logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जबलपुर: छोटी लाइन फाटक पर युवतियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक की बीच सड़क चप्पल और थप्पड़ों से धुनाई,वीडियो वायरल संस्कारधानी के व्यस्ततम क्षेत्र छोटी लाइन फाटक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवतियों ने एक युवक को बीच सड़क पर रोककर उसकी जमकर धुनाई कर दी। रात के सन्नाटे में युवतियों का यह 'रौद्र रूप' देख वहां से गुजर रहे राहगीर ठिठक गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। युवतियों ने युवक पर चप्पल और थप्पड़ों की ऐसी बौछार की कि युवक को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा और यातायात भी बाधित हुआ। ​हंगामे का यह वीडियो अब गुरुवार की सुबह 6 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवतियां युवक पर बुरी तरह बरस रही हैं, जबकि युवक खुद को बचाने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, इस पूरे विवाद की असल वजह क्या थी, यह अभी तक रहस्य बना हुआ है। किसी ने छेड़खानी की आशंका जताई है तो कोई इसे आपसी विवाद मान रहा है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की, लेकिन युवतियों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। फिलहाल इस मामले में पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत नहीं पहुंची है, लेकिन वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

2 hrs ago
user_Rajendra Thapliyal
Rajendra Thapliyal
Local News Reporter जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

जबलपुर: छोटी लाइन फाटक पर युवतियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक की बीच सड़क चप्पल और थप्पड़ों से धुनाई,वीडियो वायरल संस्कारधानी के व्यस्ततम क्षेत्र छोटी लाइन फाटक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवतियों ने एक युवक को बीच सड़क पर रोककर उसकी जमकर धुनाई कर दी। रात के सन्नाटे में युवतियों का यह 'रौद्र रूप' देख वहां से गुजर रहे राहगीर ठिठक गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। युवतियों ने युवक पर चप्पल और थप्पड़ों की ऐसी बौछार की कि युवक को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा और यातायात भी बाधित हुआ। ​हंगामे का यह वीडियो अब गुरुवार की सुबह 6 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवतियां युवक पर बुरी तरह बरस रही हैं, जबकि युवक खुद को बचाने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, इस पूरे विवाद की असल वजह क्या थी, यह अभी तक रहस्य बना हुआ है। किसी ने छेड़खानी की आशंका जताई है तो कोई इसे आपसी विवाद मान रहा है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की, लेकिन युवतियों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। फिलहाल इस मामले में पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत नहीं पहुंची है, लेकिन वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जबलपुर में क्राइम ब्रांच और अधारताल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से वाहनों की स्क्रैपिंग करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। - पुलिस को सूचना मिली थी कि खजरी खिरिया इलाके के एक गैराज में बिना वैध दस्तावेज के वाहनों को काटकर स्क्रैप बनाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और कार्रवाई को अंजाम दिया। - छापेमारी के दौरान एक वाहन में स्क्रैप लोड मिला, वहीं एक कार आधी कटी हुई हालत में बरामद हुई, जिसका इंजन बाहर निकाला गया था। इसके अलावा अन्य वाहनों के पुर्जे और स्क्रैप भी मौके से जब्त किए गए। - जांच में सामने आया कि आरोपी अरबाज वाहनों की व्यवस्था करता था, जबकि आरिफ उन्हें काटकर स्क्रैप तैयार करता था। दोनों मिलकर अवैध रूप से इस कारोबार को संचालित कर रहे थे। - पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अवैध धंधों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा जबलपुर, 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़
    1
    जबलपुर में क्राइम ब्रांच और अधारताल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से वाहनों की स्क्रैपिंग करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
-
पुलिस को सूचना मिली थी कि खजरी खिरिया इलाके के एक गैराज में बिना वैध दस्तावेज के वाहनों को काटकर स्क्रैप बनाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और कार्रवाई को अंजाम दिया।
-
