logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिसई : भदौली मण्डा पूजा के शुभावसर पर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन छऊ नृत्य में रामायण के प्रसंग ने दर्शकों को किया भावविभोर सिसई(गुमला)। सिसई प्रखण्ड अंतर्गत,ग्राम पंचायत भदौली में मण्डा पूजा के शुभावसर पर "छऊ नृत्य" व "नागपुरी सांस्कृतिक" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। राधेश्याम सिंह,अर्ख़ितानंद देवघरिया,अरुण किशोर सिंह,अजय कुमार सिंह ,राहुल सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भदौली निवासी राधेश्याम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम भदौली में मण्डा पूजा सन् 1957 से पूर्वजों द्वारा किया जा रहा है। जिसे आज की पीढ़ी पूर्वजों के विरासत को आगे लेकर चल रही है और प्रत्येक वर्ष काफी धूमधाम से मनाया जाता है। श्रद्धालुओं एवं भक्तों की काफी भीड़ रहती है। लोग दूर दूर से मण्डा पूजा देखने आते हैं। पुरी आस्था और भक्ति के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान को पाहान पूजारों द्वारा संपन्न कराया जाता है वहीं इस आयोजन में लोटनसेवा, धुंवासी के साथ रात्रि में फुलखुन्दी आग में चलने का रस्म किया जाता है, जिसमें भोक्ता और सोक्ताईन अपनी मनोकामनाओं को लेकर नंगे पांव आग के अंगारों में चलते हुए रस्म को पुरा करते हैं। इसबार फुलखुंदी के पश्चात रात्रि में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें बंगाल से आये हुए छऊ नृत्य मंडली द्वारा छऊ नृत्य के माध्यम से रामायण के प्रसंग को अपने मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर दर्शकगण भावविभोर हो उठे। वहीं अगले दिन मंगलवार की संध्या में आयोजित नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में सत्या म्युजिकल ग्रुप के कलाकार कवि किशन,सूरज कुमार,बसीर अंसारी,दिव्या कुमारी,प्रीति बारला,रेशमा कुमारी एवं सपना कुमारी द्वारा एक से बढ़कर एक आधुनिक नागपुरी व भोजपुरी गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी गई जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक भजनों से हुई। इसके बाद भोजपुरी व नागपुरी गीत संगीत और नृत्य का दौर देर रात तक चलता रहा जिसका दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं पुरुषों की काफी भीड़ जुटि हुई थी। इसी के साथ तीन दिनों तक चलने वाले भक्ति और आस्था से जुड़ी धार्मिक आयोजन "मंडा पूजा" का समापन किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में भदौली मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष राहुल सिंह,सचिव विक्रम ताम्रकर, उपाध्यक्ष शुभम सिंह,अरुण सिंह,नंदकिशोर सिंह,अजय सिंह,रामानंद सिंह,विकास पंडा,राजेश उराँव,सुरेन्द्र जायसवाल, करण सिंह,राजन गोप,गोपाल सिंह,गौतम ताम्रकर,सहित सभी कार्यकर्ताओं का भरपूर योगदान रहा।

2 hrs ago
user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
SHAMBHU. S. CHAUHAN
Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
2 hrs ago

सिसई : भदौली मण्डा पूजा के शुभावसर पर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन छऊ नृत्य में रामायण के प्रसंग ने दर्शकों को किया भावविभोर सिसई(गुमला)। सिसई प्रखण्ड अंतर्गत,ग्राम पंचायत भदौली में मण्डा पूजा के शुभावसर पर "छऊ नृत्य" व "नागपुरी सांस्कृतिक" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। राधेश्याम सिंह,अर्ख़ितानंद देवघरिया,अरुण किशोर सिंह,अजय कुमार सिंह ,राहुल सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भदौली निवासी राधेश्याम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम भदौली में मण्डा पूजा सन् 1957 से पूर्वजों द्वारा किया जा रहा है। जिसे आज

की पीढ़ी पूर्वजों के विरासत को आगे लेकर चल रही है और प्रत्येक वर्ष काफी धूमधाम से मनाया जाता है। श्रद्धालुओं एवं भक्तों की काफी भीड़ रहती है। लोग दूर दूर से मण्डा पूजा देखने आते हैं। पुरी आस्था और भक्ति के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान को पाहान पूजारों द्वारा संपन्न कराया जाता है वहीं इस आयोजन में लोटनसेवा, धुंवासी के साथ रात्रि में फुलखुन्दी आग में चलने का रस्म किया जाता है, जिसमें भोक्ता और सोक्ताईन अपनी मनोकामनाओं को लेकर नंगे पांव आग के अंगारों में चलते हुए रस्म को पुरा करते हैं। इसबार फुलखुंदी के

