*रायपुर में दिल दहला देने वाला हादसा: मोमोस ठेले पर गैस सिलेंडर फटा, मासूम सहित कई लोग झुलसे* रायपुर शहर के मरीन ड्राइव के पास स्थित सृष्टिप्लाजा अवन्तिबिहार के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे संचालित कबीर मोमोस वाला नाम के ठेले में अचानक गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए और देखते ही देखते दर्जनों लोग इसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय ठेले पर कई ग्राहक मोमोस खाने के लिए खड़े थे। अचानक सिलेंडर फटते ही आग की लपटें उठीं और वहां मौजूद लोग झुलसने लगे। मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इस दर्दनाक हादसे में बलौदाबाजार जिले के कसडोल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम घिरघोल (पुटपुरा) निवासी 3 वर्षीय मासूम गर्वित चौहान गंभीर रूप से झुलस गया है। उसी बच्चे की छोटी बहन और माँ शहोद्रा चौहान भी चपेट मे आयी है। मासूम गर्वित की हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। उसे तत्काल डीकेएस हॉस्पिटल, रायपुर के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। मासूम की हालत देखकर अस्पताल में मौजूद लोग भी भावुक हो उठे। घटना में अन्य कई लोग भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में जारी है। अचानक हुए इस धमाके से मरीन ड्राइव क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर सिलेंडर में तकनीकी खराबी या सुरक्षा मानकों की अनदेखी को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। यह हादसा एक बार फिर सड़क किनारे संचालित ठेलों में गैस सिलेंडर के उपयोग और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बड़ा हादसा,, @@@ गैस,, कांड,,
*रायपुर में दिल दहला देने वाला हादसा: मोमोस ठेले पर गैस सिलेंडर फटा, मासूम सहित कई लोग झुलसे* रायपुर शहर के मरीन ड्राइव के पास स्थित सृष्टिप्लाजा अवन्तिबिहार के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे संचालित कबीर मोमोस वाला नाम के ठेले में अचानक गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए और देखते ही देखते दर्जनों लोग इसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय ठेले पर कई ग्राहक मोमोस खाने के लिए खड़े थे। अचानक सिलेंडर फटते ही आग की लपटें उठीं और वहां मौजूद लोग झुलसने लगे। मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इस दर्दनाक हादसे में बलौदाबाजार जिले के कसडोल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम घिरघोल (पुटपुरा) निवासी 3 वर्षीय मासूम गर्वित चौहान गंभीर रूप से झुलस गया है। उसी बच्चे की छोटी बहन और माँ शहोद्रा चौहान भी चपेट मे आयी है। मासूम गर्वित की हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। उसे तत्काल डीकेएस हॉस्पिटल, रायपुर के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। मासूम की हालत देखकर अस्पताल में मौजूद लोग भी भावुक हो उठे। घटना में अन्य कई लोग भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार विभिन्न अस्पतालों में जारी है। अचानक हुए इस धमाके से मरीन ड्राइव क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर सिलेंडर में तकनीकी खराबी या सुरक्षा मानकों की अनदेखी को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। यह हादसा एक बार फिर सड़क किनारे संचालित ठेलों में गैस सिलेंडर के उपयोग और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बड़ा हादसा,, @@@ गैस,, कांड,,
- बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना पीएम मोदी की "मन की बात" का 132वां संस्करण आज रविवार की साम 5 बजे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी के निज सचिव द्वार जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने आज रविवार को बूथ क्रमांक 210, बोदरी में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश पोटानी के निवास पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ 132 वां संस्करण को सभी के साथ मिलकर सुना। इस अवसर पर श्री कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने वैश्विक परिस्थितियों के बीच खाड़ी देशों द्वारा भारतीयों को दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने देशवासियों से अपील की कि इस चुनौतीपूर्ण समय में हम सभी एकजुट रहें, जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें। इस मौके पर श्री कौशिक ने कहा कि ‘मन की बात’ न केवल विचारों का आदान-प्रदान है, बल्कि यह देश को एक सूत्र में बांधने का एक प्रेरणादायक प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि इसके हर एपिसोड से देशवासियों को कुछ नया सीखने और करने की प्रेरणा मिलती है।उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम कर्मयोगियों, नवाचार करने वालों और समाज के लिए समर्पित लोगों के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मंच के जरिए देशवासियों से सीधा संवाद स्थापित करते हैं, जिससे आमजन स्वयं को राष्ट्र निर्माण से जुड़ा हुआ महसूस करता है. उस अवसर पर कार्यकर्ता गण एवं आमजन उपस्थित रहे।1
