पण्डोखर धाम महोत्सव में मलखंभ खेल की आकर्षक प्रस्तुति, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध पण्डोखर धाम में आयोजित वार्षिक महोत्सव के अंतर्गत श्री के पावन सानिध्य में धाम परिसर स्थित मुख्य मंच पर पारंपरिक मलखंभ खेल का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने अपने अद्भुत कौशल और शारीरिक संतुलन का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजन के साथ हुई, जिसके पश्चात विभिन्न स्थानों से आए प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने मलखंभ पर चढ़कर कठिन आसनों और कलात्मक मुद्राओं का प्रदर्शन किया। कलाकारों ने ऊंचे खंभे पर बिना किसी सहारे के संतुलन बनाते हुए अद्भुत करतब दिखाए, जिन्हें देख दर्शक रोमांचित हो उठे और तालियों की गूंज से पूरा परिसर गूंज उठा।मलखंभ की प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय पारंपरिक व्यायाम पद्धति और शारीरिक साधना की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने शक्ति, लचीलापन और एकाग्रता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर श्री गुरुशरण महाराज ने कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि मलखंभ हमारी प्राचीन संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे संरक्षित और प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को भारतीय खेलों की ओर प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस प्रस्तुति ने धार्मिक माहौल के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना को भी सशक्त करने का कार्य किया।

- भांडेर थाना क्षेत्र के हनुमन्तपुरा मोहल्ले से एक युवक की अज्ञात चोरों के द्वारा बाइक चोरी कर ली गई। जिसको लेकर पीड़ित युवक ने शनिवार शाम 05 बजे भांडेर थाने पहुंचकर रिपोर्ट की है। जानकारी के अनुसार अकबरपुर मोहल्ला निवासी पीड़ित युवक देवेंद्र अहिरवार जोकि हनुमंतपुरम मोहल्ला में कारीगरी का काम कर रहे था। उनकी बाइक बाहर खड़ी हुई थी तभी अज्ञात चोरों ने उनकी हीरो होंडा कंपनी की बाइक को चोरी कर लिया वहीं पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर भांडेर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।1
- Post by SK NEWS 911
- झांसी में स्मार्ट मीटरलूट रहे युवा समाजसेवी नेता वैभव बट्टा ने उठाई आवाज1
- दतिया जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को बमबम महादेव पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं एकत्रित होकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर,एवं पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला फूंका गया जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा जब मामला न्यायालय में है और अपील के लिए समय दिया गया है,तो फिर इतनी जल्दबाजी क्यों दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के मामले में आधी रात को विधानसभा सचिवालय खोलकर उनकी विधायकी समाप्त कर दी गई इससे यह साफ है कि राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा हर संभव प्रयास कर रही है कि विपक्ष के विधायकों को किसी भी तरह प्रक्रिया से बाहर किया जाए,चाहे वह दबाव हो,पुराने मामलों को हवा देना हो या फिर इस तरह की जल्दबाजी में कार्यवाही। उन्होंने कहा लोकतंत्र में कानून और प्रक्रिया का सम्मान सर्वोपरि होता है,लेकिन भाजपा लगातार उसे दरकिनार कर सत्ता बचाने की कोशिश में लगी है यह लोकतंत्र नहीं,बल्कि तानाशाही की ओर बढ़ता कदम है जो हथकंडे अपनाए जा रहे हैं,उन्हें खुलकर राजनीतिक दुर्भावना और सत्ता का दुरुपयोग ही कहा जाएगा।लेकिन भाजपा यह याद रखे, यह श्री राहुल गांधी की कांग्रेस है न कभी डरी है,न डरेगी पूरी कांग्रेस पार्टी अपने विधायक के साथ मजबूती से खड़ी है और हर स्तर पर, हर मंच पर,संवैधानिक और कानूनी तरीके से इस लड़ाई को लड़ेगी।पुतला दहन करने बालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,अंबिका शर्मा, स्वामी शरण कुशवाहा,जमित्री दादोरिया,सी एल बोध,स्वदेश अहिरवार,बी एल केन,प्रेमनारायण कुशवाहा,जसवंत बघेल,पुष्पराज राजपूत,रिंकू यादव, मोहन कुशवाहा,अनिल राज श्रीवास्तव,रामकुमार मोंगिया,मुईन कुरेशी,रामदास उत्साही,वासुदेव कमरिया,राघवेंद्र जादोन,अनूप तिवारी,सुरेश अहिरवार,सुनील बंशकार,जयेंद्र गौतम,राजू खान,बलबीर कुशवाहा,मोहनसरूप श्रीवास्तव,मानस दुबे, आदि उपस्थित रहे!1
- #Datia: पण्डोखर धाम पहुंचे जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर, देखें पूरा वीडियो...... #दतिया #pandokhardham #महामंडलेश्वर #संत #धर्म1
- अब नहीं चलेगा शोर और शौक! प्रेशर हॉर्न-हूटर वालों की खैर नहीं, पुलिस सख्त हूटर-प्रेशर हॉर्न वालों पर पुलिस का कहर! ब्लैक फिल्म हटाओ या चालान कटाओ सड़क पर दबंगई खत्म! अवैध हूटर और काली फिल्म पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन1
- Post by Anubhav shrivastava1
- दतिया में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप दतिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया। यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध स्वरूप पुतले दहन किए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में राजनीतिक दुर्भावना के चलते विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे लोकतंत्र की भावना को ठेस पहुंच रही हैं1