Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद बिजनोर के बढ़ापुर में घरेलू गैस सिलेंडर फटा ओर बड़ा हादसा
HNNK News Sabir
जनपद बिजनोर के बढ़ापुर में घरेलू गैस सिलेंडर फटा ओर बड़ा हादसा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बिजनौर के मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, एमबीबीएस छात्र का मुंडवा दिया सिर1
- जनपद बिजनोर के बढ़ापुर में घरेलू गैस सिलेंडर फटा ओर बड़ा हादसा1
- अपना दल एस का संदेश बिजनौर में पद के साथ जिम्मेदारी भी निभानी होगी अपना दल (एस) की बैठक में संगठन को मजबूत करने का संकल्प, अनुशासनहीनता पर होगी निष्कासन की कार्रवाई जिलाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी का कड़ा संदेश—पार्टी के सिद्धांतों से समझौता नहीं, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान नजीबाबाद, बिजनौर। अपना दल (एस) की संगठनात्मक बैठक एसआर इंडस्ट्रीज, नजीबाबाद में आयोजित की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष जकी ऊल नासिर ने बैठक की समीक्षा की तथा संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में मंडल अध्यक्ष जकी ऊल नासिर ने स्पष्ट कहा कि पार्टी में रहकर निष्क्रियता बरतने, संगठन के हितों के विरुद्ध गतिविधियों में शामिल होने अथवा अन्य राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों में पार्टी की नीतियों के विपरीत भागीदारी करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जो लोग संगठन में सक्रिय योगदान देने के बजाय केवल अपने निजी हितों के लिए पार्टी के नाम का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उन्हें भी संगठन में स्थान नहीं दिया जाएगा। और जिला म्हासचिव को निष्कासित कर। उसकी रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को भेज दी गई है पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए हम लोग उनके सिद्धांत पर चलते हुए अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हुए पार्टी प्रोग्राम को सफल बनाने की दिशा मे कार्य करते रहे है और करेगे जिलाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी का कड़ा संदेश अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा के विरुद्ध कार्य करने वालों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। संगठन में पद की प्रतिष्ठा के साथ जिम्मेदारी निभाना भी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि एक जिला महासचिव के विरुद्ध निष्कासन की कार्रवाई कर उसकी रिपोर्ट उच्च नेतृत्व को भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव और संगठन को मजबूत बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर काम करना होगा। पार्टी में उन्हीं कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता और सम्मान मिलेगा, जो पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ संगठन के लिए काम करेंगे। सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगा पूरा सहयोग जिलाध्यक्ष ने कहा कि अपना दल (एस) बिजनौर को मजबूत बनाने के लिए संगठन हर स्तर पर सक्रिय रहेगा। जो कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा के अनुरूप काम करेंगे, उन्हें सम्मानित करने के साथ आगे बढ़ने के अवसर भी दिए जाएंगे। संगठन को मजबूत बनाना सभी पदाधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी आह्वान किया कि आगामी 4 नवंबर को स्वार विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम में बिजनौर के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ सहभागिता करें, ताकि वहां अपना दल (एस) की संगठनात्मक शक्ति और एकजुटता का संदेश गूंजे। बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक में मंडल महासचिव अकरम अहमद, राजकुमार त्यागी, राशिद अल्वी, अंस चौधरी, विधानसभा महासचिव किशोर कुमार, जिला महासचिव सुशांत ठाकुर, सहकारिता मंच के पदाधिकारी, अल्पसंख्यक मंच के जिला महासचिव इरफान अहमद, इसरत अहमद, अभिषेक, पंकज कश्यप, अमर सिंह, विधानसभा महासचिव सुनील, अनुसूचित जाति-जनजाति मंच के विधानसभा उपाध्यक्ष तथा सरदार लाभ सिंह अभि शेक कुमार विधान सभा adyax scstmanch सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन का स्पष्ट संदेश: अपना दल (एस) बिजनौर में पद के साथ जिम्मेदारी निभानी होगी। पार्टी की विचारधारा, अनुशासन और संगठनात्मक निष्ठा से समझौता नहीं होगा तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।1
