Shuru
Apke Nagar Ki App…
colony cut Gai sadak nahin padi colony ka naam Neelkanth Tulsi ke barish ke time mein bahut bura HAL ho jata hai colony wala road nahin padva Raha
Haryana song new
colony cut Gai sadak nahin padi colony ka naam Neelkanth Tulsi ke barish ke time mein bahut bura HAL ho jata hai colony wala road nahin padva Raha
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्र ने बताया कि 6 फरवरी को थाना पूरनपुर क्षेत्र में गौकशी की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर गौकश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए हैं। इनके कब्जे से अवैध शस्त्र और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं। #PoliceAction #UPPolice #UttarPradesh #pilibhit #पीलीभीत #पूरनपुर #puranpur #puranpur_pilibhit #Pilibhitpolice #NewsUpdate1
- #केरला_स्टोरी_कश्मीर_फाइल बनाने वालो की #इप्सटीन_फाइल निकलगई भारत की जनता को जवाब PMO #Bahuayami_Dal1
- रामपुर जिला पंचायत कार्यालय में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या:...!!! मृतक का नाम:: फारूक अधिवक्ता: मृतक की पत्नी गौसिया घायल: असगर अली पर हत्या का आरोप जनपद रामपुर के ज़िला पंचायत कार्यालय में दिन दहाड़े एक अधिवक्ता की गोली मार कर हत्या करदी गई अधिवक्ता फारूक की पत्नी जिला पंचायत कार्यालय में कार्यरत हैं जिनसे मिलने मृतक जिला पंचायत कार्यालय पहुँचा था इस बीच जिला पंचायत में ही कार्यरत आरोपी असगर अली से कहासुनी हो गई और बात हाथापाई तक पहुँच गई जिसके बाद आरोपी असगर अली ने अधिवक्ता फारूक को गोली मार दी अधिवक्ता को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन अधिवक्ता कि रास्ते में ही मृत्यु हो गई सूचना मिलते ही भारी तादाद में अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुँच गए सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रामपुर जिला अधिकारी रामपुर भारी पुलिस बल के साथ ज़िला अस्पताल पहुँचे और मृतक फारूक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया4
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के अनुरूप ₹9,12,000 करोड़ से अधिक का यह बजट जन आकांक्षाओं की पूर्ति, रोजगार सृजन, निवेश के विस्तार, अन्नदाता किसानों के कल्याण, महिलाओं के सम्मान एवं उनके सशक्तीकरण की दिशा में प्रदेश को नई गति प्रदान करेगा। पूर्ण विश्वास है, यह लोक-कल्याणकारी बजट वर्ष 2029-30 तक उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन की इकोनॉमी के रूप में स्थापित करते हुए 'विकसित भारत' संकल्प के साथ 'विकसित उत्तर प्रदेश' के निर्माण में मील का पत्थर सिद्ध होगा। इस ऐतिहासिक बजट के लिए मा वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी एवं उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार तथा प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।1
- भुता, बरेली। जनपद बरेली के थाना भुता क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही एक वर्षीय मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना 12 फरवरी 2026 की है, जब मृतक बच्चे की मां राजवेटी पत्नी सोमपाल ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पति सोमपाल ने उनके एक वर्षीय पुत्र वरुण की हत्या कर शव जंगल में छिपा दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्राम अठाना स्थित तालाब के पास से मासूम वरुण का शव बरामद किया। फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पिता सोमपाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था और उसे संदेह था कि बच्चा उसका नहीं है। इसी गुस्से में आकर उसने यह जघन्य अपराध कर डाला। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।1
