Shuru
Apke Nagar Ki App…
टंडा बाड़ी बस्ती में भू धसान मामले में एक विशेष साक्षात्कार धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह के साथ .उन्होंने क्या कुछ कहा आइए देखते हैं इस रिपोर्ट में हैं ,,,,,,,,,,,,,,,,,,l
संतोष कुमार दे
टंडा बाड़ी बस्ती में भू धसान मामले में एक विशेष साक्षात्कार धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह के साथ .उन्होंने क्या कुछ कहा आइए देखते हैं इस रिपोर्ट में हैं ,,,,,,,,,,,,,,,,,,l
More news from झारखंड and nearby areas
- कतरास/बीसीसीएल एरिया तीन अंतर्गत टंडाबारी में भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने जमशेदपुर पश्चिम के जदयू विधायक सरयू राय पहुंचे। उनके साथ पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा , जदयू प्रदेश महासचिव झारखंड के उदय कुमार सिंह तथा धनबाद नगर निगम वार्ड संख्या 5 की पार्षद निरुपमा देवी भी मौजूद रहीं। प्रतिनिधिमंडल ने जमींदोज हुए घरों का मुआयना किया और दरार पड़े जमीन व मकानों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर कहा कि इस तरह की घटनाओं को लेकर उच्च स्तरीय मामला उठाएंगे, ताकि आदिवासी समाज को इंसाफ मिल सकेगा,उन्होंने आश्वस्त किया कि बीसीसीएल प्रबंधन सहित सभी संबंधित विभाग प्रभावितों के साथ हैं राहत व्यवस्था पर सवाल, बिजली-पानी ठप ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि बीसीसीएल द्वारा पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन यह सभी प्रभावितों तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी है। इसके अलावा क्षेत्र में बिजली और पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित है, जिससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। “डीजीएमएस ही गुनहगार” – विजय कुमार झा पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा कि कोयलांचल में जमीन के नीचे धंसान और ऊपर धुआं निकलने जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब डीजीएमएस को विशेषज्ञ संस्था माना जाता है, तो वे स्पष्ट सर्वे कर श्वेत पत्र क्यों नहीं जारी कर रहे कि किन क्षेत्रों में रहना सुरक्षित है और किन जगहों को खाली कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए जाते हैं, तो इसके लिए डीजीएमएस भी जिम्मेदार माना जाएगा। सर्वे नहीं होने से आक्रोश, पलायन को मजबूर लोग स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई प्रभावित घरों का अब तक सर्वे नहीं किया गया है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि कई मकान अब भी खतरे की जद में हैं और कभी भी फिर से भू-धंसान हो सकता है। भय के कारण कई परिवार पलायन करने को मजबूर हैं। *मुआवजा और पुनर्वास की मांग तेज ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने बीसीसीएल प्रबंधन और प्रशासन से मांग की है कि सभी प्रभावित परिवारों का जल्द से जल्द सर्वे कराया जाए तथा उन्हें उचित मुआवजा और पुनर्वास की सुविधा दी जाए। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में तत्काल राहत पहुंचाने और बुनियादी सुविधाएं शीघ्र बहाल करने की भी मांग की गई है।1
- Post by Niraj Kumar1
- स्कूल प्रबंधन , शिक्षक और अभिभावक मिलकर कार्य करें तो शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम - स्कूल ट्रस्ट के सचिव सुधांशु शेखर ने कहा. अब मोबाइल ऐप की सुविधा शिक्षा को बनाएगा और उत्कृष्ट - स्कूल के निदेशक इरफान खान ने कहा .1
- Manoj kumar singh 7004056393 निरसा गुरुद्वारा में योग साधकों का सम्मान: 30 दिवसीय कार्यशाला का भव्य समापन1
- अंधविश्वास के चलते बच्ची की हत्या परिजनों के द्वारा ही कर दी गई।इस दौरान युवाओं ने मृत बच्ची की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा ।1
- अपने ही मासूम बच्चों को बेचने निकला पिता! एक ऐसी हरकत जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। 11 महीने के बच्चे—जो अभी ठीक से बोलना भी नहीं सीखा—उसे बेचने की कोशिश करते एक पिता को देखकर हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर यह खबर फैलते ही लोगों में गुस्सा और सदमे की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, यह व्यक्ति आर्थिक तंगी और गलत संगत में पड़कर अपनी ही औलाद को बोझ समझ बैठा। जब पुलिस को सूचना मिली, तो तुरंत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बच्चों को सुरक्षित बाल संरक्षण विभाग की निगरानी में ले लिया गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं— कैसे कोई पिता इतनी नीच हरकत कर सकता है? कैसे कोई इंसान अपने खून के रिश्ते को पैसों में तौल सकता है? यह मामला समाज को झकझोर देता है कि मासूमियत की कीमत लगाने वाले ऐसे लोग कितने खतरनाक हैं।1
- कतरास। रानी बाजार राजेंद्र नगर में पानी की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो स्वयं मौके पर पहुंचे और लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झामाडा के एक अधिकारी से फोन पर बात कर समस्या के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया।विधायक ने आश्वासन दिया कि पाइपलाइन या अन्य आवश्यक उपकरणों के लिए जो भी खर्च आएगा, उसे विधायक फंड से भी उपलब्ध कराया जाएगा। विधायक की इस पहल का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया और उनके बीच खुशी का माहौल देखा गया। मौके पर मौजूद झामाडा के सेवानिवृत्त कर्मी संपत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह रानी बाजार मोड़, खेमका पेट्रोल पंप के पास से जलापूर्ति पाइपलाइन सुधार कार्य शुरू किया जाएगा। पाइपलाइन में जहां-जहां समस्या है, उसे दुरुस्त कर नियमित जलापूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि बबलू बनर्जी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बलबीर सिंह उर्फ राजू सरदार, रंजीत रवानी, पप्पू सरदार, आनंद दास, विनय सिंह, विनोद सिन्हा, राजेश प्रजापति, गोलू लहरी, बबलू भास्कर, सुनील साव, छोटू रजक, शंकर रजक, आशीष साव, रवि कुमार दास, निर्मल कौर, पिंकी देवी, सोनी देवी, रिंकी देवी, धर्मशिला देवी, जसबीर कौर, सुनीता देवी, ममता देवी, राखी देवी सहित दर्जनों महिला व पुरुष मौजूद थे।1
- Post by Niraj Kumar1
- जयनगर पुरी एक्सप्रेस में धुआं, यात्रियों में अफरा-तफरी जामताड़ा के पास जयनगर-पुरी एक्सप्रेस में धुआं उठने से अफरा-तफरी, ब्रेक बाइंडिंग बनी वजह, सभी यात्री सुरक्षित, जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया #जामताड़ा #रेलवे1