*बिग ब्रेकिंग.........* *क्या पलिया कला में सियासी संरक्षण प्राप्त है नशे के कारोबारीयों को*:- *आखिर पलिया में जिम्मेदार क्यों नहीं पलिया में एसटीएफ के छापे मारी की मांग कर रहे हैं* *पलिया कला खीरी में ड्रग्स का नशा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल* *यह वीडियो लगभग 10 दिन पुराना बताया जा रहा है और जहां से यह वीडियो बनाई गई है वह सिंगहिया तिराहा पर स्थित वन विभाग के कार्यालय के पीछे की वीडियो बताई जा रही है* *पलिया कला खीरी में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी पलिया में धड़ल्ले से बिक रही है ड्रग्स* *आखिर इन माफिया के पीछे किसका हाथ है जो पुलिस को एक्शन मोड में आने से रोक रही है* *पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी यह कौन से माफिया है जो पर्दे के पीछे से बिकवा रहे हैं ड्रग्स* *जब पुलिस ने जब नामचीन ड्रग्स माफियाओं को इस क्षेत्र से भगा दिया है कुछ को अपने गिरफ्त में लेकर विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया उसके बाद आखिर कौन बेच रहा है ड्रग्स "कैसे नशेड़ियों को उपलब्ध हो रही है नसे की खेप"* *पर्दे के पीछे छुपे ड्रग्स माफियाओं का जल्द खुलेगा राज कौन ले रहा है नशे के कारोबार का प्रतिशत के हिसाब से पैसा यह भी राज खोलेगा यहां का एक सूत्रधारी जनहित का युवा*

- *आखिर पलिया में जिम्मेदार क्यों नहीं पलिया में एसटीएफ के छापे मारी की मांग कर रहे हैं* *पलिया कला खीरी में ड्रग्स का नशा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल* *यह वीडियो लगभग 10 दिन पुराना बताया जा रहा है और जहां से यह वीडियो बनाई गई है वह सिंगहिया तिराहा पर स्थित वन विभाग के कार्यालय के पीछे की वीडियो बताई जा रही है* *पलिया कला खीरी में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी पलिया में धड़ल्ले से बिक रही है ड्रग्स* *आखिर इन माफिया के पीछे किसका हाथ है जो पुलिस को एक्शन मोड में आने से रोक रही है* *पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी यह कौन से माफिया है जो पर्दे के पीछे से बिकवा रहे हैं ड्रग्स* *जब पुलिस ने जब नामचीन ड्रग्स माफियाओं को इस क्षेत्र से भगा दिया है कुछ को अपने गिरफ्त में लेकर विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया उसके बाद आखिर कौन बेच रहा है ड्रग्स "कैसे नशेड़ियों को उपलब्ध हो रही है नसे की खेप"* *पर्दे के पीछे छुपे ड्रग्स माफियाओं का जल्द खुलेगा राज कौन ले रहा है नशे के कारोबार का प्रतिशत के हिसाब से पैसा यह भी राज खोलेगा यहां का एक सूत्रधारी जनहित का युवा*1
- “पलिया में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सुनीं जनसमस्याएं, शीघ्र निस्तारण का भरोसा” संवाददाता आनंद गोस्वामी एसपी, सीडीओ और एसडीएम की मौजूदगी में लगा जनता दरबार, बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी पलिया कला (खीरी) तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार तथा उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और उन्होंने सीधे जिलाधिकारी को अपनी शिकायतों से अवगत कराया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा में सुनिश्चित करें। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे और मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया गया, जिससे लोगों को राहत मिली।3
- पलिया कलां खीरी। क्षेत्र में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। आलम यह है कि आपूर्ति ठप होने से होटल, रेस्टोरेंट और मिष्ठान प्रतिष्ठानों पर ताले लटकने की नौबत आ गई है। इस गंभीर समस्या से परेशान होकर नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पलिया तहसील में समाधान दिवस में पहुंची जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुधारने की पुरजोर मांग की। व्यापारियों ने बताया कि यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो व्यापार पूरी तरह ठप हो जाएगा, जिससे आर्थिक संकट गहरा सकता है।नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरव गुप्ता के नेतृत्व में भारी संख्या में व्यापारी पलिया तहसील पहुंचे। जहां चल रहे समाधान दिवस में पहुंची जिलाधिकारी को सौंपे गए शिकायती पत्र में व्यापारियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता न के बराबर रह गई है। खान-पान के व्यवसाय से जुड़े दुकानदारों को कालाबाजारी और किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गौरव गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, लेकिन पलिया क्षेत्र में इन आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। गैस एजेंसियों की मनमानी और आपूर्ति श्रृंखला में आए व्यवधान के कारण छोटे और बड़े सभी स्तर के व्यापारी परेशान हैं।ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने प्रशासन का ध्यान विवाह सीजन की ओर भी आकर्षित किया। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में शादियों का सीजन शुरू हो रहा है, जिसमें गैस की मांग और अधिक बढ़ जाएगी। ऐसे में जिन परिवारों में मांगलिक कार्य निर्धारित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने चाहिए। यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया, तो शादियों के आयोजन में भी भारी व्यवधान पैदा होगा और आम जनता को भोजन की किल्लत झेलनी पड़ेगी।इस दौरान जिला महामंत्री अमित महाजन और नगर महामंत्री जसवीर फ्लोरा ने संयुक्त रूप से कहा कि गैस की कमी न केवल व्यापार को प्रभावित कर रही है, बल्कि इससे जुड़े श्रमिकों के रोजगार पर भी संकट मंडरा रहा है। व्यापारियों ने मांग की कि संबंधित गैस कंपनियों और एजेंसियों को कड़े निर्देश देकर आपूर्ति को नियमित कराया जाए। जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष श्याम आनंद, तहसील महामंत्री राजेश गुप्ता, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, युवा मंत्री आदित्य मौर्य, रघुनाथ राठौर, नीरज गर्ग, राहुल गुप्ता, राजीव कुमार, सुखविंदर सिंह, पप्पू हलवाई, पंकज कुमार, संदीप कुमार, राजेश और मनोहर चौरसिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।4

- पलिया कलां- खीरी।* पलिया नगर क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं और एक बार फिर शनिवार शाम एक बड़ी वारदात सामने आई, जहां चोरों ने एक गैस एजेंसी को निशाना बनाकर भारी नुकसान पहुंचाया। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों और लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। बता दे कि पलिया के मोहल्ला सिंगहिया में स्थित करुणा भारत गैस एजेंसी में शनिवार की शाम चोरों ने धावा बोल दिया। चोर एजेंसी से बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर चोरी कर फरार हो गए। गैस एजेंसी के मालिक अमीश कुमार सिंह ने बातचीत में बताया कि चोर कुल 108 सिलेंडर अपने साथ ले गए, जिनमें 98 भरे हुए और 10 खाली सिलेंडर शामिल हैं। इस चोरी से एजेंसी को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वही इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में चिंता का माहौल बना हुआ है।1
- लखीमपुर- शहर के सुआगाड़ा निवासी अंश झा हत्याकांड में परिजनों ने 4 आरोपियों के लिए नाम.... पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है शुभम और मिक्कू हिरासत में लिए गये..... सुनील सिंह और गोपाल पाण्डेय अभी फरार हैं शहर के डीएस इंटर कालेज में 11 वीं का स्टूडेंट था अंश पेट मे लगी थी गोली, पटाखा बता के गुमराह किया गया1
- रिश्तों की असली ताकत: सड़क पर दिखा पति-पत्नी का सच्चा साथ हरिद्वार – भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां रिश्ते छोटी-छोटी बातों पर कमजोर पड़ जाते हैं, वहीं एक वायरल वीडियो ने पति-पत्नी के रिश्ते की असली मजबूती दिखा दी हाईवे पर एक कार खराब हो जाती है, पति ड्राइविंग सीट पर बैठा रहता है और पत्नी बिना किसी झिझक के उतरकर कार को धक्का लगाने लगती है ताकि गाड़ी सुरक्षित किनारे लग सके। यह दृश्य सिर्फ एक स्थिति नहीं, बल्कि रिश्ते में भरोसे, समझ और समर्पण की झलक है इस वीडियो को Haridwar Police ने शेयर करते हुए संदेश दिया कि रिश्तों में साथ निभाना ही सबसे बड़ी ताकत है यह छोटा सा पल सिखाता है कि सच्चा रिश्ता वही है, जहां मुश्किल वक्त में कोई साथ खड़ा नहीं होता, बल्कि आगे बढ़कर हाथ थाम लेता है सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत जम करवा रहा हो रहा है और लोग खुले दिल से इस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं1
- *पलिया रोडवेज बस स्टैंड के पास रोड जगह कम होने के कारण 2:00 बजे एक साथ इधर उधर करने और निकालने की वजह से लगा जाम "जाम में फंसी एम्बुलेंस"* पलिया कला खीरी:- पलिया कला खीरी के नगर के बीचो-बीच पलिया पुलिस चौकी के पास अस्थाई रूप से बने रोडवेज बस स्टैंड के पास आए दिन लगती है जाम। आज तमाम व्यापार मंडल के प्रतिनिधि व पदाधिकारी पलिया समाधान दिवस में जिलाधिकारी को रोडवेज बस स्टैंड स्थापित करने की मांग को लेकर पत्र सोपा है किंतु रोडवेज का आयोजन सड़कों पर खड़ा होना और दो-तीन गाड़ियां एक साथ आगे पीछे करने में लगातार जाम लग रहा है जिसके कारण आम जनमानस के साथ-साथ मरीजों की भी जान जोखिम में डाली जा रही है। दिन के करीब 2:00 बजे पलिया पुलिस चौकी के पास स्थापित स्थाई रूप से बना रोडवेज बस अड्डा जहां पर दो-तीन गाड़ियां एक साथ इधर-उधर करने में जाम लग गया जिसमें सरकारी 108 नंबर की एंबुलेंस फस गई पर काफी मशक्कत के बाद वह एंबुलेंस वहां से निकल जा सकी।3