- बिजनौर: नांगल पुलिस ने गोकशी के दो आरोपियों को कटान के उपकरणों व अवशेषों सहित किया गिरफ्तार जनपद बिजनौर के थाना नांगल क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से गोवंश काटने के उपकरण, गोवंश के अवशेष और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। क्या है पूरा मामला? ग्राम सराय आलम निवासी गजेंद्र सिंह पुत्र प्रवीण कुमार ने थाना नांगल में तहरीर देकर अवगत कराया था कि उन्होंने अपनी एक गाय व एक बछड़ा गांव के ही जुम्मा पुत्र बशीर को पालने के लिए दिया था। आरोप है कि गांव के शफीक पुत्र मंगू ने जुम्मा को ₹2,500 का लालच देकर गाय और बछड़े को खरीद लिया। इसके बाद शफीक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सराय आलम से भूरिया खोत जाने वाले रास्ते पर स्थित फर्रूक के ईख के खेत में गोवंश का वध कर दिया, जिसके अवशेष मौके पर पाए गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं (मु०अ०सं० 124/2026, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम) में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की। पुलिस की कार्रवाई व गिरफ्तारी: गश्त एवं चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित अभियुक्त शफीक और उसका साथी मुर्सलीन गोवंश के अवशेष छिपाने के प्रयास में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त: शफीक पुत्र मंगू (निवासी: ग्राम सराय आलम, थाना नांगल, बिजनौर) मुर्सलीन पुत्र शरीफ (निवासी: ग्राम सराय आलम, थाना नांगल, बिजनौर) बरामदगी: गोवंश काटने के उपकरण एक कट्टे में गोवंश के अवशेष एक मोबाइल फोन पूछताछ में कबूला जुर्म: पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने जुम्मा को ₹2,500 देकर गाय और बछड़ा खरीदा था तथा मांस बेचने के उद्देश्य से जंगल में गोवंश का वध किया था। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- बिजनौर स्योहारा मे करीब 20 लाख के गहने व 60 हजार की नकदी उड़ा ले गए चोर 4 दिन बाद भी खुलासा करने मे नाकाम पुलिस पीड़िता का आरोप—पुलिस चोरो को तलाशने के बजाय उल्टा पीड़ित परिवार पर ही जता रही शक, संदिग्धो से पूछताछ1
- लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद के बड़े बयान! OBC आरक्षण, सदन की कार्यवाही और बेनामी संपत्ति पर उठाए सवाल लक्सर, उत्तराखंड से बड़ी खबर। बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने विधानसभा सत्र से लौटने के बाद अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सदन की कार्यवाही, ओबीसी आरक्षण और लक्सर में कथित बेनामी संपत्तियों के मुद्दे पर अपनी बात रखी। इस खबर में देखिए: विधानसभा सत्र की अवधि को लेकर विधायक ने क्या कहा? ओबीसी आरक्षण पर भाजपा सरकार को क्यों घेरा? लक्सर में कथित बेनामी संपत्तियों की जांच की मांग क्यों उठाई? रेखा आर्य और उनके पति के विवाद पर विधायक ने क्या कहा? 📍 लोकेशन: लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड 🎤 संवाददाता: सचिन कुमार 📺 चैनल: Shraddha TV Network वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें। #MohammadShahzad #LaksarNews #OBCReservation #BSP #UttarakhandNews #HaridwarNews #ShraddhaTVNetwork #PoliticalNews1
- पहचान छिपाकर युवती के साथ रहने का आरोपी गिरफ्तारः चंडीगढ़ में ऑटो चलाते समय संदीप नाम बताया था, बिजनौर में FIR1
- श्रीनगर: फरासू के पास ट्रीटमेंट कार्य के दौरान श्रमिक को करंट लगने की सूचना, वीडियो आया सामने श्रीनगर गढ़वाल में फरासू के पास भूस्खलन ट्रीटमेंट कार्य के दौरान एक श्रमिक को कथित तौर पर करंट लगने की सूचना सामने आई है। सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त वीडियो में कुछ लोग एक श्रमिक को पहाड़ी से नीचे उतारते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, घटना की परिस्थितियों, श्रमिक की स्थिति और हादसे के कारणों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। संबंधित अधिकारियों की ओर से आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार है।:1