पश्चात रात्रि में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें बंगाल से आये हुए छऊ नृत्य मंडली द्वारा छऊ नृत्य के माध्यम से रामायण के प्रसंग को अपने मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर दर्शकगण भावविभोर हो उठे। वहीं अगले दिन मंगलवार की संध्या में आयोजित नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में सत्या म्युजिकल ग्रुप के कलाकार कवि किशन,सूरज कुमार,बसीर अंसारी,दिव्या कुमारी,प्रीति बारला,रेशमा कुमारी एवं सपना कुमारी द्वारा एक से बढ़कर एक आधुनिक नागपुरी व भोजपुरी गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी गई जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम की

शुरुआत धार्मिक भजनों से हुई। इसके बाद भोजपुरी व नागपुरी गीत संगीत और नृत्य का दौर देर रात तक चलता रहा जिसका दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं पुरुषों की काफी भीड़ जुटि हुई थी। इसी के साथ तीन दिनों तक चलने वाले भक्ति और आस्था से जुड़ी धार्मिक आयोजन "मंडा पूजा" का समापन किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में भदौली मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष राहुल सिंह,सचिव विक्रम ताम्रकर, उपाध्यक्ष शुभम सिंह,अरुण सिंह,नंदकिशोर सिंह,अजय सिंह,रामानंद सिंह,विकास पंडा,राजेश उराँव,सुरेन्द्र जायसवाल, करण सिंह,राजन गोप,गोपाल सिंह,गौतम ताम्रकर,सहित सभी कार्यकर्ताओं का भरपूर योगदान रहा।

More news from झारखंड and nearby areas
  • सिसई(गुमला)। सिसई प्रखण्ड अंतर्गत,ग्राम पंचायत भदौली में मण्डा पूजा के शुभावसर पर "छऊ नृत्य" व "नागपुरी सांस्कृतिक" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। राधेश्याम सिंह,अर्ख़ितानंद देवघरिया,अरुण किशोर सिंह,अजय कुमार सिंह ,राहुल सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भदौली निवासी राधेश्याम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम भदौली में मण्डा पूजा सन् 1957 से पूर्वजों द्वारा किया जा रहा है। जिसे आज की पीढ़ी पूर्वजों के विरासत को आगे लेकर चल रही है और प्रत्येक वर्ष काफी धूमधाम से मनाया जाता है। श्रद्धालुओं एवं भक्तों की काफी भीड़ रहती है। लोग दूर दूर से मण्डा पूजा देखने आते हैं। पुरी आस्था और भक्ति के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान को पाहान पूजारों द्वारा संपन्न कराया जाता है वहीं इस आयोजन में लोटनसेवा, धुंवासी के साथ रात्रि में फुलखुन्दी आग में चलने का रस्म किया जाता है, जिसमें भोक्ता और सोक्ताईन अपनी मनोकामनाओं को लेकर नंगे पांव आग के अंगारों में चलते हुए रस्म को पुरा करते हैं। इसबार फुलखुंदी के पश्चात रात्रि में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें बंगाल से आये हुए छऊ नृत्य मंडली द्वारा छऊ नृत्य के माध्यम से रामायण के प्रसंग को अपने मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर दर्शकगण भावविभोर हो उठे। वहीं अगले दिन मंगलवार की संध्या में आयोजित नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में सत्या म्युजिकल ग्रुप के कलाकार कवि किशन,सूरज कुमार,बसीर अंसारी,दिव्या कुमारी,प्रीति बारला,रेशमा कुमारी एवं सपना कुमारी द्वारा एक से बढ़कर एक आधुनिक नागपुरी व भोजपुरी गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी गई जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक भजनों से हुई। इसके बाद भोजपुरी व नागपुरी गीत संगीत और नृत्य का दौर देर रात तक चलता रहा जिसका दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं पुरुषों की काफी भीड़ जुटि हुई थी। इसी के साथ तीन दिनों तक चलने वाले भक्ति और आस्था से जुड़ी धार्मिक आयोजन "मंडा पूजा" का समापन किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में भदौली मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष राहुल सिंह,सचिव विक्रम ताम्रकर, उपाध्यक्ष शुभम सिंह,अरुण सिंह,नंदकिशोर सिंह,अजय सिंह,रामानंद सिंह,विकास पंडा,राजेश उराँव,सुरेन्द्र जायसवाल, करण सिंह,राजन गोप,गोपाल सिंह,गौतम ताम्रकर,सहित सभी कार्यकर्ताओं का भरपूर योगदान रहा।
