Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेशनल हाइवे 27 पर कोटा छावनी निवासी युवक की मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत शव रखवाया मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी पर कोटा.केलवाड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 27 पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में कोटा छावनी निवासी हेमराज माली की मौत हो गयी जजिसके शव को मोर्चरी पर रखवाया गया है जहाँ पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार हेमराज पुत्र आनन्द माली मोटरसाइकिल से शाहबाद शादी समर5 में गया था वहाँ से लौटने के दौरान समरनिया के निकट नेशनल हाईवे 27 पर भेस से टकराने पर घायल हो गया जिसको इलाज के लिए कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dushyant singh gehlot (journal
नेशनल हाइवे 27 पर कोटा छावनी निवासी युवक की मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत शव रखवाया मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी पर कोटा.केलवाड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 27 पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में कोटा छावनी निवासी हेमराज माली की मौत हो गयी जजिसके शव को मोर्चरी पर रखवाया गया है जहाँ पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार हेमराज पुत्र आनन्द माली मोटरसाइकिल से शाहबाद शादी समर5 में गया था वहाँ से लौटने के दौरान समरनिया के निकट नेशनल हाईवे 27 पर भेस से टकराने पर घायल हो गया जिसको इलाज के लिए कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- कोटा: दो प्रसूताओं की मौत के मामले में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन न्यू मेडिकल कॉलेज कोटा में दो प्रसूताओं की मौत के मामले में कल शहर और देहात कांग्रेस ने पीपल्दा विधायक चेतन पटेल कोलाना के नेतृत्व में प्रदर्शन किया, घटना के चार दिन बाद भी अभी तक किसी की ना तो कोई जिम्मेदारी तय हुई है और ना ही किसी पर कोई कार्रवाई: आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने 3.30 बजे कार्यकर्ताओं से न्यू मेडिकल कॉलेज पहुंच कर प्रदर्शन की अपील की है...1
- खेतों में आग और बढ़ते हादसे! चलती बस आई चपेट में क्या लापरवाही और अग्नि असंतुलन बन रहा बड़े खतरों की वजह? गर्मियों में खेतों में लगाई जाने वाली आग अब केवल फसलों तक सीमित नहीं रही, बल्कि इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी बड़ा खतरा बनती जा रही है। हाल ही में कोटा-सुल्तानपुर मार्ग पर खेतों की आग की चपेट में आने से एक बस में आग लग गई। समय रहते यात्री नीचे उतर गए और बड़ा हादसा टल गया। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार खेतों में पराली, सूखी घास और कचरे में लगाई जाने वाली आग कई बार नियंत्रण से बाहर हो जाती है। इससे खेतों में रहने वाले पक्षी, सांप, गोह, खरगोश और अन्य छोटे जीव जिंदा जल जाते हैं। इसे प्रकृति और जीवों के अधिकारों के साथ बड़ा अन्याय माना जाता है। कोटा के वास्तु एक्सपर्ट भाग्येश गौतम के अनुसार अग्नि तत्व का असंतुलन केवल दुर्घटनाएं ही नहीं बढ़ाता, बल्कि आसपास के वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा भी पैदा करता है। खेतों में बिना सावधानी आग लगाना कई बार सड़क हादसों, धुएं और जान-माल के नुकसान का कारण बन जाता है। उन्होंने बताया कि खेतों में लगे ट्रांसफार्मर की दिशा भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। वास्तु अनुसार बिजली और अग्नि से जुड़े उपकरणों का स्थान आग्नेय दिशा यानी दक्षिण-पूर्व (SE) में शुभ माना जाता है। गलत दिशा में लगे ट्रांसफार्मर ओवरहीटिंग, स्पार्किंग और आग की घटनाओं को बढ़ा सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कई खेतों में ट्रांसफार्मर के नीचे सूखी घास और कचरा जमा रहता है, जिससे छोटी सी चिंगारी भी बड़ी आग में बदल जाती है। तेज गर्मी और हवा ऐसी घटनाओं को और खतरनाक बना देती है। वास्तु और सुरक्षा के अनुसार खेतों में कुछ जरूरी सावधानियां रखने की सलाह दी जाती है— • खेतों में सूखी पराली और घास खुले में जमा न रखें • ट्रांसफार्मर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें • बिजली उपकरण आग्नेय दिशा में स्थापित करें • खेतों में आग लगाने से पहले सुरक्षा का ध्यान रखें • सड़क किनारे खेतों में विशेष सावधानी बरतें • जीव-जंतुओं और पर्यावरण की सुरक्षा को प्राथमिकता दें वास्तुविदों का मानना है कि प्रकृति, अग्नि और ऊर्जा संतुलन का सम्मान करना ही सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण की सबसे बड़ी कुंजी है। भाग्येश गौतम वास्तुविद #Kota #KotaNews #Rajasthan #RajasthanNews #Sultanpur #BusFire #FieldFire #BreakingNews #ViralNews #LocalNews #VastuShastra #VastuTips #VastuExpert #BhagyeshGautam #FireSafety #Transformer #PositiveEnergy #AgneyaDirection #SaveNature #AnimalSafety #EnvironmentalAwareness #BhairavVedicVastu #HindiNews #FacebookViral #TrendingNow1