छापेमारी के दौरान एक वाहन में स्क्रैप लोड मिला, वहीं एक कार आधी कटी हुई हालत में बरामद हुई, जिसका इंजन बाहर निकाला गया था। इसके अलावा अन्य वाहनों के पुर्जे और स्क्रैप भी मौके से जब्त किए गए।
-
जांच में सामने आया कि आरोपी अरबाज वाहनों की व्यवस्था करता था, जबकि आरिफ उन्हें काटकर स्क्रैप तैयार करता था। दोनों मिलकर अवैध रूप से इस कारोबार को संचालित कर रहे थे।
-
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अवैध धंधों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा जबलपुर,
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़
    user_Deepak Vishwakarma
    Deepak Vishwakarma
    Journalist जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बरेला/परतला: जबलपुर के बरेला थाना अंतर्गत परतला गांव में खुशियों के माहौल को दहशत में बदलने वाले मुख्य आरोपी नितिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आज आरोपी का उसी क्षेत्र में जुलूस निकाला, ताकि अपराधियों में कानून का खौफ पैदा हो सके। मुख्य बिंदु: घटना: परतला में आयोजित एक लगुन समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गई थी, जिसमें गोली चलने से सनसनी फैल गई थी। कार्रवाई: मुख्य आरोपी नितिन को पुलिस ने धर दबोचा और उसका पैदल जुलूस निकाला। फरार आरोपी: पुलिस के मुताबिक, इस मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का संदेश: सार्वजनिक रूप से जुलूस निकालकर पुलिस ने कड़ा संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बड़ी खबर: पुलिस जल्द ही बाकी तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
    1
    बरेला/परतला: जबलपुर के बरेला थाना अंतर्गत परतला गांव में खुशियों के माहौल को दहशत में बदलने वाले मुख्य आरोपी नितिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आज आरोपी का उसी क्षेत्र में जुलूस निकाला, ताकि अपराधियों में कानून का खौफ पैदा हो सके।
मुख्य बिंदु:
घटना: परतला में आयोजित एक लगुन समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गई थी, जिसमें गोली चलने से सनसनी फैल गई थी।
कार्रवाई: मुख्य आरोपी नितिन को पुलिस ने धर दबोचा और उसका पैदल जुलूस निकाला।
फरार आरोपी: पुलिस के मुताबिक, इस मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस का संदेश: सार्वजनिक रूप से जुलूस निकालकर पुलिस ने कड़ा संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
बड़ी खबर: पुलिस जल्द ही बाकी तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • घंसौर में रोज़ाना जाम से लोग परेशान, अव्यवस्था बनी बड़ी समस्या घंसौर मुख्यालय की सड़कों पर लगातार लग रहे जाम से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के प्रमुख मार्गों पर लोगों द्वारा सड़क किनारे वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, वहीं कई व्यापारी भी अपने दुकान के बोर्ड और सामान सड़क तक फैला देते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है और यातायात प्रभावित होता है आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को पुरानी बस स्टैंड से लेकर पुरानी रेलवे फाटक तक लगभग 15 से 20 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या अब रोज़ की हो गई है। बिना किसी नियंत्रण के सड़क पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि लोगों को रोज़-रोज़ जाम की परेशानी से राहत मिल सके
    1
    घंसौर में रोज़ाना जाम से लोग परेशान, अव्यवस्था बनी बड़ी समस्या
घंसौर मुख्यालय की सड़कों पर लगातार लग रहे जाम से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के प्रमुख मार्गों पर लोगों द्वारा सड़क किनारे वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, वहीं कई व्यापारी भी अपने दुकान के बोर्ड और सामान सड़क तक फैला देते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है और यातायात प्रभावित होता है
आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को पुरानी बस स्टैंड से लेकर पुरानी रेलवे फाटक तक लगभग 15 से 20 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या अब रोज़ की हो गई है। बिना किसी नियंत्रण के सड़क पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं
नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि लोगों को रोज़-रोज़ जाम की परेशानी से राहत मिल सके
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    28 min ago
  • Post by SK Raja NEWS INDIA MP
    1
    Post by SK Raja NEWS INDIA MP
    user_SK Raja NEWS INDIA MP
    SK Raja NEWS INDIA MP
