थर्मल प्रशासन ने भालू को पकड़ने के लिये पिंजरा लगवाया* *कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ कोई समझोता नहीं - शिखा अग्रवाल कोटा 20 अप्रेल 2026, कोटा सुपर थर्मल पावर स्टेशन परिसर में हाल में घटित वन्यजीव (भालू) की घटना पर मुख्य अभियंता श्रीमती शिखा अग्रवाल द्वारा त्वरित एवं प्रभावी संज्ञान लेते हुए आवश्यक कदम उठाए गए घटना की सूचना मिलते ही मुख्य अभियंता महोदया ने तत्काल वन विभाग को सूचित किया तथा उनकी टीम के साथ समन्वय स्थापित कर स्थिति को नियंत्रित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ करवाई वन विभाग के सहयोग से भालू को सुरक्षित पकड़ने के लिए पिंजरा (ट्रैप) तत्काल प्रभाव से स्थापित किया गया है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। घटनास्थल पर CISF इंस्पेक्टर रामकृष्ण यादव, सहायक अभियंता (फायर) प्रीति वणावला एवं कनिष्ठ अभियंता (फायर) प्रकाश चंद्रोल भारतीय मजदूर संघ कोटा थर्मल इकाई के महामंत्री रवि गौतम इंटक कोटा थर्मल से राजीव उपाध्याय तथा वन विभाग से मनोज शर्मा एवं उनकी टीम उपस्थित रहे तथा उन्होंने मौके पर आवश्यक सुरक्षा एवं बचाव व्यवस्थाओं का प्रभावी संचाल सुनिश्चित किया प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिसर में अतिरिक्त सतर्कता बरतने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही, वन्यजीवों की गतिविधियों पर निरंतर नजर रखने के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है रवि गौतम ने बताया कि प्रशासन द्वारा इस घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है, जिससे स्थिति नियंत्रण में है और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है मुख्य अभियंता श्रीमती शिखा अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा सभी आवश्यक एहतियाती उपाय निरंतर लागू रहेंगे। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की है कि वे सतर्क रहें तथा किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें हिन्द मजदूर सभा के प्रदेश सचिव आज़ाद शेरवानी ने थर्मल प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की और कहा कि थर्मल प्रशासन हमेशा वन विभाग को वन्य जीवों को ले जाने को कहता रहा हे मगर वन विभाग की लापरवाही से बार बार कर्मचारियों के साथ दुर्घटनाएँ होती रहीं हें क्योंकि हर बार वन विभाग अवेयरनेस प्रोग्राम करके इतिश्री करता आया हे इनको पकड़ने की कोशिश नहीं की हे इस बार आशा करते हें कि वे इस कार्य को वास्तविक अन्जाम दें ताकि कर्मचारी निडर होकर अपनी डयूटी कर सकें और आगे कोई दुर्घटना की पुनरावृति ना हो

- जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में खागोट गांव के पास गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 21 की मौत...1
- ALLEN जेईई मेन : ऑल इंडिया रैंक 1 पिता : मोहित छिल्लर (आईआईटीयन) माता : प्रियंका छिल्लर (प्राइवेट टीचर) जन्मतिथिः 30 जुलाई 2008 एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा के क्लासरूम स्टूडेंट कबीर छिल्लर ने जेईई मेन सेशन-1 में परफेक्ट स्कोर 300 में से 300 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। सेशन-2 की परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परिवार मूलतः दिल्ली-एनसीआर गुरूग्राम से है। पिछले दो वर्षों से एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के रेगुलर क्लासरुम स्टूडेंट कबीर की यह उपलब्धि लगातार मेहनत, सटीक रणनीति और सेल्फ एनालिसिस का परिणाम है। कबीर के पिता मोहित छिल्लर आईआईटीयन हैं और वर्तमान में दिल्ली एनसीआर में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि मां प्रियंका छिल्लर प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। कबीर इससे पहले 10वीं कक्षा 98 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण कर चुके हैं। कबीर ने बताया कि मेरी सक्सेस का मुख्य कारण फैकल्टीज