Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक खौफनाक हमला सामने आया है, जहाँ एक मगरमच्छ ने 12 साल के बच्चे को जिंदा निगल लिया। यह दर्दनाक घटना तब हुई जब बच्चा खेतों में धान की रोपाई करने के बाद नदी में अपने हाथ-पैर धोने के लिए गया था। इस खौफनाक हमले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Umesh chandra patrkar
उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक खौफनाक हमला सामने आया है, जहाँ एक मगरमच्छ ने 12 साल के बच्चे को जिंदा निगल लिया। यह दर्दनाक घटना तब हुई जब बच्चा खेतों में धान की रोपाई करने के बाद नदी में अपने हाथ-पैर धोने के लिए गया था। इस खौफनाक हमले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर चौकी इलाके में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गाजीपुर थाने में तैनात एक दरोगा का शव उनकी कार से बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि यह कार गुरुवार दोपहर से ही मौके पर खड़ी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पारा थाना पुलिस और गाजीपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, कार की बगल वाली सीट के नीचे से शराब की बोतलें भी मिली हैं। हालांकि, दरोगा की मौत के कारणों की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी। सूत्रों के अनुसार, दरोगा गुरुवार को एक विवेचना के सिलसिले में गाजीपुर थाने से निकले थे। इस मामले में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी कमलेश कुमार दीक्षित के अनुसार, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।2
- उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की सख्त हिदायत के बावजूद प्रयागराज के नारीबारी चौकी क्षेत्र में बेखौफ खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन का काला खेल धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। यह पूरा मामला नारीबारी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली देवरा ग्राम पंचायत के फुलवरिया का है, जहाँ सरयू आई.टी.आई. कॉलेज के बिल्कुल बगल में धड़ल्ले से अवैध उत्खनन को अंजाम दिया जा रहा है। शासन-प्रशासन के कड़े निर्देशों के बाद भी क्षेत्र में अवैध खनन का यह कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।1
- प्रयागराज में गंगा जमुना में पानी बढ़ने के साथ ही डॉल्फिन देखी गई है। कुछ समय के लिए यह डॉल्फिन पानी में ऊपर-नीचे करती हुई लोगों को दिखाई दी।1
- प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र में थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित घूरपुर चौराहे पर बीती रात चोरों ने एक पान मसाला की थोक दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने राजू चौरसिया की चौरसिया पान मसाला थोक दुकान का पीछे का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। दुकानदार राजू चौरसिया रोज की तरह रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे जब वे दुकान पहुंचे, तो उन्हें सामने का ताला टूटा मिला और पीछे का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त था। दुकान के अंदर रखा अधिकांश पान मसाला और अन्य कीमती सामान गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित दुकानदार ने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इसके बाद पीड़ित ने घूरपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी दहशत और आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में पहले भी कई चोरियां हो चुकी हैं जिनका पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई है। थाने के इतने करीब हुई इस वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने, आरोपियों को गिरफ्तार करने और बाजार में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।1
- प्रयागराज के मेजा स्थित मेजारोड बाजार में आवारा मवेशियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे राहगीर और स्थानीय व्यापारी बेहद परेशान हैं। प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर बड़ी संख्या में ये मवेशी घूमते और आपस में लड़ते नजर आते हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है और हादसों का खतरा बना रहता है। हाल ही में मिर्जापुर के गैपुरा निवासी रवि शंकर प्रसाद इन मवेशियों की चपेट में आने से चोटिल हो गए, हालांकि उन्हें मामूली चोटें आईं। इस समस्या से सबसे अधिक आर्थिक नुकसान फल और सब्जी विक्रेताओं को उठाना पड़ रहा है। बाजार के फल-सब्जी विक्रेता मक्खन सोनकर, विष्णु सोनकर, बाबा जी और बबलू का कहना है कि आवारा मवेशी अचानक आकर उनकी दुकानों पर रखे फल-सब्जियां खा जाते हैं या उन्हें बर्बाद कर देते हैं। रोकने पर ये मवेशी आक्रामक हो जाते हैं, जिससे दुकानदारों में डर का माहौल है। विक्रेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस समस्या पर ध्यान न दिए जाने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मवेशियों को जल्द से जल्द पकड़कर हटाया जाए ताकि व्यापारियों और राहगीरों को राहत मिल सके।1
- प्रयागराज के झूंसी में बीती रात एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर के बाद परिजनों ने शास्त्री पुल के समीप चक्काजाम कर यातायात बाधित कर दिया। मौके पर पहुंचे एसीपी (ACP) के समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए और मान गए। इसके बाद परिजन शव को अपने साथ अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हो गए।1