    Media company जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by बसंत राय प्रदेश अध्यक्ष मजदूर संघ आप पार्टी मध्य प्रदेश
    1
    Post by बसंत राय प्रदेश अध्यक्ष मजदूर संघ आप पार्टी मध्य प्रदेश
    user_बसंत राय प्रदेश अध्यक्ष मजदूर संघ आप पार्टी मध्य प्रदेश
    बसंत राय प्रदेश अध्यक्ष मजदूर संघ आप पार्टी मध्य प्रदेश
    Voice of people Jabera, Damoh•
    14 hrs ago
  • गिरते जलस्तर के कारण बढ़ रही ग्रामीणो कि परेशानी
    1
    गिरते जलस्तर के कारण बढ़ रही ग्रामीणो कि परेशानी
    user_DEEPAK SAHU
    DEEPAK SAHU
    रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • संस्कारधानी के व्यस्ततम क्षेत्र छोटी लाइन फाटक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवतियों ने एक युवक को बीच सड़क पर रोककर उसकी जमकर धुनाई कर दी। रात के सन्नाटे में युवतियों का यह 'रौद्र रूप' देख वहां से गुजर रहे राहगीर ठिठक गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। युवतियों ने युवक पर चप्पल और थप्पड़ों की ऐसी बौछार की कि युवक को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा और यातायात भी बाधित हुआ। ​हंगामे का यह वीडियो अब गुरुवार की सुबह 6 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवतियां युवक पर बुरी तरह बरस रही हैं, जबकि युवक खुद को बचाने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, इस पूरे विवाद की असल वजह क्या थी, यह अभी तक रहस्य बना हुआ है। किसी ने छेड़खानी की आशंका जताई है तो कोई इसे आपसी विवाद मान रहा है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की, लेकिन युवतियों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। फिलहाल इस मामले में पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत नहीं पहुंची है, लेकिन वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
    1
    संस्कारधानी के व्यस्ततम क्षेत्र छोटी लाइन फाटक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ युवतियों ने एक युवक को बीच सड़क पर रोककर उसकी जमकर धुनाई कर दी। रात के सन्नाटे में युवतियों का यह 'रौद्र रूप' देख वहां से गुजर रहे राहगीर ठिठक गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। युवतियों ने युवक पर चप्पल और थप्पड़ों की ऐसी बौछार की कि युवक को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा और यातायात भी बाधित हुआ।
​हंगामे का यह वीडियो अब गुरुवार की सुबह 6 बजे से  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवतियां युवक पर बुरी तरह बरस रही हैं, जबकि युवक खुद को बचाने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, इस पूरे विवाद की असल वजह क्या थी, यह अभी तक रहस्य बना हुआ है। किसी ने छेड़खानी की आशंका जताई है तो कोई इसे आपसी विवाद मान रहा है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की, लेकिन युवतियों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। फिलहाल इस मामले में पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत नहीं पहुंची है, लेकिन वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_Rajendra Thapliyal
    Rajendra Thapliyal
    Local News Reporter जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by SK Raja NEWS INDIA MP
    1
    Post by SK Raja NEWS INDIA MP
    user_SK Raja NEWS INDIA MP
    SK Raja NEWS INDIA MP
    Media company जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मेहरतला-सूरजपुर मार्ग पर बाइक भिड़ंत, राजुला व खजरी के दो लोग गंभीर, जबलपुर रेफर घंसौर (सिवनी)। घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहरतला-सूरजपुर मार्ग पर देर रात दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मूरत कुलस्ते (35) निवासी राजुला और विष्णु परते (40) निवासी खजरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर 15 अप्रैल 2026 की सुबह दोनों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    मेहरतला-सूरजपुर मार्ग पर बाइक भिड़ंत, राजुला व खजरी के दो लोग गंभीर, जबलपुर रेफर
घंसौर (सिवनी)।
घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहरतला-सूरजपुर मार्ग पर देर रात दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मूरत कुलस्ते (35) निवासी राजुला और विष्णु परते (40) निवासी खजरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर 15 अप्रैल 2026 की सुबह दोनों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.