@नवादा #मॉडर्न शैक्षिक समूह परिसर में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई नवादा लाइव नेटवर्क। मॉडर्न शैक्षिक समूह नवादा में रविवार 19अप्रैल को भगवान परशुराम जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवी विद्वान एवं गणमान्य व्यक्ति साप्ताहिक समाचार पत्र मगध की आवाज के संस्थापक राजेंद्र पाण्डेय, भाजपा नेता राजन कुमार , श्री मिट्ठू जी तथा अन्य अतिथियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात भजन, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय एवं प्रेरणादायक बन गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता मॉडर्न शैक्षिक समूह के सचिव एवं एसोसिएशन आफ टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूशन पटना, बिहार के महासचिव डॉ. शैलेश कुमार ने भगवान परशुराम के जीवन एवं आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये विष्णु भगवान के छठवें अवतार हैं। परशुराम जी का मूल नाम राम था। शिव जी की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर उन्होंने भगवान शिव से परशु नामक दिव्य अस्त्र प्राप्त किया था। चुकी वह हमेशा यह अस्त्र अपने साथ रखते थे इसलिए उनका पूरा नाम परशुराम पड़ा उनका जीवन सत्य, धर्म और न्याय की स्थापना का प्रतीक है। वे भृंगी ऋषि के वंसज थे उन्होंने सभी को उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया। डॉ कुमार ने कहा कि आज के समय में हमें भगवान परशुराम के साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। संबंधित संस्थाओं के प्राचार्य- डॉक्टर नरेश झा, श्री मनीराम, श्री देवकांत एवं अन्य व्याख्यातागण श्री मनोज कुमार सिंह, श्री राम प्यारे, डॉ. फिरंगी यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किया। मौके पर कर्मीगण श्रवण कुमार, मनीष कुमार,गोलू कुमार, नवेंदु धीरज तथा अन्य लोग भी ने भी अपनी सहभागिता दी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
@नवादा #मॉडर्न शैक्षिक समूह परिसर में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई नवादा लाइव नेटवर्क। मॉडर्न शैक्षिक समूह नवादा में रविवार 19अप्रैल को भगवान परशुराम जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवी विद्वान एवं गणमान्य व्यक्ति साप्ताहिक समाचार पत्र मगध की आवाज के संस्थापक राजेंद्र पाण्डेय, भाजपा नेता राजन कुमार , श्री मिट्ठू जी तथा अन्य अतिथियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात भजन, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय एवं प्रेरणादायक बन गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता मॉडर्न शैक्षिक समूह के सचिव एवं एसोसिएशन आफ टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूशन पटना, बिहार के महासचिव डॉ. शैलेश कुमार ने भगवान परशुराम के जीवन एवं आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये विष्णु भगवान के छठवें
अवतार हैं। परशुराम जी का मूल नाम राम था। शिव जी की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर उन्होंने भगवान शिव से परशु नामक दिव्य अस्त्र प्राप्त किया था। चुकी वह हमेशा यह अस्त्र अपने साथ रखते थे इसलिए उनका पूरा नाम परशुराम पड़ा उनका जीवन सत्य, धर्म और न्याय की स्थापना का प्रतीक है। वे भृंगी ऋषि के वंसज थे उन्होंने सभी को उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया। डॉ कुमार ने कहा कि आज के समय में हमें भगवान परशुराम के साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। संबंधित संस्थाओं के प्राचार्य- डॉक्टर नरेश झा, श्री मनीराम, श्री देवकांत एवं अन्य व्याख्यातागण श्री मनोज कुमार सिंह, श्री राम प्यारे, डॉ. फिरंगी यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किया। मौके पर कर्मीगण श्रवण कुमार, मनीष कुमार,गोलू कुमार, नवेंदु धीरज तथा अन्य लोग भी ने भी अपनी सहभागिता दी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
