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए डीएसटी नागौर प्रभारी विजयसिंह की ईत्तला पर सरहद जारोडा खुर्द में भंवराराम के रहवासी मकान अवैध मादक पदार्थ 40.554 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त कर अभियुक्त भंवराराम को गिरफ्तार किया गया। बरामदशुदा अवैध मादक पदार्थ की बाजार कीमत लगभग 6.10 लाख रूपये है। घटना :- दयानन्द शर्मा थानाधिकारी मेडतारोड मय टीम द्वारा दिनांक 22 अप्रैल 2026 को दौराने गश्त डीएसटी नागौर प्रभारी विजयसिंह की ईत्तला प्राप्त हुई कि भंवराराम पुत्र मल्लाराम जाति विश्नोई उम्र 47 साल निवासी जारोङा खुर्द थाना मेङतारोङ जिला नागौर जो अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्ट बेचने का धन्धा करता है। भंवराराम के खेत में बनी ढाणी में डोडा पोस्त छुपाकर रखता अगर ढाणी की तलाशी ली जावे तो अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त मिल सकता है ।वगैरा इतला पर रवाना होकर भंवराराम पुत्र मल्लाराम जाति विश्नोई उम्र 47 साल निवासी जारोङा खुर्द थाना मेङतारोङ जिला नागौर के खेत में बनी ढाणी पर दबिश देकर भंवराराम को डिटेन कर उसके मकान से 40.554 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा जब्त कर अभियुक्त भंवराराम को गिरफ्तार किया जाकर, पुलिस थाना मेडतारोड पर प्रकरण संख्या 48 / 2026 दिनांक 22अप्रैल 2026 जुर्म धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया, जिसका अनुसंधान सुरेश चौधरी थानाधिकारी गोटन द्वारा किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त :- 1. भंवराराम पुत्र मल्लाराम जाति विश्नोई उम्र 47 साल निवासी जारोङा खुर्द थाना मेङतारोङ जिला नागौर ।2
- भेराराम जी सियोल एमएलए ओसियां के घर1
- श्री श्री यादे माता मंदिर प्रतिष्ठा समारोह गोटन मे भामाशाह एव प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू, बावड़ी प्रधान प्रेमलता प्रजापति, आरती बहन दिल्ली सहित वक्ताओं ने सम्बोधित किया। लाईव असलम खिलजी।4
- Post by रमेश सिंह1
- सिधमुख में भादरा बस स्टैंड पर घोड़ा मधुमक्खि के छतो से हादसे का डर सिधमुख भादरा बस स्टैंड पर पीपल वेयर नीम के पेड़ों पर बड़े-बड़े घोड़ा मक्खियों के छत्ते लगे हुए हैं। जिससे हादसे का डर बना रहता है। दुकानदार राजपाल, प्रमोद व लीलाराम टाक ने बताया कि बस स्टैंड पर शीतल जल की प्याऊ लगी हुई है जिस पर घोड़ा मधुमक्खियां का जमावड़ा लगा रहता है। रहा है गर्व दुकानदार पानी पीने के लिए आते हैं तभी उनपे हमला कर देती है। हरदम खतरा बना रहता है। बस स्टैंड पर विश्रामगृह बना हुआ है विश्रामगृह के पास ही नीम का पेड़ है जिस पर घोड़ा मधुमक्खियां का छत्ता लगा हुआ है। जिससे हरदम दुकानदारों, राहगीरों व यात्रियों पर खतरा मंडराता रहता है। लीलू राम टाक ने बताया कि एक बार गलती से मैंने घोड़ा मधुमक्खियां को हटाने की कोशिश की तब उन्होंने अचानक मुझ पर हमला कर दिया था। जिससे मैं उनके डंकों से घायल हो गया था। मौके पर चार-पांच जनों ने मुझे उनसे बचाया। प्रशासन से गुहार लगाते हुए घोड़ा मधुमक्खियां के छत्ते हटाने का अनुरोध किया है। समय रहती अगर इसको हटाया नहीं गया तो कभी भी बड़ा हादसा कर सकती है। सिधमुख. बस स्टैंड पर बने विश्रामगृह के ऊपर नीम के पेड़ पर लगा घोड़ा मधुमक्खियां का छत्ता1
