logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूपी के पहले अग्निवीर शहीद का पार्थिव शरीर आया गांव, लोगों ने दी श्रद्धांजलि भदोही जनपद के औराई के जेठुपुर निवासी जम्मू कश्मीर में शहीद अग्निवीर धीरज कुमार गुप्ता का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुँचा , जहां हजारों की संख्या में मौजूद लोगों के साथ ही सांसद, डीएम -एसपी ने जवान को अर्पित किया पुष्प चक्र.

2 hrs ago
user_Jitendra bahadur Dubey
Jitendra bahadur Dubey
Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

यूपी के पहले अग्निवीर शहीद का पार्थिव शरीर आया गांव, लोगों ने दी श्रद्धांजलि भदोही जनपद के औराई के जेठुपुर निवासी जम्मू कश्मीर में शहीद अग्निवीर धीरज कुमार गुप्ता का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुँचा , जहां हजारों की संख्या में मौजूद लोगों के साथ ही सांसद, डीएम -एसपी ने जवान को अर्पित किया पुष्प चक्र.

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दताव ग्राम सभा में हनुमंत महोत्सव पर सोलर लाइट की सौगात, 24 घंटे में हुआ कार्य पूरा बरसठी (जौनपुर)। ग्राम सभा दताव में आयोजित भव्य हनुमंत महोत्सव एवं मूर्ति स्थापना दिवस के पावन अवसर पर ग्रामवासियों की मांग पर क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश मिश्रा ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर सोलर लाइट लगवाकर मिसाल पेश की। महोत्सव के दौरान ग्रामीणों ने रात्रि में प्रकाश व्यवस्था की समस्या को लेकर मांग रखी थी। जिस पर क्षेत्र पंचायत सदस्य ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक व्यवस्था कराई और एक दिन के भीतर सोलर लाइट स्थापित करवा दी। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामवासियों ने इस त्वरित कार्यवाही के लिए दिनेश मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कहा कि “प्रभु श्रीराम की अपार कृपा ऐसे ही बनी रहे। जहां भी क्षेत्र में जरूरत होगी, वहां सोलर लाइट लगवाने का प्रयास करता रहूंगा।” उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी उनके द्वारा पांडेयपुर बाजार में हाईमास्क लाइट, शिव मंदिर पर हाईमास्क सोलर लाइट सहित कई स्थानों पर सोलर लाइट लगवाई जा चुकी है। उनके
    1
    दताव ग्राम सभा में हनुमंत महोत्सव पर सोलर लाइट की सौगात, 24 घंटे में हुआ कार्य पूरा
बरसठी (जौनपुर)। ग्राम सभा दताव में आयोजित भव्य हनुमंत महोत्सव एवं मूर्ति स्थापना दिवस के पावन अवसर पर ग्रामवासियों की मांग पर क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश मिश्रा ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर सोलर लाइट लगवाकर मिसाल पेश की।
महोत्सव के दौरान ग्रामीणों ने रात्रि में प्रकाश व्यवस्था की समस्या को लेकर मांग रखी थी। जिस पर क्षेत्र पंचायत सदस्य ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक व्यवस्था कराई और एक दिन के भीतर सोलर लाइट स्थापित करवा दी। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
ग्रामवासियों ने इस त्वरित कार्यवाही के लिए दिनेश मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कहा कि “प्रभु श्रीराम की अपार कृपा ऐसे ही बनी रहे। जहां भी क्षेत्र में जरूरत होगी, वहां सोलर लाइट लगवाने का प्रयास करता रहूंगा।”
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी उनके द्वारा पांडेयपुर बाजार में हाईमास्क लाइट, शिव मंदिर पर हाईमास्क सोलर लाइट सहित कई स्थानों पर सोलर लाइट लगवाई जा चुकी है। उनके
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • विमुक्त, घुमंतू, अर्धघुमंतू (DNT), नट व मुसहर समुदाय ने संपूर्ण समाधान दिवस में रखीं समस्याएं, प्रशासन ने दिया आश्वासन वाराणसी | 21 फरवरी 2026 पिंडरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर थाना रामपुर, दल्लीपुर, प्रतापपुर, बेलवा, गजेंद्र, जगदीशपुर, औराव, फत्तूपुर तथा पूरे रघुनाथपुर सहित विभिन्न गांवों से आए लगभग 90 से अधिक विमुक्त, घुमंतू, अर्धघुमंतू (DNT), नट एवं मुसहर समुदाय के महिला-पुरुषों ने अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम), पिंडरा को ज्ञापन सौंपा। समुदाय की प्रमुख मांगों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास सुविधा, बस्तियों में नाला निर्माण, घरौनी प्रमाण पत्र जारी करना, भूमि आवंटन तथा शौचालय निर्माण शामिल रहे। विशेष रूप से पूरे रघुनाथपुर (मुसहर