- नेशनल हाइवे 27 पर कोटा छावनी निवासी युवक की मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत शव रखवाया मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी पर कोटा.केलवाड़ा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 27 पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में कोटा छावनी निवासी हेमराज माली की मौत हो गयी जजिसके शव को मोर्चरी पर रखवाया गया है जहाँ पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार हेमराज पुत्र आनन्द माली मोटरसाइकिल से शाहबाद शादी समर5 में गया था वहाँ से लौटने के दौरान समरनिया के निकट नेशनल हाईवे 27 पर भेस से टकराने पर घायल हो गया जिसको इलाज के लिए कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।पुलिस मामले की जांच कर रही है।2
- होटल में खाना खाते युवक की दबंगों ने की पिटाई, CCTV वीडियो वायरल जौनपुर (उत्तर प्रदेश) ; उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में एक होटल में भोजन कर रहे युवक के साथ दबंगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कुछ दबंगों ने होटल में घुसकर युवक को लात-घूंसे से बेरहमी से पीटा। यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि, पीड़ित का आरोप है कि शाहगंज पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई है। पीड़ित न्याय की मांग को लेकर लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक उसे राहत नहीं मिली है। मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।1
- कोटा में राजस्थान कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमीन पठान का जन्मदिन सामाजिक सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने गोदावरी धाम गौशाला में गायों को चारा खिलाया और मदर टेरेसा वृद्धाश्रम में फल-मिठाई वितरित की। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पठान के दीर्घायु की कामना की।1
- राजस्थान के कोटा स्थित गीता भवन में एक भव्य श्री राधा-कृष्ण मंदिर का निर्माण शुरू होने जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस मंदिर का शिलान्यास करेंगे, जिससे यह शहर के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बनेगा।1
- कोटा के कंसुआ इलाके में एक युवक ने अपने बीमार पिता को अस्पताल ले जाने के लिए रास्ता न मिलने पर गुस्से में अपनी ही बाइक को आग लगा दी। डीपीएस स्कूल के बाहर खड़ी गाड़ियों को हटाने से स्टाफ ने मना कर दिया था, जिससे वह रास्ता जाम होने से भड़क गया। इस घटना में युवक की बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।1
- कोटा: सरकारी रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, किसानों ने सौंपा ज्ञापन आड़ागेला-हरिनगर मार्ग का मामला: किसानों को खेतों तक पहुंचने में हो रही परेशानी कोटा/ इटावा। अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी पीपल्दा द्वारा आड़ागेला-हरिनगर क्षेत्र में सरकारी रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी इटावा को ज्ञापन सौंपा गया। किसान सभा के अनुसार ढीपरी चंबल ग्राम पंचायत के ग्राम आड़ागेला हरिनगर से फतेहपुर जाने वाले आम रास्ते पर दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के किसानों को खेतों में हंकाई-जुताई के लिए ट्रैक्टर एवं कृषि उपकरण ले जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2024 और 2025 में भी इस समस्या को लेकर उपखंड प्रशासन, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को अवगत कराया जा चुका है। ग्राम पंचायत ढीपरी चंबल के सरपंच द्वारा भी कार्रवाई की मांग की गई थी। नायब तहसीलदार द्वारा 8 मई 2024 को पटवारी को अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। 29 मई 2025 को भी ग्रामीणों ने उपखंड मुख्यालय इटावा पहुंचकर उपखंड अधिकारी को समस्या से अवगत कराया था, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। गुरुवार को किसान सभा तहसील सचिव कामरेड बाबूलाल बलवानी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम हेमंत कुमार घनघोर से मुलाकात कर अतिक्रमण हटाने की मांग की। एसडीएम ने दिया आश्वासन एसडीएम ने आश्वासन दिया कि प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है और सोमवार तक आम रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवा दिया जाएगा, जिससे किसानों को राहत मिल सकेगी। किसान सभा पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो क्षेत्र के किसान प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में ये रहे शामिल ज्ञापन सौंपने वालों में किसान सभा तहसील सचिव बाबूलाल बलवानी, भोजराज नागर, चेतनप्रकाश मीणा, मुकुट बिहारी जंगम, मुरारीलाल बैरवा, अमोलक चंद, प्रेम पेंटर, ब्रजराज मीणा सहित कई किसान मौजूद रहे।4