उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर अपने कारनामे से नाम किया रोशन... फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में दो उप निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मियों को एक गर्भवती महिला की मौत के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने सोमवार को उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, मुख्य आरक्षी मोहन सिंह, अरविंद कुमार, आरक्षी भवतोष कुमार और कुलदीप कुमार को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया। परिजनों के अनुसार, शिकोहाबाद के लभऊआ गांव निवासी गौरव को चोरी के मामले में पकड़ने के लिए रविवार रात करीब पौने 12 बजे उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह पुलिस बल के साथ उसके घर पहुंचे थे। आरोप है कि पति को साथ न ले जाने की गुहार लगाते हुए गर्भवती अंजलि (28) उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह को रोकने की कोशिश करने लगी, जिस पर पुलिस अधिकारी ने महिला के पेट पर लात मार दी। इससे वह गिर गई। गौरव को पुलिस अपने साथ ले गई, जिसके बाद अंजलि की तबीयत बिगड़ गई। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह उसने बेटे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद अंजलि की हालत और बिगड़ने पर उसे फिरोजाबाद के लक्ष्मी फाउंडेशन अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर अपने कारनामे से नाम किया रोशन... फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में दो उप निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मियों को एक गर्भवती महिला की मौत के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने सोमवार को उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, मुख्य आरक्षी मोहन सिंह, अरविंद कुमार, आरक्षी भवतोष कुमार और कुलदीप कुमार को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया। परिजनों के अनुसार, शिकोहाबाद के लभऊआ गांव निवासी गौरव को चोरी के मामले में पकड़ने के लिए रविवार रात करीब पौने 12 बजे उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह पुलिस बल के साथ उसके घर पहुंचे थे। आरोप है कि पति को साथ न ले जाने की गुहार लगाते हुए गर्भवती अंजलि (28) उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह को रोकने की कोशिश करने लगी, जिस पर पुलिस अधिकारी ने महिला के पेट पर लात मार दी। इससे वह गिर गई। गौरव को पुलिस अपने साथ ले गई, जिसके बाद अंजलि की तबीयत बिगड़ गई। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह उसने बेटे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद अंजलि की हालत और बिगड़ने पर उसे फिरोजाबाद के लक्ष्मी फाउंडेशन अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बहराइच 🚨 NDPS एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, रुपईडीहा पुलिस को मिली बड़ी सफलता बहराइच। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रुपईडीहा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त राम जी सोनी (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 7 सितंबर 2026 को रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने दशहरा बाग क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 116 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की थी। मामले में थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 237/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे में वांछित अभियुक्त राम जी सोनी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रामदूत कलाथ स्टोर के पास, स्टेशन रोड, कस्बा रुपईडीहा से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ रुपईडीहा थाने में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। यह कार्रवाई एसपी बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया रिपोर्ट राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता बहराइच1
- महर्षि बालार्क चिकित्सालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण बहराइच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सकों व स्टाफ की उपलब्धता, दवाओं की उपलब्धता, भवन व परिसर की साफ-सफाई, औषधि वितरण काउण्टर, पंजीकरण काउण्टर, ओपीडी, पोषण पुनर्वास केन्द्र, इमरजेन्सी वार्ड, चिल्ड्रेन वार्ड इत्यादि का निरीक्षण कर मरीज़ों व उनके तीमारदारों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। पंजीकरण काउण्टर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री पाण्डेय को बताया गया कि अब तक 260 पर्चे बनाये गये हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि तीमारदारों की सुविधा के लिए बेन्चों की संख्या को बढ़ाया जाय तथा पर्याप्त प्रकाश व अन्य व्यवस्थाआंें को बेहतर से बेहतर किया जाय जिससे मरीज़ों के साथ आने वाले तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये। ओ.