बस्ती) के लोगों ने अपनी आबादी की भूमि पर घरौनी प्रमाण पत्र जारी करने की मांग प्रमुखता से रखी। उनका कहना है कि वे कई पीढ़ियों से उक्त भूमि पर निवास कर रहे हैं और वहां उनके आवास स्थापित हैं। इस पर उपजिलाधिकारी, पिंडरा ने संबंधित भूमि की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि यह भूमि केवल निवास प्रयोजन के लिए दी गई है, जिस पर वर्तमान नियमों के तहत न तो घरौनी प्रमाण पत्र जारी किया जा सकता है और न ही किसी प्रकार का पट्टा दिया जा सकता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि समुदाय की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे तथा मामलों की विधिसम्मत जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस पक्ष के बाद भी पूरे रघुनाथपुर के निवासियों में असंतोष देखा गया। समुदाय के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से संवेदनशीलता बरतते हुए पुनर्विचार करने और सामाजिक रूप से वंचित वर्गों को स्थायी आवासीय सुरक्षा देने की मांग की। नट समुदाय संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रेम नट ने बताया कि पूर्व में भी कई बार तहसील स्तर पर आवेदन दिए गए हैं, लेकिन अभी तक ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने कुछ स्थानों पर ग्रामीण स्तर पर दबाव बनाए जाने के आरोप भी लगाए। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सभी आवेदनों को गंभीरता से लिया गया है और नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, समुदाय ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र और न्यायसंगत समाधान किया जाएगा।
    3
    विमुक्त, घुमंतू, अर्धघुमंतू (DNT), नट व मुसहर समुदाय ने संपूर्ण समाधान दिवस में रखीं समस्याएं, प्रशासन ने दिया आश्वासन
वाराणसी | 21 फरवरी 2026
पिंडरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर थाना रामपुर, दल्लीपुर, प्रतापपुर, बेलवा, गजेंद्र, जगदीशपुर, औराव, फत्तूपुर तथा पूरे रघुनाथपुर सहित विभिन्न गांवों से आए लगभग 90 से अधिक विमुक्त, घुमंतू, अर्धघुमंतू (DNT), नट एवं मुसहर समुदाय के महिला-पुरुषों ने अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम), पिंडरा को ज्ञापन सौंपा।
समुदाय की प्रमुख मांगों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास सुविधा, बस्तियों में नाला निर्माण, घरौनी प्रमाण पत्र जारी करना, भूमि आवंटन तथा शौचालय निर्माण शामिल रहे। विशेष रूप से पूरे रघुनाथपुर (मुसहर बस्ती) के लोगों ने अपनी आबादी की भूमि पर घरौनी प्रमाण पत्र जारी करने की मांग प्रमुखता से रखी। उनका कहना है कि वे कई पीढ़ियों से उक्त भूमि पर निवास कर रहे हैं और वहां उनके आवास स्थापित हैं।
इस पर उपजिलाधिकारी, पिंडरा ने संबंधित भूमि की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि यह भूमि केवल निवास प्रयोजन के लिए दी गई है, जिस पर वर्तमान नियमों के तहत न तो घरौनी प्रमाण पत्र जारी किया जा सकता है और न ही किसी प्रकार का पट्टा दिया जा सकता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि समुदाय की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे तथा मामलों की विधिसम्मत जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन के इस पक्ष के बाद भी पूरे रघुनाथपुर के निवासियों में असंतोष देखा गया। समुदाय के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से संवेदनशीलता बरतते हुए पुनर्विचार करने और सामाजिक रूप से वंचित वर्गों को स्थायी आवासीय सुरक्षा देने की मांग की।
नट समुदाय संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रेम नट ने बताया कि पूर्व में भी कई बार तहसील स्तर पर आवेदन दिए गए हैं, लेकिन अभी तक ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने कुछ स्थानों पर ग्रामीण स्तर पर दबाव बनाए जाने के आरोप भी लगाए।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सभी आवेदनों को गंभीरता से लिया गया है और नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, समुदाय ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र और न्यायसंगत समाधान किया जाएगा।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    8 hrs ago
  • लापरवाही की एक पल की चूक भारी पड़ गई। समुद्र किनारे खड़ी एक महिला को अचानक उठी तेज़ लहर अपने साथ बहा ले गई। देखते ही देखते महिला काफी दूर तक समुद्र में चली गई। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात ये रही कि स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से महिला को बाहर निकाल लिया गया। प्रशासन ने समुद्र तट पर सावधानी बरतने की अपील की है।