    4
    सिसई(गुमला)। सिसई प्रखण्ड अंतर्गत,ग्राम पंचायत भदौली में मण्डा पूजा के शुभावसर पर "छऊ नृत्य" व "नागपुरी सांस्कृतिक" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
राधेश्याम सिंह,अर्ख़ितानंद देवघरिया,अरुण किशोर सिंह,अजय कुमार सिंह ,राहुल सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
भदौली निवासी राधेश्याम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम भदौली में मण्डा पूजा सन् 1957 से पूर्वजों द्वारा किया जा रहा है। जिसे आज की पीढ़ी पूर्वजों के विरासत को आगे लेकर चल रही है और प्रत्येक वर्ष काफी धूमधाम से मनाया जाता है।
श्रद्धालुओं एवं भक्तों की काफी भीड़ रहती है। लोग दूर दूर से मण्डा पूजा देखने आते हैं। पुरी आस्था और भक्ति के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान को पाहान पूजारों द्वारा संपन्न कराया जाता है वहीं इस आयोजन में लोटनसेवा, धुंवासी के साथ रात्रि में फुलखुन्दी आग में चलने का रस्म किया जाता है, जिसमें भोक्ता और सोक्ताईन अपनी मनोकामनाओं को लेकर नंगे पांव आग के अंगारों में चलते हुए रस्म को पुरा करते हैं।
इसबार फुलखुंदी के पश्चात रात्रि में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें बंगाल से आये हुए छऊ नृत्य मंडली द्वारा छऊ नृत्य के माध्यम से रामायण के प्रसंग को अपने मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर दर्शकगण भावविभोर हो उठे। 
वहीं अगले दिन मंगलवार की संध्या में आयोजित नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में सत्या म्युजिकल ग्रुप के कलाकार कवि किशन,सूरज कुमार,बसीर अंसारी,दिव्या कुमारी,प्रीति बारला,रेशमा कुमारी एवं सपना कुमारी द्वारा एक से बढ़कर एक आधुनिक नागपुरी व भोजपुरी गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी गई जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक भजनों से हुई। इसके बाद भोजपुरी व नागपुरी गीत संगीत और नृत्य का दौर देर रात तक चलता रहा जिसका दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं पुरुषों की काफी भीड़ जुटि हुई थी।
इसी के साथ तीन दिनों तक चलने वाले भक्ति और आस्था से जुड़ी धार्मिक आयोजन "मंडा पूजा" का समापन किया गया। 
इस आयोजन को सफल बनाने में भदौली मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष राहुल सिंह,सचिव विक्रम ताम्रकर, उपाध्यक्ष शुभम सिंह,अरुण सिंह,नंदकिशोर सिंह,अजय सिंह,रामानंद सिंह,विकास पंडा,राजेश उराँव,सुरेन्द्र जायसवाल, करण सिंह,राजन गोप,गोपाल सिंह,गौतम ताम्रकर,सहित सभी कार्यकर्ताओं का भरपूर योगदान रहा।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • गुमला ब्रेकिंग... मॉडल स्कूल गुमला के तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं बुधवार की दोपहर चिलचिलाती धूप में शहर के टावर चौक को जाम कर दिया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी है। पूर्व में प्रिंसिपल को मिलाकर कुल 5 शिक्षक थे। इसके बाद एक शिक्षक हटा दिए गए। वर्तमान में पुनः अंग्रेजी विषय के शिक्षक को हटाने की बात सामने आई है, जिसे लेकर आज हम सड़क पर उतरे हैं। करीब 200 छात्र-छात्राएं कक्षा 6 से 10वीं की पढ़ाई करते हैं लेकिन मात्र चार शिक्षक है। ऐसे में एक और शिक्षक को हटा दिया जाएगा, तो बच्चों का भविष्य कहां जाएगा। सूचना पर जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञानशंकर जायसवाल, थाना प्रभारी महेंद्र करमाली मौके पर पहुंचे और छात्र छात्रों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रशासन पर भरोसा रखिए, जल्द ही एक टीम स्कूल जाकर पूरे मामले पर बातचीत करेगी। इतनी धूप में सड़क पर रहना सेहत के लिए नुकसानदेह है। प्रशासनिक अधिकारियों के बात मानकर छात्र-छात्राएं वापस स्कूल लौट गए बाइट, ऋषि विश्वकर्मा, पूर्ववर्ती छात्र, मॉडल स्कूल, गुमला।
    1
    गुमला ब्रेकिंग...
