Shuru
Apke Nagar Ki App…
हेलो किड्स स्मार्ट स्कूल शालीमार ग्राउंड में मनाया गया वार्षिकोत्सव स्कूल प्रबंधन , शिक्षक और अभिभावक मिलकर कार्य करें तो शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम - स्कूल ट्रस्ट के सचिव सुधांशु शेखर ने कहा. अब मोबाइल ऐप की सुविधा शिक्षा को बनाएगा और उत्कृष्ट - स्कूल के निदेशक इरफान खान ने कहा .
JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv News
हेलो किड्स स्मार्ट स्कूल शालीमार ग्राउंड में मनाया गया वार्षिकोत्सव स्कूल प्रबंधन , शिक्षक और अभिभावक मिलकर कार्य करें तो शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम - स्कूल ट्रस्ट के सचिव सुधांशु शेखर ने कहा. अब मोबाइल ऐप की सुविधा शिक्षा को बनाएगा और उत्कृष्ट - स्कूल के निदेशक इरफान खान ने कहा .
More news from झारखंड and nearby areas
- स्कूल प्रबंधन , शिक्षक और अभिभावक मिलकर कार्य करें तो शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम - स्कूल ट्रस्ट के सचिव सुधांशु शेखर ने कहा. अब मोबाइल ऐप की सुविधा शिक्षा को बनाएगा और उत्कृष्ट - स्कूल के निदेशक इरफान खान ने कहा .1
- कतरास। रानी बाजार राजेंद्र नगर में पानी की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो स्वयं मौके पर पहुंचे और लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झामाडा के एक अधिकारी से फोन पर बात कर समस्या के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया।विधायक ने आश्वासन दिया कि पाइपलाइन या अन्य आवश्यक उपकरणों के लिए जो भी खर्च आएगा, उसे विधायक फंड से भी उपलब्ध कराया जाएगा। विधायक की इस पहल का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया और उनके बीच खुशी का माहौल देखा गया। मौके पर मौजूद झामाडा के सेवानिवृत्त कर्मी संपत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह रानी बाजार मोड़, खेमका पेट्रोल पंप के पास से जलापूर्ति पाइपलाइन सुधार कार्य शुरू किया जाएगा। पाइपलाइन में जहां-जहां समस्या है, उसे दुरुस्त कर नियमित जलापूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि बबलू बनर्जी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बलबीर सिंह उर्फ राजू सरदार, रंजीत रवानी, पप्पू सरदार, आनंद दास, विनय सिंह, विनोद सिन्हा, राजेश प्रजापति, गोलू लहरी, बबलू भास्कर, सुनील साव, छोटू रजक, शंकर रजक, आशीष साव, रवि कुमार दास, निर्मल कौर, पिंकी देवी, सोनी देवी, रिंकी देवी, धर्मशिला देवी, जसबीर कौर, सुनीता देवी, ममता देवी, राखी देवी सहित दर्जनों महिला व पुरुष मौजूद थे।1
- कतरास/बीसीसीएल एरिया तीन अंतर्गत टंडाबारी में भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने जमशेदपुर पश्चिम के जदयू विधायक सरयू राय पहुंचे। उनके साथ पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा , जदयू प्रदेश महासचिव झारखंड के उदय कुमार सिंह तथा धनबाद नगर निगम वार्ड संख्या 5 की पार्षद निरुपमा देवी भी मौजूद रहीं। प्रतिनिधिमंडल ने जमींदोज हुए घरों का मुआयना किया और दरार पड़े जमीन व मकानों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर कहा कि इस तरह की घटनाओं को लेकर उच्च स्तरीय मामला उठाएंगे, ताकि आदिवासी समाज को इंसाफ मिल सकेगा,उन्होंने आश्वस्त किया कि बीसीसीएल प्रबंधन सहित सभी संबंधित विभाग प्रभावितों के साथ हैं राहत व्यवस्था पर सवाल, बिजली-पानी ठप ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि बीसीसीएल द्वारा पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन यह सभी प्रभावितों तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी है। इसके अलावा क्षेत्र में बिजली और पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित है, जिससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। “डीजीएमएस ही गुनहगार” – विजय कुमार झा पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा कि कोयलांचल में जमीन के नीचे धंसान और ऊपर धुआं निकलने जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब डीजीएमएस को विशेषज्ञ संस्था माना जाता है, तो वे स्पष्ट सर्वे कर श्वेत पत्र क्यों नहीं जारी कर रहे कि किन क्षेत्रों में रहना सुरक्षित है और किन जगहों को खाली कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए जाते हैं, तो इसके लिए डीजीएमएस भी जिम्मेदार माना जाएगा। सर्वे नहीं होने से आक्रोश, पलायन को मजबूर लोग स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई प्रभावित घरों का अब तक सर्वे नहीं किया गया है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि कई मकान अब भी खतरे की जद में हैं और कभी भी फिर से भू-धंसान हो सकता है। भय के कारण कई परिवार पलायन करने को मजबूर हैं। *मुआवजा और पुनर्वास की मांग तेज ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने बीसीसीएल प्रबंधन और प्रशासन से मांग की है कि सभी प्रभावित परिवारों का जल्द से जल्द सर्वे कराया जाए तथा उन्हें उचित मुआवजा और पुनर्वास की सुविधा दी जाए। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में तत्काल राहत पहुंचाने और बुनियादी सुविधाएं शीघ्र बहाल करने की भी मांग की गई है।1