    1
    लापरवाही की एक पल की चूक भारी पड़ गई।
समुद्र किनारे खड़ी एक महिला को अचानक उठी तेज़ लहर अपने साथ बहा ले गई। देखते ही देखते महिला काफी दूर तक समुद्र में चली गई। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात ये रही कि स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से महिला को बाहर निकाल लिया गया। प्रशासन ने समुद्र तट पर सावधानी बरतने की अपील की है।
    user_Sapna vyas
    Sapna vyas
    Viral news Jaunpur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • *जब CJI खुद साइबर क्राइम के शिकार हो गए...* *जयपुर में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने बताया कि वह खुद साइबर ठगी का शिकार बन चुके हैं।* आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ जिसने सभी को चौंका दिया।  सम्मेलन “साइबर अपराध और सुरक्षा” में उन्होंने खुलासा किया कि ठगों ने उनके नाम से फर्जी वेबसाइटें बनाई और उनकी पहचान का दुरुपयोग किया। इतना ही नहीं, उनकी बहन और बेटी को भी उनके नाम से फर्जी मैसेज भेजे गए ताकि उन्हें जाल में फंसाया जा सके।  उनका कहना था कि इस गिरोह के तार नाइजीरिया जैसे देशों से जुड़े हुए हैं, जो बताता है कि साइबर अपराध अब कितने संगठित और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि आज साइबर ठग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीपफेक जैसी उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे ठगी की पहचान करना और मुश्किल हो गया है। उन्होंने चिंता जताई कि साइबर ठगी अब किसी एक व्यक्ति का मुद्दा नहीं, बल्कि एक गंभीर “सामूहिक खतरा”बन चुकी है।
    1
    *जब CJI खुद साइबर क्राइम के शिकार हो गए...*
*जयपुर में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने बताया कि वह खुद साइबर ठगी का शिकार बन चुके हैं।*
आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ जिसने सभी को चौंका दिया।  
सम्मेलन “साइबर अपराध और सुरक्षा” में उन्होंने खुलासा किया कि ठगों ने उनके नाम से फर्जी वेबसाइटें बनाई और उनकी पहचान का दुरुपयोग किया। 
इतना ही नहीं, उनकी बहन और बेटी को भी उनके नाम से फर्जी मैसेज भेजे गए ताकि उन्हें जाल में फंसाया जा सके।  उनका कहना था कि इस गिरोह के तार नाइजीरिया जैसे देशों से जुड़े हुए हैं, जो बताता है कि साइबर अपराध अब कितने संगठित और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं। 
जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि आज साइबर ठग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीपफेक जैसी उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे ठगी की पहचान करना और मुश्किल हो गया है। उन्होंने चिंता जताई कि साइबर ठगी अब किसी एक व्यक्ति का मुद्दा नहीं, बल्कि एक गंभीर “सामूहिक खतरा”बन चुकी है।
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बीजेपी वाले बोले- जिन्ना के मुन्ना ने AI समिट में प्रदर्शन करवाकर देश की छवि की धूमिल।वाराणसी में भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका राहुल का पुतलाः
    1
    बीजेपी वाले बोले- जिन्ना के मुन्ना ने AI समिट में प्रदर्शन करवाकर देश की छवि की धूमिल।वाराणसी में भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका राहुल का पुतलाः
    user_Rishu Pathak
    Rishu Pathak
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भानपुर प्रमुख रविशंकर सिंह को ‘सर्वोच्च सेवा प्रमाण पत्र’ से किया गया सम्मानित
    1
    भानपुर प्रमुख रविशंकर सिंह को ‘सर्वोच्च सेवा प्रमाण पत्र’ से किया गया सम्मानित
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Jitendra Kumar
    2
    Post by Jitendra Kumar
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मुझे भी अपनी सिक्योरिटी के हथेली गरम करना पड़ेगा। अपने SSP को बताएं कि मुझे कितने पैसे खर्च करने होंगे: सपा चीफ अखिलेश यादव ने यूपी के फतेहपुर में कहा।
    1
    मुझे भी अपनी सिक्योरिटी के हथेली गरम करना पड़ेगा। अपने SSP को बताएं कि मुझे कितने पैसे खर्च करने होंगे: सपा चीफ अखिलेश यादव ने यूपी के फतेहपुर में कहा।
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.