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1
- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने किया 1 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन*1
- बिलासपुर: मनियारी नदी में मछली पकड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ग्राम सूरीघाट निवासी मायाराम कैवर्त की करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक ने नदी में जाल बिछाकर उसमें करंट प्रवाहित किया था, ताकि मछलियां आसानी से फंस सकें। इसी दौरान पानी में पैर रखते ही वह खुद करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। पुलिस मामले के हर पहलू की पड़ताल कर रही है।1
- आरंग में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ — मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल सराहनीय आरंग। क्षेत्रीय विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर सिद्ध करते हुए माननीय कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने अपने जन्मदिन के पावन अवसर पर एक सराहनीय पहल करते हुए “निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर” का आयोजन किया। यह शिविर आरंग स्थित पीएम श्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर मंत्री श्री साहेब ने कहा कि “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है” और हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनसेवा का एक सशक्त माध्यम है, जिससे जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार मिल सके। इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन क्योरबे एवं श्री नारायणा हॉस्पिटल रायपुर के सहयोग से किया गया, जिसमें अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में बी.पी. (ब्लड प्रेशर), शुगर (मधुमेह), ईसीजी सहित विभिन्न प्रकार की आवश्यक जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। इसके अलावा विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां भी प्रदान की गईं। सुबह से ही शिविर में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। आरंग क्षेत्र के साथ-साथ दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग इस शिविर का लाभ लेने पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने बताया कि ऐसे शिविर उनके लिए बहुत मददगार साबित होते हैं, क्योंकि उन्हें बड़े शहरों तक जाकर महंगे इलाज कराने में कठिनाई होती है। यहां उन्हें एक ही स्थान पर जांच, परामर्श और दवाइयां सब कुछ निःशुल्क मिल गया। शिविर में बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और युवा सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। खासतौर पर बुजुर्गों के लिए यह शिविर काफी राहतभरा साबित हुआ, क्योंकि उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा आसानी से मिल गई। कई लोगों को प्रारंभिक अवस्था में ही बीमारी का पता चला, जिससे उन्हें समय रहते उपचार शुरू करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब स्वयं शिविर में उपस्थित रहे और उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का भी उत्साहवर्धन किया और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा में लगे सभी लोगों का यह प्रयास वास्तव में सराहनीय है। शिविर में उपस्थित नागरिकों ने मंत्री जी के इस प्रयास की जमकर प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आम जनता को सीधा लाभ मिलता है और यह जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता को दर्शाता है। कई लोगों ने यह भी मांग की कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन समय-समय पर किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शिविर में सैकड़ों मरीजों का पंजीयन किया गया और सभी को व्यवस्थित तरीके से सेवाएं प्रदान की गईं। पूरे आयोजन में स्वच्छता, व्यवस्था और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। स्वयंसेवकों ने लोगों को मार्गदर्शन देने और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में मंत्री श्री साहेब ने सभी सहयोगी संस्थाओं, डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा, ताकि समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिल सके। कुल मिलाकर यह स्वास्थ्य शिविर न केवल चिकित्सा सेवाओं का केंद्र बना, बल्कि यह जनसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी साबित हुआ। