*भारत स्काउट्स एवं गाइड्स और प्रदेश शिक्षक सेवी कल्याण संघ ने शुरू की 'प्याऊ घर सेवा', नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू ने किया शुभारंभ* गोविन्द राम ब्यूरो चीफ बलौदाबाजार : पलारी गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आमजनों और राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ एवं प्रदेश शिक्षक सेवी कल्याण संघ (ब्लॉक पलारी) के संयुक्त तत्वावधान में बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय के पास 'प्याऊ घर सेवा' का शुभारंभ किया गया। इस पुनीत जनसेवा कार्य का विधिवत उद्घाटन नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष श्री गोपी साहू के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।भीषण गर्मी और तेज धूप को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ की गई इस जनसेवा पहल के तहत निरंतर राहगीरों एवं आम नागरिकों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस ‘प्याऊ घर’ का मुख्य उद्देश्य गर्मी से राहत प्रदान करते हुए मानव सेवा के भाव को सशक्त करना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री गोपी साहू ने जल के महत्व और इसके सदुपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि, "जल ही जीवन है और भीषण गर्मी के इस मौसम में प्यासे राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। हमें जल संरक्षण के प्रति भी जागरूक रहने की आवश्यकता है। अपने उद्बोधन में नगर पंचायत अध्यक्ष ने शिक्षक संवर्ग के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षक न केवल बच्चों की उत्कृष्ट शिक्षा और भविष्य निर्माण में अपना शत-प्रतिशत योगदान दे रहे हैं, बल्कि सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण के ऐसे रचनात्मक कार्यों में भी उनकी अग्रणी भूमिका अत्यंत सराहनीय है। इस पुनीत अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी (ब.बा.) के पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, पार्षद डोमार वर्मा, साधराम साहू, छ.ग. अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन पलारी के ब्लॉक संयोजक देवेंद्र साहू, प्रदेश शिक्षक सेवी कल्याण संघ ब्लॉक पलारीके अध्यक्ष अभिषेक महोबे और स्काउट मास्टर संजीव कुमार पटेल, डी पी धीवर किशोर कुमार वर्मा कविता सरसीहा, आराधना वर्मा, संध्या पैकरा, किरण ठाकुर, पुष्पलता वर्मा,अनुसुइया वर्मा,छन्नू ध्रुव, प्रकाश कुमार सेन, राजकुमार साहू, थानसेन कुर्रे, मनोज वर्मा जगजीवन जोशी,शैलेन्द्र साहू, पुरूषोत्तम यादव,डिकेश चंद्राकर,राम बिशाल पटेल , हेम कुमार फेकर,खेमलाल साहू,मुकेश साहू राजेश कन्नौजे, मोहित वर्मा सत्यनारायण शर्मा मुरारी वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया।

- जिला कलेक्टर के निर्देश पर,,,अवैध ईट भट्ट जबरदस्त कार्यवाहीं @@@1
- रायपुर जिला के धरसीवां खड़ सिलयारी भारत गैस सिलेंडर एजेंसी में 2से3किलो वजन कम पाया गया भ्रष्टाचार का मामला सामने आया 29/03/2026 धरसींवा खंड़ गांव सिलयारी चौकी कुरूद गैस सिलेंडर बिक्री जेमा 2 किलो वजन कम, आज आवेदन दे हन जेन आपदा ला अवसर बनाए के बुता करत हे वोकर ऊपर पुलिस प्रशासन का कारवाही करही।। गैस के सिलेंडर म कम भराव आऊं उपभोक्ता मन ल सिलेंडर नई मिल पावत हे । आप मन से निवेदन हबय की देवेन्द्र भारत गैस वितरण सिलयारी आज के तारिक 28/03/2026 दिन शनिवार के गैस सिलेंडर रिफिलिंग गाड़ी गांव बरतोरी म आय रिहिस उहि बखत गांव के लोगन मन गैस भरवाए बर गे रिहिस फेर बहुत लोगन मन के गैस कार्ड म गैस भरवाय ककरो ककरो छप्पन दिन पांच महिना होगे हे तभो ले ओमन ला सिलेंडर उपलब्ध नई करें जात हे। जबकि सरकारी आदेश के अनुसार 45 दिन के बाद ओ कार्ड म सिलेंडर ले सकत हे। आऊ कुछ लोगन मन गैस भरवाय हे तेकर उचित मानक भराव 14.200 किलो रिथे तेमा 2,3 किलो तक भराव कम पाय