पी.डी. के निरीक्षण के दौरान गया कि चिकित्सालय में प्रतिदिन लगभग 2 से 3 हज़ार मरीज़ों को देखा जाता है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ओ.पी.डी. के लिए टोकन व्यवस्था को लागू किया जाय जिससे मरीज़ों को अनावश्यक लाईन न लगाना पड़े। डीएम श्री पाण्डेय ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. वर्मा व मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय खत्री को निर्देश दिया कि चिकित्सालय आने वाले मरीज़ों और तीमारदारों शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं एवं सेवाएं मानक के अनुसार उपलब्ध करायी जायें। उन्होंने चिकित्सालय परिसर एवं कक्ष कक्षों की साफ-सफाई के स्तर को बनाये रखने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर विभिन्न संकायों के चिकित्सक व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।4
- बड़ी खबर | बहराइच मेडिकल कॉलेज का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज बहराइच के मेडिकल कॉलेज (महर्षि बालार्क चिकित्सालय) का औचक निरीक्षण किया। बड़ी खबर | बहराइच मेडिकल कॉलेज का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज बहराइच के मेडिकल कॉलेज (महर्षि बालार्क चिकित्सालय) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में मौजूद मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों व स्टाफ की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, भवन व परिसर की साफ-सफाई, औषधि वितरण काउंटर, पंजीकरण काउंटर, ओपीडी, पोषण पुनर्वास केन्द्र, इमरजेंसी वार्ड, चिल्ड्रेन वार्ड सहित पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को साफ-सफाई व बेहतर इलाज को लेकर सख्त निर्देश दिए। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. संजय खत्री, CMS डॉ. एस.के. वर्मा सहित मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टर व अधिकारी मौजूद रहे। रिपोर्टर नौशाद खान वारसी बहराइच।1
- रोज़परक योजनाओं से सम्बन्धित पत्रावलियों का समयबद्ध निस्तारण करें बैंक: डीएम डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई त्रैमासिक बैठक रिपोर्ट मों0 इस्लाम शून्य से शिखर जिला संवातदाता बहराइच बहराइच 15 सितम्बर। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षा समिति/जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र मसन्द ने किया। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक प्रतिनिधि सुश्री पल्लवी सोम (एलडीओ), डीडीएम नाबार्ड, उपायुक्त एनआरएलएम, उपनिदेशक कृषि एवं उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र, मत्स्य, नगरीय विकास अभिकरण, आरसेटी निदेशक, अग्रणी जिला प्रबंधक, एफएलसी इंडियन बैंक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बैंकों के जिला समन्वयकों द्वारा प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की धीमी प्रगति तथा बैंकों द्वारा किये जा रहे विलम्ब तथा रिजेक्शन पर कड़ी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए बैंकों को स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार पीएम सूर्य घर, एमवाईएसवाई, एक जनपद एक उत्पाद, पीएम स्वानिधि, के.सी.सी., एसएचजी, पीएमएफएमई, मत्स्य इत्यादि योजनाओं के अंतर्गत लंबित पत्रावलियों को शीघ्रतापूर्वक निस्तारित करने एवं अनावश्यक आधार पर आवेदनों को रिजेक्ट न करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि रिजेक्ट आवेदनों को सही कराकर पुनः भेजें। डीएम ने कहा कि उनके द्वारा औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है। जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने सीडी रेशियों, प्राथमिक क्षेत्र के ऋणों के अंतर्गत सभी योजनाओं की चर्चा करते हुए मानक से कम सीडी रेशियों बैंकों को निर्देश दिया कि रणनीति बनाकर सीडी रेशिओ में सुधार लायें। डीएम ने बैंकों को यह भी निर्देश दिया कि एनआरएलएम से सम्बन्धित पत्रावलियों को गुण दोष के आधार पर निस्तारित करें। पीएम स्वनिधि योजना की लंबित पत्रावलियो को समयबद्धता के साथ निस्तारित किया जाय। बैंकों से कहा गया कि गरीब रेहड़ी पटरी वालों से संवाद स्थापित कर उनको बैंको द्वारा ऋण सुविधा उपलब्ध करायें तथा पोर्टल पर भी वितरित पत्रावलियो को अद्यतन रखा जाय। निदेशक आरसेटी को निर्देश दिया गया कि जिला उद्योग केंद्र से समन्वय स्थापित कर अपने यहाँ से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की ऋण पत्रावलियां बनवाये और बैंको से उनको ऋण दिलवायें जिससे उनको दिए गए रोजगार परक प्रशिक्षण की सार्थकता सिद्ध हो सके। बैठक के अन्त में लीड बैंक प्रबन्धक ने सभी सम्बन्धित का आभार ज्ञापित किया गया।2