- नैनीताल: सरोवर नगरी में कैंची धाम ट्रस्ट द्वारा बीडी पांडे चिकित्सालय में मरीजो के उपचार के लिए अत्याधुनिक एक्स-रे डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन और अल्ट्रासाउंड मशीन उपहार में भेंट की है। आज गुरुवार को बीडी पांडे चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तरुण कुमार टम्टा, डॉ अनिरुद्ध गंगोला, संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र शाह, व्यवस्थापक प्रदीप शाह, और एमपी सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान डॉक्टर तरुण कुमार टम्टा ने कैंची धाम ट्रस्ट टीम के पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा नैनीताल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को अब अत्याधुनिक मशीनों द्वारा उपचार किया जाएगा जिसका लाभ यहां की जनता को मिलेगा उसके लिए उन्होंने शहर की जनता को यह सौगात देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान कैची धाम ट्रस्ट संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहा डॉक्टर तरुण कुमार टम्टा और डॉक्टर अनिरुद्ध गंगोला के द्वारा ट्रस्ट को इनके द्वारा मशीनों की आवश्यकता को लेकर प्रस्ताव दिया था। बाबा नीम करोरी महाराज का आशीर्वाद से कैंची धाम ट्रस्ट इस तरह के काम करती आ रही है हमने उनके प्रस्ताव पर संज्ञान लेते हुए एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीन भेंट की है। और बाबा जी के आशीर्वाद से इसको स्थापित कर इस कार्य को संपूर्ण किया गया है। यह कार्य महाराज की कृपा से हुआ है। आपको बता दें महाराज की कृपा से कैंची धाम ट्रस्ट इस प्रकार के कार्य करती आ रही है और अध्यक्ष ओम प्रकाश ने कहा जहां पर मशीन स्थापित की गई है उन कमरों में सीलन है और उसको भी चिकित्सालय द्वारा प्रस्ताव देने के बाद ट्रस्ट द्वारा कमरे का सोघ्यकरण किया जाएगा। इस मौके पर चिकित्सालय के असिस्टेंट एनएसजी सुपरीटेंडेंट शारदा गिनवाल, कर्मचारी गणेश शर्मा, कमला आर्या, निकिता बोरा, अंकिता मेहरा, सहित अन्य डॉक्टर कर्मचारी नर्स मौजूद थे।1
- बरेली के भुता थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान चलाया गया यही अभियान थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार के निर्देश पर महिला si पूजा तोमर पुलिस कर्मियों द्वारा संचालित किया गया अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वन स्टाफ सेंटर 181 महिला हेल्पलाइन पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना महिला शरणालय शक्ति सदन और सखी निवास योजनाएं शामिल थी इसके अतिरिक्त उन्हें महिलाओं और बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानून की जानकारी भी दी गई इनमें घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 कार्य स्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न( निवारण प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 दहेज निषेध अधिनियम 1961(संशोधित 1986) और गर्भधारण पूर्व तथा प्रसवपूर्व निदान तकनीक(लिंग चयन प्रतिशोध) अधिनियम 1994 के प्रमुख प्रावधान शामिल थे।1
- बरेली से एक सनसनीखेज खुलासा सामने आया है, जहां पॉलीग्राफ टेस्ट के खौफ ने दो जघन्य हत्याओं के राज से पर्दा उठा दिया। क्योलड़िया और भुता थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सलीम हुसैन और आसिम उर्फ डॉ. बंगाली को गिरफ्तार किया गया है। जनवरी 2025 में सतवन पट्टी गांव की 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले की जांच के दौरान, करीब 8 महीने बाद नदी किनारे गन्ने के खेत से एक चोटी और कुछ हड्डियां बरामद हुईं। डीएनए टेस्ट से पुष्टि हुई कि अवशेष उसी किशोरी के थे। जब पुलिस ने मुख्य आरोपी को पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए नोटिस दिया, तो डर के मारे उसने सारा सच कबूल कर लिया। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि वर्ष 2017 में डॉ. बंगाली की पत्नी रजनी की भी गला दबाकर हत्या की गई थी और शव को नदी किनारे दफना दिया गया था। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।1
- नैनीताल का बालियानाला एक बार फिर खतरे की जद में आ चुका है। कई दरारें फिर से उभरनी शुरू हो गई हैं, जो एक बड़े भू भाग को अपनी चपेट में ले सकती है। इस बार पड़ी दरारें नए हिस्से में हैं। यह नाले के नीचे क्षेत्र का हिस्सा है। इसके ऊपरी हिस्से में ट्रीटमेंट चल रहा है। जिस कारण ऊपरी हिस्से का खतरा टल गया है, लेकिन अब निचले क्षेत्र में बेहद खतरनाक दरारें पढ़नी शुरू हो गई है। इसके अलावा नीचे के हिस्से एक झील भी बनने लगी है, जो करीब 20 मीटर गहरी हो चुकी है। झील बनने का कारण पानी की मोटी धार है, जो निरंतर झील को गहरा बनाते जा रही है। बहरहाल इस नाले के निचले क्षेत्र को ट्रीटमेंट की सख्त जरूरत है। अन्यथा क्षेत्र के लिए बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है।4