- 10 रुपये की. झालमुरी खाते दिखे प्रधानमंत्री, वीडियो वायरल संजय वर्मा " सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत के प्रधानमंत्री एक साधारण भेलपुरी की दुकान पर पहुंचकर मात्र 10 रुपये की झालमुरी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि प्रधानमंत्री बेहद सादगी के साथ आम लोगों के बीच खड़े होकर झालमुरी खाते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की भारी भीड़ जुट जाती है और कई लोग अपने मोबाइल फोन से इस पल को कैद करते दिखाई देते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे प्रधानमंत्री की सादगी और आम जनता से जुड़ाव का प्रतीक बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे राजनीतिक नजरिए से भी देख रहे हैं। खासकर पश्चिम बंगाल की राजनीति के संदर्भ में इस वीडियो को जोड़ते हुए चर्चा हो रही है कि इस तरह की छवि का आगामी समय में असर पड़ सकता है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कई बार सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो पुराने, संपादित या भ्रामक भी हो सकते हैं। ऐसे में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों की जांच करना आवश्यक है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह के दृश्य आम जनता के बीच नेताओं की छवि को प्रभावित करते हैं। सादगी और आम लोगों के बीच उपस्थिति लोगों को आकर्षित करती है, लेकिन इसका वास्तविक राजनीतिक प्रभाव कई अन्य कारकों पर भी निर्भर करता है। फिलहाल, यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।1
- @नवादा #जन सुराज के जिलाध्यक्ष बने त्रिवेणी सिंह, महिलाध्यक्ष बनीं सुलेखा #मिथिलेश सिंह #सरस्वती देवी को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी नए अध्यक्ष ने कहा : जिले में जन सुराज को पंचायत स्तर पर मजबूत करेंगे नवादा लाइव नेटवर्क। जिले के मॉडर्न इंग्लिश स्कूल सभागार में रविवार को जन सुराज पार्टी के जिला सलाहकार समिति और जिला एकल पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने नव नियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस दौरान मनोज भारती ने नवादा के नए जिलाध्यक्ष के रूप में त्रिवेणी सिंह, महामंत्री सरयू प्रसाद कुशवाहा, कोषाध्यक्ष ललन शर्मा, महिला अध्यक्ष सुलेखा कुमारी, मुख्य प्रवक्ता मिथिलेश प्रसाद सिंह, सरस्वती देवी सहित अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्प माला पहनाकर पदभार ग्रहण करवाया गया। जिलाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने कहा कि जिले में जन सुराज को गांव-गांव, पंचायत स्तर पर मजबूत करेंगे। वर्तमान में जन सुराज ही विपक्ष के रूप में जनता के सामने दिख रही है, हम जनता के दिलों में जरूर हैं, हम जनता के बीच रहकर जनता के मुद्दों को उठाएंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि नालंदा क्षेत्रीय कोर कमिटी की अनुशंसा के आधार पर नवादा जिला की सलाहकार समिति एवं जिला एकल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्त तमाम पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही सभी जिला एकल पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी कि पार्टी के विस्तार के लिए 15 दिनों में अपनी जिला कमिटी की सूची क्षेत्रीय कमिटी को सौंपे। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन, डॉ मधुकर कुमार, अजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जिला सलाहकार समिति पर एक नजर.... कमल किशोर बिंदु, अशोक कुमार सिंह, राधा देवी, पृथ्वीराज बसंत, मो. हैदर साकिब को जिला सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। जिला पदाधिकारियों की सूची पर एक नजर... जिलाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, महामंत्री सरयू प्रसाद कुशवाहा, कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी ललन शर्मा, महिला अध्यक्ष सुलेखा कुमारी, युवा अध्यक्ष नीरज कुमार, किसान अध्यक्ष मुकेश कुमार बब्लू, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर रविन्द्र प्रसाद सिंह, व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राहुल कुमार,ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, अंबेडकर मंच अध्यक्ष देवराज पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष हाजी ज़ुबैर आलम, मुख्य प्रवक्ता मिथिलेश प्रसाद सिंह और सरस्वती देवी।4