- बहराइच: परसोहर में 34 वां जलसा सीरतुन्नबी ﷺ व जुलूसे मदहे सहाबा अक़ीदत व एहतराम के साथ संपन्न बहराइच: ब्लॉक जरवल कस्बा क्षेत्र के ग्राम परसोहर (नई मस्जिद) में 34 वें जलसा सीरतुन्नबी ﷺ एवं जुलूसे मदहे सहाबा (रज़ि.) का आयोजन पूरे अक़ीदत व एहतराम के साथ संपन्न हुआ। इस मौक़े पर अक़ीदतमंदों की भारी भीड़ मौजूद रही। برकी सदारत परसोहर के ग्रा प्रधा तौहीद अहमद ने की। जबकि मेहमान-ए-ख़ुसूसी के तौर पर साहिबे आलम (जरवल कस्बा) ने शिरकत फरमाई। कार्यक्रम की निज़ामत साद हसन बाराबंकवी ने अहल-ए-ज़ौक़ अंदाज़ में अंजाम दी। जलसे में उलेमा-ए-किराम एवं शायर-ए-इस्लाम ने पैगंबर-ए-इस्लाम और सहाबा-ए-किराम की ज़िंदगी और उनकी तालीमात पर रोशनी डाली। मुक़र्रिरीन व उलेमा-ए-किराम: हज़रत मौलाना तनवीर आलम गोंडवी तालिब शाह अलापुरी शमीम तारिक बाराबंकवी क़यामुद्दीन लखनवी सलमान जैदपुरी उलेमाओं ने अपने ख़िताब में कहा कि नबी-ए-करीम ﷺ की सीरत पूरी इंसानियत के लिए हिदायत और कामयाबी का ज़रिया है। सहाबा-ए-किराम की ज़िंदगी से हमें आपस में मोहब्बत, भाईचारे और हक़ पर चलने का पैग़ाम मिलता है।इस मौक़े पर सीरत कमेटी (नई मस्जिद, परसोहर) के अराकीन सहित ग्राम प्रधान तौहीद आलम, मास्टर परवेज आलम, डॉक्टर राजावली सिद्दीकी, फिरोज, रिजवान, जफर, इरशाद, फूल बाबू, जीशान, हारून, जाकिर हुसैन समेत बड़ी तादाद में स्थानीय ग्रामवासी और अक़ीदतमंद मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन-ओ-अमान और तरक्की की दुआएं मांगी गईं।2
- बहराइच में लन्दन मेले की धूम | भारी संख्या में पहुँच रहे लोग ! रिपोर्ट / नूर आलम वारसी रिपोर्ट / नूर आलम वारसी बहराइच में लन्दन मेले की धूम | भारी संख्या में पहुँच रहे लोग ! इस। मेले में जीरो ग्रैविटी झूला व अन्य। और भी चीजे है जलपरी भी है मौजूद !1
- बहराइच। डीएम ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय में किया औचक निरीक्षण बहराइच। डीएम ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय में किया औचक निरीक्षण अस्पताल में चिकित्सकों और स्टाफ की मौजूदगी का डीएम ने लिया जायजा दवाओं की उपलब्धता से लेकर साफ-सफाई तक व्यवस्थाओं की हुई पड़ताल पंजीकरण काउंटर पर अब तक 260 मरीजों के पर्चे बनने की जानकारी मिली तीमारदारों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बेंच लगाने के दिए निर्देश अस्पताल परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने को कहा ओपीडी में रोजाना 2 से 3 हजार मरीजों के पहुंचने की मिली जानकारी मरीजों को लंबी कतार से राहत देने के लिए टोकन व्यवस्था लागू करने के निर्देश इमरजेंसी, चिल्ड्रेन वार्ड और पोषण पुनर्वास केंद्र का भी डीएम ने किया निरीक्षण।1
- महर्षि बालार्क चिकित्सालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण रिपोर्ट मों0 इस्लाम शून्य से शिखर जिला संवाददाता बहराइच बहराइच 15 सितम्बर। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सकों व स्टाफ की उपलब्धता, दवाओं की उपलब्धता, भवन व परिसर की साफ-सफाई, औषधि वितरण काउण्टर, पंजीकरण काउण्टर, ओपीडी, पोषण पुनर्वास केन्द्र, इमरजेन्सी वार्ड, चिल्ड्रेन वार्ड इत्यादि का निरीक्षण कर मरीज़ों व उनके तीमारदारों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। पंजीकरण काउण्टर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री पाण्डेय को बताया गया कि अब तक 260 पर्चे बनाये गये हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि तीमारदारों की सुविधा के लिए बेन्चों की संख्या को बढ़ाया जाय तथा पर्याप्त प्रकाश व अन्य व्यवस्थाआंें को बेहतर से बेहतर किया जाय जिससे मरीज़ों के साथ आने वाले तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये। ओ.पी.डी. के निरीक्षण के दौरान गया कि चिकित्सालय में प्रतिदिन लगभग 02 से 03 हज़ार मरीज़ों को देखा जाता है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ओ.पी.डी. के लिए टोकन व्यवस्था को लागू किया जाय जिससे मरीज़ों को अनावश्यक लाईन न लगाना पड़े। डीएम श्री पाण्डेय ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. वर्मा व मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय खत्री को निर्देश दिया कि चिकित्सालय आने वाले मरीज़ों और तीमारदारों शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं एवं सेवाएं मानक के अनुसार उपलब्ध करायी जायें। उन्होंने चिकित्सालय परिसर एवं कक्ष कक्षों की साफ-सफाई के स्तर को बनाये रखने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर विभिन्न संकायों के चिकित्सक व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।3