का गाइडेंस मानता हूं, साथ ही मैंंने अपने पढ़ाई करने के तरीके को भी अलग बनाया है। क्योंकि मैं सेल्फ स्टडीज में अटेंशन स्पान और क्वालिटी देखता हूं। हर टेस्ट के बाद खुद का एनालिसिस किया और जहां कमी थी, उसी पर सबसे ज्यादा फोकस किया। मैं एग्जाम से पहले स्टडी स्ट्रेटेजी को फाइन ट्यून करता हूं। नियमित मॉक टेस्ट देने के साथ-साथ हर पेपर का डीपली एनालिसिस किया, जिससे मेरी एक्यूरेसी और टाइम मैनेजमेंट दोनों बेहतर होते चले गए। कॉन्सेप्ट क्लियर होना सबसे जरूरी है। रटने की बजाय हर टॉपिक को समझना और उसे एप्लाई करना ही मेरी सबसे बड़ी ताकत रही। पढ़ाई को छोटे-छोटे टारगेट्स में बांटा, शॉर्ट नोट्स बनाए और नियमित रिवीजन को अपनी आदत बनाया। गलतियों को दोहराने से बचने के लिए मैं हर टेस्ट के बाद कमजोरियों पर फोकस करता था। मैं दोस्तों के साथ समय बिताता हूं, जिससे मानसिक रूप से रिफ्रेश रहने में मदद मिलती है। भविष्य को लेकर मेरा लक्ष्य स्पष्ट है। आईआईटी मुम्बई से कम्प्यूटर साइंस ब्रांच में बीटेक करने के बाद वर्ल्ड की नंबर-1 मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहता हूं।1
- कोटा शहर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कमला उद्यान (लैंडमार्क सिटी) में “मीडिया द्वारा आध्यात्मिक जागरण से विश्व परिवर्तन” विषय पर एक भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न स्थानों से आए मीडिया प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आध्यात्मिकता व सकारात्मक सोच के महत्व पर गहन चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माउंट आबू से पधारे बीके कोमल (मीडिया प्रभारी, मधुबन न्यूज़) ने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया प्रजातंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी भूमिका समाज को दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। शुरू एप के लिए सूचना इंडिया से जेबा पटेल की स्पेशल सेटेलाइट रिपोर्ट बॉय मीडिया हाउस राजस्थान न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Kishan Lal jangid1
- कोटा में स्कॉर्पियो से युवक को कुचलने की कोशिश,VIDEO:पहले ओवरटेक करके कार को टक्कर मारी, कहा- जो करना हो कर लो1
- लबान क्षेत्र में माखिदा रॉड पर ओवरलोड वाहन की टक्कर से बिजली का पोल टूटा, बड़ा हादसा टला,बाइक सवार को लगी चोट 31
- रावतभाटा क्षेत्र में एक बार फिर वन क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आई । ग्रामवासी दिनेश कुमार नायक द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, कोटड़ा के बालाजी से पहले बस्सी मोड़ स्थित जावदा वन क्षेत्र में रात्रि लगभग 7:20 बजे आग लग गई है । सूचना मिलते ही रावतभाटा नगर पालिका का अग्निशमन दल तुरंत मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर मुख्य मार्ग के किनारे एवं वन क्षेत्र में सूखी पत्तियों, झाड़ियों और घास में आग तेजी से फैल रही थी। अग्निशमन दल ने होज रील, होज पाइप एवं बीटिंग मेथड का उपयोग करते हुए आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के अमित भाटी, चुन्नी सिंह, साहिल खान, हर्ष सहित वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। सभी के संयुक्त प्रयास से स्थिति पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग से बचाव हेतु सुझाव -वन क्षेत्रों में जलती हुई बीड़ी, सिगरेट या माचिस की तीली न फेंकें। सूखी घास या कचरे को जलाने से बचें, विशेषकर गर्मी के मौसम में। खेतों में फसल अवशेष जलाने पर नियंत्रण रखें। किसी भी स्थान पर आग लगने की सूचना तुरंत अग्निशमन या वन विभाग को दें। अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान भी लगातार चलाए जा रहे हैं। सावधानी और जागरूकता से ऐसी घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता1
- AIR 1 कबीर छिल्लर अभी मुंबई में ओलंपियाड के कैंप के लिए गया हुआ है। ये वीडियो अभी वही से शूट किया गया है।1