- निरसा तिलतोड़िया ग्राम में एक बार फिर भक्ति, ज्ञान और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। क्षेत्रवासियों के कल्याण और आध्यात्मिक शांति के उद्देश्य से तिलतोड़िया मैदान में आगामी 6 अप्रैल से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आयोजनकर्ता गौरंगों गोराई ने एक विशेष प्रेसवार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि इस वर्ष कथा वाचन के लिए पवित्र नगरी वृन्दावन से प्रख्यात कथावाचक व्यास श्री गौर दास जी महाराज पधार रहे हैं। उनके श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण की मधुर लीलाओं और श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर क्षेत्र के श्रद्धालु भक्त आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार इस सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत 6 अप्रैल (गुरुवार) की सुबह एक भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। इस यात्रा में गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर पूरे क्षेत्र का भ्रमण करेंगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। कलश यात्रा के पश्चात उसी दिन से कथा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। श्रद्धालु प्रतिदिन शाम 5 बजे से तिलतोड़िया मैदान में उपस्थित होकर व्यास जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर सकेंगे। सात दिनों तक चलने वाले इस ज्ञान यज्ञ का समापन 12 अप्रैल को होगा। कथा के विश्राम के बाद उसी दिन संध्या में एक विशाल भंडारा (महाप्रसाद) का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद ग्रहण करने की समुचित व्यवस्था रहेगी। गौरंगों गोराई ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष तिलतोड़िया मैदान में पूरे हर्षोल्लास और भव्यता के साथ किया जाता है और पिछले वर्षों की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है। अंत में आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं और बहनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पावन कथा और कलश यात्रा में भाग लेने की अपील की। प्रेसवार्ता के दौरान आयोजन समिति के सदस्य पिंटू पटनायक, तिलक राय चौधरी, परिमल कर्मकार, सपन महतो, सुरेश रविदास, जगन्नाथ धीवर, विक्की राज चौधरी, खोखन राय चौधरी, आस्तिक महतो, विशाल बाउरी, यादव बाध्यकर, गणेश रविदास, कन्हाई रविदास, कालाचंद रविदास, राधाकांत दत्त, रूपातन रविदास, तपन महतो, रासु रविदास सहित अन्य उपस्थित थे।8
- मैने तो सीखा वहीं मां ने जो ज्ञान दिया1
- Post by Anil Kumar Anilku1
- देवघर जिला के मारगोमुण्डा प्रखण्ड के ग्राम कारुडीह में बलवा जोरिया पर पुल निर्माण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास शुक्रवार को सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफ़ीजुल हसन ने किया।शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री हफ़ीजुल हसन के प्रतिनिधि सब्बीर हसन सहित कई जनप्रतिधि व गण्यमान्य लोग शामिल हुए ओर पुल निर्माण कार्य का आधारशिला नारियल फोड़कर किया।1
- कतरास. (प्रेम कुमार). सोनारडीह स्थित टंडाबारी बस्ती में 31 मार्च की संध्या हुए भू -धंसान एवं दो घरों के जमींदोज होने तथा तीन लोगो के जिंदा दफन हो जाने की घटना के आज चौथे दिन जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सह प्रखर वक्ता सरयू राय दुर्घटना स्थल पर पहुँचे तथा स्थल का अवलोकन किया इसके साथ ही उन्होंने भू -धंसान से प्रभावित घरों में रहने वाले ग्रामीणों से मुलाक़ात कर राहत एवं पूनर्वास इत्यादि की जानकारी ली. इस मौके पर उनके साथ समाजसेवी सह पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा, उदय कुमार सिंह, गौतम मंडल समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे. मौके पर सरयू राय ने घटना के दोषी लोगो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाने के साथ-साथ उचित मुआवजा दिये जाने की बात कही. उन्होंने भू -धंसान की घटना को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन इसकी संस्था डी जी एम एस एवं जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने की बातें कही. मौके पर घटना से प्रभावित लोगो ने अपनी परेशानियां उनके समक्ष रखी तथा उचित न्याय दिलाने की मांग की.1