Shuru
Apke Nagar Ki App…
Koi program mein itna kharcha hai ki galkhane ke layak bhi Nahin hai ya FIR sarpanch ne khanjar Nahin karvaya hai
Salman Khan
Koi program mein itna kharcha hai ki galkhane ke layak bhi Nahin hai ya FIR sarpanch ne khanjar Nahin karvaya hai
More news from राजस्थान and nearby areas
- koluaa Neem khera me bahut achcha ho raha hai1
- बसेड़ी। धौलपुर जिले के बसेड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुनकुटा के अंतर्गत गांव लाखापुरा में बीती देर रात संदिग्धावस्था में एक नीलगाय की मौत हो गई। नीलगाय की मौत की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने एक व्यक्ति पर नीलगाय को गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही फॉरेस्टर मदन मोहन शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने नीलगाय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय बसेड़ी पहुंचाया, लेकिन वहां ताला लगा मिला। फॉरेस्टर मदन मोहन शर्मा ने बताया कि पशु चिकित्सक की ड्यूटी किसी विशेष अभियान में लगी होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। उच्च अधिकारियों से चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि कल सुबह टीम का गठन कर नीलगाय का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वन विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।2
- धौलपुर जिले के ग्राम पंचायत डिडवार में प्रस्तावित नए पोलिंग बूथ को लेकर ग्रामीणों में रोष एंकर व्यू हैं डिडवार पंचायत के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग की है धौलपुर पोलिंग बूथ को घनाकापुरा में ही यथावत रखा जाए ज्ञापन में कसियापुरा, काटरपुरा, डरुआपुरा-1, डरुआपुरा-2, लायकपुरा, कारेकी पोखरिया, तालपुरा और तेजसिंह का पुरा सहित डिडवार पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि डिडवार में वर्तमान में कोई उपयुक्त राजकीय भवन उपलब्ध नहीं है। उनका कहना है कि यदि किसी निजी भवन में पोलिंग बूथ बनाया जाता है, तो निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संभव नहीं हो पाएगा। मतदान के दौरान विवाद और तनाव होने का डर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डिडवार में कुछ उच्च जाति के लोगों द्वारा दबाव बनाए जाने की संभावना है, जिससे मतदान के दौरान विवाद और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित होने का खतरा है। इसी कारण ग्रामीणों ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि वे स्वयं मौके पर जाकर प्रस्तावित पोलिंग बूथ का भौतिक निरीक्षण करें। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि घनाकापुरा में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पोलिंग बूथ के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से उपलब्ध हैं। विद्यालय मुख्य सड़क पर स्थित होने के कारण मतदाताओं के आवागमन में भी कोई परेशानी नहीं होगी। ग्रामीणों के अनुसार, डिडवार से संबंधित कई गांवों की दूरी 10 से 15 किलोमीटर तक है और मार्ग भी सुगम नहीं है, जबकि घनाकापुरा पोलिंग बूथ से सभी गांवों की दूरी मात्र 4 से 5 किलोमीटर के दायरे में है। ग्रामीणों ने राजनीतिक स्वार्थ का लगाया आरोप ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ ही लोग राजनीतिक स्वार्थ के चलते पोलिंग बूथ को स्थानांतरित कराने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि अधिकांश ग्रामीण घनाकापुरा में ही पोलिंग बूथ बनाए रखने के पक्ष में हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन आयोग धौलपुर तथा पंचायती राज विभाग मंत्री, राजस्थान सरकार से भी निष्पक्ष निर्णय लेने की गुहार लगाई है। ज्ञापन सौंपने