घंसौर में रोज़ाना जाम से लोग परेशान, अव्यवस्था बनी बड़ी समस्या घंसौर में रोज़ाना जाम से लोग परेशान, अव्यवस्था बनी बड़ी समस्या घंसौर मुख्यालय की सड़कों पर लगातार लग रहे जाम से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के प्रमुख मार्गों पर लोगों द्वारा सड़क किनारे वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, वहीं कई व्यापारी भी अपने दुकान के बोर्ड और सामान सड़क तक फैला देते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है और यातायात प्रभावित होता है आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को पुरानी बस स्टैंड से लेकर पुरानी रेलवे फाटक तक लगभग 15 से 20 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या अब रोज़ की हो गई है। बिना किसी नियंत्रण के सड़क पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि लोगों को रोज़-रोज़ जाम की परेशानी से राहत मिल सके

- Post by Salim khan1
- ब्रेकिंग जबलप पनागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,बड़ेरा कला में वन्यजीवों के शिकार की साजिश नाकाम,दो आरोपी हथियारों और महिंद्रा कार सहित गिरफ्तार, आरोपियो से .30 राइफल और .22 राइफल सहित जिंदा कारतूस और चला हुआ खोका जब्त,आरोपी अरुण चेंगप्पा और गार्डन पेप्टिस से सघन पूछताछ जारी।1
- संस्कारधानी के संजीवनी नगर थाना अंतर्गत गंगानगर क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अनियंत्रित कार सीधे सड़क किनारे गड्ढे में जा फसी ना बालिक कार चालक तेज रफ़्तार मे था अचानक हादसा होने से जान बची स्थानीय नागरिकों ने कार को गड्ढे से निकालने की कोसिस की पर नही निकली गाड़ी गहरे गड्ढे फसी पुलिस को खबर लगते ही मौके पर पुलिस पहुँची अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻 https://shuru.co.in/dl/kZRG861
- मृतका के परिजनों का आरोप है कि यह सड़क हादसा नहीं, बल्कि हत्या है। उनका कहना है कि महिला को चलती गाड़ी से धक्का दिया गया, जिसके कारण उसकी मौत हुई। घटना के बाद परिजनों ने तिलवारा थाना पहुंचकर हंगामा किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस पर आरोपी को बचाने के आरोप भी लगाए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। - रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा जबलपुर, 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ - 👉 ऐसे ही खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें1
- मध्य प्रदेश के खजुराहो में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रेलवे स्टेशन के पास स्थित ‘द खजुराहो हेरिटेज रिसोर्ट’ में एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह छत से बंदर भगा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान खजुराहो निवासी रिंकू रैकवार के रूप में हुई है, जिसने महज 5 दिन पहले ही नौकरी शुरू की थी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया।1
- Post by Rishi Rajak1
- Post by Salim khan1
- संस्कारधानी के व्यस्ततम क्षेत्र छोटी लाइन फाटक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवतियों ने एक युवक को बीच सड़क पर रोककर उसकी जमकर धुनाई कर दी। रात के सन्नाटे में युवतियों का यह 'रौद्र रूप' देख वहां से गुजर रहे राहगीर ठिठक गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। युवतियों ने युवक पर चप्पल और थप्पड़ों की ऐसी बौछार की कि युवक को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा और यातायात भी बाधित हुआ। हंगामे का यह वीडियो अब गुरुवार की सुबह 6 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवतियां युवक पर बुरी तरह बरस रही हैं, जबकि युवक खुद को बचाने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, इस पूरे विवाद की असल वजह क्या थी, यह अभी तक रहस्य बना हुआ है। किसी ने छेड़खानी की आशंका जताई है तो कोई इसे आपसी विवाद मान रहा है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की, लेकिन युवतियों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। फिलहाल इस मामले में पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत नहीं पहुंची है, लेकिन वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- जबलपुर में क्राइम ब्रांच और अधारताल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से वाहनों की स्क्रैपिंग करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। - पुलिस को सूचना मिली थी कि खजरी खिरिया इलाके के एक गैराज में बिना वैध दस्तावेज के वाहनों को काटकर स्क्रैप बनाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और कार्रवाई को अंजाम दिया। - छापेमारी के दौरान एक वाहन में स्क्रैप लोड मिला, वहीं एक कार आधी कटी हुई हालत में बरामद हुई, जिसका इंजन बाहर निकाला गया था। इसके अलावा अन्य वाहनों के पुर्जे और स्क्रैप भी मौके से जब्त किए गए। - जांच में सामने आया कि आरोपी अरबाज वाहनों की व्यवस्था करता था, जबकि आरिफ उन्हें काटकर स्क्रैप तैयार करता था। दोनों मिलकर अवैध रूप से इस कारोबार को संचालित कर रहे थे। - पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अवैध धंधों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा जबलपुर, 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़1