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की इस पहल ने यह संदेश दिया कि यदि जनप्रतिनिधि संवेदनशीलता और समर्पण के साथ कार्य करें, तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।1
- जीवन बीमा वाहन बीमा स्वास्थ्य बीमा दुकान बीमा फैक्ट्री बीमा मकान बीमा1
- Post by गोविंद राम 92947315371
- चकरभाठा रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म के उसे पार जा रही अज्ञात 55 से 58 वर्षीय महिला की ट्रेन टक्कर से हुवे चिथड़े जीआरपी पुलिस कर रही मामले की जांच शनिवार की रात 9:00 बजे चकरभाठा रेलवे स्टेशन से टिकट काउंटर के संचालक शुभम अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार एक अज्ञात महिला शनिवार की दोपहर 1:40 पर चकरभाठा से भाटापारा रेलवे स्टेशन का टिकट कटवाने टिकट काउंटर पर आई थी जो काफी रो रहे थी और दुखी थी जिसे टिकट काउंटर संचालक शुभम ने दया दिखाते हुए फ्री में ही टिकट दे दिया जो चकरभाठा से भाटा पारा जाने वाली ट्रेन पर नहीं बैठी ट्रेन पार होने के बाद प्लेटफार्म से उतारकर उस पार रायपुर जाने वाली प्लेटफार्म की ओर रेल पटरी पार करके जाने उतरी थी जो अपने झोले को प्लेटफार्म के ऊपर रखी थी तभी रायपुर की ओर से आ रहे इंटरसिटी एक्सप्रेस ने दोपहर 2.30 बजे उसे चपेट में लेते हुवे रौंद दिया जिसकी वजह से उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए टिकट काउंटर संचालक ने बताया कि वह एक झोला रखी हुई थी जिसमें साड़ी एक कंबल चप्पल कुछ चिल्हर पैसे पानी बाटल रखा था महिला काफी दुखी और नाराज लग रही थी जो शायद आसपास के ही किसी गांव की थी ऐसा लग रहा था महिला की उम्र 55 से 58 वर्ष के बीच होगी महिला के आधे बाल काले और आधे पक चुके थे चुके थे और वह डबल साड़ी पहनी हुई थी महिला कौन थी कहां की थी इसकी जानकारी अब तक नहीं हो पाई है तत्पश्चा टिकट काउंटर संचालक शुभम अधिकारी ने तत्काल घटना की सूचना भाटापारा रेलवे पुलिस को दी इसके कुछ देर बाद रेलवे पुलिस के जवान भी घटना स्थल पहुंच गए लेकिन इस बीच महिला के शरीर के चिथड़ो को चिल कौवे और कुत्ते उठा उठा कर भाग भी रहे थे खुद टिकट काउंटर संचालक शुभम अधिकारी ने बताया कि 2 घंटे तक जानवरों को भगाने का प्रयास भी कर रहे थे लेकिन जिला अस्पताल बिलासपुर से आने वाली एंबुलेंस आने में काफी देर कर दी जिस वजह से रात 9 बजे के करीब एंबुलेंस आने के बाद उसके शरीर के टुकड़ों को उठाने में काफी देरी हो गई फिलहाल घटना के बाद रेलवे पुलिस द्वारा रात में एंबुलेंस की उपलब्धता होने के पश्चात शव के टुकड़ों को उठाकर एक प्लास्टिक में रखकर गठरी बांधकर जिला अस्पताल बिलासपुर भिजवाया गया है एवं रेलवे पुलिस मृतक अज्ञात महिला की पहचान करने में जुटी हुई है क्योंकि मृतक महिला के पास से किसी प्रकार का कोई भी आधार कार्ड और ना ही कोई भी कोई भी पहचान पत्र और ना ही कोई मोबाइल नंबर मिला है जिसकी वजह से रेलवे पुलिस के सामने इस मृत अज्ञात महिला की पहचान कर पाना थोड़ा मुस्कील हो गया है आम लोगों का कहना है कि शायद मृत महिला आसपास के किसी गांव की रहने वाली होगी इस घटना से एक चीज तो साफ है बुजुर्गों को अकेले सफर करने से रोकना चाहिए और साथ ही जब भी कोई घर से निकले तो अपने पास कोई भी पहचान पत्र या आधार कार्ड या फोटो कॉपी और मोबाइल नंबर लिखा हुवा जरूर लेकर निकले क्योंकि ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें पहचान पत्र पास में न होने की वजह से मृत हुए व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाती और मजबूरी में ऐसे लोगों को लावारिस समझ कर अंतिम संस्कार कर दिया जाता है अज्ञात मृत महिला के परिजन या आस पड़ोस के लोग अगर आप में से कोई भी इस अज्ञात महिला को जनता हो तो आप रेलवे स्टेशन चकरभाठा या फिर रेलवे पुलिस बिलासपुर में जाकर संपर्क कर सकते हैं महिला के 100 का रविवार को पीएम कराया जाएगा रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है1
- कोन्हेर गार्डन बदहाल — स्मार्ट सिटी के दावे खोखले, उजड़ते घर और सड़ते उद्यान1