बरेली से एक सनसनीखेज खुलासा सामने आया है, जहां पॉलीग्राफ टेस्ट के खौफ ने दो जघन्य हत्याओं के राज से पर्दा उठा दिया। क्योलड़िया और भुता थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सलीम हुसैन और आसिम उर्फ डॉ. बंगाली को गिरफ्तार किया गया है। जनवरी 2025 में सतवन पट्टी गांव की 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले की जांच के दौरान, करीब 8 महीने बाद नदी किनारे गन्ने के खेत से एक चोटी और कुछ हड्डियां बरामद हुईं। डीएनए टेस्ट से पुष्टि हुई कि अवशेष उसी किशोरी के थे। जब पुलिस ने मुख्य आरोपी को पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए नोटिस दिया, तो डर के मारे उसने सारा सच कबूल कर लिया। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि वर्ष 2017 में डॉ. बंगाली की पत्नी रजनी की भी गला दबाकर हत्या की गई थी और शव को नदी किनारे दफना दिया गया था। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
बरेली से एक सनसनीखेज खुलासा सामने आया है, जहां पॉलीग्राफ टेस्ट के खौफ ने दो जघन्य हत्याओं के राज से पर्दा उठा दिया। क्योलड़िया और भुता थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सलीम हुसैन और आसिम उर्फ डॉ. बंगाली को गिरफ्तार किया गया है। जनवरी 2025 में सतवन पट्टी गांव की 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले की जांच के दौरान, करीब 8 महीने बाद नदी किनारे गन्ने के खेत से एक चोटी और कुछ हड्डियां बरामद हुईं। डीएनए टेस्ट से पुष्टि हुई कि अवशेष उसी किशोरी के थे। जब पुलिस ने मुख्य आरोपी को पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए नोटिस दिया, तो डर के मारे उसने सारा सच कबूल कर लिया। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि वर्ष 2017 में डॉ. बंगाली की पत्नी रजनी की भी गला दबाकर हत्या की गई थी और शव को नदी किनारे दफना दिया गया था। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
- भुता, बरेली। जनपद बरेली के थाना भुता क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही एक वर्षीय मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना 12 फरवरी 2026 की है, जब मृतक बच्चे की मां राजवेटी पत्नी सोमपाल ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पति सोमपाल ने उनके एक वर्षीय पुत्र वरुण की हत्या कर शव जंगल में छिपा दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्राम अठाना स्थित तालाब के पास से मासूम वरुण का शव बरामद किया। फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पिता सोमपाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था और उसे संदेह था कि बच्चा उसका नहीं है। इसी गुस्से में आकर उसने यह जघन्य अपराध कर डाला। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।1
- #केरला_स्टोरी_कश्मीर_फाइल बनाने वालो की #इप्सटीन_फाइल निकलगई भारत की जनता को जवाब PMO #Bahuayami_Dal1
- Post by Saleem Ansari1
- बरेली। थाना क्योलड़िया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 09/2025 धारा 137(2)/103(1)/238 BNS एवं थाना भुता पर पंजीकृत मु0अ0सं0 52/2026 धारा 364 भादवि से संबंधित 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में जानकारी देते #SPNorth मुकेश मिश्र।1
- बरेली। थाना बिथरीचैनपुर क्षेत्र के ग्राम चंदपुर बिचपुरी डोरिया के निवासियों ने बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन एडवोकेट अच्छन अंसारी के नेतृत्व में दिया गया। एडवोकेट अच्छन अंसारी व ग्रामवासी नत्थू शाह ने बताया कि वे मजदूर वर्ग से हैं और पिछले लगभग 25 वर्षों से गांव में खरीदी गई जमीन पर अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने करीब 25 वर्ष पूर्व गांव के ही सुखलाल आदि से जमीन खरीदकर अपने मकान बनाए थे। ग्रामीणों के अनुसार 4 अप्रैल 2025 को बीडीए द्वारा उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 26 के तहत नोटिस जारी किए गए थे। इसके विरोध में 21 अप्रैल 2025 को लिखित आपत्ति दर्ज कर नोटिस निरस्त करने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बीडीए के अधिकारी मकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं और बुलडोजर चलाने की चेतावनी दे रहे हैं। उनका कहना है कि यदि मकान ध्वस्त किए गए तो वे बेघर हो जाएंगे, क्योंकि उनके पास अन्य कोई आवास या जमीन नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खसरा संख्या 60, 61, 62, 63, 64 व 75 पर बने मकानों को ध्वस्तीकरण से बचाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जाबिर, हरप्रसाद, सालिक राम, वेदपाल, प्रेमपाल, इरशाद अली, सलीम, मोहिनी और शकील सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।1
- बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र में सामने आया दोहरा हत्याकांड किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं निकला। एक साल से लापता 16 वर्षीय किशोरी की गुमशुदगी का राज खुलते ही पूरे जिले में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि किशोरी की बेरहमी से हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया था। यही नहीं, इसी साजिश में एक महिला की भी पहले हत्या हो चुकी थी। ग्राम सतवन पट्टी निवासी अजीज अहमद की बेटी जनवरी 2025 से लापता थी। सितंबर 2025 में कैलाश नदी किनारे गन्ने के खेत से चोटी, कपड़े और हड्डियां बरामद हुईं। डीएनए जांच में पुष्टि हुई कि अवशेष उसी किशोरी के थे। जांच में मोबाइल कॉल डिटेल ने बड़ा सुराग दिया। गांव के सलीम हुसैन से किशोरी की लगातार बातचीत सामने आई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि खुद को डॉक्टर बताने वाला आसिम उर्फ अमित उर्फ ‘डॉ बंगाली’ असल में शातिर अपराधी है। पुलिस के मुताबिक 2017 में उसने सलीम के साथ मिलकर अपनी पत्नी रजनी की भी हत्या की थी। सलीम ने कबूल किया कि पहले उसने डॉ बंगाली की पत्नी की हत्या में साथ दिया, फिर किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव खेत में फेंका और खोपड़ी नदी में बहा दी। दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने भौआ बाजार के पास दबोच लिया। दोनों पर हत्या, अपहरण और साक्ष्य मिटाने सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस इस खुलासे को बड़ी सफलता मान रही है, जबकि गांव में मातम और गुस्से का माहौल है। पूरे मामले में एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने आज गुरुवार समय लगभग दोपहर के 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया1
- #बरेली में अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारियों और टीम मे मारपीट शेरगढ़ मे अतिक्रमण हटाने गई थी नगर पंचायत टीम#1
- बरेली से एक सनसनीखेज खुलासा सामने आया है, जहां पॉलीग्राफ टेस्ट के खौफ ने दो जघन्य हत्याओं के राज से पर्दा उठा दिया। क्योलड़िया और भुता थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सलीम हुसैन और आसिम उर्फ डॉ. बंगाली को गिरफ्तार किया गया है। जनवरी 2025 में सतवन पट्टी गांव की 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले की जांच के दौरान, करीब 8 महीने बाद नदी किनारे गन्ने के खेत से एक चोटी और कुछ हड्डियां बरामद हुईं। डीएनए टेस्ट से पुष्टि हुई कि अवशेष उसी किशोरी के थे। जब पुलिस ने मुख्य आरोपी को पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए नोटिस दिया, तो डर के मारे उसने सारा सच कबूल कर लिया। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि वर्ष 2017 में डॉ. बंगाली की पत्नी रजनी की भी गला दबाकर हत्या की गई थी और शव को नदी किनारे दफना दिया गया था। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।1