मॉडल स्कूल गुमला के तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं बुधवार की दोपहर चिलचिलाती धूप में शहर के टावर चौक को जाम कर दिया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी है। पूर्व में प्रिंसिपल को मिलाकर कुल 5 शिक्षक थे। इसके बाद एक शिक्षक हटा दिए गए। वर्तमान में पुनः अंग्रेजी विषय के शिक्षक को हटाने की बात सामने आई है, जिसे लेकर आज हम सड़क पर उतरे हैं। करीब 200 छात्र-छात्राएं कक्षा 6 से 10वीं की पढ़ाई करते हैं लेकिन मात्र चार शिक्षक है। ऐसे में एक और शिक्षक को हटा दिया जाएगा, तो बच्चों का भविष्य कहां जाएगा। सूचना पर जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञानशंकर जायसवाल, थाना प्रभारी महेंद्र करमाली मौके पर पहुंचे और छात्र छात्रों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रशासन पर भरोसा रखिए, जल्द ही एक टीम स्कूल जाकर पूरे मामले पर बातचीत करेगी। इतनी धूप में सड़क पर रहना सेहत के लिए नुकसानदेह है। प्रशासनिक अधिकारियों के बात मानकर छात्र-छात्राएं वापस स्कूल लौट गए 
बाइट, ऋषि विश्वकर्मा, पूर्ववर्ती छात्र, मॉडल स्कूल, गुमला।
    user_रिपोर्टर
    रिपोर्टर
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • विद्यालय में प्रयोगशाला कक्ष का दरवाजा तोड़ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का अज्ञात चोरों ने किया चोरी
    1
    विद्यालय में प्रयोगशाला कक्ष का दरवाजा तोड़ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का अज्ञात चोरों ने किया चोरी
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Pawan arya
    1
    Post by Pawan arya
    user_Pawan arya
    Pawan arya
    Art Therapist गुमला, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • मॉडल स्कूल गुमला के तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं बुधवार की दोपहर चिलचिलाती धूप में शहर के टावर चौक को जाम कर दिया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी है। पूर्व में प्रिंसिपल को मिलाकर कुल 5 शिक्षक थे। इसके बाद एक शिक्षक हटा दिए गए। वर्तमान में पुनः अंग्रेजी विषय के शिक्षक को हटाने की बात सामने आई है, जिसे लेकर आज हम सड़क पर उतरे हैं। करीब 200 छात्र-छात्राएं कक्षा 6 से 10वीं की पढ़ाई करते हैं लेकिन मात्र चार शिक्षक है। ऐसे में एक और शिक्षक को हटा दिया जाएगा, तो बच्चों का भविष्य कहां जाएगा। सूचना पर जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञानशंकर जायसवाल, थाना प्रभारी महेंद्र करमाली मौके पर पहुंचे और छात्र छात्रों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रशासन पर भरोसा रखिए, जल्द ही एक टीम स्कूल जाकर पूरे मामले पर बातचीत करेगी। इतनी धूप में सड़क पर रहना सेहत के लिए नुकसानदेह है। प्रशासनिक अधिकारियों के बात मानकर छात्र-छात्राएं वापस स्कूल लौट गए।
    4
