Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुझे भी अपनी सिक्योरिटी के हथेली गरम करना पड़ेगा। अपने SSP को बताएं कि मुझे कितने पैसे खर्च करने होंगे: सपा चीफ अखिलेश यादव ने यूपी के फतेहपुर में कहा।
Jitendra bahadur Dubey
मुझे भी अपनी सिक्योरिटी के हथेली गरम करना पड़ेगा। अपने SSP को बताएं कि मुझे कितने पैसे खर्च करने होंगे: सपा चीफ अखिलेश यादव ने यूपी के फतेहपुर में कहा।
More news from Varanasi and nearby areas
- वाराणसी कचहरी के बाहर बने सामुदायिक शौचालय में अव्यवस्था, आमजन से गाली-गलौज और अवैध वसूली का आरोप वाराणसी। जिला कचहरी परिसर के बाहर स्थित सामुदायिक शौचालय को लेकर आम नागरिकों ने गंभीर शिकायतें दर्ज कराई हैं। लोगों का कहना है कि यहां शौचालय कर्मियों द्वारा रोज़ाना आने-जाने वालों से दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और मनमानी वसूली की जा रही है, जिससे आमजन को असुविधा के साथ-साथ मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार ऐसा देखा गया है कि दो लोगों के उपयोग पर भी तीन लोगों का शुल्क वसूला जाता है। जब इस अतिरिक्त पैसे के बारे में सवाल किया जाता है, तो कर्मचारियों द्वारा अभद्र भाषा और गाली-गलौज शुरू कर दी जाती है। पीड़ितों का कहना है कि यह कोई एक-दो दिन की बात नहीं, बल्कि लगभग रोज़ होने वाली आम समस्या बन चुकी है। अजीब स्थिति यह है कि शहर की न्याय व्यवस्था के केंद्र कचहरी के बाहर ही आम नागरिक खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। लोग बताते हैं कि न्याय की तलाश में आने वाले फरियादी पहले ही तनाव में रहते हैं, ऊपर से शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा में इस तरह का व्यवहार उन्हें और परेशान कर देता है। कई नागरिकों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि शौचालय के संचालन की नियमित निगरानी, रेट लिस्ट का स्पष्ट प्रदर्शन और कर्मचारियों के व्यवहार पर सख्त नियंत्रण किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। इस पूरे मामले ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या बुनियादी सुविधाओं में भी आम आदमी को सम्मानपूर्वक सेवा मिल पाना मुश्किल होता जा रहा है? अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस ओर कब तक ठोस कदम उठाता है।1
- पटना- बिहार बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने विधानसभा में लालू यादव और तेजस्वी यादव को ‘दुर्योधन’ और ‘धृतराष्ट्र’ बताया था.... इसपर खेसारीलाल यादव की प्रतिक्रिया- मैथिली ठाकुर को ज्ञान बहुत कम है,कम उम्र में उपलब्धियां मिल जाने पर व्यक्ति अक्सर इस तरह की बातें करने लगता है...2
- वाराणसी में देह व्यापार में शामिल तीन युवती गिरफ्तार।1
- इस विडियो मे हम आपको बनारस जिले के गांव के हालात से रुबरु करा रहे। जिले के गांव मे सरकारी योजनाएँ अभी तक नही पहुच रही है। varanasi varanasi News varanasi local News varanasi breaking News varanasi trending News awaj News awaj News Network1
- अग्निवीर धीरज गुप्ता को एसपी व पुलिस जवानों ने दी अंतिम सलामी, भदोही में नम आंखों से विदाई1
- भदोही जिले के औराई कोतवाली के जेठुपुर निवासी अग्निवीर सैनिक धीरज गुप्ता जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए। धीरज गुप्ता की आगामी 20 अप्रैल को शादी होने वाली थी। घर पर मां, चार बहन और दो छोटा भाई हैं। घटना की जानकारी भाइयों को मिली, जिसके बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अग्निवीर सैनिक धीरज गुप्ता सीमा पर आतंकी सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों की गोली से घायल हुए थे।1
- यूपी के पहले अग्निवीर शहीद का पार्थिव शरीर आया गांव, लोगों ने दी श्रद्धांजलि भदोही जनपद के औराई के जेठुपुर निवासी जम्मू कश्मीर में शहीद अग्निवीर धीरज कुमार गुप्ता का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुँचा , जहां हजारों की संख्या में मौजूद लोगों के साथ ही सांसद, डीएम -एसपी ने जवान को अर्पित किया पुष्प चक्र.1
- पुलिस घेराबंदी के बीच सपा प्रतिनिधिमंडल दालमंडी पहुंचा, हालात रहे तनावपूर्ण पर शांत वाराणसी। दालमंडी क्षेत्र में कड़े पुलिस बंदोबस्त के बावजूद समाजवादी पार्टी (सपा) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शनिवार को इलाके में पहुंच गए। बताया जा रहा है कि सपा का एक प्रतिनिधिमंडल दालमंडी के पीड़ितों से मुलाकात करने जाना चाहता था, जिसे लेकर प्रशासन पहले से सतर्क था और क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा कारणों से कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को एहतियातन घर पर ही रोके जाने (हाउस अरेस्ट) की कार्रवाई भी की गई। इसके बावजूद सपा के पदाधिकारी किशन दीक्षित, लालू यादव, राहुल यादव समेत कई कार्यकर्ता पुलिस व्यवस्था को पार करते हुए दालमंडी पहुंचने में सफल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी, हालांकि पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के चलते हालात पूरी तरह नियंत्रण में रहे और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन की ओर से बताया गया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं सपा नेताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने की बात कही। कुल मिलाकर, पुलिस बंदोबस्त के बीच सपा प्रतिनिधिमंडल की दालमंडी पहुंच से राजनीतिक हलचल तेज हुई, लेकिन स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।1
- ये मजेदार है- सपा के विधायक असंतुष्टि दिखाते हुए हंगामा करने लगे स्पीकर सतीश महाना ने कहा- मंत्री जी आप बैठ जाइए सपा विधायकों से कहा- सब लोग खड़े हो जाये,खड़े होकर बोलो,तेज बोलो इसके बाद सब शांत हो गए1