जावत हे जेकर विरोध गांव वाले मन करिस त ओ गाड़ी वाले हा ओ जगह लें भाग गे जेकर जेकर गाड़ी नंबर RJ43GA7630 हरे जब ओकर पिछा करेन त ओ गाड़ी वाले ह गांव तर्रा में रवि निर्मलकर द्वारा गाड़ी ला रोकवाय गिस जबकि गांव तर्रा ह ओकर क्षेत्र म नई आवय। त गैस एजेंसी संचालक ल फोन करके पुरा जानकारी के मुवावना कराय गिस एकर पहली भी गांव वाले मन के द्वारा शिकायत करे गे रिहीस तभो ले ये मामला म कोई सुधार नई करिस आऊ उल्टा ग्रामीण मन ल अपन पद आऊ पावर के रौब दिखावत रिहिस ओकर बाद गांव वाले मन ल पुलिस चौकी सिलयारी म बुलाए गिस आऊं खुद नहीं आईस। मामला : बरतोरी धरसीवां जिला रईपुर ग्रामीण बुता करईया :- जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी आऊं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना जिला रईपुर ग्रामीण।।4
- *केसदा की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा: एक मजदूर की मौत, दूसरा कोमा में, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल* संवाददाता- विजय शंकर तिवारी देश दुनिया की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे https://www.prabhatnews24.in/single/kesda-ki-factory-mein-dardnak-hadsa-ek-majdur-ki-maut-dusra-gambhir-roop-se-ghayal-suraksha-vyavastha-per-uthe-gambhir-sawal और भी हर तरह की खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे What's group से जुड़े https://chat.whatsapp.com/F6JIC5Pbn6DEU4I5RyeKDD खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 6260187193 सत्य के पुजारी - विजय तिवारी 🙏🙏🙏🙏🙏 जहां सच है वहां हम है।1
- ओटगन में बर्बर हमला: युवक के दोनों पैर व हाथ तोड़े, युवती भी घायल — कार्रवाई पर उठे सवाल संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735 रायपुर (ग्रामीण) तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम ओटगन में हुई बर्बर मारपीट की घटना ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक युवक के दोनों पैर और एक हाथ तोड़ दिए गए, वहीं बीच-बचाव करने पहुंची एक युवती भी हमले की शिकार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच ग्राम तुलसी रोड (तुलसी-सियालदह मार्ग) पर हुई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले से घात लगाकर पीड़ित पर हमला किया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंची युवती को भी गंभीर चोटें आई हैं। ⚖️ गंभीर घटना, लेकिन कार्रवाई पर सवाल: स्थानीय लोगों और पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इतने गंभीर मामले के बावजूद पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है। सवाल उठ रहा है कि जब किसी व्यक्ति के हाथ-पैर तोड़ दिए जाएं, तो क्या इस तरह के मामले में सख्त कार्रवाई नहीं होनी चाहिए? ❗ मीडिया और प्रशासन की भूमिका पर सवाल ग्रामीणों का कहना है कि— छोटी-छोटी घटनाओं में तुरंत कार्रवाई और प्रचार होता है लेकिन ऐसे गंभीर मामलों में न तो पर्याप्त मीडिया कवरेज मिलता है और न ही प्रशासनिक सक्रियता दिखती है इस कारण लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ⚠️ काउंटर केस को लेकर भी नाराजगी: पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि थाना में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी सवालों के घेरे में है। उनका कहना है कि— कई मामलों में विरोधी पक्ष पहले ही आवेदन दे देता है! जिससे असली पीड़ित की शिकायत कमजोर पड़ जाती है! 📢 न्याय की मांग: पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि— मामले की निष्पक्ष जांच हो: आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए! पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए! 🔎 अब नजर प्रशासन पर: यह मामला अब केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही का भी मुद्दा बन गया है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। सवाल पूछता है संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल? रही बात जांच की तो हमेशा गरीबों पर ही जांच होती है, पैसे वाले तो पैसों के बल पर छूट जाते हैं, फंस जाता है गरीब मजदूर ? अपराधी के साथ तो नेता मंत्री बैठे हैं, लेकिन गरीब मजदूर के साथ कौन ?2
- बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से शुरू हुई रात्रि उड़ान सेवा, मुख्यमंत्री ने भरी पहली रात की उड़ान रविवार की रात 10 बजे पी आर ओ द्वारा जारी किये गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट चकरभाठा से रविवार की रात्रि उड़ान सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नाइट ऑपरेशन्स का लोकार्पण किया और इसी दौरान स्वयं रात में पहली उड़ान से रायपुर के लिए रवाना हुए। विधायक श्री धर्मजीत सिंह भी मुख्यमंत्री जी के साथ रात्रि कालीन उड़ान में रायपुर गए।उल्लेखनीय है कि एयरपोर्ट को 3 सी वीएफआर से 3 सी आई एफ आर श्रेणी में उन्नत करने के लिए कुल 31 करोड़ 1 लाख रुपए की लागत से कार्य किया गया है। इस उन्नयन के बाद डीजीसीए ने 6 फरवरी 2026 को 3 सी आई एफ आर एवं रात्रि संचालन की अनुमति प्रदान की थी। समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने की। इस अवसर पर विशेष रूप से विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में इस उपलब्धि को योजनाकारों, तकनीकी टीम, एयरपोर्ट कर्मियों और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि रात्रिकालीन उड़ान सेवा शुरू होने से बिलासपुर की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है। इसके लिए यहां के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने काफी संघर्ष किया है। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा बिलासपुर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। रात्रि उड़ान सेवा शुरू होने से अब निर्धारित और अनिर्धारित उड़ानों के साथ-साथ आपातकालीन एवं मेडिकल फ्लाइट्स भी रात में संचालित हो सकेंगी, जिससे जीवनरक्षक सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी। बेहतर हवाई संपर्क से व्यापार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से इस नई सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुखद यात्रा की कामना की। यह ऐतिहासिक पहल बिलासपुर को प्रदेश के प्रमुख हवाई केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। समारोह को k केंद्रीय राज्य मंत्री श्री टोकन साहू ने भी संबोधित किया उन्होंने बिलासपुर की जनता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।श्री साहू ने कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट में तमाम सुविधाएं विकसित हो रही हैं । रक्षा मंत्रालय से जमीन मिल चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हवाई चप्पल पहनने वाले को हवाई यात्रा करने के सपना पूरा हो रहा है। समारोह को विधायक धरमलाल कौशिक ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संभाग आयुक्त श्री सुनील जैन, आईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल एसपी रजनीश सिंह ,एयरपोर्ट के डायरेक्टर एन वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।1
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1
- बिलासपुर में मोबाइल ब्लास्ट! छात्र की जेब में फटा फोन, मची अफरा-तफरी | News30live Description: बिलासपुर के सरकंडा इलाके में सेंट्रल लाइब्रेरी के पास मोबाइल फटने से छात्र झुलस गया। देखिए कैसे दोस्तों ने बचाई उसकी जान और क्या है पूरा मामला। SafetyAlert News30live MobileSafety BilaspurPolice StudentInjured ViralNews Tags: #BilaspurNews #MobileBlast #ChhattisgarhNews #BreakingNews #Sarkandabilaspur1
- बड़ा हादसा,, @@@ गैस,, कांड,,1