    मॉडल स्कूल गुमला के तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं बुधवार की दोपहर चिलचिलाती धूप में शहर के टावर चौक को जाम कर दिया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी है। पूर्व में प्रिंसिपल को मिलाकर कुल 5 शिक्षक थे। इसके बाद एक शिक्षक हटा दिए गए। वर्तमान में पुनः अंग्रेजी विषय के शिक्षक को हटाने की बात सामने आई है, जिसे लेकर आज हम सड़क पर उतरे हैं। करीब 200 छात्र-छात्राएं कक्षा 6 से 10वीं की पढ़ाई करते हैं लेकिन मात्र चार शिक्षक है। ऐसे में एक और शिक्षक को हटा दिया जाएगा, तो बच्चों का भविष्य कहां जाएगा। सूचना पर जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञानशंकर जायसवाल, थाना प्रभारी महेंद्र करमाली मौके पर पहुंचे और छात्र छात्रों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रशासन पर भरोसा रखिए, जल्द ही एक टीम स्कूल जाकर पूरे मामले पर बातचीत करेगी। इतनी धूप में सड़क पर रहना सेहत के लिए नुकसानदेह है। प्रशासनिक अधिकारियों के बात मानकर छात्र-छात्राएं वापस स्कूल लौट गए।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • चैनपुर अनुमंडल में बुधवार को प्रशासनिक स्तर पर एक अहम बदलाव देखने को मिला, जब आईपीएस अधिकारी श्रुति अग्रवाल ने सातवीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया। झारखंड में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत पूर्व एसडीपीओ ललित मीणा का तबादला किया गया, जिसके बाद श्रुति अग्रवाल ने चैनपुर की कमान संभाली।
    1
    चैनपुर अनुमंडल में बुधवार को प्रशासनिक स्तर पर एक अहम बदलाव देखने को मिला, जब आईपीएस अधिकारी श्रुति अग्रवाल ने सातवीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया। झारखंड में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत पूर्व एसडीपीओ ललित मीणा का तबादला किया गया, जिसके बाद श्रुति अग्रवाल ने चैनपुर की कमान संभाली।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • झारखंड में नक्सलियों का सफाया, हथियार बरामद झारखंड के हजारीबाग जिले के खपिया जंगल क्षेत्र में CRPF की 209 कोबरा बटालियन की टीमों द्वारा एक सफल एंटी-नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। ऑपरेशन के दौरान, २०९ कोबरा बटालियन की टीमों का सामना नक्सलियों के एक समूह से हुआ, जिसका नेतृत्व सहदेव महतो (RCM) कर रहा था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें शामिल हैं: सहदेव महतो उर्फ अनुज RCM, नताशा SZCM, बुधन करमाली एरिया कमांडर रंजीत गंझू एरिया कमांडर मौके से निम्नलिखित हथियार बरामद किए गए: दो AK सीरीज राइफल, एक कोल्ट AR-15 राइफल, एक इंसास राइफल यह ऑपरेशन क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है जो सुरक्षा बलों की शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
    1
    झारखंड में नक्सलियों का सफाया, हथियार बरामद
झारखंड के हजारीबाग जिले के खपिया जंगल क्षेत्र में CRPF की 209 कोबरा बटालियन की टीमों द्वारा एक सफल एंटी-नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।
ऑपरेशन के दौरान, २०९ कोबरा बटालियन की टीमों का सामना नक्सलियों के एक समूह से हुआ, जिसका नेतृत्व सहदेव महतो (RCM) कर रहा था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई।
मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें शामिल हैं:
सहदेव महतो उर्फ अनुज RCM, 
नताशा SZCM, 
बुधन करमाली एरिया कमांडर
रंजीत गंझू  एरिया कमांडर
मौके से निम्नलिखित हथियार बरामद किए गए:
दो AK सीरीज राइफल, 
एक कोल्ट AR-15 राइफल, 
एक इंसास राइफल 
यह ऑपरेशन क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है जो सुरक्षा बलों की शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.