- इकबाल खान बीकानेर ,ईरान पर हमला करने की रणनीति में अमेरिका और इजराइल से बड़ी चूक हो गई। शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाने के बाद जो नई लीडरशिप उभरी है, वह पुरानी तुलना में ज्यादा आक्रामक और खतरनाक मानी जा रही है। *युवा और कट्टर चेहरों की कमान* पुराने नेताओं के खात्मे के बाद अब सेना और सरकार दोनों की कमान युवा, कट्टर और युद्ध के लिए तैयार कमांडरों के हाथ में आ गई है। खामेनेई के समय जो थोड़ी-बहुत अंदरूनी दरार थी, वह भी अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है। पूरा देश एकजुट होकर खड़ा है। आंतरिक सफाई, विरोधियों पर शिकंजा सुप्रीम लीडर की मौत के बाद सरकार ने आंदोलनकारियों को चुन-चुन कर जेलों में डाल दिया है। इन पर आरोप है कि सुप्रीम लीडर की मौत इन्हीं की वजह से हुई। कई लोगों पर देशद्रोह के मामले दर्ज हैं और दर्जनों को फांसी की सजा दी जा चुकी है। सड़कों पर सेना के साथ जनता ईरान में देशभक्ति का ज्वार है। आम जनता सेना के साथ सड़कों पर उतर आई है। जगह-जगह मिसाइल परीक्षण और सैन्य प्रदर्शन हो रहे हैं। तेहरान की सड़कों पर मिसाइलों की परेड ने दुनिया को साफ संदेश दे दिया है कि ईरान झुकने वाला नहीं है। अमेरिका को झटका, खुद किया सीजफायर का ऐलान हमले के उल्टे नतीजे देखकर अमेरिका ने खुद ही अनिश्चितकाल के लिए सीजफायर का ऐलान कर दिया है। ईरान ने दो टूक कहा था कि "कोई बातचीत नहीं होगी, हमारी सेना युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार ह।विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका-इजराइल के हमले ने ईरान को कमजोर करने के बजाय और मजबूत कर दिया है। अब ईरान का एक ही मकसद है अमेरिका के सामने न झुकना और अपनी ताकत का प्रदर्शन करना।1
- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है। गुरुवार को बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है।1
- नागौर,,नागौर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर जनता का ध्यान भटकाने को लेकर प्रेस वार्ता की गई प्रेस वार्ता में प्रेस वार्ता प्रभारी सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर बीजेपी लगातार झूठ ओर भ्रम फैलाने का काम कर रही हे लेकिन जनता सब समझ रही हे कांग्रेस पार्टी ने कभी महिला आरक्षण का विरोध नहीं किया बल्कि लोकसभा में जो संविधान संशोधन बिल पास नहीं हो सका वह महिला आरक्षण से बढ़कर परीसीमन से जुड़ा हुआ था और आरोप लगाया की केंद्र सरकार महिलाओं के मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाना चाहती हे, जबकि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को विभिन्न पदों पर प्रतिनिधित्व दिया हे नागौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा ने कहा कि बीजेपी साजिश के तहत संविधान को तोड़कर असंवैधानिक प्रक्रिया लेकर आई लेकिन विपक्ष के सभी दलों ने स्पष्ट कहा हम महिला आरक्षण बिल के विरोध में नहीं हैं लेकिन जिस तरह महिला आरक्षण बिल के बहाने आप परीसीमन चाह रहे वो हम नहीं होने देंगे और कहा कि बीजेपी द्वारा महिला आरक्षण बिल के नाम पर देश को गुमराह किया जा रहा हे ओर कहा कि सरकार जनगणना जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक कार्यों में भी गंभीरता नहीं दिखा रही हे जिससे महिलाओ में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही हैं इस दौरान पूर्व मंत्री मंजुदेवी मेघवाल, पीसीसी सचिव रामनिवास ग्वाला,पूर्व प्रधान सुनिता सांगवा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सोलंकी, पुनाराम मेघवाल, दिलफराज खान, प्रवीण सोलंकी, भानूप्रकाश सैनी, प्रेमलता,जयश्री,शिवदयाल, रामदेव,इक़बाल,रामप्रकाश,शफीक, सोनू रामावत सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता उपस्थित रहे3