वालों में श्यामसुंदर, हरिसिंह, थानासह, सुशीलाल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर, सचिव रेखा यादव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर ने धुलकोट रोड स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान जरुरतमंदों के लिए व्यवस्थाओं का लिया जायजा धौलपुर सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर संजीव मागो के निर्देशन में सचिव रेखा यादव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर ने धूलकोट रोड निहालगंज थाने के पास स्थित आश्रय स्थल रेन बसेरे का निरीक्षण किया सचिव रेखा यादव द्वारा रैन बसेरों में सर्दी से बचाव हेतु मूलभूत सुविधाएं जैसे- कम्बल, रजाई, गद्दे, स्वच्छ पेयजल, पुरूष एवं महिलाओं के लिए पृथक-पृथक ठहरने की व्यवस्था के साथ शौचालय की साफ-सफाई का जायजा लिया निरीक्षण दौरान रेन बसेरे में आए व्यक्तियों के लिए उपस्थित एंट्री रजिस्टर का अवलोकन किया जिसमें आने वाले व्यक्तियों की एंट्रियां चैक की तथा निरीक्षण दौरान पिछले निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों की बारिकी से जांच की एवं सचिव द्वारा पर्दे भी लगाए जाने के निर्देश दिए थे उक्त आदेश की पालना में पर्दे भी लगे मिले निरीक्षण दौरान सचिव ने गद्दे रजाई ,तकियों की नियमित साफ सफाई के निर्देश प्रदान किए एवं निरीक्षण दौरान रसोईघर में तीन व्यक्ति भोजन कर रहे थे उक्त व्यक्तियों से सचिव ने जानकारी ली तो इचार्ज ने बताया कि केवल एक व्यक्ति हैं जो मजदूरी करता है एवं रेन बसेरे में रहता एवं खाना खाता है एवं अन्य दो व्यक्ति है जो केवल इंदरा रसोई में खाना खाने आए है सचिव द्वारा उन व्यक्तियों से रहने, खाने या मेडिकल समस्या की भी जानकारी ली एवं इसी प्रकार एक महिला जो रेन बसेरे में रहती है एवं वहीं खाना बनाती है एवं एक बालिका उपस्थित मिली जो वहां पढ़ाई करती है। सचिव द्वारा महिला से पूछा कि कितने लोगों का खाना बनाती हो तो महिला ने बताया कि सुबह-शाम 50-50 लोगों के लिए खाना बनाया जाता है निरीक्षण दौरान 15 लोगो ने खाना खा लिया था साथ ही सचिव द्वारा पीने के पानी की जानकारी ली तो इंचार्ज ने बताया कि नगर परिषद द्वारा आरओ के पानी के कैंपर प्रतिदिन भिजवाए जाते हैं एवं सचिव ने रसोईघर एवं टायलेटों का भी निरीक्षण किया एवं साफ-सफाई करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर सचिव रेखा यादव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर, केयर टेकर इंवार्ज विशाला उपाध्याय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टेनो राहुल डंडोतिया उपस्थित रहे।1
- धौलपुर | भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के धौलपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया। शहर के प्रमुख जगदीश तिराहे पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर राजावत के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।1
- Post by Uday Singh1
- रुदावल भरतपुर रिपोर्ट देवेंद्र कुमार सत्यार्थ न्यूज रुदावल में निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का हुआ आयोजन,शिविर में युवा एवं बुजुर्गो ने लिया भाग और कराई जाँच,केपम्स आयोजक हेमलता कुशवाहा ने बताया की रुदावल कस्बा मे निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन हनुमान मंदिर रोड ठाकुर धर्मशाला पर लगाया गया जिसमे अनुभवी डॉक्टरों द्वारा निशुल्क सेवा दी गई और मोतियाबिंद,दूरबीन द्वारा ऑपरेशन, सुविधा दी गई,कैम्पस का उदेश्य असमर्थ लोगों को सुविधा मिलना था जिससे कैम्पो में लाभ उठा सकें कैम्पस में लगभग 50लोगों ने भाग लिया1
- Koi program mein itna kharcha hai ki galkhane ke layak bhi Nahin hai ya FIR sarpanch ne khanjar Nahin karvaya hai1