- भीम आर्मी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजवंशी जी के अगुवाई में आज 19 अप्रैल 2026 को बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के 135वां जयंती के सिलसिले और मौका पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें चाहने वालों का उमड़ा जनसैलाब।1
- स्कूल के लड़की के साथ जबरदस्ती किया जा रहा है1
- रब ने बना दी जोड़ी। जुबेद और खदीजा दोनों करते से मोहब्बत। दोनों ने रस्मो रिवाज के साथ कर ली शादी। बैंड बाजा के साथ गई बारात, दूल्हा ने दुल्हन को ले आए अपने साथ।1
- Post by PKHINDINEWS1
- हाथियों के हमले में कटैया गांव के युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम — ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध, गोविंदपुर से सटे झारखंड के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने एक युवक को पटक-पटक कर मार डाला। इस दर्दनाक घटना में कटैया गांव के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान कटैया गांव निवासी शिव प्रसाद यादव के 28 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रोहित कुमार किसी कार्य से घर से बाहर निकला था, तभी जंगल से भटककर आए हाथियों के झुंड ने उसे घेर लिया और बेरहमी से पटक-पटक कर मार डाला। घटना इतनी भयावह थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने वन विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए बासोडीह-गोविंदपुर मार्ग को जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में अक्सर हाथियों का आतंक बना रहता है, लेकिन वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और क्षेत्र में हाथियों से सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक स्थायी समाधान नहीं होगा, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई और सहायता का आश्वासन देते हुए सड़क जाम को हटवाया। फिलहाल, इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।1
- महापुरुषों की झांकी और ढोल-बाजे के साथ निकली अंबेडकर शोभा यात्रा, हिसुआ में गूंजे ‘जय भीम’ के नारे संजय वर्मा हिसुआ (नवादा)। रविवार को हिसुआ नगर में भीम आर्मी के तत्वावधान में भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान दर्जनों वाहनों पर देश के महान नेताओं और महापुरुषों की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। ढोल-बाजों और जयकारों के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे नगर का माहौल उत्सवमय बना दिया। शोभा यात्रा में सम्राट अशोक, संत रविदास, रमाबाई अंबेडकर, पेरियार ई. वी. रामास्वामी, भगवान बुद्ध, ज्योतिराव फुले, सावित्रीबाई फुले, जगदेव प्रसाद, फूलन देवी, दशरथ मांझी, वी. पी. मंडल, कांशीराम और चंद्रशेखर आजाद रावण सहित अनेक महापुरुषों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा हिसुआ पुराना नगर परिषद परिसर से शुरू होकर नरहट रोड, नौआबगी, महादेव मोड़, रेलवे गुमटी, हिसुआ डीह, अंदर बाजार, मेन रोड, पंजाब नेशनल बैंक, नवादा रोड, थाना और राजगीर रोड होते हुए महालक्ष्मी हॉल तक पहुंची। इसके बाद पुनः आयोजन स्थल पर लौटकर कार्यक्रम में तब्दील हुई और समापन किया गया। पूरे मार्ग में सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह पेयजल, चाय, फल, बिस्कुट और टॉफी का वितरण किया गया। शोभा यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। नीले रंग के ध्वजों से सजा पूरा नगर ‘जय भीम’ के नारों से गूंजता रहा। आयोजन में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राजवंशी एवं जिला प्रभारी सह उपमुख्य पार्षद टिंकू कुमार चौधरी की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य उमेश यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, डॉ. रमेश कुशवाहा, नगर परिषद चेयरमैन पूजा कुमारी, एडवोकेट दिलीप रविदास शुध् मनोज कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे। शोभायात्रा शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुई, जिसमें हजारों की संख्या में अंबेडकर अनुयायी शामिल हुए। दूर-दराज से आए लोगों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था भी कमिटी द्वारा की गई। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।4