Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रयागराज में गंगा जमुना में पानी बढ़ने के साथ ही डॉल्फिन देखी गई है। कुछ समय के लिए यह डॉल्फिन पानी में ऊपर-नीचे करती हुई लोगों को दिखाई दी।
नावेद खान पत्रकार
प्रयागराज में गंगा जमुना में पानी बढ़ने के साथ ही डॉल्फिन देखी गई है। कुछ समय के लिए यह डॉल्फिन पानी में ऊपर-नीचे करती हुई लोगों को दिखाई दी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रयागराज के मेजा स्थित मेजारोड बाजार में आवारा मवेशियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे राहगीर और स्थानीय व्यापारी बेहद परेशान हैं। प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर बड़ी संख्या में ये मवेशी घूमते और आपस में लड़ते नजर आते हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है और हादसों का खतरा बना रहता है। हाल ही में मिर्जापुर के गैपुरा निवासी रवि शंकर प्रसाद इन मवेशियों की चपेट में आने से चोटिल हो गए, हालांकि उन्हें मामूली चोटें आईं। इस समस्या से सबसे अधिक आर्थिक नुकसान फल और सब्जी विक्रेताओं को उठाना पड़ रहा है। बाजार के फल-सब्जी विक्रेता मक्खन सोनकर, विष्णु सोनकर, बाबा जी और बबलू का कहना है कि आवारा मवेशी अचानक आकर उनकी दुकानों पर रखे फल-सब्जियां खा जाते हैं या उन्हें बर्बाद कर देते हैं। रोकने पर ये मवेशी आक्रामक हो जाते हैं, जिससे दुकानदारों में डर का माहौल है। विक्रेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस समस्या पर ध्यान न दिए जाने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मवेशियों को जल्द से जल्द पकड़कर हटाया जाए ताकि व्यापारियों और राहगीरों को राहत मिल सके।1
- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन दहन' के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस ने नवाबगंज थाना क्षेत्र से जब्त किए गए 398.8 किलोग्राम (3.988 क्विंटल) अवैध गांजे को एक उच्च स्तरीय समिति की निगरानी में जलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में नष्ट किए गए इस गांजे की अनुमानित कीमत ₹1 करोड़ 99 लाख 40 हजार बताई गई है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देश पर पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था), पुलिस उपायुक्त अपराध, पुलिस उपायुक्त गंगानगर तथा अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में की गई। इस कार्रवाई को नारकोटिक्स टास्क फोर्स (अपराध शाखा) और नवाबगंज थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, पूर्व में नवाबगंज थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में गांजा बरामद कर तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। बरामद मादक पदार्थ को विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) भेजने पर इसके गांजा होने की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। इसके बाद न्यायालय से एनडीपीएस एक्ट की धारा 52A के तहत आवश्यक अनुमति ली गई। साथ ही डीजीपी उत्तर प्रदेश और आईजी, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स से विधिवत स्वीकृति मिलने के बाद गुरुवार को वायु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्थल पर करीब तीन घंटे तक चली प्रक्रिया में इस गांजे को अग्नि के हवाले कर नष्ट किया गया। दहन की यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई, जिसकी निगरानी के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध, सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव, नवाबगंज थाना प्रभारी सहित नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस ने साफ किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ऐसी ही कठोर और निर्णायक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।1
- प्रयागराज के भुसौली टोला स्थित योगेंद्र पांडे के आवास पर युनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक राजेश यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक में सत्येंद्र बहादुर सिंह ने पेंशनभोगियों की एकजुटता पर बल देते हुए वर्तमान प्रशासन और राजनेताओं के रवैये को अघोषित इमरजेंसी जैसा बताया। बैठक के दौरान योगेंद्र कुमार पांडे और प्रकाश कुमार ने पार्सल विभाग के निजीकरण का कड़ा विरोध किया और इसे तत्काल सार्वजनिक क्षेत्र में वापस करने की मांग की। उन्होंने कहा कि निजीकरण से युवाओं के लिए नौकरियों के अवसर कम हो रहे हैं और वे आउटसोर्सिंग के जाल में फंसकर शोषित होने को मजबूर हैं। इसके साथ ही, वरिष्ठ नागरिकों को पूर्व में मिलने वाली रियायतें तुरंत बहाल करने की मांग की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश यादव ने एन.पी.एस. पर सवाल उठाते हुए पूछा कि यदि एन.पी.एस. इतनी ही अच्छी है तो सभी पूर्व और वर्तमान राजनेता इसे स्वीकार क्यों नहीं करते। राजेश कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने आगामी 29 सितंबर को होने वाले 24 घंटे के धरने को सफल बनाने के लिए पेंशनरों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। इसी बैठक में सत्येंद्र बहादुर सिंह का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें संजय मजूमदार, रामकिशोर और योगेंद्र पांडे ने गीत गाए और राजेश यादव ने उन्हें माला पहनाई। इसके अलावा, ए.जी. ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत तिवारी जी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान रमेश कुमार, मोहम्मद तारीफ, गिरीश चंद यादव, राजू, द्वारका प्रसाद, अंसार अहमद, अबरार अहमद, रमेश, विश्वनाथ प्रजापति, घनश्याम, रामलाल पटेल, वीरेंद्र कुमार पांडे और जावेद अख्तर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त कर समर्थन का वादा किया।1
- Post by Raju Yadav1
- मिर्जापुर के विंध्याचल थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से 99 ग्राम 800 मिलीग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद महेन्द्र बिन्द उर्फ धर्मेन्द्र बिन्द, बोतल बिन्द, नागा पासी और राजेश उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तस्करों में से दो के खिलाफ पहले से भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले दर्ज हैं। मिर्जापुर पुलिस ने चेतावनी दी है कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ उनका यह अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थित उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय का 21वां दीक्षान्त समारोह शुक्रवार को सरस्वती परिसर स्थित अटल प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। इस दीक्षान्त समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति माननीया श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने की। समारोह में कुल 26 को गोल्ड मेडल मिले। दीक्षान्त समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल माननीया श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि नारी शक्ति उच्च शिक्षा में नए आयाम स्थापित कर रही है। वहीं, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लखनऊ की प्रख्यात भारतीय शास्त्रीय एवं लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने दीक्षान्त उद्बोधन दिया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आधुनिकता को अपनाएँ परन्तु संस्कृति व परंपराओं से विच्छिन्न न हों। इस दीक्षान्त समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी’’, उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय तथा उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।1
- उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक खौफनाक हमला सामने आया है, जहाँ एक मगरमच्छ ने 12 साल के बच्चे को जिंदा निगल लिया। यह दर्दनाक घटना तब हुई जब बच्चा खेतों में धान की रोपाई करने के बाद नदी में अपने हाथ-पैर धोने के लिए गया था। इस खौफनाक हमले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1