गैस की किल्लत के चलते इंडक्शन चूल्हों की बढ़ी मांग फतेहाबाद : कस्बा फतेहाबाद में रसोई गैस की किल्लत के चलते लोगों का रुख अब बिजली से चलने वाले इंडक्शन चूल्हों की ओर तेजी से बढ़ने लगा है। गैस सिलेंडर की उपलब्धता कम होने के कारण लोग वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इंडक्शन चूल्हे खरीद रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से इंडक्शन चूल्हों की मांग में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कस्बे के शमसाबाद रोड स्थित चंद्रा शॉपी सेंटर के संचालक विमल चंद्रा ने बताया कि गैस की कमी के चलते लोग बड़ी संख्या में इंडक्शन चूल्हे खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। गुरुवार को ही उनकी दुकान से एक दर्जन से अधिक इंडक्शन चूल्हों की बिक्री हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिलने के कारण रसोई चलाना मुश्किल हो रहा है, ऐसे में इंडक्शन चूल्हा उनके लिए बेहतर विकल्प बन रहा है। दुकानदारों का मानना है कि यदि गैस की किल्लत ऐसे ही बनी रही तो आने वाले दिनों में इंडक्शन चूल्हों की बिक्री और बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और युद्ध की स्थिति के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के चलते लोग पहले से ही वैकल्पिक साधनों की व्यवस्था करने लगे हैं।

- फतेहाबाद। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कस्बा फतेहाबाद में गुरुवार रात भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। रात करीब 9 बजे शुरू हुई इस यात्रा में पूरे नगर का माहौल “जय भीम” के उद्घोष से गूंज उठा। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की वर्षा और जोश से भरे माहौल ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। शोभा यात्रा का शुभारंभ बाह रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से हुआ, जहां समाजसेवी सोनू शर्मा (हॉट वाले) ने बाबा साहब की प्रतिमा पर फीता काटकर यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से बाबा साहब के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। यात्रा में एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिनमें बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक समरसता के संदेश को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। बैंड-बाजों के साथ निकली यह भव्य यात्रा सदर बाजार, गांधी चौक और अंबेडकर चौक होते हुए रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते भर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान हजारों की संख्या में अनुयायी शामिल हुए और गौतम बुद्ध के संदेशों के साथ “जय भीम” के नारे गूंजते रहे। यात्रा के समापन पर अंबेडकर चौक पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समिति अध्यक्ष डॉ. रामसेवक अघबारिया ने पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया। तीन दिनों तक चले इस जयंती समारोह के सफल समापन पर आयोजकों ने कस्बे की जनता, सहयोगियों तथा बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना फतेहाबाद पुलिस का आभार जताया। कार्यक्रम में धर्मवीर सिंह अनोटिया, सुभाष चंद्र, राहुल प्रकाश, सुनील, नीलम, मनोज कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।4
- Post by Gyadeen Verma1
- Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH1
- स्मार्ट मीटर बना जनता के लिए मुसीबत! चिश्ती नगर में फूटा गुस्सा, लोगों ने सरकार से की बड़ी मांग1
- Smart Meter या Smart Scam? देखिए ग्राउंड रिपोर्ट MTF NEWS1
- Post by Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस1
- स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जनता परेशान है। अधिकारी मनमानी कर रहे। बिजली अधिनियम 2003 की धारा 47(5) का खुलेआम उल्लंघन किया गया। इस पर जनता की आवाज बनकर प्रमुखता से NEWS NATION NEWS पर पोस्टपेड मीटर पुनः लगाए जाने की आवाज उठाई। और उल्लंघन करने वाली कम्पनी व ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग की। BJP Uttar Pradesh Bharatiya Janata Party (BJP) MYogiAdityanath Manish Asija1
- फतेहाबाद से संवाददाता कासिम मलिक भरा पुर रोड, फतेहाबाद में हज़रत सैयद शेखपीर शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। दरगाह शरीफ पर सुबह से ही ज़ायरीन का तांता लगा हुआ है, जहां लोग दूर-दराज़ क्षेत्रों से पहुंचकर चादरपोशी कर रहे हैं और अपनी मन्नतें मांग रहे हैं। हर तरफ़ "या हज़रत" की सदा और दरगाह की रौनक देखते ही बन रही है। उर्स के अवसर पर दरगाह को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र एक रूहानी माहौल में डूबा नजर आ रहा है। अकीदतमंद फातिहा पढ़कर अपने और अपने परिवार की सलामती, तरक्की और खुशहाली की दुआ कर रहे हैं। इस दौरान सूफियाना कलाम और कव्वाली का भी विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मशहूर कव्वाल अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को और भी खुशनुमा बना रहे हैं। दरगाह परिसर के आसपास मेले जैसा दृश्य बना हुआ है। जगह-जगह खाने-पीने की दुकानें, झूले और अन्य स्टॉल लगाए गए हैं, जहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह उर्स केवल एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक भी है। यहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग एक साथ शामिल होकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश कर रहे हैं। हज़रत सैयद शेखपीर शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर हर साल लगने वाला यह उर्स लोगों के दिलों को जोड़ने और इंसानियत का पैगाम देने का काम करता है।3