*चंद्रपुरा में अपराधियों का तांडव, डीवीसी साइडिंग के ऐश लदे हाईवा में लगाई आग, चालक के साथ मारपीट* *चन्द्रपुरा :* बेरमो अनुमंडल के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के डीवीसी पावर प्लांट साइडिंग से ऐश ट्रांसपोर्टिंग के कार्य में लगी पीएमपी इंफ्राटेक कंपनी के हाईवा को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है. शुक्रवार की रात करीब सवा दस बजे भंडारीदह पुल के समीप सुनसान जगह पर तीन-चार अपराधियों ने वाहन संख्या TS19TA7810 को रोककर चालक वसीम अंसारी के साथ मारपीट की और जंगल में ले जाकर वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो एसपी हरबिंदर सिंह, बेरमो एसडीपीओ बशिष्ठ नारायण सिंह और बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ सहित विभिन्न थानों की पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे.एसपी हरबिंदर सिंह ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और पीड़ित चालक व कंपनी के कर्मियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने मौजूद पुलिस अधिकारियों को अपराधियों की अविलंब पहचान कर सख्त कार्रवाई करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. *चंद्रपुरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है :* पीएमपी इंफ्राटेक कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि अनिल कुमार ने इस संबंध में चंद्रपुरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.आवेदन में आरोप लगाया गया है कि इससे पहले भी 14 फरवरी और 18 मार्च को ड्राइवरों के साथ दुर्व्यवहार कर रंगदारी की मांग की गई थी. शिकायत में एक स्थानीय एसोसिएशन के सदस्यों गुलाबचन्द महतो उर्फ गुलेश्वर महतो, मुन्ना कुमार विश्वकर्मा, आशुतोष कुमार उर्फ अंशु राय, आजाद बाउरी और सहदेव महतो—पर संलिप्तता का संदेह जताया गया है.फिलहाल, चंद्रपुरा पुलिस ने कांड संख्या 27/26 दर्ज कर सब-इंस्पेक्टर कुंदन कुमार पासवान को जांच की कमान सौंपी है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर छापेमारी कर रही है ताकि औद्योगिक क्षेत्र में भय का माहौल खत्म किया जा सके.

- बाघमारा. (प्रेम कुमार). धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (भामसंघ) के ब्लॉक टू क्षेत्र के क्षेत्रीय समिति का पुनर्गठन रामकुमार पान्डेय क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की देखरेख में सम्पन्न हुई. इस मौके पर मुख्य रूप से माधव सिंह कार्यसमिति सदस्य भामसंघ झारखण्ड प्रदेश सह प्रभारी BCCL ECL & CMPF, मुरारी ताँती अध्यक्ष ध. को. क. संघ, उमेश कुमार सिंह महामंत्री ध. को. क. संघ एवं संत कुमार चौहान मंत्री ध. को. क. संघ सह प्रभारी ब्लॉक टू क्षेत्र उपस्थित रहे. बैठक में वर्ष 2026-2028 दो वर्ष के लिये सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों का चयन किया गया. जिसमें अध्यक्ष अविनाश दूबे, उपाध्यक्ष गंगा सागर राय, बृज बिहारी पाण्डेय, रामेश्वर केवट संयुक्त सचिव चन्द्रशेखर राय, सह सचिव किशोर कुमार, सह सचिव रणविजय कुमार, संगठन सचिव गौतम प्रसाद, सह कोषाध्यक्ष राम कुमार पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, अवधेश चौहान, सचिव कामाख्या नारायण सिंह, सह सचिव प्रवीण रंजन, सह सचिव मनोज कुमार, संगठन सचिव अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुमन्ता बराट का मनोनयन किया गया. इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किये गए.1
- Post by संतोष कुमार दे1
- Post by Niraj Kumar1
- झारखंड के हजारीबाग से शर्मनाक और दिल को दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है । प्रेमी के साथ मिलकर मां ने तांत्रिक के कहने पर अपनी बेटी के साथ जो कुकृत्य किया वह शर्मनाक ही नहीं दिल को दहला देने वाली घटना है 👉 आज अंधविश्वास के चक्कर में लोग फंसकर कैसी-कैसी घटनाओं को अंजाम दे देते हैं - संपादक ।1
- Post by मो० फारुख (पत्रकार)1
- मैने तो सीखा वहीं मां ने जो ज्ञान दिया1
- निरसा गुरुद्वारा में योग साधकों का सम्मान: 30 दिवसीय कार्यशाला का भव्य समापन निरसा गुरुद्वारा पंजाबी मिलन प्रांगण में योग गुरु मनोज सिंह के नेतृत्व में चल रही नियमित निशुल्क योग कार्यशाला मैं आज उन समर्पित योग साधकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने पिछले 30 दिनों तक अनुशासन के साथ सुबह 5:30 बजे 'प्रणाम मंत्र' से लेकर 7:30 बजे 'शांति पाठ' तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी रविंद्र प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने योग को हमारी प्राचीन संस्कृति का आधार बताते हुए कहा कि अपनी जड़ों से जुड़े रहना ही सच्चा मानव धर्म है। उन्होंने पूरे देशवासियों से योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।इस दौरान 'मुस्कान एक पहल' की संस्थापिका ललिता चौहान ने योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में होने वाले क्रांतिकारी सुधारों पर प्रकाश डाला। मंच पर कई साधकों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे नियमित योगाभ्यास से उन्हें पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिला। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण उन वरिष्ठ साधकों का विदाई सम्मान रहा, जो पिछले 5 वर्षों से इस केंद्र से जुड़े थे और अब रामगढ़ क्षेत्र में योग साधना का विस्तार करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। उपस्थित जनों ने योग गुरु मनोज सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए संकल्प लिया कि वे "स्वस्थ शरीर, सुखी मन" के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाएंगे।7
- बाघमारा. (प्रेम कुमार). बाघमारा के इंदिरा चौक में सड़क पर बना गड्ढा एवं उसपर जमा पानी इस चौक के माथे पर काला धब्बा के समान हो गया है. बताते चले की बाघमारा के इंदिरा चौक में ट्रांसफार्मर के नीचे बना नाला जाम होने के बाद पहले एक छोटा गड्ढा बना, अब यह गड्ढा दिन प्रति दिन बड़ा बनता जा रहा है. बरसात होने पर यह छोटा मोटा तालाब का रूप ले लेता है. बताते हैं की इस मार्ग से गुजरने के दौरान कई बाईक सवार यहाँ बने गड्ढे में गिर चुके हैं. लोगो के अनुसार यहाँ सड़क का निर्माण करने वाले संवेदक ने किस तकनीक का प्रयोग किया की सड़क पर गड्ढा बन गया अब यहाँ पानी भी जमने लगा है. बताते चले की इस मार्ग से सरकारी अधिकारियों के अलावा जन प्रतिनिधियों का भी आना -जाना होता है परन्तु किसी ने भी इसकी सुधि नहीं ली जिस कारण यह सड़क पिछले कई माह से यह दर्द झेलने को विवश है.1